Synfig/C2/Create-a-star-animation/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 21:38, 5 November 2018 by Indiantranslators2012 (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time
Narration
00:01 Synfig का उपयोग करके “Star animation” के इस Spoken Tutorial में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे:

ग्रेडिएंट कलर एनीमेशन,

00:12 ग्रुप लेयर एवं स्टार एनीमेशन
00:16 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूं:

Ubuntu Linux 14.04 OS,

00:22 Synfig version 1.0.2 का।
00:26 आइए Synfig खोलते हैं।
00:28 मेरे पास मेरे Documents फोल्डर में एक ब्रांच की इमेज है।
00:33 यह इमेज Code files नामक लिंक में आपको दी गई है। आइए इसे import करते हैं।
00:38 File पर जाएँ। Import पर क्लिक करें। ब्रांच की इमेज चुनें।
00:44 Layers panel पर जाएँ। Branch layer चुनें।
00:48 अब handle प्रकट होता है।
00:51 नारंगी रंग के डॉट पर क्लिक करें और दिखाए गए अनुसार इमेज को resize करें।
00:55 नारंगी रंग के डॉट पर क्लिक करें और इसे canvas के निचले हिस्से में ले जाएँ।
01:00 अब हमारी फ़ाइल को save करते हैं। File पर जाएँ। Save पर क्लिक करें।

मैं फाइल को Desktop में सेव करूंगी।

01:08 डिफ़ॉल्ट नाम बदल कर Rocket hyphen animation करें।

Save पर क्लिक करें।

01:15 फिर, आइए कुछ स्टार बनाते हैं।
01:18 अब Tool box पर जाएँ। Star tool पर क्लिक करें।
01:22 ब्रांच के ऊपर canvas के ख़ाली हिस्से में 10 स्टार बनाएँ।
01:31 Layers panel पर जाएं। shift कुंजी दबाकर सभी स्टार layers को सेलेक्ट करें।
01:37 अब उन्हें ग्रुप करने के लिए नीचे मौजूद group icon पर क्लिक करें।
01:41 ग्रुप लेयर का नाम बदलकर Stars कर दें। Stars group layer को डीसेलेक्ट करने के लिए canvas के बाहर क्लिक करें।
01:49 फिर, आइए एक ग्रेडिएंट बैकग्राउंड बनाते हैं।

Tool box पर जाएँ। Gradient tool पर क्लिक करें।

01:56 Tool options panel में, जाँच करें कि Create a linear gradient विकल्प सेलेक्ट किया गया है या नहीं।
02:03 canvas के ऊपर mouse क्लिक करें और इसे नीचे तक खींचे।
02:08 देखें canvas पर एक ब्लैक एंड व्हाइट gradient दिखाई देता है।
02:14 Parameters panel पर जाएँ।

Gradient value पर डबल क्लिक करें। एक डायलॉग बॉक्स खुलता है।

02:21 देखें वहाँ नीचे बॉक्स के प्रत्येक सिरे पर 2 Color stop icons हैं।
02:27 ये आइकॉन ग्रेडिएंट के 2 रंगों को प्रदर्शित करेंगे।
02:31 बायाँ Color stop icon, default रूप से सेलेक्ट किया गया है। रंग को बदलकर हल्का नीला करें।
02:38 फिर, दायाँ Color stop icon चुनें। रंग को बदलकर सफ़ेद कर दें।

डायलॉग बॉक्स को बंद कर दें।

02:46 canvas में होने वाले रंग परिवर्तन को देखें।
02:50 Animation panel में, Turn on Animate editing mode आइकॉन पर क्लिक करें।
02:55 25वें फ़्रेम पर जाएँ। keyframes panel में एक keyframe जोड़ें।
03:01 Parameters panel पर जाएँ।

Gradient parameter मान पर क्लिक करें।

03:08 बाईं ओर के रंग को बदलकर काला और दाईं ओर के रंग को गहरा नीला करें।
03:15 देखें कि Time track panel में waypoints बन गए हैं।
03:20 canvas में होने वाले रंग परिवर्तन को देखने के लिए Time cursor को शून्य से 25वें फ़्रेम तक खींचे।
03:28 हमारी फाइल को save करने के लिए Ctrl and S कुंजी दबाएं।
03:32 हमें ग्रेडिएंट बैकग्राउंड को नीचे खिसकाने की आवश्यकता है।
03:36 तो, Layers panel पर जाएं। Lower layer बटन पर दो बार क्लिक करें।
03:41 फिर आइए स्टार के अल्फ़ा मानों को एनीमेट करते हैं। तो, Stars group layer को सेलेक्ट करें।
03:48 शून्यवें फ़्रेम पर जाएँ।
03:51 Parameters panel में, Amount parameter के मान पर डबल क्लिक करें।
03:56 इसका मान बदलकर शून्य कर दें। Enter दबाएँ।
04:00 देखें कि स्टार अब दिखाई नहीं दे रहे हैं।
04:04 25वें फ़्रेम पर जाएँ। Amount parameter मान को पुनः बदलकर 0 कर दें।
04:10 40वें फ़्रेम पर जाएँ। Keyframes panel में, एक नया keyframe जोड़ें।
04:17 Parameters panel में, Amount parameter का मान बदलकर 1 कर दें।
04:23 55वें फ़्रेम पर जाएँ। Keyframes panel में, 25वें फ़्रेम को सेलेक्ट करें। Duplicate icon पर क्लिक करें।
04:32 फिर 70वें पर जाएँ। Keyframes panel में, 40वें फ़्रेम को सेलेक्ट करें।Duplicate icon पर क्लिक करें।
04:41 हमारी फाइल को save करने के लिए Ctrl and S कुंजी दबाएं।
04:45 अंत में अब हम एनीमेशन को रेंडर करेंगे।
04:49 File पर जाएँ। Render पर क्लिक करें।
04:53 extension को बदलकर avi करें। Target को बदलकर ffmpeg करें।

Render पर क्लिक करें।

05:03 अब आइए Desktop पर जाते हैं और Firefox web browser का उपयोग करके एनीमेशन चलाते हैं।
05:10 इसके साथ ही यह ट्यूटोरियल समाप्त होता है।

आइए सारांशित करते हैं।

05:15 इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा : ग्रेडिएंट कलर एनीमेशन बनाना, लेयर को ग्रुप करना और स्टार एनीमेशन बनाना।
05:24 यहां आपके लिए एक असाइनमेंट है। सूर्योदय का एनीमेशन बनाएँ। इसकी इमेज आपको Code files लिंक में दी गई है।
05:33 आपका पूर्ण किया हुआ असाइनमेंट इस तरह दिखना चाहिए।
05:37 इस लिंक पर मौजूद वीडियो Spoken Tutorial प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।

05:45 हम Spoken Tutorials का उपयोग करके कार्यशालाएं आयोजित करते हैं और प्रमाण पत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
05:52 कृपया अपने समयबद्ध प्रश्न इस फ़ोरम में भेजें।
05:56 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
06:02 यह ट्यूटोरियल इं. अमित कुमार द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से स्पोकन ट्यूटोरियल टीम के साथ मैं आरती आपसे विदा लेती हूँ।

जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Indiantranslators2012