Difference between revisions of "Health-and-Nutrition/C2/How-to-bathe-a-newborn/Hindi"
From Script | Spoken-Tutorial
Bellatony911 (Talk | contribs) (Created page with "{|border=1 | <center>Time</center> |<center>Narration</center> |- | 00:00 | नवजात शिशु को नहलाने के तरीके के इस स्...") |
(No difference)
|
Revision as of 20:37, 30 December 2019
| |
|
| 00:00 | नवजात शिशु को नहलाने के तरीके के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:06 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे मां या शिशु का ख्याल रखने वाले लिए का शिशु के नहलाने से पहले और नहलाने के दौरान की कुछ सुरक्षा टिप्पणियां |
| 00:15 | शिशु को कब पहली बार कब नहलाया जाए और गीले कपड़े से उसको कैसे पोंछा जाए, |
| 00:20 | रोज का नहलाना और पारंपरिक तरीके से नहलाना, |
| 00:23 | पहाड़ों या ठंडे इलाकों वाले शिशुओं को नहलाना और क्रैडल कैप। |
| 00:32 | पहली बार जब हम मां-बाप बनते हैं तो हम सबको शिशु को नहलाने की चिंता रहती है। |
| 00:37 | शिशु को बहुत ध्यान से नहलाना चाहिए। |
| 00:42 | एक भी गलत कदम शिशु को हानि पहुंचा सकता है। |
| 00:46 | हम सबसे पहले शिशु को नहलाने से पहले की सुरक्षा टिप्पणियां जानेंगे - |
| 00:54 | जैसे कि ख़्याल रखने वाले के नाखून कटे हुए होने चाहिए और |
| 01:02 | उन्हें अंगूठी घड़ी चूड़ियां नहीं पहननी चाहिए |
| 01:07 | क्योंकि इनसे शिशु को चोट लग सकती है
|
| 01:11 | तो पहली बार शिशु को कब नहलाना चाहिए? |
| 01:16 | प्रसव के 48 घंटे के बाद मां शिशु को गीले कपड़े पोंछ सकती है। |
| 01:22 | याद रखें जब तक गर्भनाल गिर ना जाए तब तक शिशु को गीले कपड़े से ही शिशु को पोंछे। |
| 01:29 | गर्भनाल गिरने के बाद मां या परिवार का सदस्य शिशु रोज नहला सकता है। |
| 01:38 | पर अगर शिशु का जन्म से ही वजन कम हो जब तक 2 किलो तक ना हो जाए तब तक गीले कपड़े से ही शरीर को पोंछे। |
| 01:49 | चलिए देखते हैं गीले कपड़े से कैसे पोंछा जाए। |
| 01:53 | शुरू करने से पहले याद रखें शुरू करने से पहले कमरे की सभी खिड़कियाँ बंद कर दें ताकि कमरा गरम रहे। |
| 02:00 | एक मुलायम साफ सूखा का कपड़ा तैयार रखें। |
| 02:07 | शिशु को एक सुरक्षित चपटी जगह पर रखें। |
| 02:12 | फ़र्श एक सुरक्षित जगह होती है। |
| 02:15 | शिशु को ऊंची जगह पर कभी ना रखें। |
| 02:19 | पानी 37 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं होना चाहिए। |
| 02:26 | मां को पानी का तापमान अपनी कोहनी से या कलाई से जांचना चाहिए। |
| 02:32 | और नहलाते हुए शरीर को साफ करने के लिए और पहले साबुन का पानी इस्तेमाल करें। |
| 02:37 | साबुन का पानी बनाने के लिए हमेशा हल्का बिना खुशबू और रंग का साबुन यह खास शिशु को नहलाने के लिए साबुन इस्तेमाल करें। |
| 02:45 | फिर साबुन उतारने के लिए साफ पानी ले। |
| 02:50 | अब छोटे मुलायम कपड़े को पानी में भिगोएँ और निचोड़े। |
| 02:56 | फिर शिशु की आंखें अंदर से बाहर की तरफ साफ करें। |
| 03:02 | पर उसी कपड़े से शरीर के बाकी भाग ना साफ करें। |
| 03:06 | एक अलग ताजे मुलायम साफ कपड़े से शरीर के बाकी भाग साफ करें। |
| 03:12 |
शरीर के सिलवट पढ़ने वाले अंग जैसे बगलें, कान के पीछे। |
| 03:18 | गर्दन के आस-पास हाथों और पैरों की उंगलियां और गुप्त अंग साफ करें। |
| 03:25 | अब हम बात करेंगे उसको नहलाने की। |
| 03:31 | याद रखें शिशु जिनका गर्भनाल गिर चुका है उन्हें रोज नहलाएं। |
| 03:39 | रोज के नहाने के लिए रोज का बड़ा टब इस्तेमाल हो तो उसके अंदर 2 इंच का साबुन का पानी भरे। |
| 03:48 | इसे बनाने के लिए एक हल्का बिना रंग या खुशबू का साबुन ले
|
| 03:58 | और एक अलग टब में ताजा पानी ले |
| 04:03 | और फिर कोहनी से दोनों टब के पानी का तापमान देखें। |
| 04:09 | तापमान सही हो तो ध्यान से और धीरे से शिशु को पानी वाले टब में रखें और हमेशा उसके सर को सहारा दे। |
| 04:22 | शिशु को टब में बैठने के बाद टब में पानी ना भरें। |
| 04:27 | सबसे पहले शिशु का सर एक बिना रंग खुशबू वाले को साबुन या शैंपू से साफ करें। |
| 04:35 | फिर हल्के हाथ ताजे पानी से साबुन निकालें। |
| 04:39 | और फिर शरीर के सिलवट पढ़ने वाले भाग को और गुप्त अंग को भी साफ करें और जहां सबसे ज्यादा मैल होता है। |
| 04:47 | आखिरकार हल्के से पूरे शरीर को ताजे पानी से धोएँ। |
| 04:53 | पर मां हो या शिशु का ख्याल रखने वाले को पारंपरिक तरीके से नहलाना तो फर्श पर बैठकर अपनी टांगों को खोलें
|
| 05:06 | फिर शिशु को टांगों पर रखें। |
| 05:09 | शिशु का सिर माँ के पैरों की तरफ और |
| 05:14 | शिशु के पैर मां की पेट की तरफ होने चाहिए। |
| 05:20 | अब शिशु नहलाने के लिए सही स्थिति में है। |
| 05:24 | नहलाने के बाद तुरंत शिशु को साफ और मुलायम कपड़े से पोंछे। |
| 05:30 | जैसे पहले बताया है शरीर के सिलवटें वाले भाग को भी पोंछे। |
| 05:35 | पाउडर ना लगाएं खास शिशु वाला पाउडर भी नहीं। |
| 05:40 | पाउडर से नवजात शिशु को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। |
| 05:45 | आंखों में सुरमा और काजल भी ना लगाएं। |
| 05:49 | इससे शिशु के आंखों के अंदर जहर फैल सकता है और उसे इंफेक्शन भी हो सकता है |
| 05:56 | अब देखेंगे पहाड़ों और ठंडे इलाकों में रहने वाले शिशुओं की देखरेख |
| 06:04 | इन्हें गर्भनाल ना गिरने तक इन्हें रोज गीले कपड़े से ही पोंछें |
| 06:11 | पर शरीर सुखाने के बाद तुरंत माँ या देखरेख करने वाले के नंगे शरीर के साथ बिना कपड़े के शिशु को रखें। |
| 06:20 | इससे शिशु के शरीर का तापमान कम होने से बचेगा। |
| 06:25 | याद रखें हफ्ते में दो ही बार शैम्पू करें। |
| 06:30 | नहीं तो सर पर खुश्की हो जाएगी। |
| 06:35 | कभी-कभी नवजात शिशु की सिर की चमड़ी पपड़ी वाली चमड़ी या धब्बे या मछली के चमड़ी जैसी हो सकती है इसे क्रैडल कैप कहते हैं। |
| 06:45 | यह धब्बे लाल भी हो सकते हैं। |
| 06:50 | क्रैडल कैप की चिंता ना करें। |
| 06:54 | यह अपने आप ठीक हो जाएगा इसे इलाज की जरूरत नहीं होती है। |
| 06:59 | खास शिशु के सर पर लगाने वाला तेल इस पपड़ी को मुलायम कर सकता है। |
| 07:04 | पर पपड़ी पर थोड़ा ही तेल मले। |
| 07:09 | ज्यादा तेल से हालत खराब हो सकती है। |
| 07:12 | फिर 2 से 3 घंटे बाद हल्के शैंपू जिससे आंसू ना निकले इससे शिशु का सिर धोएँ |
| 07:20 | और 1 घंटे बाद हल्के से मुलायम कंघी से बाल बनाएं। |
| 07:27 | पपड़ी को कभी भी ना खींचे नहीं तो शिशु को चोट लग सकती है या फिर इंफेक्शन हो सकता है |
| 07:33 | शिशु के नहलाने का तरीका का यह स्पोकन ट्यूटोरियल यहीं समाप्त होता है आईआईटी मुंबई से में बेला टोनी आपसे विदा लेती हूं हमसे जुड़ने के लिए
धन्यवाद। |