Arduino/C2/Wireless-Connectivity-to-Arduino/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
ESP8266-01 Wi-Fi मॉड्यूल,
Time Narration
00:01 Wireless Connectivity to Arduino के स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम,

ESP8266-01 मॉड्यूल पर कोड को कॉन्फ़िगर और अपलोड करना,

00:17 ESP और अन्य डिवाइसों के बीच Wireless Communication स्थापित करना सीखेंगे।
00:23 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, आपके पास

Electronics

00:29 C या C++ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज और
00:33 Wireless Communication का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
00:36 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं

Arduino Uno बोर्ड

00:41 Ubuntu Linux 16.04 OS और Arduino IDE का उपयोग कर रही हूं।
00:48 हमें कुछ external components की भी आवश्यकता होगी।जैसे
00:59 Breadboard,
01:01 Jumper Wires और Push Button
01:05 इस ट्यूटोरियल में हम ESP8266-01 WiFi मॉड्यूल का उपयोग करेंगे।
01:13 VCC, RST, CH_PD, Tx, Ground, GPIO2, GPIO0, Rx, Wi-Fi module के पिन हैं।
01:27 Power LED इंगित करता है कि मॉड्यूल ON या OFF है।
01:32 COMM LED, WiFi मॉड्यूल के blue LED में बिल्ट-इन होता है।
01:37 इस ट्यूटोरियल में, हम देखेंगे कि WiFi का उपयोग करके इस बिल्ट-इन LED को किस प्रकार कंट्रोल किया जाता है।
01:43 इस WiFi मॉड्यूल में एकीकृत TCP/IP stack' के साथ बिल्ट-इन System on Chip होता है।
01:51 इसमें UART और 2 GPIO pins (General Purpose Input/Output) होते हैं।
01:57 व्यापक रूप से इसका उपयोग IoT (अर्थात Internet of Things) applications के विकास के लिए किया जाता है।
02:04 यह Arduino के साथ ESP8266 - 01 module का सर्किट कनेक्शन है।
02:12 ध्यान दें: ESP8266-01 module, केवल 3.3 Volts पर ही कार्य करता है।
02:20 इसे 5 Volts से जोड़ने पर Wi-Fi module, damage हो सकता है।
02:24 Wi-Fi module के ground पिन को Arduino के ground पिन से जोड़ें।
02:29 Wi-Fi module के GPIO 0 पिन को Arduino के ground से जोड़ें।
02:35 Wi-Fi module के Rx पिन को Arduino के Rx पिन से जोड़ें।
02:41 Wi-Fi module के Tx पिन को Arduino के Tx पिन से जोड़ें।
02:47 Wi-Fi module के VCC और CH_PD पिन को Arduino के 3.3V से जोड़ें।
02:57 Wi-Fi module के RST पिन और Arduino के ground पिन के बीच push button को जोड़ें।
03:05 यह कनेक्शन का लाइव सेटअप है, जैसा कि सर्किट डायग्राम में दिखाया गया है।
03:10 यहां दिखाए गए अनुसार कनेक्शन करें।
03:13 हम WiFi module और laptop या mobile phone के बीच कनेक्शन स्थापित करेंगे।
03:20 अब हम Arduino IDE में प्रोग्राम लिखेंगे।Arduino IDE खोलें।
03:27 अपने Arduino board को अपने PC से जोड़ें।
03:30 सबसे पहले, हमें port का नाम ज्ञात होना चाहिए, जिससे Arduino जुड़ा है।
03:35 Tools मेनू पर जाएं। Port विकल्प को चुनें।
03:40 मेरे केस में, ttyUSB0, port है। अपना port नाम नोट करें।
03:49 Windows यूजर्स नीचे दिए गए स्टेप्स को छोड़ सकते हैं क्योंकि port स्वतः ही पता चल जाता है।
03:56 Ctrl+Alt+T कीज़ को एक साथ दबाकर terminal खोलें।
04:03 sudo space chmod space a+rw space slash dev slash ttyUSB0 टाइप करें।
04:18 मेरे केस में, port का नाम ttyUSB0 है।
04:25 आपको अपना port नाम निर्दिष्ट करना होगा। एंटर दबाएं।
04:30 system के लिए अपना password दर्ज करें और एंटर दबाएं।
04:35 उपर्युक्त command, usb port के लिए read-write permission प्रदान करता है।
04:40 Arduino IDE पर वापस जाएं।
04:43 आगे हम कम्यूनिकेट करने के लिए ESP8266 module को कॉन्फ़िगर करेंगे।
04:49 मेनू बार में, File मेनू पर क्लिक करें। Preferences को चुनें।
04:56 एक नया विंडो खुलेगा।
04:58 Settings टैब में, Additional Boards Manager URLs सेक्शन पर जाएं। इस json URL को जोड़ें।
05:09 यह Arduino IDE में ESP8266 WiFi module को डाउनलोड करने में मदद करेगा।
05:16 विंडो के नीचे OK बटन पर क्लिक करें।
05:20 मेनू बार में, Tools मेनू पर क्लिक करें और Board को चुनें।
05:25 फिर Boards Manager विकल्प को चुनें।एक नया विंडो खुलेगा।
05:31 ऊपर के दाएं कोने में, हम search टैब देख सकते हैं।
05:35 यहां ESP8266 टाइप करें और एंटर दबाएं।
05:41 ESP8266 by ESP8266 Community को चुनें।
05:48 वर्जन ड्रॉप डाउन बॉक्स में, module के लेटेस्ट वर्जन का चयन करें।
05:53 module को संस्थापित करने के लिए Install बटन पर क्लिक करें।
05:57 संस्थापन को पूरा होने में कुछ मिनट लगेंगे।
06:01 जब तक यह सफलतापूर्वक संस्थापित नहीं हो जाता तब तक प्रतीक्षा करें।
06:05 ESP8266 module अब Arduino IDE में संस्थापित हो गया है।
06:09 विंडो के दाईं ओर नीचे Close बटन पर क्लिक करें।
06:14 अब program को अपलोड करने से पहले हमें ESP8266 module का चयन करना होगा।
06:20 Tools विकल्प पर क्लिक करें और Board को चुनें।
06:25 नीचे स्क्रॉल करें और Generic ESP8266 Module को चुनें।
06:32 इसके बाद, हमें ESP8266 Module के built-in LED को सेट करने की आवश्यकता है। फिर से Tools को चुनें।
06:41 Builtin LED विकल्प पर जाएं। Builtin LED को 1 पर Set करें।
06:48 इसके बाद हम Reset विकल्प को set करेंगे।
06:52 मेनू बार में, Tools को चुनें। Reset Method पर जाएं।
06:58 no dtr in bracket aka ck से Reset मेथड को चुनें।
07:06 यह मैन्युअल रूप से wifi module को रीसेट करने में मदद करेगा।
07:10 अब हम कोड लिखेंगे।दिखाए गए अनुसार कोड टाइप करें।
07:16 हमने ESP8266 library को सम्मिलित किया है।
07:20 SSID, Wi-Fi module का name है।
07:24 यहाँ, मैंने wifi network का नाम WIFI_ESP8266_Pratik रखा है।
07:34 Wi-Fi network से जुड़ने के लिए Password, passcode है

