Geogebra/C3/Mensuration/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Time | Narration |
---|---|
0:00 | नमस्कार दोस्तों, जियोजेब्रा में Mensuration पर इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
0:06 | इस ट्यूटोरियल में, हम निम्न ज्ञात करना सीखेंगे, |
0:09 | समचतुर्भुज का क्षेत्रफल और परिधि। |
0:12 | गोले और शंकु का धरातल क्षेत्रफल। |
0:15 | गोले और शंकु का आयतन। |
0:20 | हम मानते हैं कि आपको जियोजेब्रा के कार्य का बुनियादी ज्ञान है। |
0:24 | जियोजेब्रा पर प्रासंगिक ट्यूटोरियल्स के लिए, |
0:27 | कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ। |
0:31 | इस ट्यूटोरियल को रिकार्ड करने के लिए, मैं |
0:33 | उबंटू लिनक्स OS वर्जन 11.10, |
0:38 | जियोजेब्रा वर्जन 3.2.47.0 का उपयोग कर रहा हूँ। |
0:42 | हम निम्न जियोजेब्रा टूल्स का उपयोग करेंगे। |
0:46 | Segment between two points |
0:48 | Circle with center and radius |
0:51 | Ellipse |
0:52 | Polygon |
0:54 | New point and |
0:56 | Insert text |
0:57 | नया जियोजेब्रा विंडो ओपन करते हैं। |
1:00 | Dash home और Media Apps पर क्लिक करें। Type के नीचे, Education और Geogebra चुनें। |
1:13 | अब समचतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात करते हैं। |
1:15 | पिछले ट्यूटोरियल की फाइल quadrilateral.ggb का उपयोग करें। |
1:20 | File, Open पर क्लिक करें, quadrilateral.ggb पर क्लिक करें। |
1:27 | 'Open' पर क्लिक करें। |
1:29 | समचतुर्भुज का क्षेत्रफल उसके विकर्णों के गुणनफल का आधा होता है। (Area of the Rhombus =1/2 * product of diagonals) |
1:34 | इसे प्रदर्शित करने के लिए, |
1:36 | “Insert text” टूल पर क्लिक करें। |
1:39 | drawing pad पर क्लिक करें, एक टेक्स्ट बॉक्स ओपन होता है। |
1:44 | (“) दोहरे उद्धरण-चिन्ह ओपन करें, टाइप करें Area of the rhombus = दोहरे उद्धरण-चिन्ह बंद करें, '+' संयोजन के लिए, कोष्ठक ओपन करें, टाइप करें '1/2' स्पेस 'f' स्पेस 'g' कोष्ठक बंद करें, 'f' और 'g' समचतुर्भुज के विकर्ण हैं। |
2:09 | Ok पर क्लिक करें। |
2:11 | यहाँ ड्राइंग पैड पर समचतुर्भुज का क्षेत्रफल प्रदर्शित है। |
2:14 | आगे, परिधि ज्ञात करें। |
2:17 | “Insert text” टूल पर क्लिक करें। |
2:19 | drawing pad पर क्लिक करें, एक टेक्स्ट बॉक्स ओपन होता है। |
2:22 | दोहरे उद्धरण चिन्ह ओपन करें (“), टाइप करें -Perimeter of the rhombus =”+(4 a),दोहरे उद्धरण चिन्ह बंद करें '+' कोष्ठक खोलें, '4' स्पेस 'a' कोष्ठक बंद करें, 'a' समचतुर्भुज की भुजा है। |
2:44 | Ok पर क्लिक करें। |
2:46 | यहाँ समचतुर्भुज की परिधि ड्राइंग पैड पर प्रदर्शित है। |
2:50 | अब फाइल को सेब करें। |
2:53 | “File” और "Save As" पर क्लिक करें। |
2:55 | मैं फाइल को नाम "rhombus-area-perimeter" टाइप करूँगा। |
3:12 | “Save” पर क्लिक करें। |
3:17 | एक नियत कार्य के रूप में, मैं चाहता हूँ कि आप समलंब का क्षेत्रफल और परिधि ज्ञात करें। |
3:22 | “cons-trapezium.ggb” फाइल के आउटपुट का उपयोग करें। |
3:27 | ऑब्जेक्ट 'g' का 'b' के रूप में नाम बदलें। |
3:30 | क्षेत्रफल के लिए फॉर्मूला = (half sum of parallel sides) * (vertical height) = (a+b)/2* h |
3:40 | परिधि के लिए फॉर्मूला =(sum of the sides) =(a+b+c+d) |
3:49 | नियत कार्य का आउटपुट इस तरह दिखना चाहिए। |
3:54 | एक गोले को बनाने के लिए नया जियोजेब्रा विंडो ओपन करें। |
3:58 | “File” , “New” पर क्लिक करें। |
4:01 | टूल बार में “Circle with center and radius” टूल पर क्लिक करें। |
4:06 | ड्राइंग पैड में बिंदु 'A' पर क्लिक करें। एक टेक्स्ट बॉक्स ओपन होता है। |
4:11 | radius में वेल्यू '2' प्रविष्ट करें। |
4:13 | OK पर क्लिक करें। |
4:15 | केंद्र 'A' और त्रिज्या '2cm' के साथ एक वृत्त बन गया है। |
4:19 | टूलबार से “New point” टूल चुनें, वृत्त की परिधि पर बिंदु 'B' को चिन्हित करें। |
4:26 | “Segment between two points” टूल चुनें। |
4:29 | बिंदु 'A' और 'B' को वृत्त की त्रिज्या के रूप में जोड़ें। |
4:34 | वृत्त की परिधि को छूता क्षैतिज दिशा में “CDE” एक दीर्घवृत्त बनाएँ। |
4:42 | “Ellipse” टूल पर क्लिक करें। |
4:45 | परिधि पर एक दूसरे के विपरीत बिंदु 'C' और 'D' और तीसरे बिंदु 'E' को वृत्त के अंदर विकर्णतः चिन्हित करें। |
4:56 | यहाँ गोला बन गया है। |
4:59 | अब गोले का धरातल क्षेत्रफल ज्ञात करें। |
5:03 | “Insert text” टूल पर क्लिक करें। |
5:05 | drawing pad पर क्लिक करें। एक टेक्स्ट बॉक्स ओपन होता है। |
5:08 | कृपया टेक्स्ट बॉक्स के ड्रॉप डाउन में विशेष अक्षरों का पता करें। π (pi) पता करने के लिए नीचे स्क्रोल करें। |
5:17 | दोहरे उद्धरण-चिन्ह खोलें, “ Surface area of the sphere =” टाइप करें, दोहरे उद्धरण-चिन्ह बंद करें, 'plus' कोष्ठक खोलें '4' स्पेस, सूची से 'π' चुनें स्पेस 'a' सूची से 'square' चुनें, कोष्ठक बंद करें। |
5:45 | OK पर क्लिक करें। |
5:47 | गोले का धरातल क्षेत्रफल यहाँ प्रदर्शित होता है। |
5:52 | मैं इस पर क्लिक करता हूँ और इसे ड्रैग करके नीचे रखता हूँ। |
5:56 | अब, आयतन ज्ञात करें। |
5:59 | 'Insert Text' टूल पर क्लिक करें। |
6:00 | drawing pad पर क्लिक करें, एक टेक्स्ट बॉक्स ओपन होता है। |
6:03 | दोहरे उद्धरण-चिन्ह खोलें, “ Volume of the sphere =” टाइप करें, दोहरे उद्धरण-चिन्ह बंद करें, 'plus' कोष्ठक खोलें '4/3' स्पेस, सूची से 'π' चुनें स्पेस 'a' सूची से 'cube' चुनें, कोष्ठक बंद करें। |
6:31 | OK पर क्लिक करें। |
6:34 | गोले का आयतन यहाँ प्रदर्शित होता है। |
6:36 | मैं इस पर क्लिक करता हूँ और इसे ड्रैग करके नीचे रखता हूँ। |
6:40 | अब एक शंकु बनाएँ। |
6:43 | “Polygon” टूल पर क्लिक करें। |
6:45 | बिंदु 'C' , 'D' और बाहरी बिंदु 'F' पर क्लिक करें और फिर से 'C' पर क्लिक करें। |
6:53 | “Segments between two points” चुनें, बिंदु 'F' और 'A' को जोड़ें। |
6:59 | हमें शंकु की ऊँचाई प्राप्त होती है। |
7:03 | मैं ऑब्जेक्ट 'b' को 'h' नाम में बदलता हूँ, जो शंकु की ऊँचाई सूचित करता है। |
7:08 | ऑब्जेक्ट 'b' पर राइट क्लिक करें। |
7:09 | “Rename” पर क्लिक करें। |
7:11 | 'b' को 'h' में बदलें, OK पर क्लिक करें। |
7:15 | मैं ऑब्जेक्ट 'c_1' को भी 's' में बदलता हूँ, जो शंकु की तिर्यक ऊँचाई सूचित करता है। |
7:21 | ऑब्जेक्ट 'c_1' पर राइट क्लिक करें। |
7:23 | “Rename” पर क्लिक करें। |
7:24 | 'c_1' को 's' में बदलें। |
7:26 | OK पर क्लिक करें। |
7:28 | अब शंकु का धरातल क्षेत्रफल और आयतन ज्ञात करें। |
7:33 | हम या तो टूलबार से Insert text टूल का उपयोग कर सकते हैं या हम हम input bar का उपयोग कर सकते हैं। मैं “Input bar” का उपयोग करूंगा। |
7:40 | कृपया “Input bar” की ड्रॉप डाउन सूची में से विशेष अक्षर पता करें। |
7:44 | “π” के लिए नीचे स्क्रोल करें। |
7:48 | input bar में टाइप करें, Surfacearea = कोष्ठक खोलें, सूची से 'π'चुनें, 'a' स्पेस 's' plus सूची से 'π'चुनें, स्पेस 'a' सूची से 'square' चुनें, कोष्ठक बंद करें, एंटर दबायें। |
8:15 | अलजेब्रा व्यू में शंकु का धरातल क्षेत्रफल प्रदर्शित होता है। |
8:20 | कृपया ध्यान दें, जब हम Input bar का उपयोग करते हैं, उत्तर अलजेब्रा व्यू में दिखाई देता है। |
8:26 | अब आयतन ज्ञात करते हैं। |
8:29 | Volume = कोष्ठक खोलें '1/3' स्पेस सूची से 'π' चुनें स्पेस 'a' सूची से 'square' चुनें स्पेस 'h' कोष्ठक बंद करें, एंटर दबायें। |
8:50 | शंकु का आयतन यहाँ अलजेब्रा व्यू में प्रदर्शित होता है। |
8:55 | अब फाइल सेव करें। "Save As" पर क्लिक करें। मैं फाइल का नाम "Sphere-cone" टाइप करूँगा। |
9:08 | “Save” पर क्लिक करें। |
9:10 | इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गये हैं। |
9:14 | संक्षेप में- |
9:18 | इस ट्यूटोरियल में, हमने निम्न ज्ञात करना सीखा। |
9:20 | समचतुर्भुज का क्षेत्रफल और परिधि। |
9:24 | गोले और शंकु का धरातल क्षेत्रफल। |
9:27 | शंकु और गोले का आयतन। |
9:30 | हमने शंकु और गोला बनाना भी सीखा। |
9:36 | एक नियत-कार्य के रूप में, मैं चाहता हूँ कि आप बेलन का आयतन और धरातल क्षेत्रफल ज्ञात करें। |
9:43 | एक के नीचे दूसरा, समान आकार के 2 दीर्घवृत्त बनाएँ। |
9:47 | दीर्घवृत्तों के छोर जोड़ें। |
9:50 | “center” टूल का उपयोग करके, एक दीर्घवृत्त का केंद्र ज्ञात करें। |
9:54 | केंद्र और छोर जोड़ें। |
9:56 | ऑब्जेक्ट 'b' को 'h' में और 'e' को 'r' में बदलें। |
10:01 | Surface area = 2 π r(r + h) |
10:07 | Volume = π r^2h |
10:13 | नियत-कार्य का आउटपुट इस तरह दिखना चाहिए। |
10:19 | इस url पर उपलब्ध विडियो देखें। |
10:23 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
10:26 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है तो आप इसे डाउनलोड़ करके भी देख सकते हैं। |
10:31 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: |
10:33 | स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
10:36 | जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
10:40 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें। |
10:48 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
10:52 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
10:59 | इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है। |
11:06 | यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवान द्वारा अनुवादित है। आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आप से विदा लेता हूँ। |