KTurtle/C3/Special-Commands-in-KTurtle/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 12:34, 12 August 2014 by Shruti arya (Talk | contribs)
| Time | Narration |
|---|---|
| 00:01 | KTurtle के Special Commands के इस ट्यूटोरियल पर आपका स्वागत हैं। |
| 00:08 | इस ट्यूटोरियल में, हम “learn” कमांड और “random” कमांड के बारे में सीखेंगे। |
| 00:15 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उबंटु लिनक्स OS वर्ज़न 12.04 और KTurtle वर्ज़न 0.8.1 बीटा का उपयोग कर रही हूँ। |
| 00:28 | मैं मानती हूँ, कि आपको KTurtle के कार्य की बुनियादी जानकारी है । |
| 00:33 | यदि नहीं, तो संबंधित ट्यूटोरियल्स के लिए कृपया हमारी वेबसाइट http://spoken-tutorial.org देखें । |
| 00:39 | एक नया KTurtle एप्लिकेशन खोलें। |
| 00:42 | Dash home पर क्लिक करें। |
| 00:44 | सर्च बार में, KTurtle टाइप करें। |
| 00:47 | KTurtle आइकन पर क्लिक करें । |
| 00:50 | पहले “learn”कमांड देखते हैं। |
| 00:53 | learn एक विशेष कमांड है, जिसका उपयोग अपने निजी कमांड्स बनाने के लिए होता है। |
| 01:01 | 'learn' कमांड इनपुट लेकर आउटपुट देती है। |
| 01:05 | देखते हैं, कि नयी कमांड कैसे तैयार की जाती है। |
| 01:10 | स्पष्ट देखने के लिए मैं प्रोग्राम टेक्स्ट जूम करती हूँ । |
| 01:14 | square बनाने के लिए editor में कोड़ टाइप करें। |
| 01:19 | repeat 4 कर्ली ब्रैकेट्स में
{ forward 10 turnleft 90 } |
| 01:31 | यहाँ नंबर 10 square की लंबाई को उल्लिखित करता है। |
| 01:37 | अब learn कमांड का उपयोग करके square बनाने के लिए शामिल, कमांड्स को सीखते हैं। |
| 01:45 | हम square बनाने के कमांड्स के इस सेट का नाम square रखेंगे । |
| 01:50 | जो कमांड सीखनी है उसके नाम के बाद 'learn' कमांड है, ऐसी स्थिति में वह square है। |
| 01:59 | निम्न कोड़ टाइप करें । |
| 02:02 | learn space square space $x |
| 02:10 | कर्ली ब्रैकेट्स जोड़ें । |
| 02:13 | '10 को $x से रिप्लेस करें। |
| 02:19 | नयी कमांड जिसे हमने परिभाषित किया है 'square है। |
| 02:23 | square का साइज स्थापित करने के लिए square एक इनपुट आर्ग्युमेन्ट $x लेता है। |
| 02:31 | ध्यान दें, कि जब आप यह कोड़ रन करते हैं, square कोई भी आउटपुट नहीं देता । |
| 02:37 | learn कमांड square को सीख रहा है, जिसका वो बाद में उपयोग करेगा। |
| 02:43 | square कमांड अब कोड के बाकी हिस्सों में एक सामान्य कमांड की तरह इस्तेमाल की जा सकती है। |
| 02:51 | मैं यहाँ कुछ और पंक्तियाँ जोड़ती हूँ। |
| 02:54 | टाइप करें
go 200,200 square 100 |
| 03:04 | square 100 कमांड का उपयोग करके Turtle 100 आयाम का square बनाता है। |
| 03:11 | अब कोड़ रन करें। |
| 03:13 | Turtle कैनवास पर square बनाता है। |
| 03:17 | अब 100 by 50 रिप्लेस करें। |
| 03:22 | फिर से रन करें। |
| 03:23 | Turtle फिरसे 50 आयाम का दूसरा square बनाता है। |
| 03:28 | कृपया ध्यान दें, कि इस कमांड का उपयोग इस प्रोग्राम के दायरे में ही किया जा सकता है। |
| 03:35 | मैं editor से वर्तमान कोड़ मिटा दूँगी । |
| 03:38 | कैनवास क्लियर करने के लिए “clear” कमांड टाइप करें और रन करें । |
