Jmol-Application/C4/Symmetry-and-Point-Groups/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time
Narration
00:01 'Jmol' में 'Symmetry और Point Group' के इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न करना सीखेंगे,
00:08 लाइन ड्रा करना, जोकि अणु के परमाणुओं से पास होने वाली एक्सिस है।
00:12 एक्सिस के चारों तरफ अणु को स्पिन करना और घुमाना।
00:17 अणु में परमाणुओं से पास होने वाला प्लेन ड्रा करना।
00:21 और पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण को प्रदर्शित करना।
00:25 इस ट्यूटोरियल के अनुसरण के लिए आपको केमिस्ट्री में पूर्वस्नातक की जानकारी होनी आवश्यक है और Jmol विंडो के ऑपरेशंस के साथ परिचित होना चाहिए।
00:35 यदि नहीं, तो सम्बंधित ट्यूटोरियल्स के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएँ।
00:39 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं प्रयोग कर रही हूँ,
00:42 'उबन्टु' ऑपरेटिंग सिस्टम वर्शन 14.04
00:46 'Jmol' वर्शन 12.2.32
00:50 'Java' वर्शन 7 और 'Mozilla Firefox browser' 35.0
00:57 प्रायः, अणुओं में सिमिट्री का वर्णन, निम्न सिमिट्री एलिमेंट्स की टर्म्स में किया जाता है, जैसे
01:03 Axis of symmetry
01:05 Plane of symmetry
01:06 Center of symmetry आदि
01:09 हम अणु में इन सिमिट्री एलिमेंट्स को दिखाने के लिए Jmol का प्रयोग करेंगे।
01:14 अब मीथेन के मॉडल में परमाणुओं से पास होने वाली C3 रोटेशनल एक्सिस ड्रा करके इस ट्यूटोरियल को शुरू करते हैं।
01:22 मैंने पहले ही 'Jmol' विंडो खोल ली है।
01:25 'modelkit' मेन्यू पर क्लिक करें, पैनल पर मीथेन के मॉडल को बॉल और स्टिक में प्राप्त करने के लिए।
01:31 टूलबार में डिस्प्ले मेन्यू प्रयोग करके मीथेन अणु में परमाणुओं को लेबल करें।
01:37 'Display' पर क्लिक करें, 'Label' तक नीचे जाएँ और 'Number' विकल्प पर क्लिक करें।
01:43 अब 'मीथेन' अणु में सारे परमाणुओं को नंबर दिए गए हैं।
01:47 परमाणुओं से पास होने वाली लाइन्स और प्लेन्स ड्रॉ करने के लिए हमें कंसोल में कमांड लिखने की आवश्यकता है।
01:53 कंसोल खोलने के लिए, 'File' मेन्यू पर क्लिक करें।
01:57 'Console' तक नीचे जाएँ और इस पर क्लिक करें।
02:01 स्क्रीन पर कंसोल विंडो खुलती है।
02:04 लाइन्स और प्लेन्स को ड्रा करने के लिए हम कमांड लाइन में कीवर्ड 'draw' प्रयोग करेंगे।
02:10 Jmol स्क्रिप्ट्स कमांड पर विस्तृत जानकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है।
02:15 किसी भी वेब ब्राउज़र में वेबसाइट खोलें।
02:19 कीवर्ड की सूची के साथ एक वेब पेज खुलता है जो Jmol में स्क्रिप्ट कमांड्स लिखने के लिए प्रयोग किया गया है।
02:26 नीचे जाएँ और सूची में शब्द 'draw' पर क्लिक करें।
02:31 कीवर्ड 'draw' के बारे में विवरण के साथ एक पेज खुलता है।
02:36 ड्रा कमांड के लिए सामान्य सिंटेक्स पेज के ऊपर दिया गया है।
02:42 इसके बाद कीवर्ड के प्रयोग से सम्बंधित जानकारी आती है।
02:47 अब Jmol पैनल पर वापस जाते हैं।
02:51 मैं कंसोल विंडो को मैग्नीफाइ करने के लिए 'Kmag' स्क्रीन मैग्नीफायर प्रयोग कर रही हूँ।
02:55 एक लाइन जो C3 रोटेशनल एक्सिस को दर्शाती है उसे ड्रा करने के लिए
02:59 कंसोल में डॉलर प्रांप्ट पर निम्न कमांड टाइप करें
03:04 कमांड लाइन शब्द 'draw' से शुरू होती है उसके बाद ऑब्जेक्ट ID आता है।
03:10 कमांड लाइन में नंबर 250 लाइन की लम्बाई को बताता है।
03:15 इसके बाद लाइन की पोज़ीशन आती है।
03:18 ब्रैकेट्स में atom number equal to 1 और atom number equal to 2 . एंटर दबाएं।
03:26 पैनल को देखें।
03:27 'मीथेन' के मॉडल पर परमाणुओं 1 और 2 से पास होने वाली एक लाइन बनाई गयी है।
03:33 यह लाइन अब रोटेशन के लिए एक्सिस की तरह कार्य कर सकती है।
03:37 हम दिए गए मॉडल पर एक से अधिक लाइन बना सकते हैं।
03:41 C2 रोटेशनल एक्सिस बनाने के लिए : कंसोल पर निम्न कमांड टाइप करें।
03:47 इस कमांड में, कर्ली ब्रैकेट्स में नंबर्स लाइन के लिए कारटीशन कोआर्डिनेट्स को दर्शाते हैं।
03:54 इसके बाद लाइन के रंग को स्पष्ट रूप से बताने वाली कमांड। एंटर दबाएं।
03:59 पैनल पर हमारे पास C2 और C3 रोटेशनल एक्सीस के साथ मीथेन है।
04:05 लाइन 1 यानी C3 एक्सिस के चारों तरफ रोटेट करने के लिए, निम्न कमांड टाइप करें
04:12 'rotate $line1 60' (रोटेट स्पेस डॉलर लाइन 1 स्पेस 60)
04:18 नंबर 60 रोटेशन की डिग्री को दिखता है। एंटर दबाएं।
04:24 'लाइन 1' के चारों ओर होने वाले रोटेशन को देखें।
04:27 'लाइन 1' के चारों ओर होने वाले अणु को स्पिन करने के लिए, निम्न कमांड टाइप करें
04:32 'spin $line1 180 60' '(स्पिन स्पेस डॉलर लाइन 1 स्पेस 180 स्पेस 60)'
04:39 नंबर 180 रोटेशन की डिग्री को दिखाता है और 60 रोटेशन की गति को दिखाता है। एंटर दबाएं।
04:48 पैनल पर हम देखते हैं 'मीथेन' का मॉडल 'लाइन 1' यानी C3 एक्सिस के चारों तरफ स्पिन होता है।
04:55 एक नियत कार्य में
04:56 'इथेन' के मॉडल में एक लाइन ड्रा करें जो सिमिट्री की C3 एक्सिस को दिखाए।
05:02 और मॉडल को C3 एक्सिस के चारों तरफ स्पिन करें।
05:06 Jmol पैनल पर वापस आते हैं।
05:08 हम अणु में परमाणुओं के सेट से पास होने वाले प्लेन्स भी ड्रा कर सकते हैं।
05:12 ऐसा करने के लिए, पहले निम्न कमांड प्रयोग करके 'मीथेन' मॉडल पर लाइन्स को डिलीट करें।
  'draw off' (draw space off). एंटर दबाएं। 
05:24 मीथेन अणु के 1, 2 और 3 परमाणु से पास होने वाले रिफ्लेक्शन यानी परावर्तन प्लेन को ड्रा करने के लिए
05:31 कंसोल में निम्न कमांड टाइप करें
05:35 कमांड में नंबर 300 प्लेन के साइज़ को दिखाता है। एंटर दबाएं।
05:41 मीथेन अणु में 1, 2 और 3 परमाणुओं से पास होने वाले परावर्तन प्लेन को देखें।
05:49 परमाणुओं 1, 4 और 5 से पास होने वाले दूसरे परावर्तन प्लेन को ड्रा करें :
05:55 कंसोल में अप एरो की दबाएं और निम्न की तरह कमांड को एडिट करें:
06:01 'plane1' को 'plane2' से एडिट करें, और 'atomno2' को 4 और 'atomno3' को 5 से एडिट करें।
06:12 प्लेन के रंग को बदलने के लिए निम्न कमांड टाइप करें :
06:17 '(सेमीकोलन);color $plane2 blue' (semicolon color space dollar plane2 space blue). एंटर दबाएं।
06:24 पैनल पर 'मीथेन' अणु में हम दो परावर्तन प्लेन्स को देखते हैं।
06:29 Jmol प्रयोग करके 'मीथेन' के लिए हम निम्न प्रकार पॉइंट ग्रुप क्लासिफिकेशन यानी वर्गीकरण भी देख सकते हैं।
06:36 अब पैनल पर मीथेन अणु पर ड्रा किये हुए प्लेन्स को हटाते हैं।
06:41 कंसोल पर टाइप करें, 'draw off' (draw space off) . एंटर दबाएं।
06:47 मीथेन के लिए सारे संभव सिमिट्री तत्वों को दिखाने के लिए: कंसोल में निम्न कमांड टाइप करें।
06:54 'draw pointgroup' (draw space pointgroup). एंटर दबाएं।
06:59 हम पैनल पर दिखाए गए 'मीथेन' के सिमिट्री तत्वों को देखते हैं।
07:04 'मीथेन' के पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण को जानने के लिए, निम्न कमांड टाइप करें

'calculate pointgroup' (calculate space pointgroup). एंटर दबाएं।

07:14 'Td' जोकि मीथेन अणु का पॉइंट ग्रुप है, कंसोल पर दिखाया गया है।
07:20 पॉइंट ग्रुप प्रदर्शन के लिए एक अन्य क्लासिक उदाहरण 'एलीन' है।
07:25 हम मॉडलकिट मेन्यू प्रयोग करके पैनल पर एलीन का स्ट्रक्चर ड्रा कर सकते हैं। या हम केमिकल स्ट्रक्चर डेटाबेस से 'एलीन' का स्ट्रक्चर डाउनलोड भी कर सकते हैं।
07:37 अगर आप इंटरनेट से जुड़े हुए हैं तो 'File' मेन्यू पर क्लिक करें 'Get Mol' तक नीचे जाएँ और टेक्स्ट बॉक्स में 'allene' टाइप करें। 'OK' पर क्लिक करें।
07:48 'एलीन' के सारे संभव सिमिट्री तत्वों को दिखाने के लिए
07:52 कंसोल के डॉलर प्रांप्ट पर अप एरो की तब तक दबाएं जब तक आपको यह कमांड न मिल जाये।
07:59 'draw pointgroup'. एंटर दबाएं।
08:02 पैनल को देखें, हम एलीन के लिए सारे संभव सिमिट्री तत्व देखते हैं।
08:09 एलीन का पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण प्राप्त करने के लिए
08:12 दोबारा कंसोल पर अप एरो की तब तक दबाएं जब तक कमांड 'calculate pointgroup' न मिल जाएँ। एंटर दबाएं।
08:21 'एलीन' के लिए पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण जोकि 'D2d' है, 'कंसोल' पर दिखाया गया है।
08:28 उसी प्रकार आप अपनी पसंद के अणुओं को डाउनलोड कर सकते हैं और उनके पॉइंट ग्रुप की गणना कर सकते हैं।
08:34 अब सारांशित करते हैं, इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा
08:38 'मीथेन' अणु में लाइन्स ड्रा करना जोकि परमाणुओं से पास होने वाली C2 और C3 रोटेशनल एक्सीस हैं।
08:45 एक्सिस के चारों तरफ अणु को स्पिन और रोटेट करना।
08:49 'मीथेन' अणु में परमाणुओं से पास होने वाले परावर्तन प्लेन को ड्रा करना।
08:54 और 'मीथेन' और 'एलीन' के उदाहरणों को प्रयोग करके पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण को प्रदर्शित करना।
09:01 एक नियत कार्य में,
09:02 'dichloromethane' के मॉडल में परावर्तन प्लेन ड्रा करें।
09:07 और 'ammonia' और 'benzene' के लिए पॉइंट ग्रुप वर्गीकरण ज्ञात करें।
09:12 यह वीडिओ स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
09:15 अच्छी बैंडविड्थ न मिलने पर आप इसे डाउनलोड करके देख सकते हैं।
09:20 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएं चलाते हैं और प्रमाणपत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
09:27 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के एम एच आर डी के, NMEICT के द्वारा वित्तीय रूप से समर्थित है।
09:33 आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Shruti arya