Java/C2/Programming-features-Eclipse/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:02 | इक्लिप्स की प्रोग्रामिंग विशेषताओं के ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे |
| 00:10 | इक्लिप्स की यूजर अनुकूल प्रोग्रामिंग विशेषताएँ। |
| 00:15 | इस ट्यूटोरियल में हम उपयोग कर रहे हैं उबंटु 11.0, JDK 1.6, और इक्लिप्स 3.7.0 |
| 00:23 | इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए, |
| 00:26 | आपके सिस्टम पर इक्लिप्स संस्थापित होना चाहिए । |
| 00:28 | आपको पता होना चाहिए कि इक्लिप्स में एक साधारण जावा प्रोग्राम कैसे लिखें । |
| 00:32 | यदि नहीं, तो संबंधित ट्यूटोरियल के लिए हमारी दिखाई गयी वेबसाइट पर जाएँ । |
| 00:40 | इक्लिप्स IDE बहुत सारी यूजर अनुकूल विशेषताओं का समर्थन करता है जैसे |
| 00:44 | ऑटो कम्प्लीशन, |
| 00:45 | सिंटेक्स हाइलाइटिंग, |
| 00:46 | एरर डायलॉग बॉक्स और |
| 00:48 | शॉर्टकट कीज़ |
| 00:49 | हम इन सभी विशेषताओं को विस्तार से देखेंगे। |
| 00:59 | मैंने Features नामक एक क्लास बना दिया है और मेन मेथड जोड दिया है। |
| 01:05 | हम पहले इक्लिप्स में ऑटो कम्प्लीशन विशेषता देखेंगे। |
| 01:10 | मेन मेथड में एक ओपनिंग ब्रेस टाइप करें और एंटर करें। |
| 01:17 | हम देख सकते हैं कि यह समरुपी क्लोजिंग ब्रेसेस स्वतः ही सेट करता है और इंडेंटेशन के साथ कर्सर को रखता है। |
| 01:25 | यह प्रत्येक विशेषता को पूरा करता है, एक साथ काम करता है। |
| 01:29 | उदाहरणस्वरुप parentheses, ओपन parentheses टाइप करें। |
| 01:35 | हम देख सकते हैं कि, हमने केवल ओपन parentheses टाइप किया और इक्लिप्स ने स्वयं ही क्लोजिंग parentheses जोड दिया है। |
| 01:42 | यह भी ध्यान दें कि, यदि हम क्लोजिंग parenthesis टाइप करने का अभ्यास करते हैं, तो यह अतिरिक्त क्लोजिंग parenthesis न जुड़ने का भी ध्यान रखता है। |
| 01:52 | अब मैं क्लोजिंग parenthesis टाइप कर रहा हूँ और ध्यान दें कि कर्सर केवल बाईं ओर मूव होता है और अतिरिक्त parenthesis नहीं जुड़ता है। |
| 02:02 | यह डबल कोट्स के साथ भी उसी तरह से कार्य करता है। |
| 02:06 | ओपनिंग कोट्स टाइप करें और यह स्वतः ही कोट्स को क्लोज कर देता है। |
| 02:12 | यदि हम क्लोजिंग कोट्स टाइप करने का अभ्यास भी कर रहे हैं, यह अतिरिक्त कोट न जोडकर इसका ध्यान रखता है। |
| 02:19 | मैं कोट्स टाइप करना जानता हूँ और देखता हूँ कि कर्सर दाईं ओर मूव होता है किंतु कोई अतिरिक्त कोट्स नहीं जुड़ता है। |
| 02:27 | ऑटो कम्प्लीशन एक बहुमुखी विशेषता है और कोड की संरचना को बनाए रखने में काफी मदद करता है। |
| 02:32 | और टाइपिंग एरर्स से भी बचाता है जैसे क्लोजिंग ब्रैसेस भूलना, क्लोजिंग पैरेनथीसेस भूलना और क्लोजिंग कोट्स भूलना। |
| 02:44 | अगली प्रोग्रामिंग विशेषता जिसे हम देखेंगे, वह suggestion है। |
| 02:48 | उन सभी को हटाएँ जिसे हमने टाइप किया है। |
| 02:54 | हम शब्द hello को प्रिंट करने के लिए आउटपुट स्टेटमेंट टाइप करेंगे System dot |
| 03:07 | ध्यान दें कि इक्लिप्स ड्रॉप डाउन सूची प्रदर्शित करता है। |
| 03:11 | सूची में सुझाव होते हैं जैसे err, in,out,console, समाप्ति की सभी संभवताएँ। |
| 03:19 | out पर स्क्रोल डाउन करें और एंटर दबाएँ। फिर से डॉट टाइप करें। |
| 03:28 | अब इक्लिप्स आउट मॉड्यूल से सुझाव प्रदान करेगा। |
| 03:33 | println() पर स्क्रोल डाउन करें और एंटर दबाएँ। अब paranthesis के अंदर कोट्स में Hello टाइप करें। |
| 03:57 | अगली विशेषताएँ जिसे हम देखेंगे वह है सिंटेक्स हाइलाइटिंग विशेषता। |
| 04:02 | ध्यान दें कि कीवर्ड public class, public static void सभी भिन्न रंग में है। |
| 04:09 | और यह भी ध्यान दें कि Hello शब्द नीले रंग में है जो दर्शा रहा है कि यह स्ट्रिंग है। |
| 04:16 | यह सिंटेक्स हाइलाइटिंग विशेषता, हमें कीवर्डस और कोड के भिन्न भागों के मध्य अंतर जानने में मदद करती है। |
| 04:27 | इक्लिप्स भी प्रोग्रामर को एरर्स ज्ञात करने में मदद करता है। |
| 04:31 | प्रोग्राम में, एरर बाईं मार्जिन पर रेड क्रॉस चिन्ह द्वारा दर्शाया जाती है। |
| 04:36 | इस प्रोग्राम में हम देख सकते हैं कि यहाँ एक एरर है और माउस एरर पर घूमता है। |
| 04:46 | हम देख सकते हैं कि एरर दर्शाती हैः सेमी-कॉलन नहीं है और एरर को ठीक करने के लिए समाधान दिखाया गया है। |
| 04:57 | यदि हम एरर को फिक्स किये बिना रन करते हैं, तो राइट क्लिक करें run as , java application चुनें। |
| 05:12 | हमें एक एरर डाइलॉग बॉक्स दिखता है, जो दर्शाता है कि यहाँ एक एरर है जो आगे बढ़ने और न बढ़ने के लिए पूछता है। |
| 05:17 | अभी के लिए आगे बढें। हम देखते हैं कि यहाँ आउटपुट दर्शा रहा है कि यहाँ एक एरर है और |
| 05:35 | जब हम प्रॉब्लम कंसोल पर जाते हैं, सभी प्रॉब्लम संभव समाधान के साथ सूचीबद्ध होते हैं। |
| 05:43 | अतः सेमीकॉलन जोड़कर एरर को हल करें। सेव करने के लिए Ctrl, S दबाएँ। |
| 05:53 | इक्लिप्स की अगली प्रोग्रामर अनुकूल विशेषता शॉर्टकट कीज़ है। |
| 06:01 | किसी भी प्रोग्राम में सामान्य शॉर्टकट कीज़, सेव करने के लिए Ctrl+S और ओपन करने के लिए Ctrl+O हैं। |
| 06:07 | इक्लिप्स में इस तरह के कई सामान्य उपयोगित फंक्शन्स के लिए शॉर्टकट कीज़ हैं। |
| 06:12 | Control F11 कोड को रन करने के लिए शॉर्टकट है। |
| 06:16 | अब इसका अभ्यास करें। Ctrl को पकड कर रखें और F11 दबाएँ तथा हम देखते हैं कि कोड रन होता है और आउटपुट Hello प्रिंट होता है। |
| 06:27 | अन्य ऑप्शन्स के लिए शॉर्टकट कीज़ मेन्यू में जाकर पता की जा सकती हैं। Run पर क्लिक करें। |
| 06:33 | और ध्यान दें कि ऑप्शन के राइट में, यहाँ शॉर्टकट दिया गया है। |
| 06:40 | अतः Debug के लिए शॉर्टकट की F11 है। |
| 06:45 | यह इक्लिप्स की प्रोग्रामिंग विशेषताओं की एक छोटी किंतु अधिकतर उपयोगित सूची है। हम अधिक विशेषताओं के बारे में आने वाले ट्यूटोरियल्स में सीखेंगे। |
| 06:56 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल की समाप्ति पर आ गये हैं। इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा कि इक्लिप्स की प्रोग्रामिंग विशेषताओं का उपयोग कैसे करें, जैसे |
| 07:04 | ऑटो कम्प्लीशन, |
| 07:05 | सिंटेक्स हाइलाइटिंग, |
| 07:06 | एरर डायलॉग बॉक्स और |
| 07:07 | शॉर्टकट कीज़ |
| 07:10 | एक नियत कार्य के रुप में.. |
| 07:12 | क्लास के साथ एक सामान्य प्रोग्राम लिखें, जो Hello प्रिंट करे। |
| 07:17 | साथ ही इक्लिप्स की सभी प्रोग्रामिंग विशेषताओं को लागू करें। |
| 07:22 | इसके फंक्शन्स पर ध्यान दें। |
| 07:25 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बारें में अधिक जानने के लिए |
| 07:28 | निम्न लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें। |
| 07:30 | यह प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 07:33 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसको डाउनलोड करने और देख सकते हैं। |
| 07:37 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम |
| 07:39 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 07:42 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 07:45 | अधिक जानकारी के लिए contact AT spoken HYPHEN tutorial DOT org पर लिखें। |
| 07:52 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 07:56 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 08:02 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है
spoken HYPHEN tutorial DOT org SLASH NMEICT HYPHEN Intro |
| 08:07 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ। धन्यवाद |