Xfig/C2/Feedback-diagram-with-Maths/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 18:29, 27 November 2012 by 10.102.152.95 (Talk)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search

गणित को एक्सफिग में अन्तः स्थापित कैसे करें इस विषय पर स्पोकेन ट्युटोरियल में आप का स्वागत है |

इस ट्युटोरियल में समझाएंगे के यह आकृति कैसे बनाएं | दूसरे विभाग में मौजूद गणितिय उक्ति को देखे | इस ट्युटोरियल को समझने के बाद हम कोई भी गाणितिक उक्ति को अन्तः स्थापित कर सकते है | ' एक्सफिग द्वारा फीडबैक डायग्राम कैसे बनाएं ' इस स्पोकेन ट्युटोरियल में बनाई गयी इस आकृति से शुरुआत कर हम पिछली स्लाइड में मौजूद आकृति को भी बनाएँगे | हमें ' एक्सफिग द्वारा फीड बेक डायग्राम कैसे बनाएं ' इस ट्युटोरियल को वर्त्तमान ट्युटोरियल से पहले सीखना होगा |

इस ट्युटोरियल में समझाए गए विषयों के लिए जिन चीजों की ज़रूरत है वह बताते है | मैं एक्सफिग , वर्ज़न 3.2 , पैच लेवल 5 का इस्तेमाल कर रही हूँ | हमे लेटेक और उसकी सारी जानकारी होना ज़रूरी है | हमें इमेज को क्रॉप याने काटने के लिए सोफ्टवेर की भी आवश्यकता हैं | पिडीऍफ़ क्रोप लिनक्स और Mac OS X पर चलता है | हम इसे इस ट्युटोरियल में समझाएँगे | ब्रिस , विन्डोज़ पर चलता है लेकिन वह इस ट्युटोरियल में नहीं बताया गया है |

एक्सफिग पर जाते है |

फाइल का चुनाव करते है फिर ओपन | सूचि को स्क्रोल करने पर ' एक्सफिग द्वारा फीडबैक डायग्राम कैसे बनाएं ' इस स्पोकेन ट्युटोरियल में मौजूद “feedback.fig” फाइल को देखेंगे | इसे क्लिक करते है | इस बॉक्स में मौजूद आकृति को देखेंगे | इसे ओपन करते है और इसे अन्दर ले आते है तथा ज़ूम करते है |

फाइल में मौजूद “save as” ऑप्शन का इस्तेमाल कर हम मेथ्स (maths) नाम से इस आकृति को सेव करेंगे | इसे सेव करते है | अब हमारे पास ' मेथ्स . फिग ' (maths.fig ) फाइल मौजूद है | एडिट का चुनाव कर ' प्लांट ' टेक्स्ट को क्लिक करते है | माउस को इधर लाकर इसे डिलीट करते है और एन्टर करते है ' $G(z) = \frac z {z-1} $ ' टाइपिंग करते वक़्त माउस बक्से के भीतर रहे इसका ख्याल रखना होगा | फ्लेग की मौजूदा 'नोर्मल ' वेल्यु को ' स्पेशल ' में बदलेंगे | “done” पर क्लिक करते है |

टेक्स्ट लम्बा होने की वजह से वे दुसरे एन्ट्रीज़ के साथ ओवर्लाप होता है | चलिए टेक्स्ट को बॉक्स के बहार लाकर , उस पर काम करते है | मैं यहाँ क्लिक करती हूँ | ग्रिड मोड़ का चुनाव करेंगे | एक बार हमारी पसंद के फेर-बदल करने के बाद हम टेक्स्ट को वापस बॉक्स के अन्दर रख सकते है |

चलिए फाइल को सेव करेंगे | ' कमबाइनड पिडीऍफ़ एंड लेटेक फाइल्स ' द्वारा इसे एक्सपोर्ट करते है | ' फाइल ' . ' एक्सपोर्ट ' . ' कमबाइनड पिडीऍफ़ एंड लेटेक '| एक्सपोर्ट करते है | मुझे एक एरर मेसेज मिलता है | चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है | टरमिनल पर जाते है |

“ls -lrt” 'टाइप करे | हमें फाइल्स की सूची मिलेगी , जिस में सबसे नयी बनायीं गयी फाइल अंत में दिखाई जायेगी | अंत की दो फाइल्स है maths.pdf_t तथा maths.pdf | “open maths.pdf” यह कमांड देते है | इस को अन्दर ले आते हैं | हम देख सकते है ब्लाक डाइअग्रैम को जोकि गणितिय उक्ति के बगैर है | इसे बंद करते है |

इमेक्स एडिटर में हम maths.pdf_t (मेथ्स .पिडीऍफ़_टी) फाइल देख सकते है जोकि मैंने पहले ही ओपन की है | ये यहाँ है ,इसे ओपन करते है | आपको इमेक्स का इस्तेमाल नहीं करना है इस बात का ख्याल रखे | जो भी एडिटर आप आसानी से काम कर सकते है उसका इस्तेमाल करे |

हम देख सकते हैं की ' पिक्चर ' परिवेश का इस्तेमाल हुआ है | यहाँ ' इनक्लूड ग्राफिक्स ' और ' कलर ' पॅकेजस का इस्तेमाल किया गया है | इस आवश्यकता के बारे में हमें लेटेक को जानकारी देनी होगी | maths-bp.tex , इस फाइल को ओपन करते है , जोकि इस ट्युटोरियल के लिए मैंने पहले से ही बनाया है | मैने ' आर्टिकल क्लास ' का इस्तेमाल किया है | मैने ' कलर ' और ' ग्राफिकएक्स ' इन पॅकेजस का इस्तेमाल किया है क्योंकि इसका उपयोग ' पिडीऍफ़_टी ' (pdf_t) फाइल में किया गया है , जो हम पहले देख चुके है | मुझे पृष्ट संख्या की ज़रूरत नहीं क्योंकि मुझे रिक्त याने एम्प्टी पृष्ट चाहिए | अंत में हमें ' मेथ्स.पिडीऍफ़_टी ' (maths.pdf_t ) का समावेश करना होगा |

चलिए टर्मिनल पर “pdflatex maths-bp” कमांड को कार्यान्वित करते है | maths-bp.pdf बन चूका है ऐसा मेसेज हमें मिलता है | “open maths-bp.pdf” कमांड के इस्तेमाल से इसे ओपन करते है | हमारे पास अब आवश्यक फाइल मौजूद है | इसे ज़ूम करते है |

अब हम जानते है के गणितिय उक्ति कार्यशील है , चलिए टेक्स्ट को अंदर ले आते है | इसे सेव कर एक्सपोर्ट करते है | यह आवश्यक भाषा में पहले से मौजूद है | एक्सपोर्ट करे | इस चेतावनी को रद्द करते है | इस को पुनः संकलित करते है | पिडीऍफ़ ब्राउसर को क्लिक करते है जहां फाइल मौजूद है | अब हम बॉक्स के भीतर गणितिय उक्ति को देख सकते है जो हमारी आवश्यकता के अनुरूप है | अगर ' स्पेशल फ्लेग ' का चुनाव न हो तो देखते है आगे क्या होता है | चलो हम यहाँ आते है |

टेक्स्ट को एडिट करती हूँ , ' स्पेशियल फ्लैग ' को ' नोर्मल ' में परिवर्तित करते है | यह हो गया है | फाइल को सेव कर इसे एक्सपोर्ट करेंगे | संकलन करते है , यहाँ आते है | फोर्मुला आवश्यक रूप में नहीं है |

स्पेशियल फ्लैग को फिर से ' स्पेशियल ' में परिवर्तित करेंगे | फाइल को सेव कर इसे एक्सपोर्ट करे | पुनः संकलन करेंगे | फाइल आवश्यक रूप में है इस की जांच करेंगे |

अब इस फोर्मुला की दिखावट में सुधार लाते है | इस उदहारण में dfrac , फ्रैक्शन को बेहतर बनाने में हमारी मदद करेगा | इस विषय में हम frac को dfrac में बदलेंगे | मैं यहाँ क्लिक करती हूँ और माउस को बॉक्स के अन्दर रखती हूँ | ' d ' को यहाँ रखेंगे | यह हो गया है | फाइल को सेव कर इसे एक्सपोर्ट करेंगे |

पिडीऍफ़ लेटेक का इस्तेमाल कर इसे संकलित करते है | “Undefined control sequence” \dfrac ' (अपरिभाषित नियंत्रण अनुक्रम \ डीफ्रेक) यह ऐरर मेसेज मिलता है | \ dfrac कमांड “Amsmath” पॅकेज में परिभाषित है परन्तु हमने उसे समाविष्ट नहीं किया , इसी वजह से लेटेक ऐरर देता है | हमें इसे maths-bp.tex. फाइल में समाविष्ट करना होगा | चलिए इसे करते है | इमेक्स पर जाते है |

“\usepackage{amsmath}” एन्टर करे | फाइल सेव करे | इसे फिर संकलित करे | पहले एक्सिट याने बाहर आते है | इसे पुनः संकलित करेंगे | अब यह संकलित हो रहा है |

इसे क्लिक करते है | हम देख सकते है की फ्रैक्शन अब अच्छी तरह से बनकर आया है | गाणितिय उक्ति एक्सफिग में कैसे अंत : स्थापित करे इस उद्देश्य को हमने प्राप्त किया | एक्सफिग लेटेक कमांड्स को समझ नहीं सकता , यह बात हमें ध्यान में रखनी है | पिडीऍफ़ लेटेक कमांड इसकी व्याख्या कर पाएगा | संकलन के समय लेटेक कमांड्स का सही और सुसंगत होना जरूरी है | अब मैं आकृति के आसपास खाली जगहों को कैसे निकालना यह समझाऊँगी | टर्मिनल पर जाते है |

“pdfcrop maths-bp.pdf” कमांड टाइप करे | इस फाइल को मैंने “maths-out.pdf” फाइल में बनाया था | Pdfcrop (पिडीऍफ़क्रोप) हमें सन्देश देगा , एक पृष्ट लिखा गया है | ' पिडीऍफ़क्रोप ' फाइल को स्वीकार कर , आकृति के पास की खाली जगहों को निकाल कर , क्रोप्ड फाइल को आउट पुट फाइल में परिवर्तित करता है | ' पिडीऍफ़क्रोप ' की संस्थापना मेरे कोम्प्यूटर पर पहले से की गयी है | अगर यह मौजूद नहीं है तो इस की संस्थापना करनी होगी | “open maths-out.pdf” इस कमांड से हम आउट पुट फाइल को देखते है | इसे अन्दर ले आते है | आकृति अब बहुत छोटी बन गयी है | खाली जगह जो यहाँ थी उसको निकाला जा चूका है | अब इसे हम डाक्यूमेंट्स में डाल सकते है | इसे बंद करते है और इसे भी | स्लाइड्स पर वापस आते है |

“briss” (ब्रिस) सॉफ्टवेर खाली जगहों को क्रॉप याने काटने में हमारी मदद करेगा | ब्रिस सॉफ्टवेर लिनक्स , Mac OS X तथा विन्डोज़ पर भी चलता है | मैंने Mac OS X पर इसको चला के परखा है | परन्तु हम इसे यहाँ पर प्रदर्शित नहीं करेंगे |

अब हम ट्युटोरियल के अंत में आ चुके है | हमारे पास आप के लिए नियत कार्य है | इस ट्युटोरियल में बनायीं गयी आकृति को ज्यादा सुन्दर और संतुलित बनाना होगा | अलग अलग गणितिय उक्तियों को जाचेंगे | ' फ्लिप ' और ' रोटेट ' जैसे दुसरे विकल्पों को भी जाचेंगे | इसका उल्लेख ट्युटोरियल में आपको नहीं मिलेगा | अलग अलग आकृतियाँ बनाने की कोशिश करें | ' लाइब्रेरी ' का अन्वेषण करें | इंटरनेट पर एक्सफिग के विषय में जानकारी ढूंढे |

अभ्यास करने के लिए उपयोगी जानकारी spoken-tutorial.org पर उपलब्ध है | स्पोकेन ट्युटोरियल की संकल्पना "What is a Spoken Tutorial" में समझाई गई है | आप लेटेक का अभ्यास उपलब्ध स्पोकेन ट्यूटोरियल्स में से कर सकते है , मैंने इसे अलग टेब में डाऊनलोड किया है | Mathematical Typesetting ( गणितिय टाइप सेटिंग) यह ट्युटोरियल लेटेक में मेथ कैसे बनायें इस बारे में जानकारी देगा | ' टेबल्स और फिगर्स यह ट्युटोरियल आकृति जैसे इस ट्युटोरियल में बनायीं गयी है डाक्यूमेंट्स में कैसे नियुक्त करें इस बारे में जानकारी देगा | यह वेब साईट पर एक्सफिग ट्यूटोरियल्स और अन्य विषयों के बारें में काफी जानकारी मिलेगी | स्लाइड्स पर वापस आते है |

' स्पोकेन ट्युटोरियल ' ' टोक टू टीचर ' प्रोजेक्ट का हिस्सा है | इसे ' आई सी टी द्वारा नेशनल मिशन ओन एड्यूकेशन - एम् एच आर डी - भारत सरकार ' से सहायता प्राप्त है | ' spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro ' इस लिंक से यह मिशन के बारें में ज्यादा जानकारी प्राप्त की जा सकती है | हम आपके सहयोग तथा आपकी प्रतिक्रिया का स्वागत करते है । आई आई टी बॉम्बे की तरफ मैं सकीना अब आप से विदा लेती हूँ । इस ट्यूटोरियल में शामिल होने के लिए धन्यवाद ।

Contributors and Content Editors

PoojaMoolya