C-and-C++/C2/Nested-If-And-Switch-Statement/Hindi
From Script | Spoken-Tutorial
| Time | Narration |
| 00:01 | C और C++ में Nested if और Switch स्टेटमेंट के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है। |
| 00:07 | इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि, |
| 00:09 | nested if स्टेटमेंट और switch (स्विच) स्टेटमेंट... |
| 00:12 | का उपयोग कैसे करें। |
| 00:13 | हम एक उदाहरण की मदद से यह करेंगे। |
| 00:17 | इस ट्यूटोरियल को रिकार्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रहा हूँ, |
| 00:20 | Ubuntu ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन 11.10, |
| 00:24 | Ubuntu पर gcc और g++ कम्पाइलर वर्जन 4.6.1 |
| 00:30 | पहले हम एक उदाहरण से सीखेंगे कि, nested if और switch स्टेटमेंट कैसे लिखें। |
| 00:36 | मैंने पहले ही प्रोग्राम लिख लिया है |
| 00:39 | एक नजर डालते हैं। इस प्रोग्राम में, हम इंटिजर्स की रेंज की जांच करने के बारे में सीखेंगे। |
| 00:45 | ध्यान दें, कि हमारी फाइल का नाम nested-if.c है। |
| 00:50 | अब मैं कोड समझाता हूँ। |
| 00:52 | यह हमारी हैडर(Header) फाइल है। |
| 00:54 | यह हमारा main फंक्शन है। |
| 00:56 | main फंक्शन के अन्दर, हमने दो इंटिजर वैरिएबल 'x और y' घोषित किए हैं। |
| 01:02 | यहाँ हम उपयोगकर्ताओं से 0 से 39 के बीच की एक संख्या प्रविष्ट करने को कहेंगे। |
| 01:08 | हम इनपुट के रूप में y की वेल्यू उपयोगकर्ता से लेते हैं। |
| 01:12 | यह हमारी if कंडिशन है। |
| 01:14 | यहाँ, हम जांच करेंगे, कि क्या y/10=0 है। |
| 01:19 | यदि कंडिशन true है, तो हम प्रिंट करते हैं you have entered a number in the range of 0-9 |
| 01:25 | यह हमारी else-if कंडिशन है। |
| 01:28 | यहाँ हम जांच करते हैं, कि क्या y/10=1 है। |
| 01:32 | यदि कंडिशन true है तो |
| 01:34 | हम प्रिंट करते हैं you have entered a number in the range of 10-19 |
| 01:39 | इस else if कंडिशन में, हम जांच करते हैं, कि क्या संख्या 20-29 के रेंज की है। |
| 01:45 | और यहाँ हम देखेंगे, कि संख्या 30 से 39 के रेंज की है। |
| 01:51 | यह हमारी else कंडिशन है। |
| 01:53 | यदि उपर्युक्त सभी कंडिशन्स false हों तो, |
| 01:55 | हम प्रिंट करते हैं number not in range |
| 01:58 | और यह हमारी return स्टेटमेंट है। |
| 02:01 | अब, प्रोग्राम को एक्जीक्यूट करें। |
| 02:03 | कृपया अपने कीबोर्ड पर Ctrl+Alt+T कीज़ एक साथ दबाकर टर्मिनल विंडो खोलें। |
| 02:12 | एक्जीक्यूट करने के लिए, “gcc” space “nested-if.c” space hyphen “-o” space “nested” टाइप करें। एंटर दबाएँ। |
| 02:23 | dot slash “nested” टाइप करें। एंटर दबाएँ। |
| 02:28 | हम देखते हैं, Enter a number between 0 to 39. |
| 02:32 | मैं 12 प्रविष्ट करूंगा। |
| 02:34 | आउटपुट इस प्रकार प्रदर्शित होता है:you have entered the number in the range of 10-19. |
| 02:40 | दूसरी संख्या प्रविष्ट करें। |
| 02:42 | पुनः एक्जीक्यूट करें। up arrow की दबाएँ, एंटर दबाएँ। |
| 02:48 | मैं इस बार 5 प्रविष्ट करूँगा। |
| 02:50 | हमें निम्नलिखित आउटपुट प्राप्त होता है: |
| 02:52 | you have entered the number in the range of 0-9. |
| 02:56 | कंडीशनल एक्जीक्यूशन अन्य तरीके से भी किया जा सकता है। |
| 03:00 | switch स्टेटमेंट का उपयोग करके। |
| 03:02 | देखते हैं, कि यह कैसे किया जाता है। |
| 03:05 | हम उसी प्रोग्राम में switch का उपयोग करेंगे। |
| 03:08 | मैंने प्रोग्राम को पहले ही खोल लिया है। |
| 03:10 | अपने टेक्स्ट एडिटर पर वापस जाएँ। |
| 03:13 | मैंने पिछले प्रोग्राम में इसकी व्याख्या की है। |
| 03:16 | अतः मैं Switch statements के बारे में बात करूंगा। |
| 03:20 | यहाँ, हम इनपुट्स विभाजित करेंगे, यानि y by 10 और परिणाम वेरीअबल x में संचित होता है। |
| 03:28 | इसका अर्थ है, कि भागफल x में संचित हो जाएगा। |
| 03:32 | भागफल की मदद से हम संख्या की रेंज की पहचान कर सकते हैं। |
| 03:36 | यहाँ, हम switch कमांड को बताते हैं, कि जांच किया जाने वाला वेरीअबल x है। |
| 03:41 | यह case 0 है। यदि case 0 ठीक है। |
| 03:45 | तो हम प्रिंट करते हैं ' you have entered the number in the range of 0-9. |
| 03:51 | यदि केस संतुष्ट है, तो हम लूप से बाहर निकलने के लिए break का उपयोग करते हैं। |
| 03:55 | हमें हर बार लूप को break करने की आवश्यकता होती है। |
| 03:58 | यह इसलिए, क्योंकि एक बार में केवल एक कंडिशन true हो सकती है। |
| 04:03 | यह “case 1” है। “case 1” का अर्थ है “यदि x की वेल्यू 1 है।” |
| 04:08 | हम प्रिंट करते हैं you have entered a number in the range of 10-19. |
| 04:12 | यह “case 2” है। |
| 04:14 | यहाँ हम प्रिंट करते हैं, you have entered a number in the range of 20-29. |
| 04:20 | और यह case 3 है। यहाँ हम जांच करते हैं, कि क्या संख्या 30-39 के रेंज की है। |
| 04:26 | यह डिफॉल्ट केस है। डिफॉल्ट केस निर्दिष्ट करता है, कि क्या किया जाना चाहिए यदि उपर्युक्त केसेस में कोई भी ठीक नहीं। |
| 04:36 | यहाँ हम प्रिंट करते हैं, number not in range |
| 04:39 | और यह हमारा return स्टेटमेंट है। |
| 04:41 | प्रोग्राम को एक्जीक्यूट करें। |
| 04:43 | टर्मिनल पर वापस आएँ। |
| 04:46 | टाइप करें : gcc space switch.c space -o space switch. एंटर दबाएँ। |
| 04:55 | टाइप करें :./switch. एंटर दबाएँ। |
| 05:00 | 0 से 39 के बीच की एक संख्या प्रविष्ट करें। मैं 35 प्रविष्ट करूंगा। |
| 05:06 | आउटपुट इस प्रकार प्रदर्शित होता है, “you have entered the number in the range of 30 to 39”. |
| 05:10 | अब हम देखेंगे, कि C++ में प्रोग्राम को एक्जीक्यूट कैसे करें। |
| 05:16 | टेक्स्ट एडिटर पर वापस आएँ। |
| 05:18 | ध्यान दें, कि हमारी फाइल का नाम nested-if.cpp है |
| 05:23 | यहाँ लॉजिक और कार्यान्वयन समान है। |
| 05:27 | यहाँ कुछ बदलाव हैं, जैसे : |
| 05:30 | हेडर फाइल stdio.h के स्थान पर iostream है। |
| 05:35 | यहाँ हमने printf और scanf के स्थान पर using स्टेटमेंट, |
| 05:39 | Using namespace std |
| 05:41 | और cout और cin फंक्शन को शामिल किया है। |
| 05:46 | आप देख सकते हैं, कि बाकी कोड हमारे C प्रोग्राम के समान है। |
| 05:51 | कोड को एक्जीक्यूट करें। |
| 05:53 | टर्मिनल पर वापस आएँ। |
| 05:56 | टाइप करें : g++ space nested-if.cpp space -o space nested1. एंटर दबाएँ। |
| 06:07 | टाइप करें: ./nested1. एंटर दबाएँ। |
