DWSIM-3.4/C2/Overview-of-DWSIM/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 15:02, 15 January 2017 by Shruti arya (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time
Narration
00:01 'DWSIM' 'open source chemical process simulator' पर इस ओवरव्यू स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:11 इस ट्यूटोरियल में हम * DWSIM संस्थापित करना सीखेंगे
00:15 DWSIM से परिचित करायेंगे
00:18 पहले से उपलब्ध DWSIM स्पोकन ट्यूटोरियल्स की एक झलक देखेंगे।
00:23 DWSIM के लिए उपलब्ध सभी संभव मदद के बारे में सीखेंगे।
00:28 लगभग सभी ऑपरेटिंग सिस्टम कार्य करेंगे, लेकिन मैं इस ट्यूटोरियल को 'Windows 7' पर रेकॉर्ड कर रही हूँ।
00:35 'simulation' क्या होता है ?
00:36 मैथमैटिकल मॉडल और इस मॉडल के लिए कंप्यूटर सॉल्यूशन से एक फिज़िकल सिस्टम का अध्ययन
00:43 सिम्युलेशन फीज़िकल सिस्टम के व्यवहार का पूर्वानुमान लगाने में मदद करता है।
00:47 यह सस्ता है, सुरक्षित है और तेज़ है।
00:51 यह वास्तविक (रियल) सिस्टम पर इन अध्ययनों को करने की ज़रूरत को हटाता है।
00:56 भारतीय अंतरिक्ष मिशन किफ़ायती होते हैं और अपेक्षाकृत कम समय में पूरे होते हैं।
01:02 एक महत्वपूर्ण कारण है सिम्युलेशन।
01:05 रिलायंस जामनगर दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल स्ट्रीम रिफाइनरी था जब वो शुरू हुआ था
01:11 कम समय में लग गया एक बार फिर सिम्युलेशन को धन्यवाद।
01:16 बहुत से कमर्शियल यानि व्यापारिक प्रोसेस सिम्युलेटर्स हैं।
01:19 कुछ सामान्य उद्देश्य सिम्युलेटर्स यहाँ सूचीबद्ध किये गए हैं।
01:23 DWSIM क्या है ?
यह अत्याधुनिक आर्ट प्रोसेस सिम्युलेटर की अवस्था है। 
ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर 
बिलकुल मुफ़्त 
Daniel द्वारा विकसित किया गया 
  
Gregor द्वारा थर्मोडायनॉमिक सपोर्ट 

पूरे विश्व में उपयोग किया हुआ 
01:39 अब मैं समझाऊँगी कि 'Windows 7' पर 'DWSIM' कैसे संस्थापित करते हैं।
01:45 यहाँ प्रदर्शित लिंक पर जाएँ।
01:50 मैं पहले से ही इस लिंक पर हूँ। 'Download' बटन पर क्लिक करें।
01:55 मैंने यह पहले ही कर लिया है।
01:57 मुझे यह फाइल मिल गयी।
02:00 यह 'Downloads' डायरेक्टरी में है।
02:02 यह यहाँ है।
02:04 इसके वर्जन के आधार पर इस फाइल का नाम अलग हो सकता है।
02:10 राइट क्लिक करें, 'Run as an administrator' पर जाएँ।
02:15 'Next' पर क्लिक करें।
02:18 'I agree' पर क्लिक करें।
02:20 आपको 'Chemsep' और 'C++' लाइब्रेरीज़ चाहिए।
02:24 दोनों बॉक्सेस को चेक करें।
02:27 'Enter' दबाते रहें 'DWSIM' संस्थापित होता है।
02:32 यह प्रक्रिया उपयोग करके मैंने पहले ही 'DWSIM' संस्थापित कर लिया है।
02:36 अतः मैं इस संस्थापन प्रक्रिया को कैन्सल करुँगी।
