PhET/C3/Pendulum-Lab/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Pendulum Lab simulation पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम प्रदर्शित करेंगे, Pendulum Lab PhET simulation.
00:13 यहां मैं उपयोग करूंगी: Ubuntu Linux OS वर्जन 16.04
00:20 Java वर्जन 1.8.0
00:25 Firefox web browser वर्जन 62.0.3
00:31 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थी को हाई स्कूल भौतिकी के विषयों से परिचित होना चाहिए।
00:38 इस सिमुलेशन का उपयोग करके, हम सरल हार्मोनिक गति का वर्णन करेंगे।
00:44 पेंडुलम के दोलनों का प्रदर्शन करेगे।
00:48 पेंडुलम के दोलनों को प्रभावित करने वाले कारकों की जांच करेंगे।
00:54 पेंडुलम की गति के दौरान ऊर्जा के संरक्षण के बारे में बतायेंगे।
01:00 पेंडुलम की जोड़ी के लिए दोलनों का प्रदर्शन करेंगे।
01:05 अन्य खगोलीय पिंडों पर पेंडुलम के दोलनों का प्रदर्शन करेंगे।
01:11 एक साधारण पेंडुलम में बॉब से जुड़ी एक निश्चित स्ट्रिंग होती है।
01:17 अब हम सरल हार्मोनिक गति को परिभाषित करेंगे।
01:21 सरल हार्मोनिक गति तब उत्पन्न होती है, जब दोलनशील पिंड पर बल अपनी माध्य स्थिति से विस्थापन के लिए सीधे आनुपातिक होता है।
01:33 वह है F α -x .
01:38 SHM में गतिज और स्थितिज ऊर्जाओं का निरंतर आदान-प्रदान होता है।
01:45 यहाँ, यांत्रिक ऊर्जा का संरक्षण किया जाता है।
01:49 सिमुलेशन डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करें।
01:53 मैंने पहले ही अपने डाउनलोड फोल्डर में सिमुलेशन डाउनलोड कर लिया है।
01:58 pendulum-lab_en.html फाइल पर राइट क्लिक करें।
02:02 Open with Firefox Web Browser ऑप्शन चुनें।
02:07 Pendulum Lab simulation खुलता है।
02:11 Pendulum lab simulation में, हमारे पास तीन स्क्रीन हैं Intro ,Energy ,Lab
02:21 इसे खोलने के लिए Intro स्क्रीन पर क्लिक करें।
02:25 इस स्क्रीन में हमारे पास एक नीला रंग का पेंडुलम है।
02:30 पेंडुलम के कोण में परिवर्तन दिखाने के लिए एक प्रोटेक्टर है।
02:35 एक रोलर है जो निर्धारित बिंदु से द्रव्यमान के केंद्र तक दूरी को मापता है।
02:41 पेंडुलम की लंबाई और द्रव्यमान को बदलने के लिए Length और Mass स्लाइडर्स है।
02:47 गुरुत्वाकर्षण और घर्षण को बदलने के लिए Gravity और Friction स्लाइडर है।
02:53 स्क्रीन के निचले बाएं कोने में हमारे पास ग्रे रंग का बॉक्स है।
02:58 इसमें निम्न चेक बॉक्स हैं।
03:02 Ruler , Stopwatch और Period Trace.
03:09 स्क्रीन के नीचे हमारे पास हैः Pendulum और Pair of pendulum बटन ।
03:16 पेंडुलम के दोलनों को रोकने के लिए Stop बटन।
03:21 Play/Pause और Step बटन ।
03:25 एनिमेशन की गति बदलने के लिए Normal या Slow रेडियो बटन।
03:30 और simulation को रिसेट करने के लिए Reset बटन।
03:35 पेंडुलम के लिए, बॉब पर रिफ्रेंस रेखा द्रव्यमान का केंद्र है।
03:41 पेंडुलम का कोण 180 से -180 डिग्री तक बदला जा सकता है।
03:47 पेंडुलम को किसी विशेष कोण पर 30 डिग्री दर्शाकर ड्रैग करें और दोलन करने दें।
03:55 यहां, पेंडुलम की डिफ़ॉल्ट लंबाई 0.70 m है।
04:01 क्लिक करें और अब Length स्लाइडर को 0.30 m तक बाईं ओर ड्रैग करें।
04:08 निरीक्षण करें कि जैसे-जैसे हम लंबाई कम करते हैं, पेंडुलम तेजी से दोलन करता है।
04:14 इसे वापस 0.70 m तक ड्रैग करें।
04:19 पेंडुलम का डिफ़ॉल्ट द्रव्यमान 1 kg है।
04:24 क्लिक करें और द्रव्यमान स्लाइडर को बाईं ओर 0.50 kg तक ड्रैग करें।
04:32 निरीक्षण करें कि जैसे-जैसे हम द्रव्यमान बदलते हैं, यह पेंडुलम के दोलनों को प्रभावित नहीं करता है।
04:39 ध्यान दें कि Friction स्लाइडर None पर है।
04:43 अब क्लिक करें और Friction स्लाइडर को Lots की ओर ड्रैग करें।
04:48 निरीक्षण करें कि पेंडुलम का दोलन धीमा हो जाता है।
04:53 कुछ समय बाद पेंडुलम दोलन करना बंद कर देता है।
04:57 यह घर्षण में वृद्धि के कारण होता है, क्योंकि घर्षण पेंडुलम के दोलनों को नुकसान पहुंचाता है।
05:04 simulation को रिसेट करने के लिए Reset बटन पर क्लिक करें।
05:09 अब अलग-अलग लंबाई में 10 दोलनों के लिए समय को मापते हैं।
05:16 हम एक पेंडुलम के 10 दोलनों के लिए लंबाई और समय दिखाने के लिए एक टेब्युलर कॉलम बनायेंगे।
05:24 इसके बाद 10 दोलनों का समय रिकॉर्ड करने के लिए Stop watch का चयन करें।
05:31 हम लंबाई 0.70 m के लिए 10 दोलनों की गणना करेंगे।
05:37 क्लिक करें और दोलनों की संख्या को गिनने के लिए 30 डिग्री के कोण पर पेंडुलम को ड्रैग करें।
05:44 अब हम 10 दोलनों की गणना करेंगे।
05:47 एक, दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, आठ, नौ, दस।
06:05 तालिका में मान पर ध्यान दें।
06:09 10 दोलनों के लिए लिया गया माध्य समय ज्ञात करने के लिए, हमें फिर से 0.70 m के लिए समय मापने की आवश्यकता है।
06:19 अगले 10 दोलनों की गिनती लेने के लिए Stop watch के Reset बटन पर क्लिक करें।
06:26 दोलनों को रोकने के लिए Stop बटन पर क्लिक करें।
06:31 लंबाई को 0.60 m करें।
06:35 लंबाई 0.60 m के लिए 10 दोलनों की गणना करने हेतु समान चरणों का पालन करें।
06:43 यहाँ मैंने पहले से ही दो अलग-अलग लंबाई के लिए आकलनों को लिया है।
06:49 नियतकार्य के रूप में, पेंडुलम की लंबाई बदलकर 0.50 m, 0.40 m और 0.30 m करें।
07:01 10 दोलनों की गणना करें।
07:05 समय को नोट करें।
07:08 आगे हम Energy स्क्रीन पर जाएंगे।
07:12 इंटरफेस के नीचे Energy स्क्रीन बटन पर क्लिक करें।
07:18 इस स्क्रीन में हम बताएंगे कि पेंडुलम के दोलनों के दौरान ऊर्जा का संरक्षण कैसे किया जाता है।
07:25 Energy स्क्रीन में लगभग वही उपकरण होते हैं जो Energy Graph को छोड़कर Intro स्क्रीन के लिए होते हैं।
07:34 क्लिक करें और पेंडुलम को 60 डिग्री पर ड्रैग करें और इसे दोलन करने दें।
07:40 ग्राफ का अवलोकन करें।
07:42 ड्राप डाउन से Gravity के नीचे Jupiter चुनें।
07:47 ग्राफ में परिवर्तन का अवलोकन करें।
07:50 पेंडुलम के दोलनों के दौरान ग्राफ में परिवर्तन देखने के लिए Slow रेडियो बटन पर क्लिक करें।
07:58 यहां, हम मानते हैं कि चरम स्थिति में स्थितिज ऊर्जा अधिकतम है।
08:05 औसत स्थिति में गतिज ऊर्जा अधिकतम होती है।
08:10 इसलिए, गति के दौरान कुल यांत्रिक ऊर्जा संरक्षित होती है।
08:16 Normal रेडियो बटन पर क्लिक करें।
08:19 अब हम ग्राफ में घर्षण का प्रभाव देखेंगे।
08:23 क्लिक करें और Friction स्लाइडर को Lots की ओर ड्रैग करें।
08:28 ध्यान दें कि घर्षण में वृद्धि के कारण तापीय ऊर्जा में अचानक वृद्धि होती है।
08:35 कुछ समय बाद कुल यांत्रिक ऊर्जा थर्मल ऊर्जा के बराबर होती है।
08:41 इसका कारण यह है कि घर्षण पेंडुलम के दोलनों को नष्ट कर देता है।
08:47 अब हम Lab स्क्रीन पर जाएंगे।
08:50 इस स्क्रीन में हमारे पास वही उपकरण हैं जो पिछली स्क्रीन में शामिल हैं।
08:57 इसके अतिरिक्त हमारे पास ऊपरी बाएँ कोने पर velocity और Acceleration चेक बॉक्स हैं।
09:04 और Period Trace के बजाय Period Timer है।
09:08 पेंडुलम का युग्म चुनें।
09:11 यहां, हम देख सकते हैं कि शीर्ष दाएं कोने पर दो लंबाई और दो द्रव्यमान स्लाइडर्स हैं।
09:19 दूसरे पेंडुलम की डिफ़ॉल्ट लंबाई 1 m है।
09:24 डिफॉल्ट द्रव्यमान 0.50 kg है।
09:29 नीले पेंडुलम को 60 डिग्री तक ड्रैग करें और इसे दोलन करने दें।
09:35 इसी तरह, लाल पेंडुलम ड्रैग करें।
09:40 ध्यान दें कि हरा रंग Velocity वेक्टर के लिए है।
09:44 और पीला Acceleration के लिए है।
09:47 Velocity चेकबॉक्स चुनें।
09:50 वेग वेक्टर का ध्यान से निरीक्षण करने के लिए Slow रेडियो बटन का चुनें।
09:56 यहाँ, हम मानते हैं कि वेग अपनी माध्य स्थिति पर अधिकतम है।
10:01 यह चरम स्थिति में घट जाता है।
10:06 यह माध्य स्थिति में अधिकतम गतिज ऊर्जा के कारण है।
10:12 इसी तरह, Acceleration वेक्टर चुनें और त्वरण में परिवर्तन का निरीक्षण करें।
10:20 नियतकार्य के रूप में, समझाइए कि चरम स्थितियों में त्वरण अधिकतम क्यों है?
10:29 simulation को रिसेट करने के लिए Reset बटन पर क्लिक करें।
10:34 पेंडुलम का उपयोग करके, हम भिन्न लंबाइयों के लिए गणना की गई और मापी समय अवधि की तुलना करेंगे।
10:42 लंबाई L, समय अवधि T (गुणित) और समय अवधि T (मापित) के लिए टेब्युलर कॉलम बनाएं।
10:51 हम सूत्र T=2π√(l/g) का उपयोग करके समय अवधि की गणना कर सकते हैं।
11:00 जहां ‘l’ लंबाई और ‘g’ गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण है।
11:06 g का मान 9.81 m/s^2 है।
11:13 Period Timer चुनें।
11:16 स्क्रीन के दाईं ओर एक Period Timer दिखाई देता है।
11:21 लंबाई कॉलम में 0.70 m पर ध्यान दें।
11:26 यहां मैंने सूत्र का उपयोग करके समय अवधि की गणना पहले ही कर ली है।
11:32 हम simulation से समय अवधि को मापेंगे।
11:38 अब क्लिक करें और पेंडुलम को 40 डिग्री पर ड्रैग करें।
11:43 Period Timer के स्टार्ट बटन पर क्लिक करें।
11:47 समय अवधि के लिए मान स्क्रीन पर दिखाई देता है।
11:51 मापित कॉलम में समयावधि नोट करें।
11:55 अब लंबाई बदलकर 0.60 m कर दें।
12:00 फिर से Period Timer पर क्लिक करें।
12:06 टेबल में मान पर ध्यान दें।
12:09 नियतकार्य के रूप में, पेंडुलम की लंबाई को 0.50 m, 0.40 m और 0.30 m तक बदलें।
12:21 मापित समय अवधि पर ध्यान दें।
12:24 सूत्र का उपयोग करके समय अवधि की गणना करें।
12:27 गुणित और मापित समय अवधि मानों की तुलना करें।
12:34 अब simulation के रिसेट करें।
12:37 दोलन करने के लिए पेंडुलम को 30 डिग्री तक ड्रैग करें।
12:41 ध्यान दें कि पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण 9.81 मीटर प्रति सेकंड वर्ग है।
12:49 ड्रॉप डाउन सूची से Jupiter चुनें।
12:53 पेंडुलम के दोलनों में परिवर्तन का निरीक्षण करें।
12:58 ध्यान दें कि Jupiter पर गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण का मान Earth से अधिक है।
13:07 नियतकार्य के रूप में, अन्य खगोलीय पिंडों पर दोलनों का निरीक्षण करें।
13:14 संक्षेप मेः...........
13:16 इस ट्यूटोरियल में, हमने प्रदर्शित किया है, Pendulum lab PhET simulation का उपयोग कैसे करें।
13:24 इस simulation का उपयोग करके, हमने सरल हार्मोनिक गति का वर्णन किया है।
13:30 पेंडुलम के दोलनों को प्रदर्शित किया है।
13:34 पेंडुलम के दोलनों को प्रभावित करने वाले कारकों की जांच की।
13:40 यह दर्शाता है कि दोलनों के दौरान ऊर्जा का संरक्षण कैसे किया जाता है।
13:45 पेंडुलम के युग्म के दोलनों का प्रदर्शन किया।
13:50 अन्य खगोलीय पिंडों पर दोलनों का अवलोकन किया।
13:55 निम्न लिंक पर मौजूद विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
14:01 कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
14:04 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके वर्कशॉप आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।
14:14 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
14:18 कृपया इस फोरम में अपना समयबद्ध प्रश्न पोस्ट करें।
14:22 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
14:30 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
14:37 इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
14:42 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।
14:46 हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh