PERL/C2/Array-functions/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 11:01, 3 March 2017 by Pratik kamble (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | पर्ल में अरै फंक्शन्स पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में, हम पर्ल में अरै फंक्शन्स के बारे में सीखेंगे, जैसे |
| 00:11 | push pop shift |
| 00:14 | unshift split |
| 00:16 | splice और join |
| 00:18 | sort qw |
| 00:20 | मैं उबंटु लिनक्स 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम और पर्ल 5.14.2 का उपयोग कर रहा हूँ। |
| 00:28 | मैं gedit टेक्स एडिटर का उपयोग भी कर रहा हूँ। |
| 00:32 | आप अपने पसंद के किसी भी टेक्स एडिटर का उपयोग कर सकते हैं। |
| 00:36 | आपको पर्ल में वेरिएबल, डेटा स्ट्रक्चर और अरैज का साधारण ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:43 | कमेंट्स, लूप्स और कंडिशनल स्टेटमेंट्स का ज्ञान अतिरिक्त लाभदायक होगा। |
| 00:48 | कृपया संबंधित ट्यूटोरियल के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल की वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:54 | पर्ल कुछ इनबिल्ट फंक्शन प्रदान करता है। |
| 00:57 | ये फंक्शन्स अरै पर विभिन्न ऑपरेशन्स क्रियान्वित कर सकते हैं। |
| 01:02 | पहले सीखते हैं कि अरै की अंतिम पॉजिशन से एलिमेंट्स को कैसे जोड़ें और हटाएँ। |
| 01:08 | इसका उपयोग करके यह किया जा सकता है |
| 01:10 | push फंक्शन जो अरै की अंतिम पॉजिशन में एक एलिमेंट जोड़ता है। |
| 01:15 | और pop फंक्शन जो अरै की अंतिम पॉजिशन से एक एलिमेंट को हटाता है। |
| 01:21 | सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके push और pop फंक्शन्स को समझते हैं। |
| 01:26 | टर्मिनल को खोलें और टाइप करें ' gedit perlArray dot pl space ampersand |
| 01:33 | और एंटर दबाएँ। |
| 01:36 | यह gedit में perlArray dot pl फाइल खोलेगा। |
| 01:41 | कोड को टाइप करें जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया है। |
| 01:45 | यहाँ, हमने लेंथ 3 का अरै घोषित किया है। |
| 01:50 | push फंक्शन इस अरै की अंतिम पॉजिशन पर एक एलिमेंट प्रविष्ट करेगा। अर्थात, 3 के बाद। |
| 01:57 | जबकि pop पंक्शन अरै की अंतिम पॉजिशन से एक एलिमेंट हटायेगा। |
| 02:04 | हमारे केस में, 4 अरै से हट जायेगा। |
| 02:08 | फाइल को सेव करने के लिए Ctrl + S दबाएँ। |
| 02:11 | push फंक्शन 2 आर्गुमेंट्स लेता है। |
| 02:14 | Push फंक्शन में पहला आर्गुमेंट अरै है जिसमें एक एलिमेंट जोडना है। |
| 02:20 | दूसरा आर्गुमेंट एलिमेंट है जिसे अरै में पुश करना है। |
| 02:25 | pop फंक्शन का सिंटेक्स निम्न है |
| 02:29 | pop फंक्शन केवल एक आर्गुमेंट लेता है। |
| 02:32 | यह अरै है जिससे एक एलिमेंट हटाने की आवश्यकता है। |
| 02:36 | ध्यान दें, ये दोनों फंक्शन अरै की अंतिम पॉजिशन पर कार्य करते हैं। |
| 02:41 | pop फंक्शन द्वारा हटाया गया एलिमेंट अन्य वेरिएबल में संग्रहित किया जा सकता है। |
| 02:46 | इसके लिए सिंटेक्स है $variable space = space pop ओपन ब्रैकेट @myArray क्लोज ब्रैकेट। |
| 02:57 | अब टर्मिनल पर जाएँ और पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें। |
| 03:01 | टाइप करें perl perlArray dot pl और एंटर दबाएँ। |
| 03:07 | आउटपुट टर्मिनल पर दिखाया गया है। |
