Moodle-Learning-Management-System/C2/Forums-and-Assignments-in-Moodle/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Forums and Assignments in Moodle. पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे

forums के विभिन्न प्रकार चर्चा के लिए forum कैसे जोड़ें और Assignments कैसे बनाना है।

00:21 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS 16.04, XAMPP 5.6.30 से प्राप्त Apache, MariaDB और PHP , Moodle 3.3 और Firefox वेब ब्राउजर का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:44 आप अपनी पसंद का कोई भी वेब ब्राउज़र उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, Internet Explorer का उपयोग न करें, क्योंकि यह कुछ प्रदर्शन विसंगतियों का कारण बनता है।
00:56 इस ट्यूटोरियल के अनुसार आपके site administrator ने आपको शिक्षक के रूप में पंजीकृत किया है और आपको कम से कम एक कोर्स असाइन किया है।
01:08 इसके अनुसार आपने अपने कोर्स के लिए कुछ कोर्स सामग्री अपलोड की है। यदि नहीं, तो कृपया इस वेबसाइट पर संबंधितMoodle ट्यूटोरियल देखें।
01:22 इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए, आपको अपने कोर्स में एक छात्र जोड़ना होगा।
01:28 छात्र को जोड़ने का तरीका जानने के लिए, कृपया Users in Moodle ट्यूटोरियल देखें। मैंने अपने कोर्स में एक छात्रा Priya Sinha को पहले ही जोड़ लिया है।
01:40 ब्राउजर पर जाएँ और teacher लॉगिन का उपयोग करके अपने Moodle site को लॉगिन करें।
01:47 बाएँ navigation menu में Calculus course पर क्लिक करें।
01:52 याद करें कि हमने पहले कुछ course material और announcements को जोड़ा था।
01:59 अब समझते हैं कि Forums क्या हैं।
02:03 शिक्षकों और छात्रों द्वारा विचार-विमर्श के लिए और विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए Forums का उपयोग किया जा सकता है
02:12 जबकि Announcements शिक्षकों द्वारा ही पोस्ट की जाती हैं।
02:18 शिक्षक यह सुनिश्चित करने के लिए इन चर्चाओं का पर्यवेक्षण करते हैं, कि सभी सदस्यों द्वारा दिशानिर्देशों का पालन किया गया है।
02:26 अब, हम forum को जोड़ना सीखेंगे Moodle पेज पर जाएँ।
02:33 शीर्ष दाईं ओर gear आइकन पर क्लिक करें और फिर Turn Editing On पर क्लिक करें।
02:40 कॉंमन सेक्शन के नीचे दाईं ओर Add an activity or resource लिंक पर क्लिक करें।
02:47 नीचे स्क्रॉल करें और activity chooser में Forum चुनें।
02:53 activity chooser के नीचे Add button पर क्लिक करें।
02:59 Forum name कोर्स पेज पर forum में लिंक के रूप में प्रदर्शित होगा।
03:06 मैं Interesting web resources on evolutes and involutes टाइप करूंगी।
03:13 Description का उपयोग छात्रों को forum के उद्देश्य को समझाने के लिए किया जा सकता है। जैसा कि यहाँ दिखाया गया है मैं टैक्स्ट टाइप करूँगी।
03:23 इस टैक्स्ट एरिया के नीचे Display description on course page चैकबॉक्स पर क्लिक करें।
03:30 अगला ऑप्शन Forum type है। डिफॉल्ट रूप से Standard forum for general use चयनित है।
03:40 यहाँ Moodle में 5 फोरम प्रकार है। Forums के प्रकार को पढ़ने के लिए ड्रॉप-डाउन के आगे Help आइकन पर क्लिक करें।
03:50 अपनी आवश्यकता के अनुसार, आप फोरम का प्रकार चुन सकते हैं। मैं Standard forum displayed in a blog-like format चुनुंगी।
04:01 नीचे स्क्रोल करें और पेज के नीचे Save and display बटन पर क्लिक करें।
04:09 हम नए पेज पर आते हैं। यहाँ Add a new topic बटन पर क्लिक करें।
04:17 जैसा कि यहाँ दिखाया गया है, मैं Subject और Message टाइप करूँगी। बाकी ऑप्शन्स सूचना के समान हैं।
04:29 नीचे स्क्रॉल करें और पेज के नीचे Post to forum बटन पर क्लिक करें।
04:36 एक सफलता मैसेज प्रदर्शित होता है।
04:39 मैसेज पर ध्यान दें कि post का लेखक 30 मिनट के भीतर post को एडिट कर सकता है। हालाँकि, यह केवल non-teacher profiles के लिए सही है।
04:54 जो शिक्षक course का मॉडरेटर और निर्माता है, वह किसी भी समय किसी भी post को एडिट और डिलीट कर सकता है।
05:03 अब मैं छात्र Priya Sinha के रूप में लॉगिन करूँगी। फिर हम देख सकते हैं कि एक छात्र इस forum को कैसे देखता है।
05:15 चर्चाओं को देखने के लिए resources की सूची में forum नाम पर क्लिक करें।
05:21 एक छात्र के रूप में, मैं या तो Add a new topic या Discuss this topic कर सकती हूँ। नीचे दाईं ओर पर Discuss this topic लिंक पर क्लिक करें।
05:35 फिर Reply लिंक पर क्लिक करें। मैं एक टिप्पणी जोड़ूंगी, जैसा कि दिखाया गया है।
05:42 नीचे स्क्रॉल करें और पेज के नीचे Post to forum बटन पर क्लिक करें। आप देख सकते हैं कि टिप्पणी इस थ्रेड के अंत में जोड़ दी गई है।
05:53 छात्र द्वारा पोस्ट की गई टिप्पणी को देखने के लिए मुझे फिर से शिक्षक Rebecca के रूप में लॉगिन करना चाहिए।
06:01 forum के नाम पर क्लिक करें। यहां ध्यान दें, हम इस चर्चा विषय के लिए I reply so far देख सकते हैं।
06:12 वास्तविक मैसेज को नीचे दाईं ओर पर Discuss this topic लिंक पर क्लिक करने के बाद देखा जा सकता है।
06:21 यहां Split नामक एक और ऑप्शन है। यदि शिक्षक को लगता है कि उत्तर एक अलग चर्चा के योग्य है, तो वह चर्चा को विभाजित कर सकती है।
06:34 चर्चा को विभाजित करना एक नई चर्चा बनाता है। उस थ्रेड में नई चर्चा और बाद में पोस्ट, एक नए चर्चा थ्रेड में ले जाए जाएंगे। मैं इसे वैसे ही रहने दूंगी।
06:49 Calculus कोर्स पर वापस जाएँ।
06:53 फिर हम सीखते हैं कि assignment कैसे बनाना है।
06:58 Moodle में Assignment ऑनलाइन जमा किया जा सकता है, जो कागज बचाता है, छात्रों को ऑडियो, वीडियो, पावरपॉइंट प्रस्तुतियों आदि जैसे मीडिया फ़ाइलों को शामिल करने में सक्षम बनाता है।

छात्रों को बिना देखे grade चुनने द्वारा शिक्षकों को निष्पक्ष रहने में मदद करता है

07:20 ब्राउजर पर वापस जाएँ।
07:23 अधिक रिसोर्सेस जोड़ने के लिए Turn editing on पर क्लिक करें।
07:28 Basic Calculus सेक्शन के नीचे दाईं ओर पर Add an activity or resource लिंक पर क्लिक करें।
07:35 एक नया assignment जोड़ने के लिए सूची से Assignment पर डबल-क्लिक करें।
07:42 मैं assignment को एक नाम दूंगी, जैसा कि यहाँ दिखाया गया है।
07:47 इसके बाद, assignment का विस्तार से वर्णन करें और यह उल्लेख करें कि छात्रों को क्या सबमिट करना चाहिए।
07:55 यह एक सरल स्वरूपित text editor है, आप इसमें tables, images आदि को शामिल कर सकते हैं।
08:02 मेरे द्वारा टाइप किए गए टैक्स्ट को आप AssignmentResource.odt फ़ाइल से कॉपी कर सकते हैं।
08:07 यह इस ट्यूटोरियल के Code files लिंक में उपलब्ध है।
08:13 Availability सेक्शन को देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
08:17 फिर, हम वह तिथि और समय निर्दिष्ट करेंगे जिससे प्रस्तुतियाँ बनाई जा सकती हैं। सुनिश्चित करें कि Enable बॉक्स चैक्ड है।
08:28 आप तिथि का चयन करने के लिए कैलेंडर आइकन का उपयोग भी कर सकते हैं। मैं इसे 25 Nov 2018 के रूप में सेट करूंगी।
08:39 फिर मैं Due date को 15 Dec 2018 के रूप में सेट करूँगी।
08:46 Cut-off date और Remind me to grade by date का पता लगाने के लिए Help आइकन पर क्लिक करें।
08:54 यदि आवश्यक हो तो उन्हें सेट करें या यदि नहीं है तो डिसेबल करें। मैं उन्हें डिसेबल करूंगी।
09:02 Always show description चैकबॉक्स अनचैक करें। यदि यह फिल्ड इनेबल है, तो छात्र Allow submissions from date से पहले assignment का विवरण देख सकते है।
09:17 इसके बाद Submission types सेक्शन है। यदि आप छात्रों को ऑनलाइन कोर्स सबमिट करने की अनुमति देना चाहते हैं या उन्हें केवल फाइल्स अपलोड करना चाहते हैं, यह तय करें।
09:30 मैं Online text और File submissions दोनों को चैक करूंगी। अपनी आवश्यकता के आधार पर आप एक या दोनों ऑप्शन चुन सकते हैं।
09:42 मैं Word limit इनेबल करूंगी और यहाँ 1000 प्रविष्ट करूंगी।
09:48 आप उन फाइल्स की संख्या निर्दिष्ट कर सकते हैं जिन्हें प्रत्येक छात्र अपलोड कर सकता है। इसके अतिरिक्त, हम अधिकतम फ़ाइल आकार और प्रकार को निर्दिष्ट कर सकते हैं जिन्हें हम स्वीकार करेंगे।
10:03 कृपया ध्यान दें

यह admin द्वारा निर्धारित अधिकतम फ़ाइल आकार को ओवरराइड करेगा, जो हमारे मामले में 128 MB है।

10:14 Accepted file types के आगे Helpआइकन पर क्लिक करें। यहाँ हम इस फिल्ड द्वारा स्वीकार्य फाइल प्रकारों के बारे में पढ़ सकते हैं ।
10:26 मैं यहाँ .pdf,.docx,.doc टाइप करूंगी।
10:34 Feedback types और Submission settings में fields की समीक्षा करें। आप अपनी आवश्यकताओं के आधार पर उन्हें इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं।
10:46 मैंने दिखाए गए अनुसार सेटिंग को चुना है।
10:50 अब, नीचे स्क्रॉल करें और इसे विस्तृत करने के लिए Grade सेक्शन पर क्लिक करें।
10:57 डिफ़ॉल्ट रूप से maximum grade 100 है। हम इसे वैसे ही रहने देंगे।
11:04 फिर मैं Grade to pass 40 प्रविष्ट करूंगी। और Blind marking को Yes सेट करूँगी।
11:13 यह मूल्यांकनकर्ताओं से छात्र की पहचान छिपाएगा। इसलिए अब, एक शिक्षक के रूप में, मुझे पता नहीं है कि किस छात्र ने assignment जमा किया है।
11:26 जो हमेशा, मुझे ग्रेडिंग करते समय निष्पक्ष रहने में मदद करता है।
11:31 कृपया ध्यान दें,

किसी भी सबमिशन के बाद Blind marking सेटिंग को इस असाइनमेंट के लिए नहीं बदला जा सकता है।

11:40 assignment के लिए कई अन्य सेटिंग्स हैं जिन्हें आप स्वतः देख सकते हैं।
11:46 अब, नीचे स्क्रॉल करें और Save and display बटन पर क्लिक करें।
11:52 आप यहां assignment के बारे में कुछ आंकड़े

और View all submissions और Grade के लिए लिंक देख सकते हैं।

12:03 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में आते हैं। संक्षेप में.....
12:09 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा

forums के भिन्न प्रकार forum कैसे जोड़ना है और Assignments कैसे बनाना है।

12:20 यहाँ आपके लिए एक छोटा सा नियतकार्य है।

पहले बनाए गए forum चर्चा का उत्तर जोड़ें। इस उत्तर से चर्चा को विभाजित करें।

12:33 एक assignment बनाएँ, जो केवल ऑनलाइन टैक्स्ट सबमिशन स्वीकार करता है। विवरण के लिए इस ट्यूटोरियल के Assignment लिंक को देखें।
12:44 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
12:52 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएँ आयोजित करती है और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
13:02 कृपया समय के साथ अपने प्रश्नों को इस फोरम में पोस्ट करें।
13:06 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाई गई लिंक पर उपलब्ध है।
13:20 यह ट्यूटोरियल विकास द्वारा अनुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ।
13:31 हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh