PERL/C3/Exception-and-error-handling-in-PERL/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 11:42, 3 March 2017 by Pratik kamble (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 PERL में 'Exception and error handling' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न करना सीखेंगे:

एरर्स 'कैच' (गलतियाँ ढूँढना) करना और 'एक्सेप्शन्स' हैंडल करना।

00:12 इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ:

'उबन्टु लिनक्स 12.04' ऑपरेटिंग सिस्टम 'Perl 5.14.2' और 'gedit' टेक्स्ट एडिटर

00:23 आप अपनी पसंद का कोई भी टेक्स्ट एडिटर प्रयोग कर सकते हैं।
00:27 इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको 'पर्ल' प्रोग्रामिंग का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए।
00:32 यदि नहीं तो स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट पर सम्बंधित 'पर्ल' स्पोकन ट्यूटोरियल्स देखें।
00:39 जब एक 'एरर' आती है, तो 'एक्सेक्पशन हैंडलिंग' प्रोग्राम के निष्पादन को सामान्य निष्पादन पथ से विचलित करता है।
00:47 'एरर हैंडलिंग' 'एप्लीकेशन' को समाप्त किये बिना प्रोग्राम को पुनः प्राप्त करने के लिए मदद करता है।
00:53 हम कुछ तरीकों से एक एरर को पहचान और ट्रैप यानि पकड़ सकते हैं। हम 'Perl' में कुछ सामान्यतः प्रयोग होने वाले मेथड्स देखेंगे।
01:01 warn फंक्शन आगे की क्रिया लिए बिना केवल एक वार्निंग मैसेज देता है।
01:07 die फंक्शन तुरंत ही निष्पादन को समाप्त करता है और 'एरर मैसेज' दिखाता है।
01:13 अब एक सैंपल प्रोग्राम, जो हमने पहले ही सेव किया है, को प्रयोग करके 'die' फंक्शन को समझते हैं।
01:20 'टर्मिनल' पर जाएँ और टाइप करें: 'gedit die dot pl ampersand' और एंटर दबाएं।
01:29 यह 'die.pl' फाइल में कोड है। अब कोड समझते हैं।
01:35 यहाँ, हमने 'divide' नामक एक फंक्शन परिभाषित किया है जो दो 'इनपुट पैरामीटर्स' लेता है।

