PERL/C3/Special-Variables-in-PERL/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Perl में 'special variables' पर स्पोकन में आपका स्वागत है।
00:04 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे :

'Global special variables' 'Special command line variables' 'Global special constants'.

00:13 इस ट्यूटोरियल के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ:

'उबन्टु लिनक्स 12.04' ऑपरेटिंग सिस्टम 'Perl 5.14.2' और 'gedit' टेक्स्ट एडिटर आप अपनी पसंद का कोई भी टेक्स्ट एडिटर प्रयोग कर सकते हैं।

00:27 पूर्वआवश्यकता में, आपको 'पर्ल' प्रोग्रामिंग की कार्यकारी जानकारी होनी चाहिए।
00:32 यदि नहीं तो सम्बंधित 'पर्ल' ट्यूटोरियल्स के लिए स्पोकन ट्यूटोरियल वेबसाइट पर जाएँ।
00:38 'special variables' क्या होते हैं ?
00:41 'Special variables' पूर्व-परिभाषित वेरिएबल्स होते हैं जो 'पर्ल' में एक विशेष मतलब रखते हैं।
00:46 इन्हें उपयोग से पहले इनिशिअलाइज़ करने की ज़रुरत नहीं होती है।
00:50 ये 'डिबगिंग' को नियंत्रित करने के लिए 'सर्चेस' के परिणामों, 'इन्वाइरन्मेन्टल वेरिएबल्स' और 'फ्लैग्स' को रखने में उपयोग होते है।
00:58 पहले, हम 'ग्लोबल स्पेशल वेरिएबल्स' के बारे में सीखेंगे।
01:02 '$_': (डॉलर अंडरस्कोर) यह व्यापक रूप से उपयोगित 'स्पेशल वेरिएबल' है।
01:06 '$_' - ('डॉलर अंडरस्कोर') बहुत से फंक्शन्स और पैटर्न को ढूँढने वाले 'स्ट्रिंग्स' के लिए 'डिफ़ॉल्ट पैरामीटर' है।
01:14 अब एक सैंपल प्रोग्राम प्रयोग करके '$_' (डॉलर अंडरस्कोर) वेरिएबल के उपयोग को समझते हैं।
01:20 मैं 'special dot pl file' खोलूँगी जो मैंने पहले ही बनाई है।
01:26 'टर्मिनल' पर जाएँ और टाइप करें: 'gedit special डॉट pl ampersand' और एंटर दबाएं।
01:32 'special dot pl' फाइल अब 'gedit' में खुलती है। स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह कोड टाइप करें। अब मैं कोड समझाती हूँ।
01:42 यहाँ दो 'foreach' लूप्स हैं। ये दोनों 'foreach' लूप्स समान परिणाम निष्पादित करेंगे।
01:49 लूप के प्रत्येक इटरेशन में, वर्तमान स्ट्रिंग '$_' में रखी जाती है।
01:54 और यह डिफ़ॉल्ट रूप से प्रिंट स्टेटमेंट से उपयोग किया जाता है। '$_ (डॉलर अंडरस्कोर)' एक अतिरिक्त वेरिएबल '$color' के उपयोग को सेव करता है।
02:03 फाइल को सेव करने के लिए 'Ctrl+S' दबाएं।
02:06 फिर 'टर्मिनल' पर जाएँ और निम्न टाइप करके 'पर्ल' स्क्रिप्ट को निष्पादित करें 'perl special dot pl' और एंटर दबाएं।
02:13 यहाँ दोनों 'foreach' लूप्स समान आउटपुट देते हैं।
02:18 अब एक अन्य उदाहरण देखते हैं, यह प्रदर्शित करने के लिए कि '$_' (डॉलर अंडरस्कोर) वेरिएबल कैसे अन्तर्निहित होता है । 'special dot pl file' पर वापस जाते हैं।
02:27 स्क्रीन पर प्रदर्शित कोड का अंश टाइप करें
02:30 यह प्रोग्राम first.txt फाइल को लाइन बाइ लाइन पढ़ता है। फिर यह पूरी 'DATA' फाइल में से सारी लाइन्स पढ़े जाने तक लूप करता है।
02:40 'print $_' वेरिएबल first.txt फाइल से वर्तमान लाइन की विषय वस्तु को प्रिंट करता है। 'while' लूप में '$_' का उपयोग अन्तर्निहित होता है।
02:51 हम इसके बारे में अधिक भविष्य के ट्यूटोरियल्स में देखेंगे।
02:55 'At the rate अंडरस्कोर' वो 'स्पेशल वेरिएबल' है जो 'सबरूटीन पैरामीटर्स' को संचित करने में उपयोग होता है।
03:01 'सबरूटीन' के 'आर्ग्युमेंट्स' इस 'ऐरे वेरिएबल' में संचित होते हैं।
03:06 'ऐरे ऑपरेशंस' जैसे pop/shift इस वेरिएबल पर किये जा सकते हैं जैसे हम सामान्य ऐरेज़ में करते हैं।
03:13 मैं इसके लिए एक उदाहरण दिखाऊँगी। अब हम एक बार फिर 'special dot pl file' पर वापस जाते हैं।
03:19 स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह कोड टाइप करें।
03:22 यह प्रोग्राम दो नंबर्स के बीच की अधिकतम वैल्यू रिटर्न करेगा।

'@_ (एट द रेट अंडरस्कोर)' एक 'लोकल' ऐरे है जो दो आर्ग्युमेंट्स 'डॉलर a' कॉमा 'डॉलर b' को संचित करता है।

03:35 मतलब यह 'डॉलर अंडरस्कोर इंडेक्स ऑफ़ ज़ीरो' और 'डॉलर अंडरस्कोर इंडेक्स ऑफ़ 1' में संचित किया जाता है।
03:43 'प्रिंट' स्टेटमेंट दो दिए गए नंबर्स का महत्तम प्रिंट करता है।
03:47 फाइल को सेव करने के लिए 'Ctrl+S' दबाएं।
03:51 'टर्मिनल' पर जाएँ और perl special dot pl टाइप करके 'पर्ल' स्क्रिप्ट को निष्पादित करें और एंटर दबाएं।
03:58 अधिकतम वैल्यू आउटपुट की तरह दिखती है। अब इस पर जाते हैं।
04:02 'Environment वेरिएबल्स' 'परसेंटेज (%)' के बाद 'ENV' से दर्शाये जाते हैं।
04:10 'Environment वेरिएबल्स' मौजूदा 'इन्वाइरन्मेन्ट वेरिएबल्स' की प्रति रखते हैं, जैसे की निम्न
04:17 अब एक सैंपल प्रोग्राम प्रयोग करके '%ENV' वेरिएबल को समझते हैं।
04:23 हम special dot pl file पर वापस जायेंगे।
04:26 स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह निम्न कोड टाइप करें।
04:30 फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएं। टर्मिनल पर जाएँ और 'पर्ल' स्क्रिप्ट निष्पादित करें।
04:37 टाइप करें: perl special dot pl और एंटर दबाएं।
04:42 हम मौजूदा इन्वाइरन्मेन्ट विवरण जैसे 'प्रेज़ेंट वर्किंग डायरेक्टरी (PWD)', यूज़रनेम, भाषा आदि देख सकते हैं।
04:51 आगे, हम एक अन्य 'स्पेशल वेरिएबल' 'डॉलर ज़ीरो' के बारे में देखेंगे।
04:55 'स्पेशल वेरिएबल डॉलर ज़ीरो ('$0')' निष्पादित किये जाने वाले मौजूदा 'पर्ल' प्रोग्राम का नाम रखता है।
05:02 यह सामान्यतः लॉगिंग (संलेखन) उद्देश्य के लिए उपयोग होता है।
05:05 उदाहरण के लिए: मेरे पास First.pl नामक एक फाइल है जिसमें यहाँ प्रदर्शित की तरह मैं '$0' प्रयोग कर रही हूँ।
05:14 निष्पादन करने पर, यह फाइल का नाम First dot pl प्रिंट करेगा।
05:19 'पर्ल' 'sort' नामक एक 'बिल्ट-इन फंक्शन' रखता है जो एक 'ऐरे' छांटता है।
05:24 एक 'कम्पेरिसन फंक्शन' 'न्यूमेरिकल कम्पेरिसन फंक्शन' प्रयोग करके इसके पैरामीटर्स की तुलना करेगा
05:30 यह ऑपरेटर यहाँ दिखाए गए की तरह 'लैसर दैन इक्वल टू ग्रेटर दैन' सिम्बल्स से दर्शाया जाता है।
05:38 अब इसके लिए एक उदाहरण देखते हैं।
05:40 'टर्मिनल' पर जाएँ और टाइप करें: gedit sort.pl ampersand और एंटर दबाएं।
05:47 'sort.pl' फाइल अब gedit टेक्स्ट एडिटर पर खुलती है। स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह निम्न कोड टाइप करें।
05:56 अब मैं कोड समझाती हूँ। पहली लाइन नंबर्स के ऐरे को घोषित करती है।
06:02 'न्यूमेरिकल कम्पेरिसन ऑपरेटर' नंबर्स की तरह दो वैल्यूज़ की तुलना करेगा।
06:08 'डॉलर a' और 'डॉलर b' 'स्पेशल पैकेज लोकल वेरिएबल्स' हैं जिनमें तुलना की जाने वाली वैल्यूज़ लोड होती हैं।
06:16 और, यह sort फंक्शन नंबर्स को आरोही क्रम में छांटेगा।
06:21 अब प्रोग्राम को सेव और निष्पादित करते हैं।
06:25 टर्मिनल पर वापस जाएँ और टाइप करें: perl sort.pl और एंटर दबाएं।
06:31 हम देख सकते हैं कि नंबर्स आरोही क्रम में छाँटे जाते हैं।
06:35 अब एक अन्य स्पेशल वेरिएबल 'डॉलर एक्सक्लेमेशन' देखते हैं।
06:39 'डॉलर एक्सक्लेमेशन' यदि 'स्ट्रिंग' सन्दर्भ में उपयोग होता है तो यह 'सिस्टम एरर स्ट्रिंग' रिटर्न करता है। यहाँ इसके उपयोग का एक उदाहरण है।
06:48 यदि फाइल hello.txt नहीं होती है तो यह निम्न की तरह एक एरर मैसेज प्रिंट करेगा:Cannot open file for reading : No such file or directory
06:59 अब 'डॉलर एट द रेट' नामक एक अन्य 'स्पेशल वेरिएबल' को देखते हैं।
07:04 यह एक अन्य बहुत उपयोग होने वाला वेरिएबल है। यह एक 'एरर' मैसेज रिटर्न करता है जो eval या require कमांड से रिटर्न होता है।
07:12 यह उदाहरण could not divide Illegal division by zero प्रिंट करेगा।
07:17 'डॉलर डॉलर' एक अन्य 'स्पेशल वेरिएबल' है। यह इस स्क्रिप्ट को रन करने वाले 'पर्ल इंटरप्रेटर' की 'प्रोसेस ID' रखता है।
07:26 'डायमंड ऑपरेटर', 'कमांड लाइन' पर उल्लिखित फाइल्स से प्रत्येक लाइन को पढ़ने में उपयोग होता है।
07:32 अब इसके लिए एक उदाहरण देखते हैं।
07:35 टर्मिनल खोलें और टाइप करें: gedit commandline.pl ampersand और एंटर दबाएं।
07:42 commandline.pl फाइल अब gedit पर खुलती है।
07:46 स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह कोड टाइप करें।
07:49 फाइल सेव करें।
07:51 अब मैं आपको वो टेक्स्ट दिखाती हूँ जो मेरे पास sample dot txt नामक फाइल में है।
07:56 अब, निम्न टाइप करके 'कमांड लाइन' से प्रोग्राम रन करें: perl commandline डॉट pl स्पेस sample डॉट txt' और एंटर दबाएं।
08:07 यह वो टेक्स्ट है जो हमारे पास sample dot txt फाइल में था।
08:11 अगर कोई फाइल उल्लिखित नहीं है तो यह 'स्टैण्डर्ड इनपुट' यानि कीबोर्ड से पढ़ता है।
08:17 'पर्ल' स्पेशल वेरिएबल 'एट द रेट कैपिटल A R G V' ऐरे रखता है। 'कमांड लाइन' से सारी वैल्यूज़ रखता है।
08:27 जब 'एट द रेट कैपिटल A R G V' ऐरे प्रयोग करते हैं तो वेरिएबल्स को घोषित करने की कोई ज़रुरत नहीं होती है।
08:33 'कमांड लाइन' से वैल्यूज़ इस वेरिएबल में स्वतः ही रख दी जाती हैं।
08:37 अब 'ग्लोबल स्पेशल कॉंस्टेंट्स' पर जाते हैं।
08:41 'अंडरस्कोर अंडरस्कोर E N D' (सब कैपिटल में हैं) 'अंडरस्कोर अंडरस्कोर' प्रोग्राम के लॉजिकल अंत को दिखाता है।
08:50 इस 'स्पेशल वेरिएबल' के बाद का कोई भी टेक्स्ट इस स्टेटमेंट के बाद उपेक्षित किया जाता है।
08:55 'अंडरस्कोर अंडरस्कोर FILE' (कैपिटल में)' 'अंडरस्कोर अंडरस्कोर' उस पॉइंट पर प्रोग्राम के फाइलनेम को दिखाता है जहाँ यह उपयोग होता है।
09:06 'अंडरस्कोर अंडरस्कोर LINE' (कैपिटल लेटर्स में) 'अंडरस्कोर अंडरस्कोर' मौजूदा लाइन नंबर को दिखाता है।
09:13 'अंडरस्कोर अंडरस्कोर PACKAGE' (कैपिटल लेटर्स में)' 'अंडरस्कोर अंडरस्कोर' कम्पाइल टाइम पर मौजूदा पैकेज के नाम को दिखाता है, या यदि कोई मौजूदा पैकेज न हो तो अपरिभषित होता है।
09:25 हम एक सैंपल प्रोग्राम देखेंगे कि Global Special Constants कैसे उपयोग होते हैं।
09:30 टर्मिनल खोलें और टाइप करें: gedit specialconstant dot pl ampersand और एंटर दबाएं।
09:39 specialconstant dot pl फाइल अब gedit में खुलती है।
09:44 स्क्रीन पर प्रदर्शित की तरह निम्न कोड टाइप करें। अब मैं कोड समझाती हूँ।
09:50 स्पेशल अक्षर 'PACKAGE, FILE, LINE' प्रोग्राम में उस पॉइंट पर क्रमशः पैकेज के नाम, मौजूदा फाइल के नाम और लाइन की संख्या को दिखाते हैं।
10:00 अब प्रोग्राम को निष्पादित करते हैं।
10:02 टर्मिनल पर जाएँ और टाइप करें: perl specialconstant.pl और एंटर दबाएं।
10:09 हम अपने प्रोग्राम में मौजूदा पैकेज के नाम, फाइल के नाम और लाइन की संख्या को देख सकते हैं।
10:15 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है। इसे सारांशित करते हैं।
10:19 इस ट्यूटोरियल में हमने 'पर्ल' में कुछ सामान्य उपयोग हुए 'स्पेशल वेरिएबल्स' के बारे में सीखा।
10:25 एक नियत कार्य के में निम्न करें। निम्लिखित ऐरे की संख्या को आरोही और अवरोही क्रम में 'छाँटने के लिए एक 'पर्ल' स्क्रिप्ट लिखें।
10:34 नोट: अवरोही क्रम के लिए, तुलना के लिए नीचे वाला कोड प्रयोग करें।
10:39 'while' लूप और स्पेशल वेरिएबल '$_' (डॉलर अंडरस्कोर) प्रयोग करके छाँटे हुए परिणाम को प्रिंट करें।
10:45 प्रोग्राम को सेव और निष्पादित करें।
10:47 अब परिणाम को जाँचें।
10:49 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
10:56 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: कार्यशालाएं चालती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।
11:03 अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें लिखें।
11:06 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के एमएचआरडी के NMEICT द्वारा निधिबद्ध है।
11:13 इस मिशन पर अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
11:17 आय आय टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratik kamble, Shruti arya