PHP-and-MySQL/C2/XAMPP-in-Linux/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 17:56, 27 November 2012 by 10.102.152.95 (Talk)
xampp
| Time | Narration |
|---|---|
| 00:00 | लिनक्स पर xampp संस्थापन के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:05 | xampp मुफ्त और ओपन सोर्स वेब सर्वर पैकेज है। XAMPP में यह शामिल हैं।
|
| 00:19 | पहले, इस सॉफ्टवेयर को LAMPP कहते थे। किन्तु ग़लतफ़हमी से बचने के लिए लिनक्स में इसका नाम बदलकर XAMPP कर दिया गया। |
| 00:27 | XAMPP को संस्थापित करना आसान है। XAMPP विंडोस, लिनक्स, Mac OSX और Solaris के लिए उपलब्ध है। |
| 00:35 | मैं उबंटू लिनक्स वर्ज़न 10.04 इस्तेमाल कर रहा हूँ। |
| 00:39 | आपके पास एडमिन एक्सेस होना चाहिए। |
| 00:41 | पहला स्टेप है, कि लिनक्स के लिए XAMPP को डाउनलोड करें। |
| 00:44 | लिनक्स के लिए XAMPP को निम्न लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। |
| 00:48 | http://www.apachefriends.org/en/xampp.html] |
| 00:58 | वेबसाइट पर चलते हैं। |
| 00:59 | विंडोज, Mac OSX और सोलारिस के लिए XAMPP डाउनलोड करने के लिए भी लिंक्स उपलब्ध हैं। |
| 01:09 | हम XAMPP for Linux लिंक को चुनेंगे। |
| 01:13 | चलिए यहाँ क्लिक करते हैं। |
| 01:14 | नीचे स्क्रोल करें और step1 Download पर क्लिक करें। |
| 01:19 | अब XAMPP Linux 1.7.7 पर क्लिक करें और इसको डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स का अनुगमन करें। |
| 01:26 | मैंने समय बचाने के लिए यह फाइल डेस्कटॉप पर पहले से ही सेव कर ली है। |
| 01:30 | अब Ctrl, Alt और T बटन्स को एक साथ दबा कर टर्मिनल खोलें। |
| 01:37 | स्क्रीन पर एक टर्मिनल विंडो दिखाई देती है। |
| 01:40 | डाइरेक्टरी को डेस्कटॉप में बदलने के लिए cd स्पेस Desktop कमांड टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 01:48 | डेस्कटॉप के कंटेंट को दर्शाने के लिए ls कमांड टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 01:55 | XAMPP संस्थापन फाइल डेस्कटॉप पर उपलब्ध है। |
| 01:58 | कमांड sudo space tar space xvfz space xampp-linux-1.7.7.tar.gz space -C space /opt टाइप करें। |
| 02:13 | सूडो पासवर्ड टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 02:16 | माफ़ कीजिये मैंने गलत पासवर्ड टाइप किया इसलिए यह मुझे एरर दे रहा है "Sorry, try again" |
| 02:23 | सही सूडो पासवर्ड टाइप करें और एंटर दबाइए। हमने सफलतापूर्वक डाउनलोड की हुई आर्काइव को एक्सट्रैक्ट कर लिया। |
| 02:33 | अब, डाइरेक्टरी को opt. में बदलने के लिए कमांड टाइप करें cd space /opt और एंटर दबाइए। |
| 02:43 | डाइरेक्टरी opt. के कंटेंट को दर्शाने के लिए कमांड ls टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 02:50 | अब /opt/lampp डायरेक्टरी में XAMPP संस्थापित हो चुका है। |
| 02:57 | कमांड cd space lampp टाइप करें। |
| 03:02 | डाइरेक्टरी lampp. के कंटेंट को दर्शाने के लिए कमांड ls टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 03:09 | अगला स्टेप XAMPP को शुरू करना है। |
| 03:13 | कमांड sudo space /opt/lampp/lampp space start टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 03:27 | सूडो पासवर्ड डालिए और एंटर दबाइए। |
| 03:32 | लिनक्स के लिए XAMPP सफलतापूर्वक शुरू हो गया। |
| 03:36 | अब अपने XAMPP संस्थापन को जाँचते हैं। |
| 03:40 | यह करने के लिए मैं फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र में जाऊँगा। |
| 03:43 | एड्रेस बार में URL http://localhost टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 03:55 | आप अपने वेब ब्राउज़र में URL http://localhost/xampp splash.php देखेंगे। |
| 04:07 | यह दर्शाता है कि Apache सर्वर कार्य कर रहा है। अब मैं html में अपना होमपेज बनाऊँगा। |
| 04:15 | यह वेब ब्राउज़र पर प्रदर्शित होगा। |
| 04:18 | टर्मिनल पर जाएँ। डायरेक्टरी को /opt/lampp/htdocs में बदलने के लिए cd space /opt/lampp/htdocs टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 04:36 | यह हमारी वेब डायरेक्टरी का पाथ है। |
| 04:39 | डायरेक्टरी myhomepage बनाने के लिए कमांड sudo space mkdir space myhomepage टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 04:51 | डायरेक्टरी htdocs. के कंटेंट को दर्शाने के लिए कमांड ls टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 04:58 | डायरेक्टरी को myhomepage में बदलने के लिए कमांड cd space myhomepage टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 05:08 | अब मैं html में अपना होमपेज बनाऊँगा। |
| 05:12 | gedit टेक्स्ट एडिटर का इस्तेमाल करके index.html बनाने के लिए कमांड sudo space gedit space index.html टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 05:32 | HTML सीखने के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध ट्यूटोरियल्स देखें। |
| 05:37 | समय बचाने के लिए, मैं HTML कोड को यहाँ कॉपी पेस्ट करूँगा। |
| 05:43 | title टैग के बीच में लिखा हुआ टेक्स्ट, ब्राउज़र के टाइटल बार में दिखेगा। |
| 05:49 | body टैग के बीच में लिखा हुआ टेक्स्ट, ब्राउज़र में दिखेगा। |
| 05:54 | फाइल को सेव करने के लिए "Save" बटन पर क्लिक करें। gedit विंडो को बंद करें। |
| 05:59 | फ़ायरफ़ॉक्स ब्राउज़र में वापस चलते हैं। |
| 06:02 | URL http://localhost/myhomepage टाइप करें और एंटर दबाइए। |
| 06:13 | आप देख सकते हैं कि welcome सूचना ब्राउज़र में दिखाई दे रही है। |
| 06:20 | अतः इस तरह से हम XAMPP को संस्थापित, शुरू और जाँच सकते हैं। |
| 06:26 | वापस स्लाइड पर चलते हैं। मैं अब स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट के बारे में बात करूँगा। |
| 06:31 | http://spoken- tutorial.org/What_is_a_Spoken_Tutorial पर उपलब्ध विडियो को देखें। |
| 06:42 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 06:46 | यदि आपके पास अच्छी बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और देख सकते हैं। |
| 06:51 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं भी चलती है। |
| 06:57 | जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 07:01 | अधिक जानकारी के लिए, sptutemail@gmail.com पर सम्पर्क करें। |
| 07:06 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
यह प्रोजेक्ट http://spoken-tutorial.org. द्वारा समर्थित है। इस पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है। |
| 07:11 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 07:17 | अधिक जानकारी spoken hyphen tutorial dot org slash NMEICT hyphen Intro पर उपलब्ध है। |
| 07:27 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल की समाप्ति की ओर आ गये हैं। |
| 07:30 | हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |
| 07:32 | आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। |