Inkscape/C2/Layers-and-Boolean-operations/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 12:07, 2 March 2017 by Pratik kamble (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:00 Inkscape प्रयोग करके Layers और boolean operations पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे * लेयर्स
00:11 फिल्टर्स बूलियन ऑपरेशंस
00:15 इस ट्यूटोरियल को रेकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
00:18 'उबन्टु लिनक्स' 12.04 OS
00:21 Inkscape वर्शन 0.48.4
00:25 अब Inkscape खोलते हैं। 'Dash home' पर जाएँ और टाइप करें Inkscape
00:30 Inkscape लोगो पर क्लिक करें।
00:32 अब 'Assignment_2.svg' फाइल खोलते हैं जो हमने पहले बनाई थी।
00:38 मैंने इसे डॉक्युमेंट्स फोल्डर में सेव किया था।
00:41 पहले, हम Inkscape में 'लेयर्स' के बारे में सीखते हैं।
00:45 'Layer menu' पर जाएँ और 'Layers' विकल्प पर क्लिक करें।
00:50 अब इंटरफ़ेस के दायीं तरफ 'Layer palette' खुलता है।
00:55 डिफ़ॉल्ट रूप से वहाँ 'layer' है। आप देख सकते हैं जिसका नाम 'Layer 1' है।
01:01 एक नयी 'लेयर' जोड़ने या बनाने के लिए, 'Layer palette' पर प्लस आइकन पर क्लिक करें।
01:07 'Add layer' नामक एक डायलॉग बॉक्स खुलता है।
01:10 'Layer name' टेक्स्ट बॉक्स में, हम 'layer' को एक नाम दे सकते हैं।
01:15 मैं इस लेयर को eye नाम दूँगी।
01:18 अब, हम Position ड्राप डाउन लिस्ट पर क्लिक करके 'लेयर' की स्थिति निश्चित कर सकते हैं।
01:25 यहाँ तीन विकल्प हैं।
01:27 Above current इस लेयर को मौजूदा लेयर के ऊपर रखेगा।
01:32 Below current इस लेयर को मौजूदा लेयर के नीचे रखेगा।
01:36 'As sublayer of current' दिखाता है कि यह मौजूदा लेयर का एक भाग होगा।
01:41 मैं इसे 'Above current' की तरह स्थित करुँगी और 'Add' बटन पर क्लिक करुँगी।
01:47 ध्यान दें कि 'Layer palette' में 'eye' नामक एक नयी 'लेयर' दिखती है।
01:52 उसी तरह से, 'bow' नामक एक अन्य लेयर बनाएं।
02:00 अब हमारे पास 'Layer palette' में तीन लेयर्स हैं।
02:04 आगे 'लेयर' को रीनेम करना सीखते हैं।
02:08 पहले 'Layer 1' पर डबल क्लिक करें और फिर इसे 'circle' की तरह रीनेम करें।
02:16 अपने 'कैनवास' पर वापस आते हैं। यहाँ 2 आँखें और एक बो (bow) है।
02:20 अब इन आकृतियों को 2 भिन्न लेयर्स जो हमनें बनाई उनमें मूव करते हैं।
02:25 माउस को खींचकर दोनों आँखों को चुनें।
02:28 अब कीबोर्ड पर 'Ctrl + X' दबाएं। अब आँखें अदृश्य हो गयी हैं।
02:34 अब 'Layer Palette' में 'eye layer' पर क्लिक करें।
02:38 'कैनवास' पर वापस आएं और 'Ctrl + Alt + V' दबाएं।
02:44 बो (bow) आकृति के लिए उसी क्रिया को दोहराएं।
02:52 सारे ऑब्जेक्ट्स को डी-सलेक्ट करने के लिए 'कैनवास' पर किसी खाली स्थान पर क्लिक करें।
03:00 'eye' और 'lock' आइकन्स, लेयर्स को छुपाने और लॉक करने में मदद करते हैं।
03:04 जब आप एक लेयर को छुपाते हैं तो आप बाद वाली निचली लेयर पर ऑब्जेक्ट्स को स्पष्ट रूप से देखते हैं।
03:11 जब आप एक लेयर को लॉक करते हैं तो आप उस खास लेयर को आकस्मिक रूप से एडिट करने से रोकते हैं।
03:18 यह विशेष रूप से उपयोगी होते हैं जब हमें बड़े और जटिल ग्राफ़िक नियत कार्यों को करना होता है।
03:25 प्रत्येक 'लेयर' के बायीं तरफ 'eye' और 'lock' नामक दो आइकन्स पर ध्यान दें।
03:32 अब हम सीखेंगे कि इन्हें कैसे प्रयोग करते हैं।
03:35 लेयर्स को लॉक और अनलॉक करने के लिए, 'lock' आइकन पर क्लिक करें। मैंने अभी 'bow layer' लॉक कर दी है।
03:42 ध्यान दें अगर एक 'लेयर' लॉक होती है तो हम उस 'लेयर' पर कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।
03:47 अब कैनवास पर बो को चुनने की कोशिश करते हैं। आप देखेंगे कि ऐसा करना संभव नहीं है।
03:58 अब मैं 'bow layer' को अनलॉक करुँगी।
04:01 अब, मैं 'bow' ऑब्जेक्ट को चुनने में और इसकी विशेषतायें बदलने में भी सक्षम हूँ।
04:07 कैनवास पर 'लेयर' को दृश्य या अदृश्य बनाने के लिए लेयर के बायीं तरफ 'eye' आइकन पर क्लिक करें।
04:15 मैं 'bow layer' के लिए 'eye' आइकन पर क्लिक कर रही हूँ।
04:18 देखें कि कैनवास पर क्या होता है।
04:23 अब मैं 'bow layer' को डुप्लीकेट करती हूँ।
04:26 'Layer menu' पर जाएँ, 'Duplicate Current Layer' विकल्प पर क्लिक करें।
04:32 ध्यान दें कि 'Layer Palette window' में 'bow copy' नामक एक नयी लेयर बन गयी है।
04:41 लेकिन हम कैनवास पर एक नयी 'बो' देख सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 'bow लेयर' पिछली लेयर पर ओवरलैप हुई है।
04:50 ऊपरी लेयर पर 'बो' चुनें और दोनों 'bows' को देखने के लिए इसे एक तरफ मूव करें।
04:56 'circle layer' चुनें।
04:58 'कैनवास' पर 'आँखों' और 'बोस' को घेरे हुए एक 'ellipse' बनाएं। इस पर नारंगी रंग करें।
05:05 अपने ऊपर अन्य ऑब्जेक्ट्स के साथ 'ellipse' बैकग्राउंड में दिखता है।
05:10 'Layers Palette' में 'प्लस' आइकन के आगे चार आइकन्स चुनी हुए 'लेयर' को स्थित करने में मदद करते हैं।
05:17 पहला आइकन चुनी हुई 'लेयर' को सबसे ऊपरी लेयर बना देता है।
05:23 'circle layer' वर्तमान में चयनित है।
05:25 देखें कि क्लिक करके, 'circle layer' अब सबसे ऊपरी 'लेयर' बन जाती है।
05:33 आखिरी आइकन चयनित लेयर को सबसे निचली लेयर बना देता है।
05:38 इस आइकन पर क्लिक करें। ध्यान दें कि 'circle layer' अब सबसे निचली लेयर है।
05:44 दूसरा आइकन चयनित लेयर को बस एक लेयर ऊपर उठाता है।
05:48 इस आइकन पर क्लिक करें। 'circle layer', 'eye लेयर' के ऊपर मूव हो गयी है। अतः आखें नहीं दिखती हैं।
05:57 तीसरा आइकन चयनित 'लेयर' को बस एक 'लेयर' नीचे करता है।
06:01 इस आइकन पर क्लिक करें। अब 'circle layer', 'eye layer' के नीचे मूव हो गयी है।
06:07 अतः इस प्रकार ये चार आइकन्स उपयोग किये जाते हैं।
06:13 अंत वाला माइनस आइकन चयनित लेयर को मिटाएगा। 'bow copy layer' को चुनें और इस पर क्लिक करें।
06:21 देखें कि 'bow copy layer' ज़्यादा देर तक नहीं दिखती है।
06:27 'Blend mode' पूरी 'लेयर' पर 'Blend filter' लागू करने का शॉर्टकट है।
06:31 इसका मतलब है कि अगर ऑब्जेक्ट्स चयनित लेयर पर ओवरलैप होते हैं तो 'Inkscape' दो ऑब्जेक्ट्स को पिक्सेल-बाइ-पिक्सेल मिलाएगा।
06:41 अतः फिल्टर्स को दृश्यमान बनाने के लिए 'circle layer' को ऊपर रखें।
06:46 'Blend mode' की ड्राप डाउन सूची पर क्लिक करें। ध्यान दें इसमें 5 विकल्प हैं।
06:52 पहला विकल्प जो Normal है, लेयर पर कोई फ़िल्टर नहीं जोड़ता है।
06:57 अब मैं इस पर क्लिक करती हूँ। देखें कि लेयर पर कोई भी फ़िल्टर नहीं जुड़ा है।
07:03 आगे Multiply पर क्लिक करें।
07:06 ध्यान दें कि सबसे ऊपरी लेयर पर ऑब्जेक्ट्स लाइट को फ़िल्टर करते हैं जिससे कि सबसे निचली लेयर पर ऑब्जेक्ट्स दृश्यमान हो जाएँ।
07:14 उसी समय पर ओवरलैप क्षेत्र में यह गहरे रंग की फॉर्म में रंगों को ब्लेंड करता है या मिलाता है।
07:21 अगला विकल्प Screen है।
07:25 ऊपरी ऑब्जेक्ट्स को देखें; ये नीचे के ऑब्जेक्ट्स के रंग को हल्का करता है।
07:30 अतः, ओवरलैप क्षेत्र में यह रंगों को हल्का करने के लिए मिश्रित करता है या मिलाता है।
07:36 'Darken' चुनें। ऊपरी लेयर के ऑब्जेक्ट्स निचली लेयर के ऑब्जेक्ट्स को गहरा करते हैं।
07:44 अब, आखिरी विकल्प चुनते हैं जो Lighten है। यहाँ ऊपरी ऑब्जेक्ट्स निचले ऑब्जेक्ट्स को हल्का करते हैं।
07:53 अगर किसी भी समय आप Blend mode को वापस Normal में लाते है तो अब तक लागू हुए ब्लेंड फिल्टर्स अदृश्य हो जाते हैं
08:00 'Filters menu' में हम बहुत अधिक फिल्टर्स देख सकते हैं।
08:04 कोई विशेष फ़िल्टर लागू करने के लिए, पहले ऑब्जेक्ट चुनें और फिर वांछित फ़िल्टर पर क्लिक करें।
08:12 दोबारा circle layer को नीचे मूव करते हैं।
08:16 अब एक आँख को चुनें। Filters menu पर जाएँ। 'Blur' और 'Fancy blur' चुनें।
08:26 आँख पर बदलाव को देखें।
08:29 अब मैं दूसरी आँख को चुनती हूँ। 'Filters menu' पर जाती हूँ। 'Bevel' और 'Smart jelly' चुनती हूँ।
08:39 एक बार फिर आँख पर लागू हुए बदलावों को देखें।
08:44 अब बो चुनते हैं। Filters menu पर जाएँ। 'Scatter' और 'Air spray' चुनें।
08:51 बो (bow) एयर स्प्रे जैसी हुई दिखती है।
08:55 'Blend mode' के नीचे 'Opacity' विकल्प, चुनी हुई लेयर की अपारदर्शिता को कम करने में मदद करता है।
09:01 circle layer चुनें।
09:03 ओपेसिटी लेवल को समायोजित करें और 'ellipse' में बदलाव को देखें।
09:10 आगे हम 'boolean operations' के बारे सीखते हैं।
09:13 'Path menu' पर जाएँ। ये उपलब्ध बूलियन ऑपरेशंस हैं।
09:21 उपलब्ध आकृतियों को एक तरफ रखें।
09:26 हरे रंग का एक वर्ग और लाल रंग का एक वृत्त बनाएं। वृत्त को वर्ग की भुजा की तरफ उसके ऊपर रखें।
09:36 दोनों को चुनें। 'Path menu' पर जाएँ और 'Union' पर क्लिक करें। देखें कि दोनों आकृतियां अब एक साथ जुड़ गयीं हैं।
