LibreOffice-Suite-Draw/C3/Flow-Charts-Connectors-Glue-Points/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 लिबरे ऑफिस ड्रा में 'Flowcharts', 'Glue Points' और 'Beizer curves' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल में आप 'Beizer curves' और 'Flowcharts' बनाना सीखेंगे।
00:14 आप यह भी सीखेंगे कि 'Connectors' और 'Glue points' प्रयोग करके 'फ़्लोचार्ट्स को कैसे जोड़ते हैं।
00:20 यहाँ हम 'उबन्टु लिनक्स वर्शन 10.04' और 'लिबरे ऑफिस सूट वर्शन 3.3.4' प्रयोग कर रहे हैं।
00:29 अब 'बेज़िएर कर्व्स' के बारे में सीखते हैं।
00:33 'Bezier Curves' मुख्यतः कर्व्स को स्मूथ बनाने के लिए कंप्यूटर ग्राफ़िक्स में प्रयोग होते हैं।
00:40 आप इन कर्व्स को कर्व्स के आकार और आकृतियों के साथ परिक्षण करने के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
00:45 सारे कर्व्स का शुरूआती और अंतिम पॉइंट होता है।
00:50 कर्व पर पॉइंट्स नोड्स की तरह सम्बंधित होते हैं।
00:54 अब अपनी 'Routemap' फाइल पर जाते हैं।
00:58 अब 'Home' से 'Commercial Complex' पर जाते हैं।
01:03 ऐसा करने के लिए, हमें 'Parking Lot' से दायीं तरफ जाना है।
01:08 याद रखें, पिछली बार हमने ड्राइंग का समूह बनाया था। अतः अब इसका समूह हटाते हैं।
01:14 अब, ड्राइंग टूलबार से, 'Curve' पर क्लिक करें और 'Curve' चुनें।
01:20 ड्रा पेज पर, रास्ते के शुरूआती पॉइंट पर क्लिक करें - यह 'Home' है।
01:27 माउस के बाएं बटन को दबाएं और इसे 'Play Ground' तक खींचें।
01:32 आप एक सीधी लाइन देखेंगे।
01:36 माउस बटन को छोड़ें।
01:39 अब पॉइंटर को 'Commercial Complex' तक लाएं।
01:43 लाइन कर्व लेगी जैसे-जैसे माउस मूव होगा।
01:47 अंतिम पॉइंट पर डबल-क्लिक करें, जो कि 'Commercial Complex' है।
01:52 हमने एक कर्व बना लिया है।
01:55 ध्यान दें कि कर्व का परिवर्तन स्मूथ है।
01:59 अब हम 'Edit Points' टूलबार प्रयोग करके इस कर्व पर पॉइंट्स को एडिट करते हैं।
02:05 'curve' पर क्लिक करें।
02:07 'Edit Points' टूलबार को सक्षम करने के लिए, कर्व पर राइट-क्लिक करें और 'Edit Points' चुनें।
02:14 जब कर्व की समाप्ति-पॉइंट्स पर नीले बॉक्स दिखते हैं तो हम कर्व एडिट कर सकते हैं।
02:21 कर्व के शुरूआती पॉइंट पर क्लिक करें।
02:24 आप कंट्रोल पॉइंट के साथ डॉटेड लाइन देख सकते हैं।
02:29 अब आप ज़रुरत के अनुसार कर्व को बढ़ाने या घटाने के लिए डॉटेड लाइन को खींच सकते हैं।
02:35 एक बार बदलाव करने के बाद ड्रा पेज पर कहीं भी डबल-क्लिक करें।
02:41 एक कर्व को स्मूथ बनाने के लिए आप 'Edit Points' टूलबार प्रयोग करके कर्व पर पॉइंट्स को प्रविष्ट, मूव और मिटा सकते हैं।
02:50 यहाँ आपके लिए एक छोटा सा नियत कार्य है।
02:54 'Edit Points' टूलबार प्रयोग करके 'Bezier curve' बनाएं और सारे विकल्पों के साथ कार्य करें।
03:02 अब, 'Flowcharts' बनाना सीखते हैं।
03:05 अब 'RouteMap' फाइल पर 2 नए पेज जोड़ते हैं।
03:10 ड्रा 'Flowcharts' के लिए ड्राइंग टूलबार में अलग विकल्प देता है।
03:17 यह फ्लोचार्ट स्पोकन ट्यूटोरियल प्रक्रिया में सारे चरण दिखाता है।
03:22 अब इस फ्लोचार्ट को दिखाते हैं।
03:26 ड्राइंग टूलबार से 'Flowcharts' पर क्लिक करें।
03:30 छोटे काले त्रिभुज पर क्लिक करें और 'Flowchart: Process' चुनें।
03:37 कर्सर को ड्रा पेज पर रखें, माउस का बाँया बटन पकड़ें और इसे नीचे खींचें।
03:44 आपने एक 'Process' बॉक्स बना लिया है।
03:47 'Process' बॉक्स पूरी प्रक्रिया में एक स्टेप या एक इवेंट दिखाता है।
03:54 हम फ्लोचार्ट ऑब्जेक्ट्स में भी टेक्स्ट प्रविष्ट कर सकते हैं।
03:59 प्रोसेस बॉक्स पर डबल-क्लिक करें और इसके अंदर टेक्स्ट 'Create the Tutorial Outline to chunk content into 10-minute scripts' टाइप करें।
04:13 'फ़्लोचार्टस' के लिए फॉर्मेटिंग विकल्प अन्य ऑब्जेक्ट्स की तरह ही समान है।
04:20 अब 'Process' बॉक्स के अंदर टेक्स्ट अलाइन करते हैं।
04:24 अब टेक्स्ट चुनते हैं।
04:27 'Context menu' देखने के लिए राइट-क्लिक करें और 'Text' पर क्लिक करें।
04:32 'Text' डायलॉग बॉक्स दिखता है।
04:35 'Text' डायलॉग बॉक्स में, 'Resize shape to fit text width' बॉक्स पर टिक करें। 'OK' पर क्लिक करें।
04:43 आप देखेंगे कि टेक्स्ट को फिट करने के लिए 'Process' बॉक्स ने अपना आकार बदल दिया है।
04:49 अब एकसाथ CTRL+Z कीज़ दबाकर इस क्रिया को अनडू करते हैं।
04:55 दोबारा, टेक्स्ट चुनते हैं।
04:59 मेन मेन्यू पर जाएँ और 'Format' चुनें और 'Text' पर क्लिक करें।
05:05 'Text' डायलॉग बॉक्स खुलता है।
05:08 अब 'Word wrap text in shape' विकल्प जाँचते हैं।

'OK' पर क्लिक करें।

05:15 'Process' बॉक्स की आकृति में फिट होने के लिए टेक्स्ट अपने आप समायोजित हो गया है।
05:21 उसी तरह से, पहले वाले के नीचे एक 'Process' बॉक्स बनाएं।
05:28 इसके अंदर टेक्स्ट 'Create Scripts' प्रविष्ट करें।
05:33 अब, एक 'Decision' बॉक्स बनाएं और इसके अंदर टेक्स्ट 'Review Okay?' प्रविष्ट करें।
05:42 'Decision' बॉक्स एक निर्णय दिखाता है, जो किया जाना है।
05:46 यह हमें निर्णय के आधार पर अगली प्रक्रिया के लिए निर्देशित करता है।
05:52 अब 'Decision' बॉक्स के नीचे एक अन्य 'Process' बॉक्स बनाते हैं।
05:58 अब इसके अंदर टेक्स्ट 'Record Video' प्रविष्ट करते हैं।
06:04 आगे, यहाँ हमें टेक्स्ट 'Review Okay?' के साथ एक अन्य 'Decision' बॉक्स की ज़रुरत है।
06:12 अब वो 'Decision' बॉक्स जो हमने पहले बनाया, कॉपी करें और यहाँ रखें।
06:18 अतः, 'Decision' बॉक्स चुनें और एकसाथ CTRL+C कीज़ दबाएं।
06:25 अब एकसाथ CTRL+V कीज़ दबाएं।
06:29 अब इस बॉक्स को पिछले 'Process' बॉक्स के नीचे लाएं।
06:35 अब इसके अंदर टेक्स्ट 'Review Okay' प्रविष्ट करें।
06:40 अंततः अब फ्लोचार्ट-कनेक्टर बनाएं और उसमें A टाइप करें।
06:48 फ्लोचार्ट-कनेक्टर फ्लोचार्ट के दो भागों को जोड़ता है।
06:53 अब मानिये कि फ्लोचार्ट का पहला भाग एक पेज पर है
06:58 और दूसरा भाग दूसरे पेज पर है।
07:02 हम पहले पेज पर फ्लोचार्ट के अंत में एक फ्लोचार्ट-कनेक्टर बनाते हैं।
07:08 फिर हम वही कनेक्टर दूसरे पेज की शुरुआत में बनाते हैं।
07:13 ऑब्जेक्ट्स को जोड़ने से पहले, हम ड्रा में 'Connector Lines' और 'Glue Points' के बारे में सीखते हैं।
07:21 'Connectors' लाइन्स या एरोज़ होते हैं, जिसके छोर ऑब्जेक्ट से जुड़े हुए या बँधे हुए होते हैं।
07:28 'Glue points' जैसा कि नाम दर्शाता है, वो पॉइंट्स होते हैं जो कनेक्टर्स को ऑब्जेक्ट्स से जोड़ते हैं।
07:35 सारे ऑब्जेक्ट्स ग्लू पॉइंट्स रखते हैं।
07:39 ये अदृश्य होते हैं।
07:41 ये तब दृश्यमान होते हैं, जब ड्राइंग टूलबार से कनेक्टर चयनित होता है या जब एक माउस पॉइंटर ऑब्जेक्ट के ऊपर मूव होता है।
07:51 'Glue points' हैंडल्स के समान नहीं होते हैं।
07:54 हम ऑब्जेक्ट को री-साइज़ करने के लिए हैंडल्स प्रयोग करते हैं।
07:58 'Glue points' कनेक्टर को ऑब्जेक्ट से जोड़ने में प्रयोग होते हैं।
08:02 अब, कनेक्टर्स प्रयोग करके फ्लोचार्ट में ऑब्जेक्ट्स को जोड़ते हैं।
08:07 ड्राइंग टूलबार पर जाएँ और 'Connector' चुनें।
08:12 भिन्न तरह के 'कनेक्टर्स' को देखने के लिए छोटे काले त्रिभुज पर क्लिक करें।
08:18 अब 'Straight Connector ends with Arrow' विकल्प चुनते हैं।
08:23 जब आप 'कनेक्टर' चुनते हैं तो आप ड्रा पेज में सारे ऑब्जेक्ट्स पर क्रॉस मार्क्स देखेंगे।
08:31 ये 'ग्लू पॉइंट्स' हैं।
08:34 अब पहले प्रोसेस बॉक्स के ग्लू पॉइंट से अगले प्रोसेस बॉक्स के ग्लू पॉइंट तक एक लाइन बनाते हैं।
08:44 हम कनेक्टर्स प्रयोग करके सारे फ्लोचार्ट ऑब्जेक्ट्स को ऊपर-से-नीचे की तरफ जोड़ेंगे।
08:52 आप देखेंगे कि आप जहाँ भी कर्सर रखते हैं प्रत्येक लाइन स्वतः ही नज़दीकी 'ग्लू पॉइंट' पर जुड़ जाती है।
09:03 अब 'Process' और 'Decision' बॉक्सेस को जोड़ते हैं।
09:08 ड्राइंग टूलबार से, 'Connector ends with Arrow' विकल्प चुनें।
09:14 अब 'Process' बॉक्स से 'Decision' बॉक्स को जोड़ते हैं।
09:19 उसी प्रकार, अब 'Decision' बॉक्स को अगले 'Process' बॉक्स से जोड़ते हैं।
09:25 आप 'कनेवक्टर' पर टेक्स्ट भी जोड़ सकते हैं।
09:29 'Decision' बॉक्स से 'Process' बॉक्स वाले 'कनेक्टर' पर, अब 'No' टाइप करते हैं।
09:35 'connector' चुनने के लिए, इस पर डबल-क्लिक करें।
09:39 सिरे के कंट्रोल पॉइंट्स सक्रिय हो जाते हैं।
09:43 और टेक्स्ट कर्सर दिखता है।
09:46 अब टेक्स्ट 'No' टाइप करते हैं।
09:49 अब अन्य कनेक्टर के लिए यह एक बार और करते हैं।
09:54 हमने एक सरल फ्लोचार्ट बनाया है।
09:57 अब Ctrl+S कीज़ दबाकर अपना फ्लोचार्ट सेव करते हैं।
10:03 आप लाइन्स और एरोज़ प्रयोग करके भी ऑब्जेक्ट्स को जोड़ सकते हैं।
10:08 लेकिन उस स्थिति में, आपको ऑब्जेक्ट्स का समूह बनाना चाहिए।
10:11 यह इसलिए है क्योंकि एरोज़ ऑब्जेक्ट्स से जुड़े नहीं रह सकते।
10:16 'कनेक्टर्स' लाइन्स और एरोज़ से कैसे भिन्न होते हैं।
10:21 'कनेक्टर्स' लाइन्स या एरोज़ होते हैं।
10:24 जिसके सिरे ऑब्जेक्ट के 'glue points' से
10:28 स्वतः ही जुड़े होते हैं।
10:31 दूसरी तरफ लाइन्स और एरोज़ अपने आप नहीं जुड़ते हैं।
10:36 इस ट्यूटोरियल को रोकें और यह नियत कार्य करें।
10:40 स्पोकन ट्यूटोरियल फ्लो चार्ट का दूसरा भाग बनाएं।
10:45 'processes' बॉक्सेस को रंग करें।
10:48 अक्षर 'A' के साथ 'कनेक्टर' बनाएं।
10:51 यह इस फ्लोचार्ट में पहला ऑब्जेक्ट होना चाहिए।
10:55 यह इस प्रकार दिखना चाहिए।
10:59 यह हमें इस ट्यूटोरियल के अंत में लाता है।
11:02 इस ट्यूटोरियल में आपने निम्न के बारे में सीखा:

'फ्लो चार्ट्स' 'कनेक्टर्स' 'ग्लू पॉइंट्स'

11:09 निम्न लिंक पर उपलब्ध वीडिओ देखें।
11:13 यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
11:17 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
11:22 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम
11:24 स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके करशालाएं चलाती है।
11:28 ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाणपत्र देते हैं।
11:32 अधिक जानकारी के लिए कृपया contact at spoken hyphen tutorial dot org पर लिखें।
11:40 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक टू अ टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
11:45 यह भारत सरकार के एम एच आर डी के आई सी टी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन द्वारा समर्थित है।
11:53 इस मिशन पर अधिक जानकरी spoken hyphen tutorial dot org slash NMEICT hyphen Intro पर उपलब्ध है।
12:05 * आय आय टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ।
  • इस ट्यूटोरियल को देखने और हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Shruti arya