| 06:11 | 0 और 39 के बीच की एक संख्या प्रविष्ट करें। मैं 40 प्रविष्ट करूंगा। |
| 06:16 | आउटपुट इस प्रकार प्रदर्शित होता है: “number not in range” |
| 06:20 | अब, C++ में switch प्रोग्राम देखते हैं। |
| 06:24 | टेक्स्ट एडिटर पर वापस आएँ। |
| 06:27 | यहाँ भी लॉजिक और कार्यान्वयन समान हैं। |
| 06:31 | आप देख सकते हैं, कि हेडर फाइल iostream है |
| 06:34 | यहाँ using स्टेटमेंट है। |
| 06:37 | और हमने cout और cin फंक्शन्स को बदल दिया है। |
| 06:41 | बाकी कोड हमारे switch C प्रोग्राम के समान है। |
| 06:45 | एक्जीक्यूट करें।टर्मिनल पर वापस आएँ। |
| 06:48 | टाइप करें: g++ space switch.cpp space -o space switch1, एंटर दबाएँ। |
| 06:58 | टाइप करें ./switch1 एंटर दबाएँ। |
| 07:02 | 0 से 39 के बीच की एक संख्या प्रविष्ट करें। |
| 07:05 | मैं 25 प्रविष्ट करूंगा। |
| 07:09 | आउटपुट इस प्रकार प्रदर्शित होता है: |
| 07:11 | “you have entered the number in the range of 20-29” |
| 07:15 | अब अपनी स्लाइड पर वापस जाते हैं। |
| 07:18 | हम switch और nested-if स्टेटमेंट के बीच तुलना करेंगे |
| 07:23 | Switch स्टेटमेंट का मूल्यांकन एक्स्प्रैशन के परिणाम के आधार पर किया जाता है। |
| 07:28 | Netsed-if स्टेटमेंट केवल तभी क्रियान्वित होता है, जब एक्स्प्रैशन का परिणाम true हो। |
| 07:34 | switch में, हम वैरिएबल के विभिन्न वेल्यूस को केसेस के रूप में उपयोग करते हैं। |
| 07:39 | nested-if में, हमें वैरिएबल की प्रत्येक वेल्यू के लिए कंडीशनल स्टेटमेंट लिखना पड़ता है। |
| 07:45 | Switch स्टेटमेंट केवल इंटिजर वेल्यूस की जांच कर सकता है। |
| 07:50 | Nested if, इंटिजर और फ्रैक्शनल, दोनों वेल्यू के लिए जांच कर सकता है। |
| 07:55 | यह हमें इस ट्यूटोरियल की समाप्ति पर लाता है। |
| 07:58 | सारांशित करते हैं। |
| 08:00 | इस ट्यूटोरियल में हमने, nested if स्टेटमेंट सीखे।
उदाहरण : else if(y/10= 0) |
| 08:08 | switch स्टेटमेंट। जैसे - Switch(x) |
| 08:12 | और nested-if और switch स्टेटमेंट के बीच अंतर के बारे में सीखा। |
| 08:16 | एक नियत-कार्य के रूप में, क्या कर्मचारी की आयु 20 से 60 के बीच है, यह जांच करने के लिए एक प्रोग्राम लिखें। |
| 08:23 | दिए गए लिंक http://spoken-tutorial.org /What\_is\_a\_Spoken\_Tutorial पर उपलब्ध विडियो देखें। |
| 08:26 | यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। |
| 08:29 | यदि आपके पास अच्छा बैंडविड्थ नहीं है, तो आप इसे डाउनलोड करके भी देख सकते हैं। |
| 08:33 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ चलाती है। |
| 08:38 | उन्हें प्रमाण-पत्र भी देते हैं, जो ऑनलाइन टेस्ट पास करते हैं। |
| 08:42 | अधिक जानकारी के लिए कृपया contact @spoken-tutorial.org पर लिखें । |
| 08:49 | स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। |
| 08:52 | यह भारत सरकार के एमएचआरडी के आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है। |
| 08:58 | इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है-http://spoken-tutorial.org]\NMEICT-Intro |
| 09:04 | यह स्क्रिप्ट प्रभाकर द्वारा अनुवादित है, आई.आई.टी. मुंबई की ओर से मैं यश वोरा अब आपसे विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद। |