PERL/C3/Perl-Module-Library-(CPAN)/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 13:13, 25 August 2016 by Shruti arya (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 'Perl Module Library' यानि कि 'CPAN' को कैसे उपयोग करते हैं पर 'स्पोकन ट्यूटोरियल' में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल में हम 'PERL' में मौजूदा 'मॉड्यूल्स' उपयोग करना और नए मॉड्यूल्स बनाना सीखेंगे।
00:16 इस ट्यूटोरियल को रेकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ:
  • 'Ubuntu Linux' 12.04 ऑपरेटिंग सिस्टम
  • 'Perl' 5.14.2 और
  • 'gedit टेक्स्ट एडिटर'
00:28 आप अपनी पसंद का कोई भी टेक्स्ट एडिटर उपयोग कर सकते हैं।
00:32 इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको 'Perl' प्रोग्रामिंग की कार्यकारी जानकारी होनी चाहिए।
00:37 यदि नहीं तो 'स्पोकन ट्यूटोरियल' वेबसाइट पर सम्बंधित 'Perl' स्पोकन ट्यूटोरियल्स देखें।
00:43 'मॉड्यूल्स:'
  • ये वो कोड फाइल्स हैं जो सामान्य रूटीन रखती हैं
  • जो भिन्न-भिन्न लेखकों द्वारा लिखी जाती हैं
  • और एक समय पर अनेक प्रोग्राम्स द्वारा उपयोग की जा सकती हैं।
00:55 'CPAN:'

PERL एक ओपन सोर्स लैंग्वेज है और कोई भी PERL के स्टैण्डर्ड 'CPAN library' के लिए योगदान कर सकता है।

01:03 'CPAN' भिन्न-भिन्न लेखकों द्वारा लिखे गए हज़ारों तुरंत उपयोग के लिए तैयार मॉड्यूल्स रखता है।
01:09 'CPAN' की ऑफिशियल वेबसाइट है:

'www.cpan.org'

01:17 हम 'List colon colon Util' को एक उदाहरण की तरह लेंगे और देखेंगे इसे कैसे उपयोग करते हैं।
01:24 यह मुझे उन फ़ंक्शन्स के लिए एक्सेस देता है जो पहले से ही इस मॉड्यूल में लिखे गए हैं।
01:30 'टर्मिनल पर जाएँ।
01:32 टाइप करें: 'perldoc List colon colon Util'.
01:38 आपको एक एरर मिल सकती है जो कहती है 'You need to install the perl hyphen doc package to use this program'
01:46 यह बताता है कि आपको 'perl hyphen doc' पैकेज संस्थापित करने की ज़रुरत है।
01:50 यह 'Synaptic Package Manager' उपयोग करके करें।
01:55 कृपया स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट पर सम्बंधित 'Linux' स्पोकन ट्यूटोरियल्स पर जाएँ।
02:01 आप यहाँ जो देख रहे हैं वो 'List colon colon Util' मॉड्यूल के लिए डॉक्युमेंटेशन है।
02:08 ध्यान दें डॉक्युमेंटेशन निम्न रखता है -
  • मॉड्यूल का विवरण
  • उदाहरण कि इसे कैसे उपयोग करें
  • और एक 'ओवरव्यू'
02:20 'perldoc viewer' से एग्ज़िट करने के लिए 'Q' की दबाएँ।
02:25 आगे हम सीखेंगे कि 'Perl' प्रोग्राम में 'List colon colon Util' मॉड्यूल कैसे उपयोग करते हैं।
02:33 अब मैं एक सैंपल प्रोगाम 'exist underscore modules.pl' खोलती हूँ जो मैंने पहले ही सेव किया है।
02:40 अपनी 'exist underscore modules dot pl' फाइल में स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह निम्न कोड टाइप करें।
02:47 अब हम कोड समझते हैं।
02:50 'use List colon colon Util', 'List colon colon Util' मॉड्यूल को ढूँढने और लोड करने के लिए 'Perl' से कहता है।
03:00 'qw()' फंक्शन 'delimiter' उपयोग करके 'string' से शब्दों को एक्सट्रैक्ट करता है और शब्दों को 'list' की तरह रिटर्न करता है।
03:09 यह 'array' को घोषित करने का एक शीघ्र तरीका है।
03:13 एक 'मॉड्यूल' इम्पोर्ट करते समय यह हमारे प्रोग्राम में केवल 'list' में उल्लिखित 'subroutines' को इम्पोर्ट करता है।
03:21 यह 'subroutines' की सामान्य-उपयोगिता सूची रखता है।
03:26 वो मॉड्यूल हमारे प्रोग्राम में इसके 'subroutines' और 'variables' को एक्सपोर्ट करेगा।
03:32 'List colon colon Util' में उपलब्ध सबसे प्रमुख 'subroutines' हैं:

'first'- जो 'list' में पहला एलिमेंट रिटर्न करता है।

03:42 'max' –यह सूची में उच्चतम संख्यात्मक वैल्यू रिटर्न करता है।
03:47 'maxstr'- सूची में उच्चतम 'स्ट्रिंग' रिटर्न करता है।
03:52 'min'- यह निम्नतम संख्यात्मक वैल्यू रिटर्न करता है।
03:57 'minstr' – सूची में निम्नतम स्ट्रिंग रिटर्न करता है।
04:02 'shuffle' – यह अनियमित क्रम में 'इनपुट' की वैल्यूज़ रिटर्न करता है।
04:08 'sum' – सूची में सारे एलिमेंट्स का संख्यात्मक जोड़ रिटर्न करता है।
04:14 प्रत्येक 'फंक्शन' के लिए अलग सोर्स कोड लिखने की ज़रुरत नहीं है।
04:18 हम अपने प्रोग्राम में इन उपलब्ध 'subroutines' का उपयोग कर सकते हैं।
04:23 ये वो 'इनपुट्स' है जो मैं फंक्शन 'max, min, sum' और 'shuffle' पर पास कर रही हूँ।
04:30 और ये 'प्रिंट' स्टेटमेंट्स हैं।
04:33 अब फाइल सेव करने के लिए 'Ctrl+S' दबाएं।
04:37 अब प्रोगाम निष्पादित करते हैं।
04:40 टर्मिनल पर वापस जाएँ और टाइप करें: 'perl exist underscore modules dot pl' और एंटर दबाएँ।
04:49 'आउटपुट' देखें।
04:51 'Random number' में आप 0 से 51 के बीच कोई भी वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं।
04:58 आगे हम देखेंगे कि एक नया 'Perl module' कैसे बनाते हैं और इसे 'CPAN' पर कैसे जोड़ते हैं।
05:04 नीचे एक मॉड्यूल बनाने के लिए स्टेप्स दी गयी हैं:
05:08 मॉड्यूल विकसित करने के लिए एक जगह बनाएं।
05:11 मॉड्यूल के लिए स्केलेटन फाइल्स बनाएं।
05:14 मॉड्यूल को 'डॉक्युमेंट' करें।
05:16 'Perl code' लिखें।
05:18 जाँच के लिए कोड लिखें।
05:20 'CPAN' में 'मॉड्यूल' वितरित करें।
05:24 'Perl' 'h2xs' नामक प्रोग्राम के साथ वितरित किया जाता है जो एक नए मॉड्यूल के लिए फाइल्स बनाने में उपयोग होता है।
05:32 'Math colon colon Simple' हमारे मॉड्यूल नाम को उल्लिखित करता है।
05:37 यह उस डायरेक्टरी को बनाने में उपयोग होता है जो इसमें होने वाले मॉड्यूल को स्पष्ट रूप से पहचान सके।
05:43 मूलतः यह उस मॉड्यूल के लिए स्केलेटन फाइल्स बनाता है।

'hyphen PAX' विकल्प हैं जो 'autoload' और 'autogenerate' को छोड़ देता है।

05:54 अब एक नया मॉड्यूल 'Math colon colon Simple' बनाते हैं।
05:59 यह सरल फंक्शन्स 'add, subtract, multiply' और 'divide' के साथ दिया जायेगा।
06:06 अब 'h2xs' कमांड को निष्पादित करने के लिए टर्मिनल पर जाते हैं।
06:12 टाइप करें: 'h2xs hyphen PAXn Math colon colon Simple'.
06:20 h2xs' प्रोग्राम मॉड्यूल को वितरित करने के लिए आवश्यक इन सारी फाइल्स को बनाता है।
06:27 अब डायरेक्टरी को बदलकर 'Math hyphen Simple' करते हैं।
06:33 अपनी मशीन पर 'directory path' देखें। यह 'Math forward slash Simple' हो सकता है।
06:41 डायरेक्टरी में सारी फाइल्स की सूची के लिए टाइप करें 'ls' . हम निम्न फाइल्स देख सकते हैं।
06:49 'Changes' वो फाइल जहाँ हम अपने मॉड्यूल पर किये गए बदलावों का ट्रैक रखेंगे, जब हम नए वर्जन्स बनाते हैं।
06:58 'lib subdirectory' मॉड्यूल रखता है।
07:02 'MANIFEST' इस डायरेक्टरी में फाइल्स की सूची रखता है।
07:07 'Makefile' एक पर्ल प्रोग्राम है जो 'Unix Makefile' बनाने में उपयोग होता है।
07:12 हम अपने मॉड्यूल को संस्थापित और टेस्ट करने के लिए इस 'Makefile' का उपयोग करेंगे।
07:18 'Test scripts' 't' सब्डिरेक्ट्री में होंगी।
07:22 'tests', 'डॉट t' एक्सटेंशन के साथ सरल 'Perl scripts' हैं जो 'unit testing' के लिए उपयोग की जाती हैं।
07:30 'Simple.pm' हमारी मॉड्यूल फाइल है।
07:34 ये सारी फाइल्स अपने आप बनती हैं जब हम 'h2xs' कमांड निष्पादित करते हैं।
07:41 अब 'simple.pm' फाइल खोलते हैं।
07:45 डायरेक्टरी को बदलकर 'lib forward slash Math' करें।
07:51 अब हम मौजूदा कंटेंट देखने के लिए 'simple.pm' फाइल खोलेंगे।
07:57 टाइप करें: 'gedit Simple.pm'.
08:02 हम यहाँ जो देखते हैं वो डॉक्युमेंटेड और फंक्शनल पर्ल मॉड्यूल है जो कुछ नहीं करता है।
08:09 हमें इस फाइल में इससे कुछ करवाने के लिए आवश्यक फंक्शन्स लिखने हैं।
08:16 टेक्स्ट के बाद नीचे वाला कोड लिखें: 'Preloaded methods go here'
08:22 यहाँ हम चार सबरूटीन्स 'add, subtract, multiply' और 'divide' जोड़ेंगे।
08:29 अब फाइल सेव करने के लिए 'Ctrl+S' दबाएं।
08:33 अब अपना कोड टेस्ट करने के लिए एक सैंपल पर्ल प्रोग्राम बनाते हैं जो निश्चित करता है कि यह ठीक से कार्य कर रहा है।
08:41 अब सब्डिरेक्ट्री 't' में 'Math-Simple.t' टेस्ट फाइल खोलते हैं।
08:49 टाइप करें: 'gedit Math-Simple.t'
08:55 अब मौजूदा कोड के बाद निम्न कोड लिखें: “Insert your test code below..”
09:02 'Print' स्टेटमेंट आउटपुट प्रिंट करेगा।
09:06 फाइल सेव करने के लिए 'Ctrl+S' दबाएं।
09:10 अब 'टेस्ट स्क्रिप्ट' 'रन' करते हैं।
09:13 टाइप करें: 'perl Math-simple.t' और एंटर दबाएं।
09:19 आप यह 'एरर' मैसेज देखते हैं क्योंकि 'Perl' स्क्रिप्ट अपनी डायरेक्टरी में 'Simple.pm' नहीं ढूँढ सकता है।
09:27 यह 'lib' डायरेक्टरी के अंदर दिखना चाहिए। हम इस एरर को कैसे ठीक कर सकते हैं ?
09:33 अब इसके लिए कुछ विकल्प देखते हैं।
09:37 'At the rate INC' एक विशेष वेरिएबल है जो डायरेक्ट्रीज की सूची रखता है।
09:43 पर्ल मॉड्यूल और 'लाइब्रेरीज़' इन डायरेक्ट्रीज़ से लोड की जा सकती हैं।
09:48 कोड की यह लाइन 'Perl' प्रोग्राम की 'at the rate INC' सर्च डायरेक्टरी पर इस 'directory path' को जोड़ने के लिए बताती है।
09:57 वैकल्पिक रूप से हम '-I' विकल्प उपयोग करके रन टाइम पर 'at the rate INC' पर फाइल्स जोड़ सकते हैं।
10:06 अब टर्मिनल पर जाते हैं।
10:10 मैं '-I' 'command line parameter' उपयोग करके प्रोग्राम को निष्पादित करुँगी।
10:16 अतः मैं टाइप करुँगी: 'perl -Ilib t/Math-Simple.t'
10:24 यहाँ अपेक्षित की तरह आउटपुट है।
10:27 हमने मॉड्यूल टेस्ट कर लिया है और यह ठीक कार्य कर रहा है।
10:31 अंतिम स्टेप मॉड्यूल को वितरित करना है।
10:34 मॉड्यूल को संस्थापित करने की सामान्य प्रक्रिया इन कमांड्स को 'रन' करना है।
10:40 संस्थापन मतलब फाइल्स को 'Perl library directory' में कॉपी करना है।
10:45 हम में से ज़्यादातर लोगो को इस डायरेक्टरी में कॉपी करने की अनुमति नहीं होती है।
10:49 चूँकि 'Math-Simple' बहुत उपयोगी मॉड्यूल नहीं है, मैं संस्थापन भाग को प्रदर्शित नहीं कर रही हूँ।
10:57 यह हमें इस ट्यूटोरियल की समाप्ति पर लाता है इसे सारांशित करते हैं।
11:02 इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न सीखा:
  • मौजूदा मॉड्यूल्स उपयोग करना
  • नए मॉड्यूल्स बनाना

और पर्ल प्रोग्राम में कैसे उपयोग करते हैं।

11:11 यहाँ आपके लिए एक नियत कार्य है।
11:13 'Text colon colon Wrap' मॉड्यूल उपयोग करें।
11:17 'Wrap()' फंक्शन उपयोग करें जो इनपुट टेक्स्ट को स्पष्ट पैराग्राफ बनाने के लिए रैप करता यानि बाँधता है।
11:24 'Text colon colon Wrap' मॉड्यूल 'columns' नामक एक वेरिएबल रखता है। 'columns' की वैल्यू को 30 करें।
11:31 फॉर्मेट किया हुआ आउटपुट देखने के लिए टेक्स्ट को प्रिंट करें।
11:35 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
11:42 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम:
  • स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाती है
  • और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
11:51 अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें।
11:55 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकर के MHRD के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है।
12:02 इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
12:06 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratik kamble, Shruti arya