Netbeans/C2/Developing-a-Sample-Web-Application/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 10:41, 15 January 2015 by Prabhakarpandey (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | Hiii everybody नमस्कार दोस्तों, |
| 00:02 | Netbeans IDE पर वेब एप्लिकेशन डेवलप करने के परिचय पर ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:08 | हम समझते हैं कि आपको netbeans की सामान्य जानकारी है। |
| 00:12 | यदि नहीं तो कृपया Netbeans पर संबंधित ट्यूटोरियल्स के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल की वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:19 | पहले ट्यूटोरियल को देखकर आप |
| 00:22 | संस्थापन औऱ Netbeans के इंटरफेस से परिचित होंगे। |
| 00:25 | पिछले ट्यूटोरियल में भी आपको समझाया गया कि नया प्रोजेक्ट कैसे बनाएँ। |
| 00:29 | इसके लिए, मैं लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम उबुंटू v11.04 और Netbeans IDE v7.1.1 का उपयोग कर रहा हूँ। |
| 00:40 | यह ट्यूटोरियल आपको वेब एप्लिकेशन्स विकसित करने के साथ बुनियादी Netbeans की सामान्य जानकारी के बारे में समझायेगा। |
| 00:45 | हम देखेंगे, |
| 00:46 | वेब एप्लिकेशन प्रोजेक्ट को सेट करना |
| 00:49 | वेब एप्लिकेशन सोर्स फाइल्स बनाना या एडिट करना |
| 00:52 | जावा पैकेज और जावा सोर्स फाइल बनाना। |
| 00:56 | गेटर और सेटर मेथड्स को तैयार करना, |
| 00:59 | डिफॉल्ट जावा सर्वर पेज फाइल को एडिट करना, |
| 01:02 | जावा सर्वर पेज फाइल को बनाना |
| 01:05 | और अंत में अपने वेब एप्लिकेशन प्रोजेक्ट को रन कर रहे हैं। |
| 01:08 | इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए, आपको आवश्यकता होगी Netbeans IDE |
| 01:13 | जावा डेवलपमेंट किट (JDK) वर्जन 6 |
| 01:17 | GlassFish सर्वर ओपन सोर्स एडिशन |
| 01:20 | उपर्युक्त सभी को स्क्रीन पर दिखाये गये लिंक से एक साथ डाउनलोड किया जा सकता है। |
| 01:26 | यह ट्यूटोरियल दर्शाता है कि एक साधारण वेब एप्लिकेशन कैसे बनाएँ। |
| 01:30 | सर्वर पर इसे प्रसारित कैसे करें |
| 01:32 | और एक ब्राउज़र में इसकी प्रस्तुति कैसे देखें। |
| 01:35 | एप्लिकेशन इम्प्लॉइ (JSP) जावा सर्वर पेज आपसे आपका नाम इनपुट करने के लिए पूछता है। |
| 01:42 | यह फिर HTTP सेशन के दौरान नाम को कायम रखने के लिए JavaBeans कंपोनेंट का उपयोग करता है। |
| 01:48 | और फिर दूसरे JSP पृष्ठ पर आउटपुट निकालते हैं। |
| 01:51 | अब Netbeans पर जाएँ और अपना वेब एप्लिकेशन प्रोजेक्ट बनाएँ। |
| 01:58 | File मेन्यू से New Project चुनें। |
| 02:01 | Categories से Java Web चुनें। |
| 02:04 | Projects से Web Application चुनें और Next पर क्लिक करें। |
| 02:09 | अपने प्रोजेक्ट को नाम दें। मैं अपने प्रोजेक्ट को HelloWeb नाम दूँगा। |
| 02:15 | अपने कंप्यूटर पर किसी भी डाइरेक्टरी पर प्रोजेक्ट स्थान निर्दिष्ट करें। |
| 02:20 | Next. पर क्लिक करें। |
| 02:22 | Server and Settings पेनल खुलता है। |
| 02:25 | जावा का वर्जन चुनें, जिसे आप अपने एप्लिकेशन के साथ उपयोग करना चाहते हैं। |
| 02:29 | और सर्वर चुनें, जिसे आप अपने एप्लिकेशन पर प्रसारित करना चाहते हैं। |
| 02:34 | Next. क्लिक करें। |
| 02:36 | Frameworks पैनल में , |
| 02:38 | प्रोजेक्ट बनाने के लिए Finish क्लिक करें। |
| 02:41 | IDE HelloWeb फोल्डर बनाता है। |
| 02:46 | इस फ़ोल्डर में आपके सभी सोर्सेस और प्रोजेक्ट मेटाडाटा शामिल हैं। |