और 12345678, module के लिए password है।

07:47 आपको अपना विशिष्ट ssid और password देना होगा।
07:52 Password parameter अनिवार्य नहीं है।
07:56 यदि आप password parameter नहीं देते हैं, तो Wi-Fi network खुला रहेगा।
08:01 यह आसपास के सभी लोगों के लिए एक्सेस करने योग्य होगा।
08:05 यह command, module के डिफ़ॉल्ट IP address को इनेबल करेगा।
08:10 module का डिफ़ॉल्ट IP address, 192.168.4.1 है।
08:20 setup function के अंदर, दिखाए गए अनुसार कोड लिखें।
08:25 यह command, ESP8266 module के लिए SSID और Password को इनेबल करेगा।
08:33 server.begin, दिए गए SSID और Password के लिए Wi-Fi network को इनेबल करेगा।
08:40 2 सेकंड का delay, module को boot करने के लिए दिया जाता है।
08:44 ESP8266 module का Built-in LED, OUTPUT mode के लिए Set है।
08:51 कोड को void loop function के अंदर कॉपी और पेस्ट करें।
08:56 यह कोड इस ट्यूटोरियल के Code Files लिंक में उपलब्ध है। आप इसे डाउनलोड और उपयोग कर सकते हैं।
09:04 यह HTML code यहां दिखाए गए अनुसार web page जेनरेट करेगा।
09:10 जब LED ON या LED OFF बटन दबाया जाता है, मान program में पास होता है।
09:17 program मान को चेक करता है और ESP8266-01 module के built-in LED को कंट्रोल करता है।
09:27 program को वेरीफाई करने के लिए compile बटन पर Click करें।
09:31 वर्तमान program को सेव करने के लिए एक पॉप अप विंडो दिखाई देगा।
09:35 program को WiFi_ESP8266 के रूप में सेव करें।
09:43 और program को सेव करने के लिए save बटन पर क्लिक करें।
09:48 अब ESP8266-01 में वर्तमान program को अपलोड करने के लिए upload बटन पर क्लिक करें।
09:58 हम स्क्रीन के नीचे program को अपलोड होते हुए देख सकते हैं।
10:03 जब स्टेट Connecting में बदलता है, तो breadboard पर push button दबाएं। 2 से 3 सेकंड के बाद इसे छोड़ दें।
10:13 हम Leaving…. Soft resetting के रूप में संदेश देखेंगे, जैसा यहां दिखाया गया है।
10:20 यह दर्शाता है कि program सफलतापूर्वक अपलोड हो गया है।
10:25 अपने mobile internet को बंद करें।
10:28 अपने mobile phone के Wi-Fi option को खोलें।
10:32 कनेक्ट करने के लिए निकटतम network को सर्च करें।
10:35 मेरे केस में, मुझे WIFI_ESP8266_Pratik मिल रहा है क्योंकि मैंने कोड में यह नाम दिया है। WiFi चुनें।
10:52 password दर्ज करें और चेक करें यदि यह WiFi से कनेक्ट हो गया है।
10:57 अपने mobile phone में Web Browser खोलें। IP address 192.168.4.1 दर्ज करें।
11:11 यह निर्माता द्वारा ESP8266-01 Wi-Fi module का default IP address है।
11:22 web page, HTML code के अनुसार खुलता है।
11:26 हम देख सकते हैं कि ESP8266-01 module का LED, OFF है।
11:34 LED ON बटन पर क्लिक करें जो Wi-Fi module के नीले LED को टर्न ऑन करेगा।
11:41 यह हमारे LED OFF बटन दबाने तक ON रहेगा।
11:46 LED OFF बटन पर क्लिक करें, जो Wi-Fi module के नीले LED को टर्न ऑफ करेगा।
11:52 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में।
11:58 इस ट्यूटोरियल में, हमने ESP8266-01 मॉड्यूल पर कोड को कॉन्फ़िगर और अपलोड करना
12:09 ESP और अन्य डिवाइसों के बीच Wireless Communication स्थापित करना सीखा।
12:15 नियतकार्य के रूप में,चेक करें कि क्या आपके PC या लैपटॉप में wireless connectivity है और नीचे दिए गए स्टेप्स को करें।
12:23 ऊपरी दाएं कोने पर, WiFi आइकन पर क्लिक करें।
12:28 अपने WiFi का नाम चुनें और password दर्ज करें।
12:32 browser खोलें और 192.168.4.1 पर जाएं।
12:41 बटन का चयन करें और ESP8266-01 module पर आउटपुट देखें।
12:49 आपको यहां दिखाए गए अनुसार असाइनमेंट का आउटपुट देखना चाहिए।
13:03 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट का संक्षिप्त में वर्णन करता है।कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
13:11 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम Workshops आयोजित करती है और प्रमाण-पत्र देती है।
13:18 कृपया इस फोरम पर अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
13:22 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट, NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
13:29 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है।हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Jayarastogi, Sakinashaikh