02:41 'yes' पर क्लिक करें।
02:43 मैं इस विंडो को मिनिमाइज़ करती हूँ।
02:45 मैं डेस्कटॉप से इसके 'आइकन' पर डबल क्लिक करके DWSIM खोल सकती हूँ।
02:50 मैंने DWSIM पहले ही यहाँ खोल लिया है।
02:54 आप बहुत से मेन्यूज़ और रोमांचक क्षमताएँ देख सकते हैं।
03:02 DWSIM एक अद्भुत 'Help' सुविधा रखता है।
03:06 आप 'F1' दबाकर इसे उपयोग कर सकते हैं।
03:09 मैं 'F1' दबाती हूँ।
03:12 मुझे यह 'Help' पेज मिलता है।
03:14 इसमें बहुत सी जानकारी है।
03:18 मैं 'Simulation Objects' दबाती हूँ।
03:22 अब 'Unit Operations' दबाती हूँ।
03:25 मैं 'Separator' पर डबल क्लिक करती हूँ।
03:29 इसने मुझे यह पेज दिया है।
03:31 यह 'separator' पर बहुत सी जानकारी रखता है।
03:36 अब मैं 'विंडो' मिनिमाइज़ करती हूँ।
03:39 अब मैं 'slide' पर जाती हूँ।
03:42 अब मैं DWSIM के कुछ लाभ देखती हूँ।
03:46 यह पूरी तरह मुफ्त है।
03:48 यह उत्तम थर्मोडायनॉमिक्स और सॉल्वर्स रखता है।
03:52 हर एक के लिए पूरा 'सोर्स कोड' उपलब्ध है।
03:56 DWSIM का मॅनुअल प्रत्येक गणना समझाता है।
04:00 कमर्शियल सिम्युलेटर्स इन्हें गोपनीय रखते हैं।
04:04 यूज़र मॉडल्स, कंपाउंड्स और थर्मोडायनॉमिक्स बना सकता है।
04:09 कोई व्यक्ति अन्य प्रोग्राम्स के साथ DWSIM की थर्मोडायनॉमिक लाइब्रेरी भी उपयोग कर सकता है।
04:15 हमारे पास DWSIM पर उत्तम स्पोकन ट्यूटोरियल्स हैं।
04:19 हम DWSIM में 'material streams' के निर्माण के साथ शुरू करेंगे।
04:24 मैंने सारे स्पोकन ट्यूटोरियल्स पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं।
04:29 मैं एक एक करके उन्हें प्ले करुँगी।
04:32 मैं इसे प्ले करती हूँ।
04:33 'Creating a material Stream in DWSIM' का विडियो क्लिप---
04:40 अगला ट्यूटोरियल 'Flowsheeting' पर परिचय है।
04:45 यह एक 'flash' और एक 'mixer' के साथ एक सरल 'flowsheet' बनाता है।
04:50 अब इसे सुनते हैं।
04:53 'DWSIM' में 'Introduction to Flowsheeting' का विडियो क्लिप
04:59 अगला ट्यूटोरियल समझाता है कि 'shortcut' द्वारा एक 'distillation column' को कैसे सिम्युलेट करते हैं।
05:07 अब इसे सुनते हैं।
05:10 'DWSIM' में 'shortcut distillation column' के सिम्युलेशन का विडियो क्लिप---
05:17 अगला ट्यूटोरियल समझाया है कि 'rigorous distillation' गणनाओं को कैसे कार्यान्वित करते हैं।
05:23 इसके लिए शुरूआती पॉइंट 'shortcut distillation' है।
05:27 अब इसे सुनते हैं।
05:30 ‘DWSIM’ में 'rigorous distillation column' के सिम्युलेशन का विडियो क्लिप----
05:36 अंतिम ट्यूटोरियल जो मैं दिखाती हूँ, वह 'sensitivity analysis' को समझाता है।
05:42 अन्य वेरिएबल्स पर कुछ 'वेरिएबल्स' के सेन्सिटिविटी स्टडी यानि संवेदनशील अध्य्यन को करने में मदद करता है।
05:49 'adjust' ऑपरेशन वही चीज़ स्वयं ही करता है।
05:54 'Sensitivity Analysis and Adjust' का विडियो क्लिप
06:04 यहाँ ट्यूटोरियल्स का सारांश है जो हमने अभी देखा।
06:10 DWSIM उपयोग करके कोई भी शीघ्रता से 'flowsheeting' प्रॉब्लेम्स का हल ढूँढ सकता है।
06:15 'what if' यानि क्या होता है यदि, अध्ययन करें।
06:18 समस्याओं को पहचानना और आउटपुट को बढ़ाने के तरीके।
06:23 विद्यार्थियों के लिए DWSIM अत्यंत ही उपयोगी होगा।
06:27 यह उन्हें सिद्धान्तों को अच्छे से समझाने में मदद करेगा।
06:29 उनकी दक्षता उद्योग में लाभ को सुधारने में मदद करेगी।
06:34 वे ज़्यादा संख्या में इंजीनियरिंग की ही जॉब्स प्राप्त करेंगे।
06:38 यह उन विद्यार्थियों के लिए भी उपयोगी है जो कन्सल्टिंग (परामर्श देने वाली) कंपनी शुरू करना चाहते हैं।
06:43 आप ऐसा सोच सकते हैं कि क्योंकि यह ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है, अतः कोई मदद उपलब्ध नहीं है।
06:49 क्या यह सच है ?
06:51 यह बिल्कुल सच नहीं है।
06:53 DWSIM के यूज़र्स के लिए बहुत सी मदद उपलब्ध है।
06:57 हम उनको एक एक करके समझायेंगे।
07:00 हमारे पास 'spoken tutorial forum' है।
07:03 इस लिंक पर जाएँ। मैंने इसे पहले ही खोल लिया है।
07:06 क्षैतिज स्क्रॉल उपयोग करें।
07:10 आप 'View all previous questions' बटन पर भी क्लिक कर सकते हैं।
07:14 आप दिए गए समय में केवल एक सॉफ्टवेयर में रुचि रख सकते हैं।
07:20 इसके आगे वाले पर क्लिक करें।
07:22 उदाहरण के लिए अब मैं 'Python' पर प्रश्न दिखाती हूँ।
07:28 याद रखें आपको पिछली चर्चा देखने के लिए लॉगिन करने की ज़रुरत नहीं है।
07:34 आप 'Ask Question' पर क्लिक करके एक नया प्रश्न भी पोस्ट कर सकते हैं।
07:38 यह 'login' से पहले है।
07:40 इस पर क्लिक करें।
07:41 आपको प्रश्न पोस्ट करने के लिए लॉगिन करना है।
07:45 अगर आप पंजीकृत नहीं हैं तो आपको एक बार यह करने की ज़रुरत है।
07:50 मैं इस साइट पर पहले से ही पंजीकृत हूँ।
07:53 अब मैं इस पर क्लिक और लॉगिन करती हूँ।
07:56 मुझे एक कैटेगरी चुननी है।
07:59 मैं DWSIM चुनती हूँ।
08:02 मानिये कि आपको 'flowsheeting' ट्यूटोरियल में एक प्रश्न है
08:06 'Introduction to flowsheeting' ट्यूटोरियल चुनें।
08:11 मानिये यह प्रश्न 3 मिनट 35 सेकण्ड्स पर आता है।
08:16 minute में 3-4 चुनें।
08:19 second में 30-40 चुनें।
08:23 अपना प्रश्न यहाँ लिखें और हरा बटन उपयोग करके इसे 'submit' करें।
08:29 अब मैं अगली स्लाइड पर जाती हूँ।
08:31 क्या होता है यदि आपके पास एक सामान्य प्रश्न है
08:34 जो स्पोकन ट्यूटोरियल से नहीं है
08:36 अतः इसके लिए मिनट और सेकंड नहीं होते हैं।
08:39 उदाहरण के लिए यह एक नयी समस्या के लिए भी हो सकती है जो आपने DWSIM उपयोग करके हल करने की कोशिश की।
08:46 इसके लिए, हमारे पास FOSSEE ग्रुप के नेतृत्व में एक अन्य forum है
08:52 वहाँ जाते हैं।
08:55 क्षैतिज स्क्रॉलिंग मेन्यू से कैटेगरी चुनें।
08:59 आप पिछले प्रश्न देख सकते हैं।
09:02 मैं इस पर क्लिक करती हूँ।
09:04 उदाहरण के लिए अब FOSSEE लैपटॉप पर चर्चा करते हैं।
09:10 उदाहरणस्वरूप आप प्रिंटर्स पर चर्चा देख सकते हैं।
09:14 आप DWSIM पर कोई प्रश्न भी पूछ सकते हैं।
09:17 अब मैं 'Ask Question' लिंक पर क्लिक करती हूँ।
09:21 अगर आप यह करना चाहते हैं, तो आपको लॉगिन करना है।
09:24 लेकिन पहले आपको रजिस्टर करना है।
09:27 अब उपलब्ध हेल्प के अलग तरीके पर जाते हैं।
09:31 हमारे पास 'textbook companions' नामक सुविधा है।
09:35 यह स्टैंडर्ड टेक्सटबुक्स से हल किये हुए प्रश्नों का DWSIM सॉल्यूशन देता है।
09:41 यह इस लिंक पर उपलब्ध है।
09:44 अब मैं FOSSEE के DWSIM पेज पर जाती हूँ।
09:49 अब मैं 'Textbook Companion Project' के लिंक पर क्लिक करती हूँ।
09:53 यह मुझे यहाँ लाता है।
09:55 यहाँ आप इस प्रॉजेक्ट पर परिचय देख सकते हैं।
09:59 आप यहाँ पूर्ण DWSIM टेक्स्टबुक कम्पैन्यन देख सकते हैं।
10:04 आगे इस लिंक पर देखें।
10:07 यह 'Lab Migration Project' कहलाता है।
10:09 मैं इसे अगली स्लाइड में समझाऊँगी।
10:14 हम कमर्शियल सिम्युलेटर्स पर आधारित लैब को DWSIM पर स्थानांतरण में मदद करते हैं।
10:20 हम उनको मानदेय और प्रमाणपत्र देते हैं जो यह करते हैं।
10:25 अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लिंक पर जाएँ।
10:29 मैंने आपको पहले बताया कि DWSIM पूरे विश्व में उपयोग किया जाता है।
10:35 DWSIM के सारे उपयोग करने वाले और बनाने वाले आपकी मदद के लिए तैयार हैं।
10:40 हम पूरे विश्व में दोस्तों से उपलब्ध कुछ मदद देखेंगे।
10:45 'unit operations' पर उत्तम मैन्युअल उपलब्ध है।
10:48 जब आप DWSIM संस्थापित करते हैं तो आप इसकी एक कॉपी प्राप्त करते हैं ।
10:53 यह DWSIM के 'docs' फोल्डर में उपलब्ध है।
10:59 DWSIM का वर्तमान वर्जन इसे 'Unit Ops and Utilities Guide' कहता है।
11:05 मैंने इसे पहले ही खोल लिया है।
11:07 अब नीचे जाएँ।
11:09 अब 'heat exchanger' पर क्लिक करें और गणनाओं को देखें।
11:18 आप यहाँ गणनाएं देखते हैं।
11:22 अब मैं इस मैन्युअल को मिनिमाइज़ करती हूँ।
11:23 अगली स्लाइड एक अन्य मैन्युअल के बारे में बताती है।
11:28 उसी फोल्डर में 'properties manual' पर जाएँ।
11:31 वर्तमान वर्जन में यह 'tech manual' कहा जाता है।
11:37 मैंने इसे पहले ही खोल लिया है।
11:38 अब 'fugacity calculation' के बारे में एक विवरण देखते हैं।
11:48 अब मैं एक अंतिम मदद दिखाती हूँ।
11:50 यह DWSIM डिस्कशन यानि परिचर्चा फोरम है।
11:54 मैंने यहाँ एक लिंक दिया है।
11:55 आप पिछली चर्चा देख सकते हैं।
11:57 आप अपने प्रश्न भी पोस्ट कर सकते हैं।
12:01 लिए आपको रजिस्टर करना है।
12:03 मैं पहले से ही उस पेज पर हूँ।
12:07 अब मैं इसे बंद करती हूँ।
12:09 अब इसे सारांशित करते हैं।
12:10 हमने इस ट्यूटोरियल में निम्न करना सीखा:
12:13 DWSIM को कैसे संस्थापित करते हैं।
12:15 DWSIM पर उपलब्ध स्पोकन ट्यूटोरियल्स देखे।
12:19 समझाया कि आपको DWSIM क्यों उपयोग करना चाहिए।
12:22 स्पोकन ट्यूटोरियल और FOSSEE प्रॉजेक्ट्स से उपलब्ध मदद और प्रॉजेक्ट्स।
12:28 पूरे विश्व के सम्प्रदाय से DWSIM पर मदद।
12:32 मेरे पास आपके लिए 10 नियत कार्य हैं।
12:35 अपनी मशीन पर DWSIM संस्थापित करें।
12:38 देखें कि DWSIM खुलता है।
12:41 'DWSIM इंटरफ़ेस' का अन्वेषण करें।
12:44 प्रत्येक मेन्यू और बटन पर जाएँ।
12:46 देखें कि DWSIM क्या कर सकता है।
12:51 यहाँ प्रदर्शित स्पोकन ट्यूटोरियल्स का अभ्यास करें।
12:55 इसके लिए इस ट्यूटोरियल में प्रदर्शित 'side-by-side' मेथड उपयोग करें।
13:01 अब मैं इस ट्यूटोरियल को प्ले करती हूँ।
13:03 'side by side method' का विडियो क्लिप
13:10 अब मैं अगले नियत कार्य पर जाती हूँ।
13:11 'Spoken Tutorial discussion forum' पर जाएँ।
13:15 पिछली चर्चा को देखें।
13:18 ट्यूटोरियल में अपने संदेह पर आधारित समय मर्यादित प्रश्न पूछें।
13:23 'FOSSEE discussion forum' पर जाएँ।
13:25 DWSIM डिस्कशन (चर्चा) देखें।
13:28 रजिस्टर करें, लॉगिन करें और प्रश्न पूछें।
13:32 DWSIM के लिए 'textbook companion' बनाएं।
13:36 अपनी सिम्युलेशन लैब को DWSIM पर रूपांतरित करने में मदद करें।
13:41 DWSIM के साथ आये मैन्युअल्स को देखें।
13:45 DWSIM के विश्व सम्प्रदाय के डिस्कशन फोरम पर जाएँ।
13:50 पिछली चर्चाओं को देखें।
13:52 रजिस्टर करें, लॉगिन करें और प्रश्न पूछें।
13:56 अब मैं आखिरी नियत कार्य पर जाती हूँ।
13:59 DWSIM खोलें और 'F1' दबाएं।
14:03 'Help' सुविधा का अन्वेषण करें।
14:05 इस लिंक पर उपलब्ध ट्यूटोरियल्स पर भी जाएँ।
14:11 हेल्प सेक्शन में मैं इसका उल्लेख करना भूल गयी।
14:15 यह लिंक आपको इस पेज पर ले जायेगा।
14:20 अब मैं 'स्लाइड' पर वापस जाती हूँ।
14:23 यह वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रॉजेक्ट को सारांशित करता है।
14:27 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
14:32 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाते हैं और प्रमाणपत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
14:39 स्पोकन ट्यूटोरियल और 'FOSSEE' प्रॉजेक्ट्स भारत सरकार के MHRD के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है।
14:46 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Nancyvarkey, Shruti arya