Difference between revisions of "Scilab/C2/Why-Scilab/Hindi"
From Script | Spoken-Tutorial
Shruti arya (Talk | contribs) |
Shruti arya (Talk | contribs) |
||
(2 intermediate revisions by the same user not shown) | |||
Line 284: | Line 284: | ||
|- | |- | ||
| 06.16 | | 06.16 | ||
− | | भारत सरकार के एमएचआरडी | + | | यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के एमएचआरडी के आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
|- | |- | ||
| 06.22 | | 06.22 | ||
− | |अधिक जानकारी | + | |इस पर अधिक जानकारी, http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro पर उपलब्ध है। |
|- | |- | ||
| 06.31 | | 06.31 | ||
− | | | + | |मैं यश वोरा आपसे विदा लेता हूँ। |
|- | |- |
Latest revision as of 17:20, 16 September 2014
Time
|
Narration
|
00.01 | Why Scilab के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
00.06 | इस ट्यूटोरियल में आप Scilab पैकेज की कुछ क्षमताओं तथा Scilab में शिफ्ट करने के लाभों के बारे में जानेंगें। |
00.16 | Scilab मुफ्त एवं ओपन सोर्स, उपयोगकर्ता अनुकूल न्यूमेरिकल एवं कम्प्यूटेशनल पैकेज है। |
00.23 | इंजीनियरिंग एवं विज्ञान की विभिन्न स्ट्रीम में प्रयोग किया जाता है। |
00.28 | यह Windows, Linux तथा Mac OS/X नामक विभिन्न ऑपरेटिंग सिस्टमों के लिए उपलब्ध है |
00.35 | Scilab को Scientific के “Sci” तथा Laboratory के “Lab” को जोड़कर उच्चारित किया जाता है |
00.43 | क्योंकि Scilab एक मुफ्त एवं ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है, अतः यूजर |
00.48 | सोर्स कोड को देख एवं संशोधित कर सकते हैं। |
00.51 | सोर्स कोड का पुनर्वितरण एवं सुधार कर सकते हैं। |
00.55 | किसी भी उद्देश्य के लिए सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर सकते हैं। |
00.59 | यह निजी उद्योगों, उद्यमियों, रक्षा संगठनों |
01.05 | अनुसंधान संगठनों, शैक्षिक संस्थानों एवं व्यक्तिगत उपयोगकर्ता के लिए यह स्पष्ट रूप से लाभप्रद है। |
01.12 | एक संस्थान के रूप में, FOSS टूल्स को अपनाने के द्वारा कॉमर्शियल पैकेजों की चोरी को पूर्णतया रोका जाता है। |
01.20 | Scilab के प्रयोग करके अकादमिक स्तर पर सीखी गई स्किल्स बाद में उद्योग में उपयोगी होती हैं क्योंकि उपयोग निशुल्क है। |
01.29 | विभिन्न टूलबॉक्सेस, जो मुफ्त भी हैं, के साथ-साथ Scilab, निम्नलिखित operations संपादित कर सकता है जैसे |
01.36 | मेट्रिक्स ऑपरेशन |
01.38 | कंट्रोल सिस्टम |
01.40 | इमेज एवं वीडियो प्रोसेसिंग |
01.43 | (सीरियल टूलबॉक्स) का प्रयोग करके हार्डवेयर का वास्तविक-समय नियंत्रण |
01.48 | (HART टूलबॉक्स) का प्रयोग करके Data Acquisition Systems/Cards की इंटरफेसिंग |
01.54 | (Xcos-Block Diagram Simulator) की सहायता से सिम्यूलेशन |
01.59 | प्लॉटिंग |
02.01 | हार्डवेयर इन लूप यानी (एचआईएल) सिम्यूलेशन |
02.06 | हार्डवेयर इन लूप, लूप में वास्तविक अवयव जोड़ने के द्वारा शुद्ध वास्तविक-समय अनुकरण से भिन्न होता है। |
02.14 | 'Single Board Heater System device' के साथ संयोजन में Scilab को कंट्रोल सिस्टम से संबंधित प्रयोग करने के लिए HIL सेटअप के रूप में प्रयोग किया गया है। |
02.26 | Scilab के लिए रचनाक्रम बहुत आसान है। |
02.29 | बहुत सी आंकिक समस्याओं को, पारंपरिक भाषाओं जैसे Fortran, C, या C++ का प्रयोग करके प्राप्त किये गए समान समाधानों की तुलना में कम कोड लाइनों में व्यक्त किया जा सकता है। |
02.42 | कई प्रसिद्ध प्रोप्राइटरी पैकेजों की तरह Scilab में अंकीय गणनाओं के लिए अत्याधुनिक लाइब्रेरी जैसे- LAPACK का प्रयोग किया जाता है। |
02.52 | यहाँ एक बहुत बड़ा यूजर समुदाय है जो निम्नलिखित रूपों में काफी योगदान करने के द्वारा Scilab का प्रयोग एवं समर्थन करता है |
03.00 | मेलिंग सूचियाँ, |
03.02 | Usenet ग्रुप जैसे (इंटरनेट डिस्कशन फोरम), एवं वेबसाइटें। |
03.07 | scilab, इसके टूलबॉक्सेज तथा मेलिंग लिस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए, scilab.org या scilab.in वेबसाईट पर जाएँ |
03.18 | कुछ संगठन, जो Scilab का बहुत सफलतापूर्वक प्रयोग कर रहे हैं, निम्नलिखित हैं |
03.23 | सीएनईएस जो (फ्रेंच स्पेस सैटेलाईट एजेन्सी) है, |
03.28 | EQUALIS (इक्वॉलिस) |
03.31 | टेकपैशनटेक (Techpassiontech) एवं |
03.33 | अनुसंधान एवं शिक्षण उद्देश्यों के लिए आईआईटी बॉम्बे |
03.37 | आईआईटी बॉम्बे में एनएमईआईसीटी परियोजनाओं द्वारा Scilab के प्रचार-प्रसार के लिए की गई कुछ गतिविधियाँ निम्नलिखित हैं |
03.45 | लैब माइग्रेशन यानी ( Scilab की सभी computational लेबोरेटरीज को स्थानान्तरित करना) |
03.51 | वर्चुअल लैब्स यानी ( Single Board Heater System के लिए दूरस्थ अभिगम:) |
03.56 | इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के एमएचआरडी, आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा मिशन द्वारा वित्तपोषित FOSSEE प्रोजेक्ट वर्तमान में Python एवं Scilab पर ध्यान दे रहा है। |
04.07 | इस समय हमारे पास Scilab के कई स्पोकन ट्यूटोरियल हैं। |
04.12 | भारत में Scilab प्रयास, scilab.in वेबसाइट द्वारा समन्वित हैं। |
04.18 | यहाँ कुछ आकर्षक प्रोजेक्ट दिए गए हैं, जिनमें से एक टेक्स्टबुक कंपेनियन प्रोजेक्ट है, जो Scilab को प्रयोग करके स्टैण्डर्ड टेक्सटबुक्स के हल किये हुए उदाहरणों की कोडिंग करता है। |
04.28 | यह लिंक प्रोजेक्ट उपयोगकर्ताओं को ज्ञात Scilab दस्तावेजों को जोड़ने तथा उन्हें रैंक देने की अनुमति प्रदान करता है। |
04.34 | हम Scilab वर्कशॉप को व्यवस्थित करने में भी मदद करते हैं। |
04.38 | हमारे पास दो मेलिंग सूचियाँ हैं, जिनमें से एक घोषणा करने के लिए तथा दूसरी विचार-विमर्श करने के लिए है। |
04.43 | हम अपनी सभी गतिविधियों में आपकी भागीदारी आमंत्रित करते हैं। |
04.47 | स्पोकन ट्यूटोरियल पर वापस चलते हैं |
04.50 | स्पोकन पार्ट विभिन्न भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध होंगें। |
04.56 | ये spoken-tutorial.org वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। |
05.01 | इन ट्यूटोरियल्स ने Scilab में Level 0 प्रशिक्षण के एक भाग का निर्माण किया है। |
05.06 | ये ट्यूटोरियल्स बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध हैं। |
05.10 | हम इस तरीके से अनेक FOSS सिस्टम्स को कवर करना चाहते हैं। |
05.14 | हम इन पर आपके फीडबैक का स्वागत करते हैं। |
05.17 | हम आपकी सहभागिता का भी स्वागत करते हैं। |
05.19 | इस सॉफ्टवेयर के लिए रूपरेखा लिखने पर। |
05.22 | मूल स्क्रिप्ट्स को लिखना |
05.24 | स्पोकन ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करना। |
05.27 | स्क्रिप्ट का विभिन्न भारतीय भाषाओं में अनुवाद करना। |
05.31 | स्क्रिप्ट में प्रयुक्त ऑडियो को भारतीय भाषाओं में डब करना। |
05.35 | समीक्षा करना तथा उपरोक्त सभी पर अपना फीडबैक देना। |
05.39 | हम इन स्पोकन ट्यूटोरियल्स का प्रयोग करके वर्कशॉप का आयोजन करने के लिए आपका स्वागत करते हैं। |
05.44 | हम स्पोकन ट्यूटोरियल पर प्रभावी अध्ययनों का आयोजन करने के लिए भी आपको आमंत्रित करते हैं। |
05.49 | हम ऐसे विशेषज्ञों की तलाश भी कर रहे हैं, जो ऑडियो, वीडियो, ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन, आदि में तकनीकी सहायता प्रदान कर सकें। |
05.57 | हमारे पास इन सभी गतिविधियों के लिए पूंजी उपलब्ध है |
06.00 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल फ्री एंड ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर इन साइंस एंड इंजीनियरिंग एजुकेशन (FOSSEE) द्वारा बनाया गया है। |
06.08 | FOSSEE प्रोजेक्ट पर अधिक जानकारी fossee.in या scilab.in वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। |
06.16 | यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के एमएचआरडी के आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
06.22 | इस पर अधिक जानकारी, http://spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro पर उपलब्ध है। |
06.31 | मैं यश वोरा आपसे विदा लेता हूँ। |
06.34 | हमारे साथ जुड़ने के लिये धन्यवाद, अलविदा। |