C-and-C++/C3/Arrays/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 12:05, 24 June 2014 by PoojaMoolya (Talk | contribs)
| Time | Narration |
| 00.01 | C और C++ में अरैज (Arrays) पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00.07 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे, |
| 00.09 | अरै क्या है। |
| 00.11 | अरै की घोषणा करना। |
| 00.13 | अरै का इनीशिलाइजेशन। |
| 00.16 | अरै पर कुछ उदाहरण |
| 00.18 | हम कुछ सामान्य एरर्स और उनके समाधान भी देखेंगे। |
| 00.22 | इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं |
| 00.25 | उबंटु ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 11.04, |
| 00.30 | gcc और g++ कंपाइलर वर्जन 4.6.1 का उपयोग कर रहा हूँ। |
| 00.36 | अरै के परिचय के साथ शुरू करते हैं। |
| 00.39 | अरै समान डेटा-टाइप के एलिमेंट्स या डेटा का संग्रह है। |
| 00.44 | अरै इंडेक्स 0 से शुरू होता है। |
| 00.48 | पहला एलिमेंट इंडेक्स 0 में संचित है। |
| 00.52 | यहाँ तीन प्रकार के अरैज़ हैं : |
| 00.55 | Single dimensional array (सिंगल डाइमेंशनल अरै)। |
| 00.57 | Two dimensional array (टू डाइमेंशनल अरै) और |
| 00.59 | Multi-dimensional array (मल्टि-डाइमेंशनल अरै)। |
| 01.01 | इस ट्यूटोरियल में हम सिंगल-डाइमेंशनल अरै पर चर्चा करेंगे । |
| 01.06 | देखते हैं, कि सिंगल डाइमेंशनल अरै कैसे घोषित करें। |
| 01.09 | इसके लिए सिंटेक्स है: |
| 01.11 | data-type name of the array (अरै का नाम) और size |
| 01.16 | उदाहरण, यहाँ हमने घोषित किया है एक इन्टिजर अरै स्टार, जिसमें 5 एलिमेंट्स हैं । |
| 01.24 | अरै इंडेक्स स्टार 0 से स्टार 4 तक शुरू होगा । |
| 01.29 | हमने अरै की घोषणा देखी । |
| 01.32 | अब हम अरै का इनीशिलाइज़ेशन देखेंगे। |
| 01.35 | इसके लिए सिटैक्स है : |
| 01.38 | data-type, name of the array , size is equal to elements (डेटा-टाइप, अरै का नाम, आकार(साइज़) एलिमेंट्स के बराबर है।) |
| 01.44 | उदाहरण, यहाँ हमने साइज 3 के साथ एक इन्टिजर अरै स्टार को घोषित किया है। अरै के एलिमेंट्स हैं 1, 2 और 3. |
| 01.54 | यहाँ इंडेक्स स्टार 0 से स्टार 2 तक शुरू होगा। |
| 01.59 | अब उदाहरणों पर आते हैं। |
| 02.01 | मैंने एडिटर पर पहले ही प्रोग्राम टाइप किया है। |
| 02.04 | अब मैं इसे खोलता हूँ। |
| 02.06 | कृपया, ध्यान दें, कि हमारी फ़ाइल का नाम array.c है। |
| 02.10 | इस प्रोग्राम में, हम अरै में संचित एलिमेंट्स के योग की गणना करेंगे। |
| 02.16 | अब, मैं कोड़ समझाता हूँ । |
| 02.18 | यह हमारी हेडर फ़ाइल है । |
| 02.20 | यह हमारा मेन फन्क्शन है। |
| 02.22 | यहाँ हमने साइज 3 के साथ एक अरै स्टार (array star) को घोषित और इनिशीलाइज किया है। |
| 02.28 | अरै के एलिमेंट्स हैं 4, 5 और 6. |
| 02.33 | फिर हमने एक इन्टिजर वेरिएबल sum घोषित किया है। |
| 02.36 | यहाँ हमने अरै के एलिमेंट्स जोड़े हैं और परिणाम को sum में संचित किया है । |
| 02.41 | ध्यान दें, कि 4 इंडेक्स 0 में संचित होगा, 5 इंडेक्स 1 में संचित होगा और 6 इंडेक्स 2 में संचित होगा । |
| 02.50 | फिर हम sum प्रिंट करेंगे । |
| 02.52 | और यह हमारा return स्टेटमेंट है। |
| 02.54 | अब, Save पर क्लिक करें । |
| 02.57 | प्रोग्राम निष्पादित करें। |
| 02.59 | कृपया अपने कीबोर्ड पर एक साथ Ctrl, Alt और T कीज दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें। |
| 03.09 | कंपाइल के लिए टाइप करें gcc space array dot c space hypen o space array और एंटर दबाएं। |
| 03.19 | निष्पादित करने के लिए टाइप करें dot slash array . एंटर दबाएं । |
| 03.24 | यहाँ आउटपुट प्रदर्शित होता है, |
| 03.26 | The sum is 15. |
| 03.28 | अब कुछ सामान्य एरर्स देखते हैं, जो आ सकती हैं। |
| 03.32 | अपने प्रोग्राम पर आएँ । |
| 03.34 | मानिए कि यहाँ, लाइन संख्या 4 पर हम कर्ली ब्रैकेट्स भूल गए। |
| 03.39 | Save पर क्लिक करें । देखें क्या होता है । |
| 03.42 | टर्मिनल पर वापस आएँ । |
| 03.44 | पहले की तरह कम्पाइल करें । |
| 03.47 | हम एक एरर देखते हैं । |
| 03.49 | Invalid initializer and Expected identifier or bracket before numeric constant. |
| 03.56 | यह इसलिए क्योंकि अरैज कर्ली ब्रैकेट्स में इनिशलाइज करने आवश्यक हैं। |
| 04.01 | अपने प्रोग्राम पर आएँ । एरर फिक्स करें । |
| 04.04 | यहाँ लाइन संख्या 4 पर कर्ली ब्रैकेट्स टाइप करें । |
| 04.09 | अब, Save पर क्लिक करें । |
| 04.12 | निष्पादित करें । टर्मिनल पर वापस आएँ । |
| 04.15 | पहले की तरह कंपाइल करें । पहले की तरह निष्पादित करें । |
| 04.19 | हाँ, यह कार्य कर रहा है। |
| 04.21 | अब हम समान प्रोग्राम C++ में निष्पादित करेंगे। |
| 04.25 | अपने प्रोग्राम पर वापस आएँ । |
| 04.28 | मैं यहाँ कुछ बदलाव करूँगा । |
| 04.30 | पहले अपने कीबोर्ड पर एक साथ Shift , Ctrl और S कीज दबाएं । |
| 04.38 | अब extension dot cpp के साथ फ़ाइल सेव करें और Save पर क्लिक करें । |
| 04.44 | iostream के रूप में हेडर फ़ाइल बदलें । |
| 04.49 | अब using स्टेटमेंट को सम्मिलित करें । |
| 04.55 | अरै का डिक्लरैशन और इनिशीलाइज़ेशन C++ में समान ही है। |
| 05.01 | इसलिए यहाँ कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। |
| 05.04 | अब printf स्टेटमेंट को cout स्टेटमेंट में बदलें । |
| 05.09 | format specifier और back slash n डिलीट करें, अब कॉमा डिलीट करें और दो ओपनिंग एंगल ब्रैकेट्स टाइप करें । |
| 05.17 | यहाँ ब्रैकेट डिलीट करें । पुनः दो ओपनिंग एंगल ब्रैकेट्स टाइप करें और डबल कोटट्स में back slash n टाइप करें |
| 05.26 | Save पर क्लिक करें । |
| 05.29 | निष्पादित करें । टर्मिनल पर वापस आएँ । |
| 05.32 | कंपाइल करने के लिए टाइप करें, g++ space array dot cpp space hypen o space array1 . |
| 05.42 | यहाँ हमारे पास अरै 1 है, क्योंकि array dot c फ़ाइल के लिए हम आउटपुट पैरामीटर अरै को ओवरराइट करना नहीं चाहते हैं। |
| 05.51 | अब एंटर दबाएं । |
| 05.54 | निष्पादित करने के लिए टाइप करें, dot slash array1. एंटर दबाएं । |
| 05.59 | आउटपुट प्रदर्शित होता है, The sum is 15 |
| 06.02 | हम देख सकते हैं, कि यह हमारे C कोड के समान है। |
| 06.07 | अब, हम अन्य सामान्य एरर देखेंगे । |
| 06.10 | अपने प्रोग्राम पर वापस आएँ । |
| 06.12 | मानिए कि यहां, लाइन संख्या 7 पर |
| 06.14 | मैं टाइप करूंगा star[1], star[2] और star[3]; |
| 06.23 | Save पर क्लिक करें । |
| 06.24 | निष्पादित करें । अपने टर्मिनल पर वापस आएँ । |
| 06.28 | प्रॉम्प्ट क्लियर करें। |
| 06.30 | पहले की तरह कंपाइल करें । |
| 06.33 | पहले की तरह निष्पादित करें । |
| 06.36 | हमे एक अनपेक्षित आउटपुट मिलता है । |
| 06.39 | यह इसलिए क्योंकि अरै इंडेक्स 0 से शुरू होता है। |
| 06.43 | अपने प्रोग्राम पर वापस आएँ। हम यहाँ देख सकते हैं, अरै इंडेक्स 1 से शुरू होता है । |
| 06.49 | इसलिए यह एरर दे रहा है । एरर फिक्स करें । |
| 06.54 | यहां टाइप करें 0, 1 और 2 . Save पर क्लिक करें । |
| 07.02 | निष्पादित करें । अपने टर्मिनल पर वापस आएँ। |
| 07.05 | पहले की तरह कंपाइल करें । पहले की तरह निष्पादित करें । |
| 07.09 | हाँ, यह कार्य कर रहा है। |
| 07.12 | अब, हम अपनी स्लाइड्स पर वापस जायेंगे। |
| 07.14 | संक्षेप में... |
| 07.16 | इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा, |
| 07.19 | अरैज |
| 07.20 | Single dimensional array (सिंगल डाइमेंशनल अरैज) घोषित करना। |
| 07.23 | Single dimensional array (सिंगल डाइमेंशनल अरैज) इनिशीलाइज करना। |
| 07.26 | उदाहरण intstar[3]={4, 5, 6} |
| 07.31 | अरै के एलिमेंट जोड़ना, उदाहरण sum is equal to star 0 plus star 1 plus star 2 |
| 07.40 | नियत-कार्य के रूप में |
| 07.41 | अरै में संचित एलिमेंट्स की भिन्नता की गणना करने के लिए एक प्रोग्राम लिखें। |
| 07.47 | नीचे दिखाए गए लिंक पर उपलब्ध विडियो देखें । |
| 07.50 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है । |
| 07.53 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। |
| 07.57 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम |
| 08.00 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाती है। |
| 08.03 | ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
| 08.06 | अधिक जानकारी के लिए contact@spoken-tutorial.org पर लिखें । |
| 08.13 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 08.17 | यह भारत सरकार के, एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
| 08.25 | इस मिशन पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro |
| 08.30 | यह स्क्रिप्ट लता द्वारा अनुवादित है, आई.आई.टी मुंबई की ओर से मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ। |
| 08.33 | धन्यवाद । |