FrontAccounting-2.4.7/C2/Place-Sales-Order-in-FrontAccounting/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 18:11, 22 July 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00:01 | Place Sales Order in FrontAccounting पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में, हम निम्न के बारे में सीखेंगे:
Sales Quotation Entry |
| 00:13 | Sales Order Entry |
| 00:15 | Make Delivery और Sales Order Inquiry |
| 00:20 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
Ubuntu Linux OS वर्ज़न 16.04 |
| 00:28 | FrontAccounting वर्ज़न 2.4.7 |
| 00:32 | इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए, आपको उच्चतर माध्यमिक वाणिज्य और लेखांकन , बहीखाता पद्धति के सिद्धांत का ज्ञान होना चाहिए। |
| 00:42 | और आपको FrontAccounting में पहले से Organisation/Company को सेटअप करना चाहिए। |
| 00:48 | यदि नहीं, तो प्रासंगिक FrontAccounting ट्यूटोरियल के लिए कृपया इस वेबसाइट पर जाएँ। |
| 00:54 | FrontAccounting' इंटरफ़ेस पर कार्य करने से पहले, XAMPP services को आरम्भ करें। |
| 01:00 | अब, FrontAccounting इंटरफ़ेस खोलें। |
| 01:04 | ब्राउज़र खोलें, और localhost/account टाइप करें और एंटर दबाएँ। |
| 01:13 | login पेज दिखेगा। |
| 01:16 | username में admin टाइप करें और पासवर्ड टाइप करें। |
| 01:21 | Login बटन पर क्लिक करें। |
| 01:24 | FrontAccounting इंटरफ़ेस खुलेगा। |
| 01:27 | हमने विक्रय के लिए आवश्यक सभी चरणों को पूर्ण कर लिया है। |
| 01:31 | अब हम Sales Quotation Entry बनाने के लिए तैयार हैं। |
| 01:35 | Sales टैब पर क्लिक करें। Transactions पैनल में, Sales Quotation Entry लिंक पर क्लिक करें। |
| 01:43 | हम Customer के नाम और दूसरी सम्बंधित जानकारी वाले ड्रॉप-डाउन बॉक्स को देख सकते हैं। |
| 01:50 | ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने विवरण को पहले ही Add and Manage Customers में अपडेट कर दिया है। |
| 01:57 | अपने customer ‘Amit’ के लिए एक नया sales quotation entry बनाएँ। |
| 02:03 | नोट करें कि Reference संख्या auto generated है। |
| 02:07 | दूसरी फील्ड को वैसे ही छोड़ दें। |
| 02:11 | Sales Quotation Items पैनल में, Item Description ड्रॉप-डाउन मेन्यु पर क्लिक करें।
Item में Dell laptop चुनें। |
| 02:22 | Dell laptop के लिए Item Code और sales price यहाँ दिखेगा। |
| 02:28 | ऐसा इसलिए है क्योंकि यह हमने पहले ट्यूटोरियल में बनाया है। |
| 02:33 | Quantity फील्ड में, मैं quantity के रूप में 1 टाइप करूंगी। |
| 02:38 | यदि आप customer को discount देना चाहते हैं, तो प्रतिशत को Discount फील्ड में टाइप करें। |
| 02:45 | मैं अपने customer को 0.10 % का discount दूँगी। |
| 02:51 | अब, entry को सेव करें, पंक्ति के दाईं ओर Add Item बटन पर क्लिक करें। |
| 02:58 | यह नोट करें कि इस Sales Order के लिए Amount Total , 12% GST को मिला कर है। |
| 03:06 | Shipping Charge फील्ड, customer के लिए items के shipment मूल्य को जोड़ने के लिए है। |
| 03:13 | इसलिए, Shipping Charge फील्ड में, मैं Rs.200 टाइप करूंगी। |
| 03:19 | पैनल के नीचे Update बटन पर क्लिक करें। |
| 03:23 | हम Subtotal और Amount Total में बदलाव देख सकते हैं। |
| 03:28 | नीचे स्क्रॉल करें। विंडो के नीचे Place Quotation बटन पर क्लिक करें। |
| 03:35 | सफ़लता संदेश यह दर्शाता है कि quotation अब स्थापित हो गयी है। |
| 03:40 | आगे, हमें इस quotation के विरुद्ध एक order place करना है। |
| 03:46 | इसलिए, Make Sales Order Against This Quotation लिंक पर क्लिक करें। |
| 03:52 | Sales Order Entry के लिए एक विंडो खुलेगी। |
| 03:56 | यहाँ item के किस्म का विवरण देखा जा सकता है। |
| 04:00 | नीचे स्क्रॉल करें। विंडो के नीचे Place Order बटन पर क्लिक करें। |
| 04:06 | पुष्टिकरण संदेश यह दर्शता है कि हमने सफ़लतापूर्वक order स्थापित कर दिया है। |
| 04:12 | अगला स्टेप डिलीवरी करना है। |
| 04:15 | इसलिए, Make Delivery Against This Order लिंक पर क्लिक करें। |
| 04:21 | एक Deliver Items for a Sales Order नामक विंडो खुलेगी। |
| 04:27 | यह हमें डिलीवर किये जाने वाले items का विवरण देता है। |
| 04:32 | विंडो के नीचे Process Dispatch बटन पर क्लिक करें। |
| 04:37 | हम एक पुष्टिकरण संदेश देख सकते हैं, जो delivery के लिए एंट्री की पुष्टि करता है। |
| 04:43 | नीचे दिए गए सभी विकल्पों की जांच स्वयं करें। |
| 04:47 | Sales टैब पर क्लिक करें। |
| 04:50 | अब, बनाई गई Sales Entry का status जांचें। |
| 04:55 | Inquiries and Reports पैनल में, Sales Order Inquiry लिंक पर क्लिक करें। |
| 05:01 | हम यहाँ दिए गए टेबल में इस entry का विवरण देख सकते हैं। |
| 05:06 | विंडो के नीचे Back लिंक पर क्लिक करें। |
| 05:10 | अब customer payment के बारे में सीखें। |
| 05:14 | Transactions पैनल के दाईं ओर, Customer Payments लिंक पर क्लिक करें। |
| 05:20 | customer Amit को Rs.53147 अदा करने हैं। राशि को Amount फील्ड में प्रविष्ट करें। |
| 05:31 | Amount of Discount फील्ड में , Rs.2000 प्रविष्ट करें। |
| 05:37 | एक बार फिर Amount फील्ड पर क्लिक करें। |
| 05:40 | हम discount के बाद राशि में बदलाव देख सकते हैं। |
| 05:44 | Memo फील्ड में, एक विवरण प्रविष्ट करें। |
| 05:47 | मैं टाइप करूंगी: “Amount received from Amit for sale of Dell laptop.” |
| 05:53 | फिर विंडो के नीचे Add payment बटन पर क्लिक करें। |
| 05:58 | हम यह संदेश देख सकते हैं “Customer payment has been successfully entered”. |
| 06:04 | इसके नीचे, हम भिन्न transactions के लिए भिन्न links देख सकते हैं। |
| 06:09 | payment विवरण देखने के लिए View this customer payment लिंक पर क्लिक करें। |
| 06:15 | अंत में, विंडो के नीचे Close लिंक पर क्लिक करें। |
| 06:20 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं।
संक्षेप में…. |
| 06:26 | इस ट्यूटोरियल में हमने बनाना सीखा:
Sales Quotation Entry Sales Order Entry |
| 06:33 | Make Delivery और Sales Order Inquiry |
| 06:38 | नियत कार्य के रूप में, एक नया Sales Quotation Entry बनाएं। |
| 06:42 | विवरण के लिए इस ट्यूटोरियल के Assignment लिंक का सन्दर्भ लें। |
| 06:47 | निम्नलिखित लिंक पर मौजूद विडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें। |
| 06:55 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें। |
| 07:05 | कृपया फोरम में अपने समयबद्ध प्रश्न पोस्ट करें। |
| 07:09 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, MHRD, भारत सरकार द्वारा निधिबद्ध है। |
| 07:15 | यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।आईआईटी बॉम्बे से मैं अब आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |