DWSIM-3.4/C2/Rigorous-Distillation/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 14:53, 15 January 2017 by Shruti arya (Talk | contribs)
| |
|
| 00:00 | 'DWSIM' में 'Simulating a Rigorous distillation column' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:10 | इस ट्यूटोरियल में हम एक 'Distillation column' का रिगरस (कठिन) सिम्युलेशन करेंगे। |
| 00:15 | हम 'column pressure profile' को उल्लिखित करना सीखेंगे। |
| 00:20 | हम देखेंगे 'tray efficiencies' को उल्लिखित कहाँ करना है। |
| 00:23 | हम चेक करेंगे कि क्या उत्पाद की संरचना अपेक्षित की तरह है। |
| 00:29 | हम 'column profiles' को देखना भी सीखेंगे। |
| 00:34 | इस ट्यूटोरियल को रेकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ 'DWSIM 3.4' |
| 00:39 | इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए आपको निम्न पता होना चाहिए: |
| 00:41 | DWSIM में एक 'सिम्युलेट फाइल' को कैसे खोलते हैं। |
| 00:45 | 'flowsheet' पर कंपोनेंट्स को कैसे जोड़ते हैं। |
| 00:47 | 'thermodynamic packages' को कैसे चुनते हैं। |
| 00:51 | 'material' और 'energy streams' को कैसे जोड़ते हैं और उनके लक्षणों को कैसे उल्लिखित करते हैं। |
| 00:57 | हमारी वेबसाइट 'spoken tutorial dot org' पूर्वावश्यक ट्यूटोरियल्स की जानकारी देती है। |
| 01:05 | आप इस साइट से इन ट्यूटोरियल्स को और सम्बंधित फाइल्स को भी एक्सेस कर सकते हैं। |
| 01:12 | यह स्लाइड पूर्वावश्यक ट्यूटोरियल्स में से किसी एक में हल की हुई प्रॉब्लम दिखाती है। |
| 01:17 | यह 'shortcut distillation' द्वारा हल की गयी थी। |
| 01:23 | अब DWSIM में सम्बंधित फाइल खोलते हैं। |
| 01:28 | मैंने DWSIM पहले ही खोल लिया है। |
| 01:31 | मैंने 'shortcut dash end dot dwxml' फाइल पहले ही लोड कर ली है। |
| 01:38 | यह फाइल आपके लिए हमारी वेबसाइट 'spoken tutorial dot org' से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। |
| 01:45 | मैं इसे 'rigorous' की तरह सेव करती हूँ। |
| 01:58 | आप देख सकते हैं कि अब फाइल का नाम बदलकर 'rigorous' हो गया है। |
| 02:03 | 'Configure Simulation' बटन पर क्लिक करें। |
| 02:06 | 'Thermodynamics' टैब के नीचे 'Options' मेन्यू पर जाएँ। |
| 02:13 | इस पर क्लिक करें। |
| 02:15 | इसके ऊपर सफ़ेद जगह पर आपको 'Units System' नामक एक विकल्प मिलता है। मैं इसे क्लिक करती हूँ। |
| 02:22 | दायें तरफ के 'column' पर 'Pressure' तक जाएँ। |
| 02:26 | वह देखने के लिए मैं इसे यहाँ लाती हूँ। |
| 02:30 | इसकी यूनिट्स को बदलकर 'atmosphere' करें। |
| 02:35 | उसी प्रकार 'Delta_P' की यूनिट्स को भी बदलकर 'atmosphere' करें। |
| 02:42 | 'Molar flow rate' की यूनिट्स को बदलकर 'kilo moles per hour' करें। |
| 02:50 | 'Back to simulation' पर क्लिक करें। |
| 02:53 | अब स्लाइड्स पर जाएँ। |
| 02:56 | फाइल जो हमने अभी DWSIM में खोली इस स्लाइड में प्रॉब्लम को हल करती है। |
| 03:02 | हल अगली स्लाइड में दिया गया है। |
| 03:05 | यह प्रॉब्लम 'shortcut distillation' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में हल की गयी थी। |
| 03:11 | ये वैल्यूज़ 'rigorous distillation column' प्रॉब्लम के लिए आधार बनाती हैं। |
| 03:17 | आप कागज़ पर ये वैल्यूज़ लिखना चाह सकते हैं। |
| 03:20 | हम जल्द ही इन वैल्यूज़ को उपयोग करेंगे। |
| 03:24 | अब हम 'Shortcut column' को 'rigorous distillation column' से बदलकर शुरू करते हैं। |
| 03:31 | अब मैं 'simulation' पर वापस आती हूँ। |
| 03:33 | 'Shortcut column' पर राईट क्लिक करें और इसे 'delete' करें। |
| 03:40 | प्रॉम्प्ट पर 'yes' दबाएं। |
| 03:43 | 'Object Palette' में 'Distillation column' पर जाएँ। |
| 03:46 | इस पर क्लिक करें और इसे 'shortcut distillation column' के स्थान पर छोड़ें। |
| 03:52 | आपको इसकी स्थिति समायोजित करनी पड़ सकती है। |
| 03:55 | 'column' पर क्लिक करें और इसे चुनें। |
| 03:59 | 'Selected Object' विंडो पर जाएँ। |
| 04:02 | 'Properties' टैब में 'Connections' मेन्यू पर क्लिक करें। |
| 04:05 | यह तीसरा आइटम है। |
| 04:08 | इसमें हम 'Edit Connections' देख सकते हैं। इस पर क्लिक करें। |
| 04:13 | इस पर क्लिक करने के एकदम बाद दायीं तरफ एक बटन दिखता है; |
| 04:16 | तीन डॉट्स वाला बटन, इस पर क्लिक करें। |
| 04:21 | अब एक पॉप-अप विंडो है। |
| 04:23 | 'Feeds' मेन्यू में + (plus) बटन पर क्लिक करें जो 'Add' बटन है। |
| 04:29 | 'To Stage' कॉलम में, डिफाल्ट रूप से विकल्प 'Condenser' है। |
| 04:36 | यहाँ हमें वो स्टेज उल्लिखित करनी है जिसपर 'feed' प्रविष्ट होता है। |
| 04:41 | 'Condenser' के आगे वाले एरो पर क्लिक करें। |
| 04:44 | DWSIM के मेरे वर्जन में, मुझे दूसरी बार क्लिक करना था। |
| 04:49 | हम 'stages' की सूची देख सकते हैं। |
| 04:51 | वो 'stage' चुनें जहाँ हम 'Distillation column' प्रविष्ट करने के लिए 'feed' चाहते हैं। |
| 04:57 | यहाँ हम 'Stage_6' चुनते हैं। |
| 05:00 | अब हम 'material stream' चुनेंगे। |
| 05:03 | 'Stream' मेन्यू के नीचे डाउन-एरो पर क्लिक करें। |
| 05:08 | आपको इसे भी दो बार क्लिक करना पड़ सकता है। |
| 05:10 | 'Feed' पर क्लिक करें। |
| 05:12 | हमने वह पेयरिंग कर ली है जिससे 'Feed' को 'Stage_6' तक जाना चाहिए। |
| 05:17 | वास्तविक कनेक्शन 'flowsheet' में बाद में किये जायेंगे। |
| 05:22 | यह उस हल के अनुसार है जो हमें 'shortcut distillation column' में मिला। |
| 05:27 | अब इसे स्लाइड में देखते हैं हम देखते हैं कि 'optimal feed location' 6 है। |
| 05:31 | अब 'DWSIM' पर वापस आते हैं। |
| 05:35 | उसी तरह से हमें 'product streams' को पेअर करना है। |
| 05:39 | 'Condenser' को 'Distillate' के साथ पेअर यानि युग्म बनाएं। |
| 05:42 | 'Reboiler' को 'Bottoms' के साथ पेअर यानि युग्म बनाएं। |
| 05:46 | अब हम 'heat duties' को 'reboiler' और 'condenser' से कनेक्ट करेंगे। |
| 05:50 | 'C-Duty' का 'कंडेंसर' से और 'R-Duty' का 'Reboiler' से पेअर यानि युग्म बनाते हैं। |
| 05:58 | अब हम सारी पेयरिंग को कनेक्शंस में बदलेंगे। |
| 06:02 | 'फीड' या 'कंडेंसर' या 'रीबॉयलर' किसी भी एक पर क्लिक करते हैं। |
| 06:09 | यह पेयरिंग द्वारा दिखाये गए कनेक्शंस को पूरा करता है। |
| 06:14 | हम इसे हटाकर चेक कर सकते हैं। |
| 06:17 | हम देख सकते हैं कि कनेक्शंस बन गए हैं। |
| 06:21 | मैं इसे बंद करती हूँ। |
| 06:24 | इसे और अधिक अच्छा दिखाने के लिए मैं कुछ स्ट्रीम्स शिफ्ट करती हूँ। |
| 06:35 | 'Column' पर क्लिक करें और इसे चुनें। |
| 06:37 | 'Properties' टैब में 'Column Properties' सेक्शन पर जाएँ। |
| 06:43 | यह पहला विकल्प है। |
| 06:44 | यह सेक्शन 'Distillation Column' के अनेक ऐट्रिब्यूट्स को उल्लिखित करने में उपयोग होता है। |
| 06:51 | इस सेक्शन में 'Condenser Pressure' पहला विकल्प है। |
| 06:55 | डिफ़ॉल्ट रूप से यह '1 atmosphere' है। |
| 06:59 | हम इसे ऐसे ही छोड़ देंगे। |
| 07:00 | अगला 'Reboiler Pressure' है। |
| 07:04 | मैं इसकी वैल्यू को '1.1 atmosphere' करुँगी। |
| 07:09 | यह उपयोग करके, मैं दिखाऊँगी कि उस 'column' में एक 'linear profile' कैसे बनाते करते हैं। |
| 07:16 | आगे 'Number of Stages' विकल्प पर जाते हैं। |
| 07:20 | यहाँ आपको 'ट्रेज़' की कुल संख्या प्रविष्ट करनी है। |
| 07:24 | 15 प्रविष्ट करें। |
| 07:27 | क्योंकि यह संख्या DWSIM में कंडेंसर को भी सम्मिलित करता है। |
| 07:32 | हम 'total condenser' उपयोग करने का प्लान करते हैं। |
| 07:33 | अतः यह संख्या शॉर्टकट मेथड द्वारा दी गयी ईक्वलिब्रीअम स्टेजेज़ यानि साम्यावस्था से एक अधिक होनी चाहिए। |
| 07:41 | हमें शॉर्टकट मेथड से ईक्वलिब्रीअम स्टेजेज़ 14 मिली। |
| 07:47 | हम इसे स्लाइड में देख सकते हैं। |
| 07:50 | अब वापस जाते हैं। |
| 07:51 | अगला विकल्प 'Edit Stages' है। इसे क्लिक करें। |
| 07:57 | दायीं तरफ वाला बटन दबाएं। |
| 08:01 | यह 1 और 1.1 atmosphere पर 'condenser' और 'reboiler pressures(दबाव)' दिखाता है। |
| 08:08 | यह वो वैल्यूज़ जो हमने अभी प्रविष्ट की हैं। |
| 08:12 | नयी अवस्थाएं जो जोड़ी गयी हैं जिन्हें ज़ीरो प्रेशर निर्दिष्ट किया गया है जो गलत है। |
| 08:20 | हम, वास्तव में, चाहेंगे कि माध्यमिक अवस्था प्रेशर इंटरपोलेटेड यानि अंतरवेषित वैल्यूज ले। |
| 08:28 | बाएं कॉलम पर जाएँ और नीचे वाले 'interpolation' सिंबल पर क्लिक करें। |
| 08:35 | तुरंत ही रैखिक इंटरपोलेटेड वैल्यूज़ प्रत्येक अवस्था पर निर्दिष्ट की जाती हैं। |
| 08:41 | कोई व्यक्ति एक से तेरह तक किसी भी अवस्था में प्रेशर बदल सकता है। |
| 08:47 | उदाहरण के लिए मैं इस प्रेशर पर क्लिक करूँगी और इसे '1 atmosphere' करुँगी। |
| 08:56 | मैं इंटरपोलेटेड वैल्यूज़ को दोबारा दबाकर इसे 'undo' करती हूँ। |
| 09:02 | यह बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण मेथड है। |
| 09:05 | जब भी 'trays' की संख्या बदलती है आपको 'interpolate' बटन दबाना होगा। |
| 09:10 | अगर आप इसे भूल जाते हैं तो बहुत परेशानी हो सकती है। |
| 09:14 | उदाहरण के लिए ऋणात्मक 'flow rates' हो सकते हैं। |
| 09:18 | इस ट्यूटोरियल के अंत में 'Assignment 3' में इसे करना याद रखें। |
| 09:22 | कोई व्यक्ति यहाँ दिए गए की तरह एक या अधिक अवस्थाओं में 'efficiency(सामर्थ्य)' भी बदल सकता है। |
| 09:30 | इस पॉप-अप को बंद करें। |
| 09:32 | आगे हमारे पास 'Condenser type' है। |
| 09:35 | उसके लिए हमें ऊपर जाना पड़ेगा। |
| 09:38 | डिफ़ॉल्ट रूप से यह 'Total condenser' है। |
| 09:41 | मैं इसे ऐसे ही छोड़ दूंगी। |
| 09:44 | आगे हमारे पास ऐट्मॉसफेयर में 'Condenser Pressure drop' है। डिफ़ॉल्ट रूप से यह '0' है। |
| 09:49 | मैं इसे ऐसे ही छोड़ दूँगी। |
| 09:53 | आगे हमारे पास 'Condenser Specifications' हैं। |
| 09:56 | इस मेन्यू में डिफ़ॉल्ट रूप से हमारे पास 'type' में 'Stream_Ratio' है। |
| 10:03 | इसके नीचे हम 'Value' मेन्यू देख सकते हैं। |
| 10:07 | इसके पास वाले क्षेत्र पर क्लिक करें। |
| 10:10 | अपेक्षित 'Reflux ratio' प्रविष्ट करें। |
| 10:13 | यहाँ हम इसे '2' प्रविष्ट करते हैं। |
| 10:16 | याद करें कि 'shortcut distillation' से 'minimum reflux ratio' 1.47 था। |
| 10:26 | 1.47 को 1.3 से गुणा करके और राउंड ऑफ करके हमें 2 मिलता है। |
| 10:33 | आगे हमारे पर 'Reboiler Specifications' हैं। |
| 10:38 | इस मेन्यू में डिफ़ॉल्ट रूप से हमारे पास 'type' में 'Product Molar Flow Rate' है। |
| 10:47 | अगर आवश्यक हो तो यूनिट्स को बदलकर 'kmol/per hour' करें। |
| 10:55 | हम 'Value' मेन्यू देखते हैं। |
| 10:58 | अपेक्षित 'Molar flow rate' प्रविष्ट करें। यहाँ हम इसे '61.1' प्रविष्ट करते हैं। |
| 11:05 | यह शॉर्टकट सॉल्यूशन द्वारा प्रस्तावित है। |
| 11:09 | हम इसे स्लाइड में देख सकते हैं। |
| 11:13 | अब हम सॉल्यूशन मेथड चुनेंगे। |
| 11:17 | 'Properties' टैब से 'Solving Method' विकल्प पर जाएँ; यह आइटम 7 है। |
| 11:26 | इसके पास वाले क्षेत्र पर क्लिक करें। |
| 11:30 | दायीं तरफ के एरो पर क्लिक करें। |
| 11:33 | हम 'solving methods' की एक सूची देख सकते हैं। |
| 11:36 | 'WangHenke_BubblePoint' चुनें। |
| 11:41 | अब हम 'simulation' रन करेंगे। |
| 11:43 | यह करने के लिए 'calculator' विकल्पों पर क्लिक करें। |
| 11:47 | 'Play' बटन पर क्लिक करें। |
| 11:50 | अब 'Recalculate All' बटन पर क्लिक करें। |
| 11:55 | जब गणनाएँ पूर्ण हो जाती हैं तो उत्पाद की कम्पोज़िशन्स (संरचनाओं) पर क्लिक करें। |
| 12:01 | एक 'stream' उदाहरण के लिए 'distillate' चुनें। |
| 12:05 | आपको पता है कि 'molar compositions' विकल्प से उत्पाद की कम्पोज़िशन्स (संरचनाओं) को कैसे चेक करते हैं। |
| 12:15 | अब 'Distillation column' पर क्लिक करें। |
| 12:19 | 'Properties' टैब में 'Results' मेन्यू पर जाएँ। यह आइटम 8 है। |
| 12:27 | यह सारे अपेक्षित परिणामों जैसे 'Condenser Duty, Reboiler Duty' और 'Column Profiles' को दिखाता है। |
| 12:34 | 'Column profiles' देखने के लिए, इस पर क्लिक करें। |
| 12:39 | हम देख सकते हैं कि बटन दायीं तरफ दिख रहा है; इस पर क्लिक करें। |
| 12:44 | अब हम 'पॉप-अप' विंडो देख सकते हैं। |
| 12:46 | हम देख सकते हैं 'temperature' और 'pressure profiles' , |
| 12:51 | 'Flows' प्रोफाइल्स |
| 12:53 | 'Component flows' और 'Component fractions'. |
| 12:58 | अगर आप ठीक संख्यायें जानना चाहते हैं तो 'Graph' टैब के दायीं तरफ 'Table' टैब उपयोग करें। |
| 13:07 | मैं इसे बंद करती हूँ। |
| 13:10 | अब इस फाइल को सेव करते हैं। |
| 13:15 | इसे सारांशित करते हैं। |
| 13:17 | हमने सीखा एक कठिन 'Distillation column' को कैसे सिम्युलेट करते हैं, |
| 13:21 | Specified pressure profile, उल्लिखित प्रेशर प्रोफाइल |
| 13:23 | पता लगाया कि ट्रे एफिशिएंसीज़ (क्षमतायें) कहाँ देनी हैं, |
| 13:26 | कॉलम प्रोफाइल्स प्रमाणित की। |
| 13:30 | अब मैं कुछ नियत कार्य देती हूँ। |
| 13:33 | 1 atmosphere के नियत 'column pressure' के लिए गणनाएँ दोहराएँ। मतलब 'reboiler pressure = 1 atmosphere' के साथ। |
| 13:42 | क्या आप परिणामों में प्रमुख बदलावों को देख सकते हैं ? |
| 13:46 | आगे 1 atmosphere नियत प्रेशर पर 'distillation column' को सिम्युलेट करें। मतलब रीबॉयलर प्रेशर भी 1 atmosphere पर है। |
| 13:55 | अगर 'reflux ratio' 2 से ज़्यादा बढ़ता है तो क्या शुद्धता बेहतर होती है ? |
| 14:01 | अगर वास्तविक शुद्धता अपेक्षित की तरह है तो आपको कौन सा रिफ्लेक्स रेश्यो उपयोग करना चाहिए। |
| 14:07 | भविष्य के ट्यूटोरियल में हम दिखायेंगे कि इसको आसानी से करने के लिए 'sensitivity analysis' कैसे मदद कर सकती है। |
| 14:16 | अगले नियत कार्य में हम 2 के रिफ्लक्स रेश्यो पर कॉलम को सिम्युलेट करते हैं। |
| 14:22 | 'column pressure' को 1 atmosphere पर नियत रखते हैं। |
| 14:24 | ट्रेज़ की कुल संख्या को 1 से बढ़ाते हैं मतलब 15 से 16 . |
| 14:31 | क्योंकि ट्रेज़ की संख्या बदल गयी है आपको 'interpolate' विकल्प उपयोग करना है। |
| 14:36 | यह पहले भी उल्लिखित किया गया था। |
| 14:38 | ट्रेज़ की ज़्यादा संख्या के साथ क्या शुद्धता बढ़ी है ? |
| 14:44 | अगले नियत कार्य में निम्न संबंध प्रमाणित करें: |
| 14:48 | 'Composition of vapour flow to the condenser = distillate product composition'. |
| 14:54 | समझाएं कि यह इक्वेशन संतुष्ट क्यों की जानी है। |
| 14:58 | अगले नियत कार्य में रीबॉयलर के वेरिएबल्स की कंसिस्टेंसी यानि समरूपता को जाँचें। |
| 15:03 | इस उद्देश्य के लिए रीबॉयलर पर कम्पोज़िशन्स, टेम्परेचर और प्रेशर का उपयोग करें। |
| 15:10 | एक समतुल्य फ़्लैश गणना से यह करें। |
| 15:15 | आखिरी नियत कार्य में भिन्न-भिन्न 'Solving Methods' से प्रॉब्लम को हल करें। |
| 15:20 | परिणामों की तुलना करें। |
| 15:21 | गणना के समय की तुलना करें। |
| 15:25 | हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। |
| 15:27 | यह वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 15:31 | अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 15:36 | हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाते हैं; प्रमाणपत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें। |
| 15:42 | क्या आपको इस स्पोकन ट्यूटोरियल पर प्रश् हैं ? |
| 15:45 | 'minute' और 'second' चुनें जहाँ आपको प्रश् है। |
| 15:49 | अपना प्रश्न संक्षेप में पूछें। |
| 15:51 | 'FOSSEE' टीम में से कोई व्यक्ति उनका उत्तर देगा। |
| 15:54 | कृपया इस साइट पर जाएँ। |
| 15:56 | 'FOSSEE' टीम लोकप्रिय किताबों के सुलझे हुए उदाहरणों की कोडिंग संयोजित करती है। |
| 16:02 | जो यह करते हैं उनको हम मानदेय और प्रमाणपत्र देते हैं। |
| 16:06 | अधिक जानकारी के लिए कृपया इस साइट पर जाएँ। |
| 16:10 | 'FOSSEE' टीम कमर्शियल सिम्युलेटर लैब्स को 'DWSIM' पर स्थानांतरित करने में मदद करती है। |
| 16:16 | जो यह करता है हम उसको मानदेय और प्रमाणपत्र देते हैं। |
| 16:20 | अधिक जानकारी के लिए कृपया इस साइट पर जाएँ। |
| 16:24 | स्पोकन ट्यूटोरियल और 'FOSSEE' प्रॉजेक्ट्स भारत सरकार के MHRD के NMEICT द्वारा निधिबद्ध हैं। |
| 16:31 | आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद। |