| 03:44 | आगे हम “random” कमांड के बारे में सीखेंगे । |
| 03:48 | random कमांड इनपुट लेता है और आउटपुट देता है। |
| 03:52 | random कमांड के लिए सिन्टैक्स “random X,Y” है। |
| 03:57 | जहाँ X और Y दो इनपुट्स हैं । |
| 04:01 | X न्यूनतम आउटपुट और Y अधिकतम आउटपुट निश्चित करता है । |
| 04:07 | आउटपुट रैन्डम्ली X और Y के बीच चुनित संख्या है । |
| 04:13 | एप्लिकेशन में उपयोग के लिए “random” कमांड डालें । |
| 04:18 | मेरे टेक्स्ट एडिटर में पहले से ही एक कोड है। |
| 04:22 | मैं कोड़ समझाऊँगी । |
| 04:24 | “reset” कमांड Turtle को डिफॉल्ट पोजीशन में सेट करता है । |
| 04:29 | यहाँ, कमांड random 1,20 random संख्या का चयन करता है जो उसके समान या 1 से अधिक और उसके समान या 20 से कम है और उसे वेरिएबल x के लिए प्रदान किया है । |
| 04:44 | repeat कमांड और कर्ली ब्रैकिट्स में लगे कमांड्स एक वृत्त बनाना शुरू करते हैं । |
| 04:51 | मैं टेक्स्ट एडिटर से कोड़ कॉपी कर उसे KTurtle के एडिटर में पेस्ट करूँगी । |
| 04:58 | ट्यूटोरियल रोकें और अपने KTurtle एडिटर में प्रोग्राम टाइप करें । |
| 05:03 | प्रोग्राम टाइप करने के पश्चात ट्यूटोरियल पुनः आरंभ करें । |
| 05:08 | जब हम कोड़ रन करते हैं, |
| 05:10 | Turtle कैनवास पर 1 और 20 दरम्यान के त्रिज्या के साथ एक वृत्त बनाता है । |
| 05:16 | इस कोड़ को कई बार निष्पादित करते हैं । |
| 05:20 | आप देख सकते हैं की हर बार विभिन्न साइज के वृत्त बने हैं । |
| 05:26 | हर समय जब भी आप इस कोड़ को निष्पादित करते हैं, कैनवास पर विभिन्न त्रिज्या का वृत्त बना है । |
| 05:33 | अब उदाहरण में learn और random दोनों कमांड्स का उपयोग करते हैं । |
| 05:39 | मैं एडिटर से वर्तमान कोड मिटा दूँगी, कैनवास क्लीन करने के लिए clear कमांड टाइप कर रन करुँगी । |
| 05:48 | टेक्स्ट एडिटर में मेरे पास पहले से ही एक प्रोग्राम है । |
| 05:52 | अब मैं कोड़ समझाऊँगी । |
| 05:55 | “reset” कमांड Turtle को डिफॉल्ट पोजिशन में सेट करता है । |
| 06:00 | canvassize 300,300 कैनवास की प्रत्येक चौड़ाई और ऊंचाई को 300 pixels में सेट करता है। |
| 06:09 | $R, $G,' और $B तीन वेरिएबल्स हैं, जिसमें मैं 0 और 255 के बीच रेन्डम वैल्यूज निर्दिष्ट कर रही हूँ। |
| 06:19 | canvascolor $R,$G, और $B कमांड में, |
| 06:23 | पहले चरण में रेड-ग्रीन-ब्लू संयोजन को निर्दिष्ट किए हुए वेरिएबल आर, जी और बी से रिप्लेस किया गया है। |
| 06:34 | कैनवास कलर रेन्डम्ली सेट होता है, जब यह कमांड निष्पादित होती है। |
| 06:41 | $red, $blue, $green वेरिएबल्स के अन्य सेट हैं। |
| 06:45 | जिसमें रेन्डम वेल्यूज 0 और 255 के बीच रेन्डम्ली निर्धारित की हैं। |
| 06:53 | pencolor $red, $blue और $green रेड-ब्लू-ग्रीन संयोजन वेल्यूज वेरिएबल्स से रिप्लेस की हैं । |
| 07:02 | $red, $greenऔर $blue जिनमें रेन्डम वेल्यूज पहले चरण में निर्दिष्ट की हैं । |
| 07:10 | पेन का रंग भी रेन्डम्ली सेट होता है जब कमांड निष्पादित होती है। |
| 07:18 | penwidth 2 पेन की चौड़ाई 2 pixels में सेट करता है। |
| 07:25 | आगे मैंने वृत्त बनाना सीखने के लिए कोड़ प्रविष्ट किया है। |
| 07:30 | यहाँ $x वृत्त के साइज का प्रतिनिधित्व करता है। |
| 07:35 | repeat कमांड के बाद कर्ली ब्रैकेट्स में कोड वृत्त बनाता है। |
| 07:43 | कमांड्स का अगला सेट है go कमांड्स के बाद circle कमांड्स सेट है जो निर्दिष्ट आकारों के साथ वृत्त बनाती है। |
| 07:54 | उदाहरणस्वरूप : circle with size 5, 5 साइज के साथ go कमांड में X और Y पोजिशन पर निर्दिष्टित निर्देशांक पर वृत्त बनाता है। |
| 08:09 | प्रत्येक वृत्त के लिए, मैंने कैनवास पर भिन्न पोजिशन को निर्दिष्ट किया है। |
| 08:16 | मैं टेक्स्ट एडिटर से कोड कॉपी करके उसे KTurtle एडिटर में पेस्ट करूँगी। |
| 08:23 | ट्यूटोरियल रोकें और अपने KTurtle एडिटर में प्रोग्राम टाइप करें। |
| 08:29 | प्रोग्राम टाइप करने के पश्चात ट्यूटोरियल पुनः आरंभ करें । |
| 08:33 | मैं इस कोड को ' Fullspeed में निष्पादित करूँगी। |
| 08:37 | Run’’’ आप्शन में उल्लिखित किसी भी गति में आप इस कोड को निष्पादित कर सकते है। |
| 08:43 | मैं यह कोड कई बार रन करूँगी । |
| 08:46 | आप pen color और canvas color की रैन्डम्ली सेट वेल्यूज में अंतर देख सकते हैं। |
| 08:54 | प्रत्येक निष्पादन में पेन और कैनवास के रंग में हुए बदलाव नोट करें। |
| 09:01 | आप जितनी बार चाहें, उतनी बार कोड निष्पादित कर सकते हैं और पेन और कैनवास के रेन्डम्ली सेट वेल्यूज के बदलाव नोट कर सकते हैं। |
| 09:15 | इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में आ चुके हैं। |
| 09:20 | संक्षेप में... |
| 09:22 | इस ट्यूटोरियल में, हमने “learn” कमांड और * “random” कमांड के बारे में सीखा। |
| 09:30 | हल करने के लिए एक नियत-कार्य के रूप में, |
| 09:32 | learn कमांड का उपयोग करके, पंचभुज (pentagon),वृत्त (square ), आयत (rectangle) |
| 09:39 | अपने कैनवास के चारों कोनों पर षट्भुज और |
| 09:45 | कैनवास के केंद्र में एक वृत्त बनाएँ । |
| 09:49 | “random” कमांड का उपयोग करके विभिन्न रंग तैयार करें और |
| 09:55 | अपने ज्यामितीय आकार और कैनवास को कस्टमाइज करें। |
| 10:00 | इस लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें http://spoken-tutorial.org/What is a Spoken Tutorial. |
| 10:04 | यह स्पोकन ट्यटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 10:08 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं। |
| 10:13 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम... |
| 10:15 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 10:19 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं। |
| 10:22 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें । |
| 10:29 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 10:33 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 10:40 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 10:46 | यह स्क्रिप्ट लता द्वारा अनुवादित है, आई.आई.टी मुंबई से अब मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। |
| 10:50 | हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद । |