Synfig/C3/Logo-animation/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 13:52, 23 September 2018 by Indiantranslators2012 (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search
Time
Narration
00:01 Synfig का प्रयोग करके “Logo animation” के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगें - मिरर ऑब्जेक्ट बनाना,
00:10 लोगो को एनीमेट करना
00:12 Spherize effect बनाना
00:15 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ - Ubuntu Linux 14.04 OS, Synfig वर्जन 1.0.2।
00:26 आइये Synfig खोलते हैं।
00:28 canvas पर जाएँ। Properties पर क्लिक करें।
00:31 Image में, Width को बदल कर 1920 तथा Height को 1080 करें।
00:40 Other पर क्लिक करें। Locks and Links में सभी चेकबॉक्स पर निशान लगाएँ।
00:47 Apply पर क्लिक करें और OK करें।
00:49 आइए सर्वप्रथम एक बैकग्राउंड बनाते हैं।
00:52 Spline tool चुनें।
00:55 Layer Type में Tool options के अंतर्गत, Create a region layer विकल्प चुना जाना चाहिए।
01:01 दिखाए गए अनुसार canvas के आधे हिस्से को कवर करता हुआ समकोण त्रिभुज बनाएं।
01:07 पहले नोड पर राइट क्लिक करके होल्ड करें। कॉंटेक्स्ट मेनू खुलता है।
01:12 पुनः राइट-क्लिक करें और Loop Spline चुनें। अब लूप पूर्ण हो गया है।
01:20 फिर, Transform tool पर क्लिक करें।
01:23 हमें डिफ़ॉल्ट रंग भरा हुआ त्रिभुज मिलता है।
01:27 आइए अब Ctrl + S keys दबाकर फाइल सेव करते हैं।
01:32 मैं डिफ़ॉल्ट नाम को बदल कर Logo-animation करूँगी।
01:37 और इस फाइल को Desktop पर सेव करूँगी।
01:40 आप अपनी इच्छानुसार कोई भी नाम दे सकते हैं।
01:44 फिर, हम इस त्रिभुज का रंग बदलेंगे।
01:47 ऐसा करने के लिए, Parameters panel में Color parameter पर क्लिक करें।
01:52 अब रंग को बदल कर हरा करें और लेयर का नाम बदल कर Triangle-1 करें।
02:01 लेयर की प्रतिलिपि बनाएँ और नाम बदल कर Triangle-2 करें।
02:06 फिर रंग को बदल कर पीला करें।
02:10 अब Tool box में जाएँ और Mirror tool चुनें।
02:14 माउस को क्लिक और ड्रैग करके Triangle-2 के सभी नोड चुनें।
02:19 देखें कि Tool options में Vertical अक्ष चयनित की गई है।
02:25 अब त्रिभुज के ऊपरी बाएँ नोड पर क्लिक करें।
02:29 इसे दिखाए गए अनुसार ऊर्ध्वाधर दिशा में फ्लिप करें।
02:33 एक बार फिर, Tool options में अक्ष को बदल कर Horizontal कर देते हैं।
02:38 अब, त्रिभुज के निचले बाएँ नोड पर क्लिक करें।
02:41 इसे दिखाए गए अनुसार क्षैतिज दिशा में फ्लिप करें।
02:46 Ctrl+S keys दबा कर फाइल सेव करें।
02:50 जैसे जैसे हम आगे बढ़ेंगे, मैं बार-बार यह नहीं कहूंगी। लेकिन कृपया नियमित अंतराल पर ऐसा करते रहें।
02:57 फिर, आइए इन दोनों त्रिभुजों को एनीमेट करते हैं।
03:00 Transform tool चुनें।
03:02 Turn on animate editing mode आइकन पर क्लिक करें।
03:06 current frame बॉक्स में 20 टाइप करें और Enter दबाएँ।
03:11 Keyframes panel में, एक keyframe जोड़ें।
03:15 शून्य फ्रेम पर वापस आएँ।
03:17 दिखाए गए अनुसार पीले त्रिभुज के हरे बिंदु पर क्लिक करें और इसे कैनवास के बाहर ले जाएं।
03:25 हरे त्रिभुज के लिए भी ऐसा ही करें।
03:28 Turn off animate editing mode आइकन पर क्लिक करें।
03:32 एनीमेशन की जाँच करने के लिए Time cursor को शून्य और 20वें फ्रेम के बीच ले जाएँ।
03:39 फिर, आइए Spoken Tutorial logo लोगो इम्पोर्ट करते हैं।
03:42 मैंने लोगो Documents फोल्डर में रखा है।
03:46 यह लोगो फाइल आपको इस ट्यूटोरियल के साथ दिए गए Code files लिंक में मिल जाएगी।

कृपया इसे डाउनलोड करके प्रयोग करें।

03:55 File पर जाएँ और Import पर क्लिक करें।
03:59 चूंकि मैं लेयर को Rotate effect देना चाहती हूं, इसलिए हम पहले logo layer को समूहबद्ध करेंगे।
04:05 Group layer का नाम बदल कर ST-Logo करें।
04:09 handle में मौजूद नारंगी बिंदु का प्रयोग करके लोगो का आकार घटाएँ।
04:14 अब Turn on animate editing mode आइकन पर क्लिक करें।
04:18 शून्य फ्रेम पर जाएँ
04:20 फिर ST-Logo group layer की ड्रॉप-डाउन सूची में क्लिक करें और logo.png layer चुनें।
04:27 Parameters panel में Alpha amount को बदल कर शून्य कर दें।
04:33 फिर logo में रोटेशन इफ़ेक्ट लगाते हैं।
04:37 इसके लिए, सर्वप्रथम logo.png layer पर राइट क्लिक करें।
04:41 फिर New layer, Transform पर और अंत में Rotate पर क्लिक करें।
04:47 अब 50वें फ्रेम पर जाएँ।
04:50 Keyframes panel में, एक keyframe जोड़ें।
04:54 Parameters panel में रोटेशन अमाउंट को बदल कर 360 करें।
05:00 पुनः logo.png layer चुनें।
05:04 अब 60वें फ्रेम पर जाएँ।
05:06 दिखाए गए अनुसार, logo को थोड़ा ऊपर खिसकाएँ।
05:10 Turn off animate editing mode आइकन पर क्लिक करें।
05:14 logo को डीसेलेक्ट करने के लिए canvas के बाहर क्लिक करें।
05:18 फिर आइए कुछ टेक्स्ट टाइप करते हैं।
05:21 तो, Text tool पर क्लिक करें और canvas पर क्लिक करें।
05:25 एक टेक्स्ट बॉक्स प्रकट होता है। यहाँ मैं Spoken Tutorial टाइप करके Ok पर क्लिक करूँगी।
05:34 Parameters panel में, टेक्स्ट का रंग बदल कर काला और आकार बदल कर 100 करें।
05:43 मैं layer का नाम बदल कर Spoken Tutorial करूँगी।
05:47 Transform tool पर क्लिक करें और टेक्स्ट के हरे बिंदु को चुनें।
05:53 टेक्स्ट को दिखाए गए अनुसार नीचे की तरफ़ canvas से बाहर ले जाएं।
05:59 Turn on animate editing mode आइकन पर क्लिक करें।
06:02 अब 70वें फ्रेम पर जाएं और टेक्स्ट को ऊपर खिसकाकर लोगो के नीचे रखें।
06:09 एक बार पुनः, Turn on animate editing mode आइकन पर क्लिक करें।
06:14 Spoken tutorial layer को समूहबद्ध करें और समूह का नाम बदल कर ST-Text करें।
06:21 ST-Text group layer की ड्रॉप-डाउन सूची पर क्लिक करें।
06:25 Spoken Tutorial layer पर राइट क्लिक करें और फिर New layer पर क्लिक करें।
06:30 अब Distortions पर और फिर Spherize पर क्लिक करें।
06:35 Spherize effect के मध्य हरे बिंदु पर क्लिक करें और टेक्स्ट के आरंभ बिंदु तक ड्रैग करें।
06:42 इफ़ेक्ट को बड़ा करने के लिए बाएँ हरे बिंदु पर क्लिक करें और ड्रैग करें।
06:47 एक बार पुनः Turn on animate editing mode पर क्लिक करें।
06:51 इस बार 100वें फ्रेम पर जाएँ और इफ़ेक्ट को canvas के बाहर ले जाएँ।
06:57 अब Turn off animate editing mode पर क्लिक करें।
07:02 अंत में, हम अपने logo animation को रेंडर करेंगे। उससे पहले, फाइल सेव कर लें।
07:08 अब File पर जाएँ और Render पर क्लिक करें।
07:11 Extension को बदल कर avi करें। Target को बदल कर ffmpeg करें।
07:18 Quality को बढ़ा कर 9 करें, और Render बटन पर क्लिक करें।
07:25 अब अपनी फाइल को चेक करते हैं। Desktop पर जाएँ।
07:28 आउटपुट पर राइट क्लिक करें और Firefox web browser का उपयोग करके प्ले करें।
07:34 हमारा लोगो एनीमेशन ऐसा दिखाई देता है।
07:38 आप अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर सकते हैं और अन्य विधि से भी बना सकते हैं।
07:43 इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है।
07:47 आइए सारांशित करते हैं। इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा - एक मिरर ऑब्जेक्ट बनाना,
07:53 लोगो एनीमेट करना, Spherize इफ़ेक्ट बनाना
07:57 यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है। Synfig logo का प्रयोग करके एक लोगो एनीमेशन बनाएं।
08:03 लोगो आपको Code files लिंक में मिल जाएगा।
08:08 आपका पूर्ण किया हुआ असाइनमेंट ऐसा दिखाई देना चाहिए।
08:12 निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

कृपया इसे देखें।

08:18 कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फोरम में भेजें।
08:21 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम कार्यशालाएं आयोजित करती है और प्रमाण पत्र देती है।
08:26 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
08:30 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा समर्थित है।
08:36 इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।
08:41 यह ट्यूटोरियल इ. अमित कुमार द्वारा अनूदित है, आईआईटी बॉम्बे से एनीमेशन टीम के साथ मैं आरती आपसे विदा लेती हूँ।

जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Indiantranslators2012, Sakinashaikh