जोकि 'dollar numerator' और 'dollar denominator' हैं।

01:46 'एट द रेट अंडरस्कोर'(@_) एक 'स्पेशल वेरिएबल' है जो फंक्शन को 'पैरामीटर सूची' पास करने में उपयोग होता है।
01:53 अगर 'डिनोमिनेटर' ज़ीरो है तो 'die' फंक्शन स्क्रिप्ट को छोड़ देगा।
01:57 यह यूज़र के पढ़ने के लिए 'एरर मैसेज' भी दिखायेगा। अन्यथा यह आउटपुट प्रिंट करेगा।
02:05 ये 'फंक्शन कॉल' स्टेटमेंट्स हैं।
02:08 पहले दो बार, फंक्शन निष्पादित होता है क्योंकि दूसरा पैरामीटर ज़ीरो नहीं है।
02:15 तीसरी बार, 'डिनोमिनेटर' वैल्यू ज़ीरो है, अतः 'die' फंक्शन निष्पादित होता है।
02:23 आखिरी 'divide' फंक्शन निष्पादित नहीं किया जायेगा क्योंकि 'die' फंक्शन स्क्रिप्ट छोड़ देता है।
02:29 प्रोग्राम को सेव करने के लिए 'Ctrl + S' दबाएं।
02:32 अब प्रोग्राम को निष्पादित करें।
02:35 टर्मिनल पर वापस जाएँ और टाइप करें: 'perl die dot pl' और एंटर दबाएं।
02:43 यहाँ प्रदर्शित की तरह आउटपुट दिखता है। 'Can't divide by zero!'
02:49 यह वो एरर मैसेज है जो 'die' स्टेटमेंट में हमने प्रोग्राम में दिया है।
02:54 आगे, हम देखेंगे कि एरर को हैंडल करने में 'eval' फंक्शन कैसे प्रयोग होता है।
03:00 eval फंक्शन 'रन-टाइम एरर्स' या 'एक्सेप्शन्स' को हैंडल करने के लिए प्रयोग होता है।
03:06 उदाहरणस्वरूप, 'बिल्ट-इन एरर्स' जैसे 'out of memory, divide by zero' या 'यूज़र डिफाइंड एरर्स'
03:14 eval फंक्शन के लिए सामान्य सिंटेक्स यहाँ दिखाया जाता है।
03:19 'डॉलर एक्सक्लेमेशन' ($!) 'स्पेशल वेरिएबल' एरर मैसेज रखता है, यदि कोई है।
03:25 अन्यथा, 'डॉलर एक्सक्लेमेशन' ($!) एक खाली स्ट्रिंग रखता है। जिसका मतलब है यह 'false' की तरह मूल्यांकित किया जाता है।
03:33 एक सैंपल प्रोग्राम प्रयोग करके eval फंक्शन को समझते हैं। 'टर्मिनल' पर जाएँ।
03:40 टाइप करें: gedit eval dot pl ampersand और एंटर दबाएं।
03:47 'eval dot pl' फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह निम्न कोड टाइप करें। अब मैं कोड समझाती हूँ।
03:54 यहाँ, हमारे उदाहरण में, open FILE' 'die स्टेटमेंट को कॉल करता है, यदि फाइल test.dat को खोलने में इसे कोई समस्या होती है।
04:05 'पर्ल' आखिरी eval ब्लॉक से वेरिएबल 'डॉलर एक्सक्लेमेशन ( $!)' तक 'सिस्टम एरर मैसेज' देता है।
04:13 फाइल को सेव करने के लिए Ctrl + S दबाएं।
04:17 टर्मिनल पर वापस जाएँ और टाइप करें: perl eval dot pl और एंटर दबाएं।
04:25 यहाँ प्रदर्शित की तरह 'सिस्टम एरर मैसेज' दिखता है।
04:30 अब एक अन्य उदाहरण देखते हैं। इस समय हम एक एरर मैसेज देखेंगे जो '$@' (डॉलर एट द रेट) प्रयोग करके 'eval' फंक्शन से रिटर्न होता है।
04:40 अब eval dot pl फाइल पर वापस जाते हैं।
04:44 स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह कोड टाइप करते हैं।
04:48 हम फंक्शन average पर इनपुट पैरामीटर्स $total', '$count पास कर रहे हैं।
04:56 यदि 'count' ज़ीरो है तो हमें एक 'एरर' मिलने की सम्भावना है।
05:00 यहाँ, जोकि 'die' स्टेटमेंट से हैंडल किया जाता है।
05:04 eval से रिटर्न किया गया एरर मैसेज, '$@' (डॉलर एट द रेट)' प्रयोग करके दिखाया जाता है।
05:11 यदि नहीं तो यह 'Average वैल्यू को प्रिंट करेगा।
05:15 फाइल को सेव करने के लिए Ctrl +S दबाएं। अब मैं प्रोग्राम निष्पादित करती हूँ।
05:22 टर्मिनल पर वापस जाएँ और टाइप करें: perl eval.pl और एंटर दबाएं।
05:31 आउटपुट यहाँ की तरह दिखता है।
05:35 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है। इसे सारांशित करते हैं।
05:41 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा कि कैसे: एरर्स कैच करते (गलतियाँ ढूँढते) हैं और एक्सेप्शन्स हैंडल करते हैं।
05:47 नियत कार्य में निम्न करें अपनी 'लिनक्स' मशीन पर 5 'एम्प्लॉई' (कर्मचारियों) के नामों के साथ एक फाइल emp.txt बनाएं।
05:57 emp.txt की अनुमति को केवल READ में बदलें।
06:02 नोट: 'change permission' विकल्प के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट पर सम्बंधित 'लिनक्स' स्पोकन ट्यूटोरियल्स को देखें।
06:10 'WRITE' मोड में 'emp.txt' फाइल खोलने के लिए एक 'पर्ल' प्रोग्राम लिखें और इस पर कुछ एम्प्लॉई के नामों को जोड़ें।
06:19 यदि 'open या write' ऑपरेशंस असफल होते हैं तो 'eval' प्रयोग करके उचित एरर मैसेज प्रिंट करें।
06:26 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
06:33 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम:

स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।

06:42 अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें।
06:46 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के एमएचआरडी के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है।
06:53 इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
06:58 आय आय टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratik kamble, Shruti arya