| 03:11 | अब, देखते हैं कि अरै के पहले पॉजिशन से एक एलिमेंट को कैसे जोड़े और हटाएँ। |
| 03:18 | इसे unshift फंक्शन का उपयोग... |
| 03:20 | करके प्राप्त किया जा सकता है जो अरै में पहली पॉजिशन पर एक एलिमेंट को जोड़ता है। |
| 03:25 | Shift फंक्शन, जो अरै से पहले एलिमेंट को हटाता है। |
| 03:31 | इसे एक सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके समझते हैं। |
| 03:35 | मैं perlArray dot pl फाइल खोलूँगा, जिसे मैने पहले ही बनाया है। |
| 03:39 | निम्नलिखित कोड के भाग को टाइप करें जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया है। |
| 03:43 | Unshift फंक्शन पहली पॉजिशऩ पर एक एलिमेंट प्रविष्ट करेगा, अर्थात 1 के पहले। |
| 03:52 | shift फंक्शऩ पहली पॉजिशन से एक एलिमेंट को हटायेगा। |
| 03:57 | हमारे केस में, जीरो हटेगा। |
| 04:00 | फाइल सेव करने के लिए Ctrl + S दबाएँ। |
| 04:03 | unshift फंक्शन 2 आर्गुमेंट्स लेता है । |
| 04:06 | पहला आर्गुमेंट अरै है जिसमें एक एलिमेंट जुडता है। |
| 04:10 | दूसरा आर्गुमेंट एलिमेंट है, जो अरै में जुड़ता है। |
| 04:15 | shift फंक्शन केवल एक आर्गुमेंट लेता है। |
| 04:18 | यह अरै है, जिसमें से एलिमेंट हटाने की आवश्यकता है। |
| 04:22 | ध्यान दें, ये दोनों फंक्शन अरै की पहली पॉजिशन पर कार्य करते हैं। |
| 04:27 | हम कुछ वेरिएबल में shift फंक्शन द्वारा हटाये गये एलिमेंट को संग्रहित कर सकते हैं। |
| 04:33 | सिंटेक्स यह है - $variable space = space shift ओपन ब्रैकेट @myArray क्लोज ब्रैकेट |
| 04:44 | फिर टर्मिनल पर जाएँ और पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें। |
| 04:48 | टाइप करें perl perlArray dot pl और एंटर दबाएँ। |
| 04:54 | टर्मिनल पर प्रदर्शित आउटपुट चिन्हांकित है। |
| 04:59 | अब देखते हैं कि, अरै की विशिष्ट पॉजिशन से एलिमेंट को कैसे हटाएँ |
| 05:05 | Splice फंक्शन अरै की विशिष्ट पॉजिशन से एक एलिमेंट को हटाता है। |
| 05:11 | इस फंक्शन की रिटर्न वैल्यू हटाये गये एलिमेंट्स का एक अरै है। |
| 05:17 | अब इसे एक सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके समझते हैं। |
| 05:21 | perlArray dot pl फाइल पर जाएँ, जिसे हमने पहले बनाया है। |
| 05:26 | कोड का भाग टाइप करें जैसे स्क्रीन पर दिखाया गया है। |
| 05:30 | हमें इंडेक्स प्रदान करने की आवश्यकता है , जहाँ से हम एलिमेंट्स को हटाना चाहते हैं और |
| 05:35 | जहाँ तक हम एलिमेंट्स को हटाना चाहते हैं। |
| 05:39 | हमारे केस में, एलिमेंट्स 5 और 6 हटेगा। |
| 05:44 | तो टर्मिनल पर जाएँ और perl perlArray dot pl |
| 05:49 | टाइप करके पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें और एंटर दबाएँ। |
| 05:55 | आउटपुट टर्मिनल पर दिखाया गया है। |
| 05:59 | अब अरैज के कुछ अन्य इनबिल्ट फंक्शन देखते हैं। |
| 06:04 | split फंक्शन का उपयोग एक निर्दिष्ट डिलिमीटर पर स्ट्रिंग को विभाजित करने के लिए किया जाता है। |
| 06:10 | इस फंक्शन की रिटर्न वैल्यू अरै है। |
| 06:14 | इस अरै के एलिमेंट्स स्ट्रिंग की विभाजित भाग हैं। |
| 06:19 | join फक्शऩ निर्दिष्ट डिलिमीटर का उपयोग करके अरै के एलिमेंट्स को जोडता है। |
| 06:25 | ये जुडे हुए एलिमेंट्स का स्ट्रिंग रिटर्न करता है। |
| 06:28 | sort फंक्शन वर्णात्मक/संख्यात्मक क्रम में अरै को क्रमबद्ध करता है। |
