QGIS/C2/Digitizing-Map-Data/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Digitizing Map Data in QGIS पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे- Point और Polygon shape फाइल्स डिजिटाइज करना और बनाना।
00:15 Point और Polygon फीचर्स के लिए स्टाइल और रंग बदलना।
00:20 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ

Ubuntu Linux OS वर्जन 16.04

QGIS वर्जन 2.18

00:32 इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए, आपको बुनियाजदी GIS और QGIS interface के साथ परिचित होना चाहिए।
00:41 Digitizing एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा मानचित्र, चित्र या डेटा के अन्य स्रोतों से निर्देशांक को एक डिजिटल फॉर्मेट में परिवर्तित किया जाता है।
00:52 परिवर्तित डेटा को GIS में प्वाइंट, लाइन या पॉलीगन फीचर के रूप में संग्रहीत किया जा सकता है।
01:00 इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए, आपको Code files लिंक में दिए गए Bangalore शहर के विषयगत मानचित्र को डाउनलोड़ करने की आवश्यकता है।
01:09 यह बैंगलोर शहर के विकास को दर्शाने वाला एक मानचित्र है।
01:15 कोड़ फाइल डाउनलोड़ करने के लिए स्टेप्स।
01:18 प्लेयर के नीचे स्थित लिंक Code files पर क्लिक करें और इसे अपने फोल्डर में सेव करें।
01:25 डाउनलोड़ की गई zip फाइल को एक्स्ट्रैक्ट करें।
01:28 एक्स्ट्रैक्ट किए गए फोल्डर में Bangalore.jpg फाइल पर जाएं।
01:34 मैंने पहले ही Code file डाउनलोड़, एक्स्ट्रैक्ट की है और Desktop फोल्डर में सेव की है।
01:41 फोल्डर को खोलने के लिए इस पर डबल-क्लिक करें।
01:45 Bangalore.jpg फाइल पर राइट-क्लिक करें।
01:49 Context मैन्यू से Open with QGIS Desktop चुनें।
01:56 QGIS इंटरफेस खुलता है।
01:59 QGIS Tips डायलॉग बॉक्स खुलता है। OK बटन पर क्लिक करें।
02:06 Coordinate Reference System Selector डायलॉग बॉक्स खुलता है।
02:11 हैडिंग Coordinate reference systems of the world में, WGS 84 चुनें।
02:19 ध्यान दें कि WGS 84 अधिक व्यापक उपयोगित geographic coordinate system है।
02:27 डायलॉग बॉक्स के निचले भाग में OK बटन पर क्लिक करें।
02:32 Bangalore का Thematic map कैनवास पर प्रदर्शित होता है।
02:38 अब नए shape फाइल लेयर्स बनाते हैं।
02:42 मैन्यू बार में Layer मैन्यू पर क्लिक करें और Create Layer ऑप्शन चुनें।
02:50 सब-मैन्यू से New Shapefile Layer ऑप्शन चुनें।
02:55 New Shapefile Layer विंडो खुलती है।
02:59 यहां आप 3 प्रकार के फीचर्स Point, Line और Polygon ऑप्शन देख सकते हैं।
03:10 डिफॉल्ट रूप से Point ऑप्शन चयनित है। इसे ऐसे ही रहने दें।
03:16 CRS WGS 84 है।
03:21 विंडो के निचले दाएं कोने में OK बटन पर क्लिक करें।
03:27 Save Layer as.. डायलॉग बॉक्स खुलता है।
03:31 फाइल को Point-1 नाम दें।
03:35 फाइल को सेव करने के लिए उपयुक्त लोकेशन चुनें। मैं Desktop चुनूँगी।
03:42 डायलॉग बॉक्स के निचले-दाएं कोने में Save बटन पर क्लिक करें।
03:48 यहां दिखाए गए अनुसार फाइल्स डेस्कटॉप पर सेव होंगी।
03:53 QGIS इंटरफेस पर वापस जाएं।
03:56 ध्यान दें कि फाइल स्वतः ही Layers Panel में लोड़ होगी।
04:02 इस मानचित्र पर, हम उस लोकेशन को मार्क करेंगे, जहां आईटी विभाग स्थापित हैं।
04;09 जूम-इन करने के लिए बीच का माउस बटन स्क्रोल करें।
04:14 आईटी प्रतिष्ठानों के लिए मानचित्र के निचले दाएं कोने में legend को देखें।
04:21 आईटी प्रतिष्ठान फ्लैग सिंबल के रूप में दर्शाए गए हैं।
04:26 मानचित्र पर आईटी प्रतिष्ठानों को दर्शाने वाले प्वाइंट पर जाएं।
04:32 यहां आईटी प्रतिष्ठानों को दर्शाने वाले दो प्वाइंट हैं।
04:37 मानचित्र पर फीचर्स को एडिट या बदलने के लिए, हमें Toggle editing tool चुनने की आवश्यकता है।
04:44 Toggle Editing टूल tool bar के ऊपरी-बाएं कोने पर उपलब्ध है।
04:51 Toggle Editing टूल चुनने के लिए इस पर क्लिक करें।
04:55 टूलबार में Add Feature टूल पर क्लिक करें।
04:59 अब कर्सर crosshair आइकन के रूप में प्रदर्शित होता है।
05:04 मानचित्र में IT प्रतिष्ठान सिंबल पर क्लिक करें।
05:08 एक इनपुट बॉक्स Point-1 Feature Attributes खुलता है।
05:14 id टेक्स्ट बॉक्स में 1 टाइप करें। OK बटन पर क्लिक करें।
05:21 उसी तरह दूसरे IT प्रतिष्ठान पर क्लिक करें और फीचर को 2 के रूप में सेव करें। OK बटन पर क्लिक करें।
05:31 एडिटिंग को रोकने के लिए, फिर से टूल बार में Toggle Editing पर क्लिक करें।
05:38 Stop editing डायलॉग बॉक्स खुलता है।
05:42 Save बटन पर क्लिक करें।
05:45 ध्यान दें, मानचित्र पर दो रंग के प्वाइंट फीचर्स बन गए हैं।
05:51 हम attribute table खोलकर बनाए गए दो फीचर्स को जाँच सकते हैं।
05:56 Layers पैनल में Point-1 लेयर पर राइट-क्लिक करें।
06:01 कॉन्टैक्स्ट मैन्यू से, Open Attribute Table ऑप्शन चुनें।
06:06 Point-1: Features डायलॉग बॉक्स में, id कॉलम में दो प्वाइंट बन गए हैं।
06:13 attribute table डायलॉग बॉक्स बंद करें।
06:17 स्पष्ट दिखने के लिए इन प्वाइंट फीचर्स की स्टाइल और रंग को बदला जा सकता है।
06:23 Point-1 लेयर पर राइट-क्लिक करें।
06:26 context menu से Properties ऑप्शन चुनें।
06:31 Layer Properties डायलॉग बॉक्स खुलता है।
06:35 Color ड्रापडाउन पर क्लिक करें।
06:38 रंग-त्रिकोण को घूमा कर रंग चुनें।
06:42 Size टेक्स्ट बॉक्स के अंत में अपवर्ड ऐरो त्रिकोण पर क्लिक करके आकार बढ़ाएं।
06:50 डायलॉग बॉक्स के निचले भाग में OK बटन पर क्लिक करें।
06:54 Point फीचर्स के रंग और आकार में बदलाव को देखें।
07:00 अब Polygon फीचर्स वाली एक shape फाइल बनाएं।
07:05 menu bar में Layer मैन्यू पर क्लिक करें। Create Layer ऑप्शन चुनें।
07:12 सब-मैन्यू से, New Shapefile Layer चुनें।
07:17 New Shape File Layer विंडो खुलती है।
07:21 Polygon में Type चुनें।
07:25 New field Name टेक्स्ट बॉक्स में, टाइप करें area.
07:31 Type Text data रहने दें।
07:35 Add to fields list बटन पर क्लिक करें।
07:40 Fields List टेबल में, आप देखेंगे कि area रो जुड़ गए है। OK बटन पर क्लिक करें।
07:50 Save layer as.. डायलॉग बॉक्स खुलता है।
07:54 File का नाम Area-1 टाइप करें।
07:58 उपयुक्त लोकेशन चुनें।
08:01 मैं Desktop चुनूँगी। Save बटन पर क्लिक करें।
08:07 ध्यान दें कि Area-1 layer Layers panel में जुड़ गई है।
08:13 हम Corporation Area और Greater Bangalore area की सीमा मार्क करेंगे।
08:20 Corporation Area और Greater Bangalore area पर जाने के लिए मानचित्र में Legend पर जाएं।
08:28 टूल बार में Toggle Editing टूल पर क्लिक करके toggle editing को ऑन करें।
08:35 टूल बार से Add Feature टूल पर क्लिक करें।
08:39 कर्सर को मानचित्र पर लाएं।
08:42 क्षेत्र को मार्क करने के लिए, Corporation area की सीमा पर कहीं भी क्लिक करें।
08:48 सीमा पर क्लिक करते रहें।
08:51 कैनवास के शीर्ष पर चेतावनी संदेश प्रदर्शित हो सकता है, यदि रेखाखंड प्रतिच्छेदित होते हैं। कृपया इस संदेश को अनदेखा करें।
09:02 यदि आप कोई गलती करते हैं और मार्किंग प्रक्रिया को फिर से शुरू करना चाहते हैं, तो कीबोर्ड पर Esc Key दबाएँ।
09:10 आप फिर से प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
09:13 जब तक आप पूरी सीमा का विस्तार नहीं करते, तब तक सीमा पर क्लिक करते रहें।
09:24 पूरी सीमा को मार्क करने के बाद, पॉलीगन को बंद करने के लिए राइट-क्लिक करें।
09:30 Area-1- Feature Attributes इनपुट बॉक्स खुलता है।
09:36 id टेक्स्ट बॉक्स में 1 टाइप करें।
09:40 area टेक्स्ट बॉक्स में Corporation Area टाइप करें।
09:45 OK बटन पर क्लिक करें।
09:48 ध्यान दें, मानचित्र पर नया polygon फीचर बन गया है।
09:54 अब हम मानचित्र पर Greater Bangalore क्षेत्र को डिजिटाइज करेंगे।
09:59 यहां दिखाए गए अनुसार Greater Bangalore को डिजिटाइज करने के लिए सीमा पर क्लिक करें।
10:12 डिजिटाइज पूर्ण होने के बाद, पॉलीगन को बंद करने के लिए राइट-क्लिक करें।
10:18 Area-1 Feature Attributes टेक्स्ट बॉक्स में, id टेक्स्ट बॉक्स में 2 और area टेक्स्ट बॉक्स में Greater Bangalore टाइप करें।
10:30 OK बटन पर क्लिक करें।
10:33 एडिटिंग रोकने के लिए टूल बार में Toggle Editing टूल पर फिर से क्लिक करें।
10:39 Stop editing डायलॉग बॉक्स में Save बटन पर क्लिक करें।
10:44 attribute table को खोलने के लिए Area-1 लेयर पर राइट-क्लिक करें।
10:49 context menu से Open Attribute Table चुनें।
10:54 हम देख सकते हैं कि कॉलम्स id और area प्रकार के साथ 2 फीचर्स बन गए हैं। attribute table बंद करें।
11:04 हम देख सकते हैं कि दो पॉलीगन फीचर्स बन गए हैं।
11:09 पॉलीगन फीचर का रंग और स्टाइल बदलने के लिए, Area-1 लेयर पर राइट-क्लिक करें। Properties ऑप्शन चुनें।
11:19 Layer Properties डायलॉग बॉक्स में, बाएं पैनल से Style ऑप्शन चुनें।
11:26 drop down menu के ऊपरी बाएं कोने पर, categorized चुनें।
11:32 कॉलम ड्रापडाउन में id चुनें। Classify बटन पर क्लिक करें।
11:39 Layer transparency स्लाइडर को 50 % करें।
11:44 डायलॉग बॉक्स के निचले भाग में OK बटन पर क्लिक करें।
11:49 अब मानचित्र में, हम देख सकते हैं कि दो Polygon features भिन्न रंग में हैं।
11:55 लेबलिंग और फीचर्स के बारे में विवरण, श्रृंखला में आने वाले ट्यूटोरियल्स में समझाया जाएगा।
12:03 संक्षेप में।
12:05 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा- Point और Polygon shape फाइल्स को डिजिटाइज करना और बनाना।
12:13 Point और Polygon फीचर्स की स्टाइल और रंग बदलना।
12:18 नियतकार्य के रूप में, Banglaore thematic map (Bangalore.jpg), पर Industrial Estates डिजिटाइज करें, Polyline फीचर बनाकर मानचित्र पर सड़क डिजिटाइज करें।
12:32 आपका पूर्ण नियतकार्य यहां दर्शाए गए अनुसार दिखना चाहिए।
12:37 निम्न लिंक पर मौजूद विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
12:45 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वाले को प्रमाण-पत्र भी देते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
12:57 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम पर पोस्ट करें।
13:01 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।
13:13 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh