Synfig/C2/Draw-a-Toy-train/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 12:17, 3 October 2018 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Synfig का उपयोग करके “Draw a Toy train” के इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे
00:09 मूल आकृतियाँ बनाना, आकृतियों में रंग भरना, ऑब्जेक्ट्स को ग्रुप एवं डुप्लिकेट करना तथा
00:14 Guideline का उपयोग करके आकृतियों को संरेखित करना
00:17 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ
00:20 Ubuntu Linux 14.04 OS
00:24 Synfig version 1.0.2
00:27 आइए Synfig खोलते हैं।
00:29 सबसे पहले, हम टॉय ट्रेन के डिब्बे बनाएँगे।
00:33 इसके लिए, Rectangle tool चुनें।
00:36 Tool options में, जाँच करें कि Create a region layer को चुना गया है या नहीं।
00:42 अब, canvas पर एक आयत बनाएँ।
00:46 लेयर का नाम बदलकर Part-1 करें।
00:50 Parameters panel पर जाएं और रंग को बदलकर green कर दें।
00:56 अब Transform tool पर क्लिक करें।
00:58 फिर आकृति को डीसेलेक्ट करने के लिए canvas के बाहर क्लिक करें।
01:02 canvas पर कोई भी आकृति बनाने के बाद इस चरण को करना याद रखें।
01:07 आइए हमारी फ़ाइल को सेव करते हैं।
01:09 File पर जाएँ। Save as पर क्लिक करें।
01:13 फ़ाइल का नाम बदलकर Toy-Train-animation करें।
01:18 इसे अपने Desktop में सेव करें।
01:21 अब, एक बार फिर Rectangle tool चुनें।
01:26 दिखाए गए अनुसार पिछले आयत के केंद्र में एक आयत बनाएँ।
01:32 यह ट्रेन की खिड़की होगी।
01:35 आइए इस लेयर का नाम बदलकर Window करते हैं।
01:41 आइए, Polygon tool पर क्लिक करते हैं।
01:43 Tool options में, जाँच करें कि Create a region layer को चुना गया है या नहीं।
01:50 दिखाए गए अनुसार आयत के ऊपर एक समलंब चतुर्भुज बनाएँ।
01:54 समलंब चतुर्भुज को बंद करने के लिए आरंभ बिंदु पर क्लिक करें।
01:59 इस लेयर का नाम बदलकर Part-2 करें।
02:03 मैं इसका रंग बदलकर लाल करूँगी।
02:07 अब, Transform tool चुनें।
02:10 Layers panel पर जाएँ।
02:12 सभी लेयर चुनें और उन्हें ग्रुप करें।
02:15 ग्रुप लेयर का नाम बदलकर Compartment-3 करें।
02:20 handle के नारंगी बिंदु का उपयोग करके लेयर का आकार बदलें।
02:24 handle के हरे बिंदु का उपयोग करके इसे canvas के बाईं ओर ले जाएं।
02:30 Ctrl और S कुंजी दबाकर फ़ाइल सेव करें।
02:35 इसके बाद आइए ट्रेन का पहिया बनाते हैं।
02:38 कोई भी आकृति बनाने के बाद उसे डीसेलेक्ट करने के लिए canvas के बाहर क्लिक करना याद रखें।
02:44 Circle tool चुनें।
02:46 Tool options में, Create a region layer चुना जाना चाहिए।
02:50 दिखाए गए अनुसार एक वृत्त बनाएँ और इसके रंग को बदलकर गहरा नीला कर दें।
02:56 अब Star tool चुनें।
02:59 Tool options में, Create a star layer चुना जाना चाहिए।
03:05 कर्सर को वृत्त के केंद्र में रखें और एक तारा बनाएँ।
03:09 अब Transform tool चुनें।
03:12 देखें वहाँ 1 handle और 2 बिंदु हैं।
03:16 आकृति की स्थिति बदलने के लिए हैंडल के हरे बिंदु पर क्लिक करके उसे ड्रैग करें।
03:22 रोटेशन के लिए handle में मौजूद नीले बिंदु का प्रयोग करें।
03:26 मध्य में स्थित हरा बिंदु तारा आकृति के बाहरी किनारे को समायोजित करने की अनुमति देता है।
03:31 अंतिम बिंदु आकार बदलने के लिए प्रयोग किया जाता है।
03:34 तारा और वृत्त, दोनों लेयरों को चुनें।
03:37 उन्हें ग्रुप करें और फिर नाम बदलकर Wheel-1 करें।
03:41 इस ग्रुप लेयर का आकार बदलें और इसे डिब्बे के नीचे रखें।
03:47 अब Wheel-1 group layer को डुप्लीकेट करें।
03:50 इसका नाम बदलकर Wheel-2 करें और डिब्बे के दूसरे सिरे पर ले जाएँ।
03:56 अब सभी ग्रुप लेयर चुनें।
03:59 उन्हें पुनः ग्रुप करें और Compartment-3 नाम दें।
04:04 अब Duplicate आइकॉन पर दो बार क्लिक करें।
04:08 डुप्लिकेट की गई ग्रुप लेयरों को क्रमशः 'Compartment-2 और Compartment-1 नाम दें।
04:17 Compartment-2 ग्रुप लेयर चुनें।
04:20 Shift key का उपयोग करके handle के मध्य हरे बिंदु को ड्रैग करें।
04:24 Compartment-1 ग्रुप लेयर के लिए भी ऐसा ही करें।
04:30 Ctrl और S कुंजी दबाकर फ़ाइल सेव करें।
04:34 इसके बाद, आइए इंजन बनाते हैं।
04:36 Canvas के बाहर क्लिक करें।
04:39 Circle tool चुनें और दिखाए गए अनुसार एक वृत्त बनाएँ।
04:43 इस लेयर को Engine-part-1 नाम दें।
04:47 इसका रंग बदलकर गुलाबी करें।
04:50 फिर Rectangle tool पर क्लिक करें और वृत्त के ऊपरी हिस्से पर इसे आधा ढकते हुए एक आयात बनाएँ।
04:59 इस लेयर को Engine-part-2 नाम दें और इसका रंग बदलकर पीला करें।
05:06 इस आयत के ऊपर एक और आयत बनाएं।
05:10 इस लेयर को Engine-part-3 नाम दें और इसका रंग बदलकर हरा करें।
05:17 उसी rectangle tool का उपयोग करके, दिखाए गए अनुसार खिड़की बनाएँ।
05:22 इस लेयर को Engine-window नाम दें।
05:26 इंजन की सभी लेयर चुनें और उन्हें ग्रुप करें।
05:29 फिर इसे Engine नाम दें।
05:32 Ctrl और S कुंजी दबाकर फ़ाइल सहेजें।
05:37 डिब्बे की ड्रॉप डाउन सूची में से किसी एक पर क्लिक करें।
05:40 Wheel-1 और Wheel-2 दोनों ग्रुप लेयरों को चुनें और कॉपी करें।
05:45 Engine group layer में पेस्ट करें।
05:49 Shift key का उपयोग करके इन पहियों को इंजन के नीचे ड्रैग करें।
05:54 अब, शीर्ष रुलर से एक guideline ड्रैग करें और इसे डिब्बों के नीचे रखें।
06:03 यह guideline डिब्बों और इंजन को एक पंक्ति में संरेखित करने में हमारी मदद करेगी।
06:10 फिर, Engine को Compartment-1 के नज़दीक लाएँ और संरेखित करें।
06:16 फिर सभी डिब्बे लिंक करने के लिए एक आयत खींचे।
06:20 लेयर को Belt नाम दें और इसका रंग बदलकर काला करें।
06:27 Belt layer को Layers सूची के निचले हिस्से में ले जाएँ।
06:31 अंत में, आइए पटरी बनाते हैं।
06:33 Rectangle tool पर क्लिक करें।
06:36 यहाँ दिखाए गए अनुसार, पहिए के नीचे एक आयत बनाएँ।
06:40 लेयर का नाम बदलकर Rail करें और इसका रंग बदलकर black करें।
06:47 अब ट्रेन की ड्रॉइंग पूर्ण हो गई है।
06:50 अंत में, Ctrl + S दबाकर फ़ाइल को पुनः सेव करें।
06:56 इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है।
07:00 आइए सारांशित करते हैं। इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा
07:04 मूल आकृतियाँ बनाना
07:06 आकृतियों में रंग भरना
07:08 ऑब्जेक्ट्स को ग्रुप एवं डुप्लिकेट करना तथा
07:10 Guideline का उपयोग करके आकृतियों को संरेखित करना
07:13 यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है-
07:14 इस ट्यूटोरियल में बताए गए अनुसार Synfig में एक बस बनाएँ।
07:20 आपका पूर्ण किया हुआ असाइनमेंट ऐसा दिखाई देना चाहिए।
07:24 यह वीडियो Spoken Tutorial प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।
07:28 कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
07:30 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन परीक्षण पास करने पर प्रमाण पत्र देती है।
07:36 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
07:39 कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फ़ोरम में भेजें।
07:43 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
07:48 इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।
07:53 यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से स्पोकन ट्यूटोरियल एनीमेशन टीम के साथ मैं ज्योति सोलंकी आपसे विदा लेती हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Arthi, Indiantranslators2012, Sakinashaikh