| 06:34 | qw फंक्शन वाइट स्पेस द्वारा पृथक शब्दों के अरै को रिटर्न करता है। |
| 06:40 | अब इन सभी फंक्शन्स को सेम्पल प्रोग्राम को उपयोग करके समझते हैं। |
| 06:45 | टर्मिनल पर जाएँ और टाइप करें... |
| 06:48 | gedit arrayFunctions dot pl space ampersand और एंटर दबाएँ। |
| 06:55 | निम्नलिखित कोड के भाग को टाइप करें जैसा स्क्रीन पर दिखाया गया है। |
| 07:00 | इस केस में, वेरिएबल स्टिंग का प्रत्येक शब्द अरै का एक एलिमेंट बन जाएगा। |
| 07:07 | यहाँ, newArray का प्रत्येक एलिमेंट कॉमा द्वारा जुड़ा होगा। |
| 07:12 | sort फंक्शऩ अरै के एलिमेंट्स को वर्णात्मक क्रम में क्रमबद्ध करेगा। |
| 07:19 | qw फंक्शन स्पेस द्वारा पृथक शब्दों का अरै बनाता है। |
| 07:25 | प्रत्येक फंक्शन को समझते हैं। |
| 07:28 | split फंक्शन दो आर्गुमेंट लेता है। |
| 07:31 | पहला आर्गुमेंट डिलिमीटर है जिससे स्ट्रिंग को विभाजित करने की आवश्यकता है। |
| 07:36 | दूसरा स्ट्रिंग है जिसे विभाजित करने की आवश्यकता है। |
| 07:39 | डिलिमीटर्स फॉरवर्ड स्लेश, सिंगल या डबल कोट्स में निर्दिष्ट किये जा सकते हैं। |
| 07:45 | join फंक्शन 2 आर्गुमेंट्स लेता है। |
| 07:48 | पहला डिलिमीटर है जिससे अरै एलिमेंट्स को जोडने की आवश्यकता है। |
| 07:53 | दूसरा अरै है। |
| 07:55 | डिलिमीटर्स सिंगल या डबल कोट्स में निर्दिष्ट किये जा सकते हैं। |
| 07:58 | sort फंक्शन एक आर्गुमेंट लेता है , जो अरै है जिसे क्रमबद्ध करने की आवश्यकता है। |
| 08:05 | qw फंक्शन स्पेस द्वारा पृथक शब्दों का अरै रिटर्न करता है। |
| 08:11 | यह जरूरी नहीं है कि शब्दों को कोट्स में निर्दिष्ट किया जाय, यदि लिखते समय qw का उपयोग कर रहे हैं। |
| 08:17 | फिर टर्मिलन पर जाएँ और perl arrayFunctions dot pl |
| 08:23 | का उपयोग करके पर्ल स्क्रिप्ट को निष्पादित करें। |
| 08:26 | और एंटर दबाएँ। |
| 08:29 | स्क्रीन पर निम्न आउटपुट प्रदर्शित होता है। |
| 08:33 | संक्षेप में |
| 08:34 | इस ट्यूटोरियल में हमनें सीखा... |
| 08:36 | अरै से एलिमेंट्स को जोडना/हटाना |
| 08:40 | बुनियादि फंक्शन्स जिन्हें सेम्पल प्रोग्राम का उपयोग करके अरै पर क्रियान्वित किया जा सकता है। |
| 08:46 | यहाँ आपके लिए नियत कार्य है। |
| 08:48 | script.spoken-tutorial.org/index.php/Perl |
| 08:54 | / (forward slash) डिलिमीटर पर उपर्युक्त स्ट्रिंग को विभाजित करें। |
| 08:59 | नये अरै के शुरुआत में https:// जोडें। |
| 09:06 | अरै से एलिमेंट पर्ल को हटाएँ। |
| 09:09 | नंबर अरै घोषित करें और क्रमबद्ध करें। |
| 09:12 | निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें। |
| 09:15 | यह स्पोकन ट्यटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 09:19 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 09:24 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 09:30 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 09:34 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें । |
| 09:40 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 09:44 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 09:51 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 10:02 | आशा करते हैं कि आपने इस Perl के ट्यूटोरियल का आनंद लिया होगा। |
| 10:04 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ। |
| 10:06 | धन्यवाद |