Difference between revisions of "Blender/C2/Types-of-Windows-File-Browser-Info-Panel/Hindi"
From Script | Spoken-Tutorial
Line 9: | Line 9: | ||
|- | |- | ||
||00:05 | ||00:05 | ||
− | ||यह ट्यूटोरियल ब्लेंडर 2.59 में फाइल ब्राउजर और इन्फो पैनल के बारे में है। | + | ||यह ट्यूटोरियल ब्लेंडर 2.59 में फाइल ब्राउजर और इन्फो पैनल के बारे में है। |
+ | |- | ||
+ | ||00:15 | ||
+ | ||यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवान द्वारा अनुवादित है और आवाज...द्वारा दी गई है। | ||
|- | |- | ||
Line 289: | Line 292: | ||
|- | |- | ||
||08:32 | ||08:32 | ||
− | || | + | ||हमसे जुड़ने के लिए... |
|- | |- | ||
||08:33 | ||08:33 | ||
− | || | + | ||धन्यवाद। |
Revision as of 12:37, 25 November 2013
|
|
00:01 | ब्लेंडर ट्यूटोरियल्स की श्रृंखला में आपका स्वागत है। |
00:05 | यह ट्यूटोरियल ब्लेंडर 2.59 में फाइल ब्राउजर और इन्फो पैनल के बारे में है। |
00:15 | यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवान द्वारा अनुवादित है और आवाज...द्वारा दी गई है। |
00:24 | इस ट्यूटोरियल को देखने के बाद, हम सीखेंगे कि फाइल ब्राउजर और इन्फो पैनल तथा दोनों में उपलब्ध विभिन्न ऑप्शन्स क्या हैं। |
00:40 | मैं मानता हूँ, कि आप ब्लेंडर इंटरफेस के बुनियादी तत्वों के बारे में जानते हैं। |
00:45 | यदि नहीं तो कृपया हमारे पिछले ट्यूटोरियल- “ब्लेंडर इंटरफेस का बुनियादी विवरण” (Basic Description of the Blender Interface) का अनुकरण करें। |
00:55 | 3D view के नीचे बाएँ कोने पर editor type मेन्यू पर जाएँ। |
01:02 | मेन्यू को खोलने के लिए बायाँ-क्लिक करें। इसमें ब्लेंडर में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के विडोंज की सूची है। |
01:14 | File Browser पर बायाँ-क्लिक करें। |
01:18 | यह File browser है। |
01:21 | यहाँ हम अपनी सभी ब्लेंडर फाइलें पा सकते हैं, जो हमारे सिस्टम में सेव हैं। |
01:29 | ये चार ऐरो बटन हमें अपनी डाइरेक्टरी के अंदर चारों ओर स्थानांतरित होने में मदद करते हैं। |
01:37 | बैक ऐरो हमें हमें पहले के फोल्डर पर ले जायेगा। |
01:41 | कीबोर्ड शॉर्टकट के लिए, back space दबाएँ। |
01:48 | फॉरवर्ड ऐरो हमें अगले फोल्डर पर ले जायेगा। |
01:52 | कीबोर्ड शॉर्टकट के लिए, shift और backspace दबाएँ। |
01:59 | अप ऐरो आपको वर्तमान डाइरेक्टरी पर ले जायेगा। |
02:05 | कीबोर्ड शॉर्टकट के लिए, P दबाएँ। |
02:10 | ‘Refresh’ बटन आपकी वर्तमान डाइरेक्टरी पर फाइल की सूची को रिफ्रेश करेगा। |
02:19 | ‘Create new directory’ आपकी वर्तमान डाइरेक्टरी के अंदर नई फोल्डर या डाइरेक्टरी बनायेगा। |
02:29 | ये बटन्स आपको आपकी फाइलों और फोल्डरों को क्रमानुसार व्यवस्थित करने में मदद करेंगे।
|
02:38 | Filter बटन आपकी डाइरेक्टरी में फाइलों को फिल्टर करने में सक्षम करेगा। |
02:46 | फिल्टर टैब के आगे मौजूद केवल सक्रीय आइकन्स ही डाइरेक्टरी दिखाई देंगे। |
02:57 | तो यह ब्लेंडर में ‘File browser’ विडो के बारे में था। |
03:03 | editor पर जाएँ, फाइल ब्राउजर के ऊपरी बाएँ कोने पर menu टाइप करें। |
03:10 | मेन्यू को खोलने के लिए बायाँ-क्लिक करें। |
03:15 | 3D view पर बायाँ-क्लिक करें। |
03:19 | हम वापस डिफॉल्ट ब्लेंडर कार्यक्षेत्र पर आ गये हैं। |
03:24 | अब,‘info’ पैनल देखते हैं। |
03:30 | ब्लेंडर इंटरफेस में सबसे ऊपरी पैनल ‘Info’ पैनल है- मुख्य मेन्यू पैनल। |
03:40 | ‘file’ पर बायाँ-क्लिक करें। |
03:42 | यहाँ हमारे पास हैं– open a new या an existing file, save the file, user preferences window, तथा import और export ऑप्शन्स।
|
03:58 | open पर बायाँ-क्लिक करें। |
04:02 | यह फाइल ब्राउजर के समान ब्राउजर खोलेगा। |
04:07 | आप यहाँ से ब्लेंडर फाइल खोल सकते हैं, जिसे आपने पहले से ही अपने सिस्टम पर सेव किया हुआ है। |
04:14 | फाइल खोलने से पहले ‘load UI’ एक्टिवेट करना, आपको User Interface या UI के साथ ब्लेंडर फाइल खोलने के लिए मदद करेगा। जिसे आपने उसी के लिए सेव किया है। |
04:26 | ओपन फाइल विंडो से बाहर आने के लिए Back to Previous पर बायाँ-क्लिक करें।
|
04:35 | Add में विभिन्न ऑब्जेक्ट्स की रिपोजिटरी शामिल हैं, जिन्हें आप अपने सीन में जोड़ सकते हैं। |
04:42 | Add पर बायाँ-क्लिक करें। |
04:46 | यहाँ ऑब्जेक्ट रिपोजिटरी है। |
04:50 | हम इस मेन्यू का उपयोग करके 3D view में नए ऑब्जेक्ट्स जोड़ सकते हैं। |
04:56 | कीबोर्ड शॉर्टकट के लिए, Shift और A दबाएँ। |
05:04 | अब, 3D view में एक प्लेन जोड़ें। |
05:09 | 3D कर्सर को स्थानांतरित करने के लिए स्क्रीन पर कहीं भी बायाँ-क्लिक करें। |
05:15 | मैं यह स्थान चुन रहा हूँ। |
05:20 | ADD मेन्यू के लिए Shift और A दबाएँ। |
05:25 | Mesh. plane पर बायाँ-क्लिक करें। |
05:30 | 3D कर्सर के स्थान पर 3D view में एक नया प्लेन जुड़ गया है। |
05:37 | 3D कर्सर के बारे में जानने के लिए, कृपया ट्यूटोरियल Navigation – 3D cursor देखें। |
05:46 | इसी तरह, आप 3D view में कुछ और ऑब्जेक्ट्स को जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। |
05:53 | अब, वापस Info पैनल पर जाएँ। |
05:56 | Render मेन्यू खोलने के लिए, Render पर बायाँ-क्लिक करें। |
06:00 | रेंडर में इमेज या विडियो रेंडर ऑप्शन्स हैं जैसे render image, render animation, show या hide render view आदि। |
06:14 | रेंडर सेटिंग्स बाद के ट्यूटोरियल्स में विस्तृत रूप से सीखेंगे। |
06:19 | Info पैनल में help के आगे square आइकन पर जाएँ। |
06:26 | यह है- “Choose Screen layout” |
06:31 | यह हमें डिफ़ॉल्ट ब्लेंडर इंटरफेस दिखाता है, जिस पर हम कार्य कर रहे हैं। |
06:37 | Choose Screen Layout पर बायाँ-क्लिक करें। |
06:41 | यह सूची आपको विभिन्न लेआउट ऑप्शन्स देती है। |
06:48 | Animation, Compositing, Game logic, Video editing. |
06:55 | आप अपनी आवश्यकतानुसार किसी को भी चुन सकते हैं। |
07:04 | Choose Screen Layout से बाहर आने के लिए, ब्लेंडर स्क्रीन पर कहीं भी बायाँ-क्लिक करें या अपने कीबोर्ड पर Esc दबाएँ।
|
07:15 | सीन, वर्तमान सीन दर्शाता है, जिस पर हम कार्य कर रहे हैं। |
07:22 | तो यह ‘info’ पैनल के बारे में था। |
07:25 | अब, ब्लेंडर में फाइल ब्राउजर का उपयोग करके अपने सिस्टम पर एक नयी डाइरेक्टरी बनाने की कोशिश करें। |
07:32 | फिर, स्क्रीन लेआउट को default से Animation में बदलें। |
07:39 | और यह फाइल ब्राउजर और इंफो पैनल पर ट्यूटोरियल को पूर्ण करता है। |
07:47 | यह प्रोजेक्ट भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। |
07:55 | इस पर अधिक जानकारी इन वेबसाइट्स पर उबलब्ध है। |
08:00 | oscar.iitb.ac.in, and spoken-tutorial.org/NMEICT-Intro. |
08:14 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट – |
08:16 | स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ भी चलाता है। |
08:20 | जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं उनको प्रमाण-पत्र भी देते हैं। |
08:25 | अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस पर संपर्क करें contact@spoken-tutorial.org. |
08:32 | हमसे जुड़ने के लिए... |
08:33 | धन्यवाद। |