09:46 अब इस क्रिया को अनडू करने के लिए अपने कीबोर्ड पर Ctrl + Z दबाएं।
09:51 दोबारा दोनों चुनें। Path menu पर जाएँ।
09:55 Difference पर क्लिक करें और देखें क्या होता है।
09:59 इस क्रिया को अनडू करने के लिए दोबारा 'Ctrl + Z' दबाएं।
10:03 दोबारा दोनों ऑब्जेक्ट्स को चुनें। 'Path menu' पर जाएँ और 'Intersection' पर क्लिक करें और आकृति में बदलाव को देखें।
10:11 इस क्रिया को अनडू करने के लिए दोबारा 'Ctrl + Z' दबाएं।
10:16 दोबारा दोनों ऑब्जेक्ट्स को चुनें। Path menu पर जाएँ और Exclusion चुनें।
10:22 आकृति में बदलाव को देखें।
10:24 दोबारा Ctrl + Z दबाएं।
10:27 एक बार फिर दोनों ऑब्जेक्ट्स को चुनें।'Path menu' पर जाएँ और 'Division' चुनें।
10:34 विभाजित किये हुए वृत्त पर क्लिक करें और परिणाम देखने के लिए उस भाग को एक तरफ रखें।
10:39 अब इन क्रियाओं को अनडू करने के लिए दो बार 'Ctrl + Z' दबाएं।
10:44 दोनों ऑब्जेक्ट्स को दोबारा चुनें। 'Path menu' पर जाएँ और 'Cut path' पर क्लिक करें।
10:50 आकृति में बदलाव को देखें।
10:53 Cut path विकल्प तभी कार्य करता है जब ऑब्जेक्ट स्ट्रोक रखता है। पहले आकृति को अचयनित करें।
10:59 अब किसी एक स्ट्रोक को चुनें और इसे दृश्यमान बनाने के लिए एक तरफ मूव करें।
11:05 अब सारांशित करते हैं। इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न के बारे में सीखा
11:09 लेयर्स फिल्टर्स और बूलियन ऑपरेशंस
11:14 यहाँ आपके लिए चार नियत कार्य हैं
11:16 गुलाबी रंग का एक आयत और हरे रंग का एक त्रिभुज बनाएं।
11:21 त्रिभुज को आयत के ऊपर रखें।
11:24 दोनों को चुनें। 'Union' प्रयोग करें। यह होम आइकन की तरह दिखना चाहिए।
11:30 लेयर का नाम 'home' दें।
11:32 दो वृत्त बनाएं।
11:34 एक को दूसरे के ऊपर रखें।
11:36 दोनों को चुनें और 'Difference' प्रयोग करें।
11:39 यह अर्धचंद्राकर की तरह दिखना चाहिए।
11:42 * एक दीर्घवृत्त बनाएं।
11:44 10 कोनों वाला एक स्टार बनाएं।
11:46 इसे दीर्घवृत्त के केंद्र में रखें।
11:49 दोनों को चुनें और 'Exclusion' अप्लाई करें।
11:52 'crescent' और 'star' नामक दो लेयर्स क्रमशः बनाएं।
11:57 क्रीसेंट आकृति काटें और क्रीसेंट लेयर पर पेस्ट करें।
12:00 उसी तरह से स्टार आकृति के लिए करें।
12:03 आपका पूर्ण नियत कार्य इस प्रकार दिखना चाहिए।
12:07 दर्शाये लिंक पर उपलब्ध वीडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
12:16 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
12:23 अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें।
12:27 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
12:34 इस मिशन पर अधिक जानकारी दर्शाये लिंक पर उपलब्ध है।
12:39 हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं।
12:42 आय आय टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratik kamble, Shruti arya