| 02:51 | वेलकम पेज, 'index.jsp मुख्य विंडो में सोर्स एडिटर में खुलता है। |
| 02:57 | आप यहाँ बाईं तरफ फ़ाइल विंडो में प्रोजेक्ट की फाइल संरचना को देख सकते हैं। |
| 03:05 | और यह प्रोजेक्ट विंडो में लॉजिकल संरचना है। |
| 03:10 | सोर्स फाइल को बनाना और एडिट करना सबसे महत्वपूर्ण फंक्शन है जिसे IDE प्रदान करता है। |
| 03:15 | अब Projects विंडो में, Source Packages नोड खुलता है। |
| 03:20 | ध्यान दें कि Source Packages नोड में केवल एक खाली default package नोड शामिल है। |
| 03.25 | Source Packages पर राइट क्लिक करें और New > Java Class. चुनें। |
| 03:32 | अपने क्लास को नाम दें। मैं क्लास को NameHandler नाम दूँगा। |
| 03:40 | और Package कोम्बोबोक्स में, मैं टाइप करता हूँ org.mypackage.hello |
| 03:54 | और Finish पर क्लिक करें। |
| 03:57 | NameHandler.java फाइल सोर्स एडिटर में खुलती है। |
| 04:01 | अब क्लास डिक्लेरेशन के नीचे स्ट्रिंग वेरिएबल को घोषित करें, |
| 04:07 | मैं एक स्ट्रिंग वेरिएबल String name घोषित करूँगा और |
| 04:12 | मैं क्लास में public NameHandler कंस्ट्रक्टर भी जोडूँगा। |
| 04:23 | अब मैं कंस्ट्रक्टर के अंदर name = null; भी जोडता हूँ। |
| 04:30 | अब Getter और Setter मेथड्स को बनाते हैं। |
| 04:33 | सोर्स एडिटर में name फिल्ड पर राइट क्लिक करें, contextual मेन्यू से Refactor और Encapsulate Fields चुनें। |
| 04:46 | Refactoring प्रत्यक्ष बिहेवियर बदले बिना मौजूदा कोड की संरचना में सुधार के लिए एक अनुशासित तकनीक है। |
| 04:56 | संक्षेप में, आप बिहेवियर बदले बिना कोड की संरचना को बदल सकते हैं। |
| 05:01 | Refactoring के साथ, आप फिल्ड, मेथड्स या क्लासेस, चीजों को अलग किये बिना स्थानांतरित कर सकते हैं। |
| 05:08 | वापस IDE पर जाते हैं। |
| 05:11 | Encapsulate Fields डायलॉग नेम फिल्ड सूची के साथ खुलता है। |
| 05:16 | ध्यान दें, Fields visibility private के लिए सेट है। |
| 05:20 | औऱ Accessors visibility डिफॉल्ट रूप से public सेट है। |
| 05:24 | यह दर्शाता है कि क्लास वेरिएबल्स के लिए एक्सेस मॉडिफायर private के रूप में निर्दिष्ट होगा। |
| 05:30 | जबकि getter और setter मेथड्स क्रमशः public मॉडिफायर्स के साथ तैयार होगा। |
| 05:36 | Refactor. पर क्लिक करें। |
| 05:39 | Getter और Setter मेथर्ड्स name फिल्ड के लिए तैयार होते हैं। |
| 05:46 | क्लास वेरिएबल के लिए मॉडिफायर्स private सेट होता है जबकि getter और setter मेथड्स public मॉडिफायर के साथ तैयार होते हैं। |
| 05:56 | आपका जावा क्लास अंततः इस प्रकार दिखना चाहिए। |
| 05:59 | अब Default JavaServer Pages फाइल को एडिट करें। |
| 06:04 | सोर्स एडिटर के ऊपरी भाग में प्रदर्शित, इसके टेब पर क्लिक करके index.jsp फाइल पर पुनः ध्यान दें। |
| 06:11 | अब Tools मेन्यू > Palette पर जाकर Palette manager खोलें और HTML/JSP code clips पर क्लिक करें। |
| 06:21 | Palatte manager खुलता है। |
| 06:26 | palette manager में HTML forms के ऑप्शन्स प्रदर्शित होते हैं। |
| 06:31 | Form आइटम चुनें। |
| 06:34 | इस खीचें और अपने सोर्स एडिटर में h1 टैग्स के बाद के प्वाइंट्स पर रखें। |
| 06:42 | Insert form डायलॉग बॉक्स खुलता है। |
| 06:45 | स्क्रीन पर दिखाई गई वैल्यूज निर्दिष्ट करें। |
| 06:49 | Action में response.jsp |
| 06:54 | Method में GET |
| 06:56 | और Name input form. के रूप में अपने फॉर्म को नाम दें। |
| 07:04 | OK पर क्लिक करें। |
| 07:07 | index.jsp फाइल में एक HTML फॉर्म जुड जाता है। |
| 07:13 | अब Palette manager से Text Input आइटम चुनें, इस खीचें और क्लोजिंग फॉर्म टैग्स के पहले प्वाइंट पर इसे रखें। |
| 07:25 | Insert text input डायलॉग बॉक्स में Name के रुप में नाम' निर्दिष्ट करें। |
| 07:32 | Type में text रखें। |
| 07:34 | और OK पर क्लिक करें। |
| 07:36 | HTML इनपुट टैग फॉर्म टैग्स के मध्य जुड़ जाता है। |
| 07:41 | इनपुट टैग से खाली वैल्यू एट्रीब्यूट डिलीट करें। |
| 07:49 | अब palette से Button आइटम चुनें। |
| 07:53 | इसे खीचें और क्लोजिंग फॉर्म टैग से पहले प्वाइंट पर रखें। |
| 07:58 | Label में OK |
| 08:00 | Type में submit निर्दिष्ट करें। |
| 08:03 | औऱ OK पर फिर से क्लिक करें। |
| 08:05 | अब HTML बटन फॉर्म टैग्स पर जुड़ जाता है। |
| 08:12 | पहले input tag के सामने Enter your name टेक्स्ट को प्रविष्ट करें। |
| 08:22 | और h1 टैग्स के मध्य डिफॉल्ट टेक्स्ट को बदलें। |
| 08:28 | हम टेक्स्ट को Entry form में बदलेंगे। |
| 08:34 | अब राइट क्लिक करें, अभी के लिए में palette manager बंद करता हूँ। |
| 08:38 | अपने सोर्स एडिटर में राइट क्लिक करें |
| 08:41 | अपने कोड के फॉर्मेट को ठीक करने के लिए Format ऑप्शन चुनें। |
| 08:46 | आपकी index.jsp फाइल अब इस तरह दिखनी चाहिए। |
| 08:49 | अब JavaServer Pages फाइल बनाएँ। |
| 08:53 | प्रोजेक्ट विंडो में, HelloWeb प्रोजेक्ट नोड पर राइट क्लिक करें, New > JSP. चुनें। |
| 09:01 | New JSP फाइल विजार्ड खुलता है। |
| 09:05 | फाइल को response नाम दें और Finish पर क्लिक करें। |
| 09:14 | ध्यान दें कि response.jsp फाइल नोड index.jsp फाइल के नीचे प्रोजेक्ट्स विंडो में प्रदर्शित होता है। |
| 09:23 | और सोर्स एडिटर में नई फाइल खुलती है। |
| 09:26 | Palette manager फिर से खोलें। |
| 09:35 | अब JSP ऑप्शन्स प्रदर्शित होते हैं। |
| 09:39 | Use Bean आइटम चुनें, इसे खीचें और बॉडी के ठीक नीचे प्वाइंट पर इसे रखें। |
| 09:53 | Insert Use Bean डाइलॉग खुलता है। |
| 09:56 | वैल्यूज निर्दिष्ट करें |
| 09:58 | ID में mybean |
| 10:01 | Class में org.mypackage.hello.NameHandler |
| 10:13 | Scope में session सेट करें। |
| 10:15 | और OK पर क्लिक करें। |
| 10:18 | ध्यान दें कि jsp:useBean टैग बॉडी टैग के नीचे जुड जाता है। |
| 10:30 | JavaBeans जावा के लिए पुनः उपयोगित सॉफ्टवेयर कंपोनेंट्स हैं। |
| 10:34 | उनका उपयोग सिंगल ऑब्जेक्ट में कई ऑब्जेक्ट्स को संपुटित करने के लिए किया जाता है। |
| 10:38 | ताकि वे मल्टिपल व्यक्तिगत ऑब्जेक्ट्स के बजाय सिंगल bean ऑब्जेक्ट के रूप में पास किये जा सकें। |
| 10:46 | अबPalette manager से, setbean property आइटम चुनें, इसे खीचें और h1 टैग्स से पहले प्वाइंट पर रखें। |
| 11:03 | और OK पर क्लिक करें। |
| 11:12 | यहाँ jsp:setProperty टैग में वह दिखाई देता है, खाली वैल्यू एट्रिब्यूट डिलीट करें। |
| 11:21 | और नेम एट्रिब्यूट के लिए mybeanऔर Property के लिए name सेट करें। |
| 11:30 | अब h1 टैग्स के बीच में टेक्स्ट को Hello कॉमा स्पेस और exclamation mark में बदलें। |
| 11:40 | Palette manager से Get Bean property आइटम चुनें, इसे खीचें और h1 टैग्स के बीच में Hello text के बाद इसे रखें। |
| 11:51 | Get Bean Property आइटम में |
| 11:53 | Bean Name में mybean |
| 11:57 | और Property Name में name सेट करें। |
| 11:59 | OK पर क्लिक करें। |
| 12:01 | ध्यान दें कि jsp:getProperty टैग अब h1टैग्स के बीच जुड़ जाता है। |
| 12:07 | सोर्स एडिटर में फिर से राइट क्लिक करें, यदि आवश्यक है तो अपने कोड के फॉर्मेट को ठीक करने के लिए Format पर क्लिक करें। |
| 12:16 | अगला स्टेप है अपने Web Application प्रोजेक्ट को रन करना। |
| 12:20 | मैं palette manager को बंद करता हूँ। |
| 12:26 | प्रोजेक्ट विंडो में HelloWeb प्रोजेक्ट नोड पर राइट क्लिक करें और Run ऑप्शन चुनें। |
| 12:32 | आप अपने प्रोजेक्ट को रन करने के लिए टूलबार में Run ऑप्शन पर भी क्लिक कर सकते हैं या अपने कीबोर्ड पर F6 की दबा सकते हैं। |
| 12:41 | मैं अपने प्रोजेक्ट को रन करने के लिए टूलबार पर बटन चुनूँगा। |
| 12:44 | जब आप Web application रन करते हैं, तो IDE एप्लिकेशन कोड बनाता और कंपाइल करता है। |
| 12:53 | सर्वर लॉंच करें और सर्वर पर एप्लिकेशन को प्रसारित करें। |
| 12:58 | और अंततः ब्राउजर विंडो में एप्लिकेशन प्रदर्शित होता है। |
| 13:02 | इस प्रक्रिया को देखने के लिए, आप विंडो मेन्यू से आउटपुट विंडो खोल सकते हैं और Output ऑप्शन चुन सकते हैं। |
| 13:10 | आप देख सकते हैं कि आपका एप्लिकेशन सफलतापूर्वक बन गया है। |
| 13:17 | index.jsp पेज आपके डिफॉल्ट ब्राउजर में खुलता है। |
| 13:23 | प्रोजेक्ट को फिर से रन करें। |
| 13:27 | यह यहाँ है, यह आपके डिफॉल्ट ब्राउजर में खुलता है। |
| 13:32 | ध्यान दें कि ब्राउजर विंडो कभी-कभी IDE के सर्वर आउटपुट प्रदर्शित करने से पहले खुल जाता है। |
| 13:38 | अब ब्राउजर में टेक्स्ट बॉक्स में नाम प्रविष्ट करें। |
| 13:42 | उदाहरणस्वरूप Ubuntu , OK पर क्लिक करें। |
| 13:46 | response.jsp पेज आपको सामान्य सुभकामनाएँ देने के साथ खुलता है। |
| 13:52 | अब नियत कार्य |
| 13:56 | वेब एप्लिकेशन प्रोजेक्ट पर एक एक्सटेंशन के रूप में दो और टेक्स्ट फिल्ड्स प्रविष्ट करें, अर्थात आपके एप्लिकेशन में कुल तीन इनपुट टेक्स्ट फिल्ड्स हैं। |
| 14:06 | bean प्रॉप्रटी सेट करने के लिए JavaBeans कंपोनेंट का उपयोग करें और |
| 14:09 | ब्राउजर में इसकी प्रस्तुति देखें। |
| 14:12 | और अंततः दूसरे JSP पेज पर आउटपुट पुनः प्राप्त करें। |
| 14:17 | मैंने अपना नियत कार्य पहले ही बना दिया है। |
| 14:21 | मैं अपना नियत कार्य खोलता हूँ और इस IDE में रन करता हूँ। |
| 14:30 | मैंने 3 इनपुट टेक्स्ट फिल्ड्स के साथ प्रस्तुत किया है। |
| 14:35 | विवरण प्रविष्ट करें और Ok पर क्लिक करें। |
| 14:42 | आउटपुट के साथ इस तरह प्रस्तुत होना चाहिए। |
| 14:47 | स्क्रीन पर प्रदर्शित लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें। |
| 14:51 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 14:54 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसको डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। |
| 14:59 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 15:05 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 15:09 | अधिक जानकारी के लिए Contact @spoken-tutorial.org पर लिखें। |
| 15:16 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 15:21 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 15:28 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है
spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 15:40 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ। |
| 15:43 | हमसे जुड़ने के लिए, धन्यवाद |