Moodle-Learning-Management-System/C2/Question-bank-in-Moodle/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Question bank in Moodle पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे Moodle में Question bank के बारे में,
00:12 Questions की Categories और question bank में प्रश्नों को कैसे जोड़ना है।
00:19 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS 16.04
00:26 XAMPP 5.6.30 से प्राप्त Apache, MariaDB और PHP
00:34 Moodle 3.3 और Firefox वेब ब्राउजर का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।

आप अपनी पसंद का कोई भी वेब ब्राउजर उपयोग कर सकते हैं।

00:44 हालांकि, Internet Explorer का उपयोग न करें, क्योंकि यह कुछ प्रदर्शन विसंगतियों का कारण बनता है।
00:52 इस ट्यूटोरियल के अनुसार site administrator ने आपको शिक्षक के रूप में पंजीकृत किया है

और आपको कम से कम एक कोर्स असाइन किया है।

01:03 यह भी माना जाता है कि आपने अपने कोर्स के लिए कुछ कोर्स सामग्री अपलोड की है।
01:09 यदि नहीं, तो कृपया इस वेबसाइट पर संबंधित Moodle ट्यूटोरियल देखें।
01:16 ब्राउजर पर जाएँ और शिक्षक के रूप में अपने Moodle site पर लॉगिन करें।
01:24 मैंने Code files लिंक में सभी टैक्स्ट के साथ एक टैक्स्ट फ़ाइल प्रदान की है जो इस ट्यूटोरियल में उपयोग की जाती है।

कृपया Mytextfile.txt नामक फाइन डाउनलोड करें और अपनी मशीन पर इसे खोलें।

01:40 बाईं navigation menu में Calculus course पर क्लिक करें।
01:45 हम प्रश्न बैंक के बारे में सीखना शुरू करते हैं।
01:49 प्रश्न बैंक प्रश्नों का एक संग्रह है, जो अधिकतर विषयों द्वारा आयोजित किए जाते हैं
01:55 प्रश्न बैंक में प्रश्न कई quizzes में पुन: उपयोग किए जा सकते हैं।
02:01 यह प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष या अलग-अलग बैचों के लिए अलग-अलग quizzes बनाने में मदद करता है।
02:09 ब्राउजर पर वापस जाएँ।
02:11 शीर्ष दाईं ओर पर gear आइकन पर क्लिक करें और फिर अंत में More… लिंक पर क्लिक करें।
02:18 हम Course Administration पेज पर आते हैं।
02:22 नीचे स्क्रॉल करें और Question bank नामक सेक्शन पर जाएं।
02:27 इस सेक्शन में Categories लिंक पर क्लिक करें।
02:30 Add category सेक्शन पर देखें।
02:34 Parent category ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें।
02:37 यहाँ Top इस कोर्स के लिए शीर्ष स्तर की श्रेणी है।
02:42 यदि यह पहले से ही डिफ़ॉल्ट रूप से चयनित नहीं है, तो Default for Calculus चुनें।
02:49 Name फिल्ड में, Basic Calculus टाइप करें।
02:54 फिर पेज के नीचे Add Category पर क्लिक करें।

इसी तरह, हम और अधिक categories जोड़ सकते हैं।

03:04 Calculus course के लिए categories का एक पदानुक्रम बनाएं जैसे मैंने यहां किया है।
03:11 Questions टैब पर क्लिक करके questions creation पेज पर जाएँ।
03:17 नीचे Create a new question बटन पर क्लिक करें।
03:22 पॉप-अप विंडो खुलता है।
03:25 उस प्रश्न के type को चुनें, जिसे आप जोड़ना चाहते हैं।
03:29 दाईं ओर question type के बारे में विस्तृत विवरण देखा गया है।
03:35 मैं Multiple choice चुनूंगी।
03:39 पॉप-अप के नीचे Add बटन पर क्लिक करें।
03:43 अब, category चुनें, जिसके लिए आप प्रश्न जोड़ना चाहते हैं।

मैं Evolutes चुनूंगी।

03:51 Question name फिल्ड में MCQ with single correct answer टाइप करें।
03:57 Question text भाग में निम्न प्रश्न टाइप करें।

आप Mytextfile.txt फाइल से टैक्स्ट कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं।

04:07 Default Mark 1 पर सेट है और मैं इसे 1 ही रखू्ंगी।
04:12 अगला ऑप्शन General feedback है। यहाँ क्वीज जमा करने के बाद छात्र को टैक्स्ट दिखाया जाता है।
04:23 इसका उपयोग प्रश्न के विस्तृत समाधान को दिखाने के लिए भी किया जा सकता है। टैक्स्ट को टाइप या कॉपी-पेस्ट करें जैसा मैंने यहाँ किया है।
04:34 अब, One or multiple answers ड्रापडाउन पर क्लिक करें।
04:39 यहाँ हमारे पास 2 ऑप्शन्स हैं Multiple answers allowed और One answer only
04:46 मैं आपको दिखाती हूँ कि दोनों ऑप्शन्स कैसे काम करते हैं।
04:49 मैं पहले One answer only चुनती हूँ।
04:53 Shuffle the choices चैकबॉक्स डिफॉल्ट रूप से चैक्ड है।

यह सुनिश्चित करता है कि प्रश्न के भीतर उत्तर के ऑप्शन्स, प्रत्येक quiz के हल के प्रयास के लिए बदल दिए गए हैं।

05:06 Answers सेक्शन को देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
05:10 ध्यान दें कि यहां हर ऑप्शन एक grade और feedback से जुड़ा है।
05:17 जैसा कि यहाँ दिखाया गया है Choice 1 टाइप करें।
05:20 अब इस प्रश्न के लिए, Choice 1 सही उत्तर है।
05:25 इसलिए मैं Grade में 100% चुनूंगी।
05:30 Grade ड्रॉपडाउन में, हम हर choice को अपूर्ण अंक या ऋणात्मक अंक भी दे सकते हैं।
05:38 आप बाद में इनका पता लगा सकते हैं जब आप Moodle में अधिक अनुभवी होते हैं।
05:43 इस उत्तर को चुनने वाले छात्रों के लिए फीडबैक को Feedback टेक्स्ट भाग में लिखा जा सकता है।

मैं Correct टाइप करूंगी।

05:53 शेष choices और grades भरें, जैसा कि मैंने यहाँ किया है।
06:01 अब नीचे स्क्रॉल करें और इसे विस्तृत करने के लिए Multiple Tries सेक्शन पर क्लिक करें।
06:08 यहां ध्यान दें - Penalty for each incorrect try फिल्ड डिफ़ॉल्ट रूप से, 33.33% पर सेट किया गया है
06:18 इसका अर्थ है कि छात्र को हर गलत उत्तर के लिए दंडित किया जाएगा।
06:24 आप इसे छोड़ सकते हैं जैसा कि यह है या इसे यहां दिखाए गए अन्य प्रतिशत विकल्पों में से किसी में भी बदल सकते हैं।
06:31 मैं 0%, चुनूंगी, क्योंकि मैं गलत उत्तरों के लिए अपने छात्रों को दंडित करना नहीं चाहती।
06:39 फिर नीचे स्क्रॉल करें और पेज के नीचे Save changes बटन पर क्लिक करें।
06:46 हम देख सकते हैं कि हमारा प्रश्न Question Bank में जोड़ा गया है।
06:51 ध्यान दें, कि प्रश्न के प्रश्न टाइटल के बगल में 4 आइकन्स हैं।
06:57 ये प्रश्न को edit, duplicate, preview और delete करने के लिए हैं।
07:06 क्वीज में प्रश्न कैसे दिखाई देगा, यह देखने के लिए Preview आइकन पर क्लिक करें।
07:13 चयनित प्रश्न और इसके ऑप्शन्स एक पॉप-अप विंडो में खुलते हैं।
07:19 Fill in correct responses बटन पर क्लिक करें।

यह आपको प्रश्नों, विकल्पों और सही उत्तर को सत्यापित करने में मदद करता है।

07:29 Submit and finish बटन पर क्लिक करें।
07:32 यह प्रश्न का उत्तर देने के बाद छात्र द्वारा देखी जाने वाली प्रतिक्रिया को दिखाएगा।
07:38 जब भी आप एक नया प्रश्न जोड़ते हैं, तो हमेशा इसे क्रॉस चेक करने के लिए प्रिव्यू करें।
07:44 इस पॉप-अप विंडो को बंद करने के लिए Close preview बटन पर क्लिक करें।
07:49 अब हम एक MCQ बनाते हैं, जिसके एक से अधिक सही उत्तर हैं।
07:54 पिछले चरणों का पालन करते हुए, मैंने एक और MCQ बनाया है।

कृपया इसी प्रकार करें।

08:01 One or multiple answers ड्रॉपडाउन में, इस बार मैं Multiple answers allowed चुनूंगी।
08:10 दिखाए गए अनुसार choices 1और 2 और उनके संबंधित grades प्रविष्ट करें।

यहाँ मैंने दोनों के लिए 50% grade चुना है।

08:20 छात्र जो केवल 1 सही उत्तर देता है, उसे 0.5 अंक मिलता है।
08:26 और जो छात्र दोनों सही उत्तरों को अंकित करता है, उसे 1 अंक मिल जाता है।
08:32 दिखाए गए अनुसार choices 3 और 4 और उनके संबंधित grades प्रविष्ट करें।
08:38 और मैं Penalty for each incorrect try फिल्ड में 0% रखूंगी।
08:44 फिर नीचे स्क्रॉल करें और Save changes बटन पर क्लिक करें।
08:49 फिर, Short answer प्रश्न जोडें।
08:53 प्रश्न के उत्तर में छात्र से किसी शब्द या वाक्यांश में टाइप करने की अपेक्षा की जाएगी।
09:00 Create a new question बटन पर क्लिक करें और Short answer ऑप्शन पर डबल क्लिक करें।
09:08 दिखाए गए अनुसार प्रश्न बनाएं।
09:11 Case sensitivity ड्रॉपडाउन में, No, case is unimportant चुनें।
09:18 इस प्रश्न का सही उत्तर same logarithmic spiral है।
09:24 मैं एक छात्र को पूर्ण अंक देने को तैयार हूँ यदि उसका उत्तर

“same spiral” या “same logarithmic spiral” है।

09:35 हालांकि, यदि छात्र उत्तर के रूप में logarithmic spiral लिखता है, तो मैं आधा अंक दूंगी।
09:43 आंसर्स सेक्शन पर नीचे स्क्रॉल करें।
09:46 दिखाए गए अनुसार Answer 1 और 2 और उनके संबंधित grades भरें।
09:52 Answer 1 टेक्स्ट में asterix देखें।

Asterix का उपयोग किसी भी वर्ण से मेल करने के लिए wildcard के रूप में किया जा सकता है।

10:02 उदाहरण के लिए: एक छात्र लिखता है The evolute of a logarithmic spiral is the same logarithmic spiral.

इस उत्तर को पूर्ण अंक दिए जायेंगे।

10:15 दिखाए गए अनुसार Answer 3 और उसके संबंधित grade को भरें।
10:20 ध्यान दें कि उत्तर टेक्स्ट से पहले कोई asterix नहीं है।
10:24 इसलिए उदाहरण के लिए: एक छात्र लिखता है The evolute of a logarithmic spiral is not the same logarithmic spiral.

इस उत्तर को कोई भी अंक नहीं दिया जाएगा।

10:37 दिखाए गए अनुसार Answer 4 और उसके संबंधित grade को भरें।
10:43 ध्यान दें कि मैंने इस उत्तर के लिए केवल 50% अंक दिए हैं।
10:48 फ़ीडबैक टेक्स्ट भाग में, टाइप करें, You need to specify that it’s the same spiral and not any spiral .
10:57 यह स्पष्टीकरण छात्र को प्रतिक्रिया (फिडबैक) के रूप में दिखाया जाएगा।
11:02 एक बार फिर, मैं Penalty for each incorrect try फिल्ड को 0% रखूंगी।
11:09 फिर नीचे स्क्रोल करें और Save changes बटन पर क्लिक करें।
11:14 अब Numerical प्रश्न को जोड़ते हैं।
11:18 Create a new question पर क्लिक करें और Numerical ऑप्शन पर डबल क्लिक करें।
11:26 दिखाए गए अनुसार प्रश्न बनाएं।
11:29 इस प्रश्न का उत्तर 5mm है।

हालांकि, मैं 4.5 mm और 5.5 mm के बीच उत्तर देने वाले छात्र से संतुष्ट हूँ।

11:41 यहाँ एरर मार्जिन 0.5 है।
11:45 Answers सेक्शन के लिए नीचे स्क्रोल करें।
11:48 दिखाए गए अनुसार Answers, Error और grades प्रविष्ट करें।
11:53 Unit handling सेक्शन को विस्तृत करें।

यहाँ Unit handlingड्रॉपडाउन में 3 ऑप्शन्स हैं।

12:00 मैं The unit must be given, and will be graded ऑप्शन चुनूंगी।
12:07 डिफ़ॉल्ट रूप से Unit penalty फिल्ड 0.1 दिखाता है।

मैं इसे 0.5 कर दूंगी।

12:16 यदि वे unit का उल्लेख किए बिना उत्तर लिखते हैं तो छात्र को आधे अंक मिलेंगे ।
12:23 Units are input using ड्रॉपडाउन में, मैं the text input element ऑप्शन चुनूंगी।
12:31 इसका अर्थ है कि छात्र को उत्तर के साथ unit लिखना होगा।
12:37 Units सेक्शन को विस्तृत करें।
12:40 यूनिट को mm और मल्टीप्लायर 1के रूप में लिखें। इसका अर्थ है कि उत्तर ऑप्शन mm में हैं।
12:50 एक बार फिर, मैं Penalty for each incorrect try फिल्ड 0% रखूंगी।
12:57 और फिर नीचे स्क्रोल करें और Save changes बटन पर क्लिक करें।
13:02 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में पहुंचते हैं। संक्षेप में....
13:08 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा Moodle में Question bank,
13:14 Questions की Categories और question bank में प्रश्नों को कैसे जोड़ना है।
13:22 यहाँ आपके लिए एक छोटा सा नियतकार्य है: question bank में और प्रश्न जोड़ें।
13:28 विवरण के लिए इस ट्यूटोरियल के Assignment' लिंक को देखें।
13:34 इस ट्यूटोरियल को रोकें और कार्य पूरा होने पर फिर से शुरू करें।
13:38 इस question bank में अब हमारे पास 10 प्रश्न होने चाहिए।

उनमें से 6 Evolutes में और 4 Involutes subcategory में हैं।

13:51 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।

14:00 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।

14:10 कृपया समय के साथ अपने प्रश्नों को इस फोरम में पोस्ट करें।
14:14 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाई गई लिंक पर उपलब्ध है।
14:27 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ।

धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh