Difference between revisions of "QGIS/C4/DEM-Analysis/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with " {|border=1 || '''Time''' || '''Narration''' |- || 00:01 || '''DEM Analysis''' in '''QGIS''' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका...")
 
 
Line 333: Line 333:
 
|| 08:03
 
|| 08:03
 
||इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न सीखा,
 
||इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न सीखा,
'''SRTM''' डेटा वेबसाइट से '''DEM''' डेटा डाउनलोड़ करना।
+
'''SRTM''' डेटा वेबसाइट से '''DEM''' डेटा डाउनलोड़ करना।
  
 
|-
 
|-

Latest revision as of 15:53, 11 March 2021

Time Narration
00:01 DEM Analysis in QGIS पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे,
00:11 SRTM डेटा वेबसाइट से DEM डेटा डाउनलोड़ करना।
00:16 DEM का Hillshade दिखाना
00:19 यहां मैं उपयोग कर रही हूँ,

Ubuntu Linux OS वर्जन16.04

00:25 QGIS वर्जन 2.18 और एक कार्यरत इंटरनेट कनेक्शन।
00:33 इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए आपको QGIS इंटरफेस के साथ परिचित होना चाहिए।
00:39 इस श्रृंखला में पूर्वापेक्षा ट्यूटोरियल्स को देखने के लिए कृपया इस वेबसाइट पर जाएं।
00:45 Digital Elevation Model या DEM रेस्टर फाइल है।
00:50 यह प्रत्येक रेस्टर सेल के लिए एलवेशन डेटा दर्शाता है।
00:55 DEMs का उपयोग अनावृत भूखंड को दर्शाने के लिए किया जाता है।
01:00 भूखंड आमतौर पर वनस्पति और मानव निर्मित विशेषताओं से रहित हैं।
01:06 DEMs का उपयोग एलवेशन (ऊंचाई) के आधार पर किसी क्षेत्र की गणना और विश्लेषण के लिए किया जाता है।
01:14 DEM डेटा डाउनलोड़ करें।
01:17 दिए गए लिंक को किसी भी वेब ब्राउजर में खोलें।
01:21 Shuttle radar topography mission (SRTM) data वेबसाइट खुलती है।
01:27 इस वेबसाइट से SRTM डेटा को मुक्त में डाउनलोड़ किया जा सकता है।
01:32 Download Manager पेज पर, एलवेशन मॉडल्स टाइल्स में व्यवस्थित हैं।
01:39 दो ऑप्शन्स Tile Size और Format उपलब्ध हैं।
01:44 हम रेडियो बटन्स पर क्लिक करके टाइल साइज और फॉर्मेट चुन सकते हैं।
01:50 पेज को विश्व मानचित्र पर नीचे स्क्रोल करें।
01:54 विश्व मानचित्र को जूम इन करने के लिए मानचित्र के बाएं कोने पर प्लस चिन्ह का उपयोग करें।
02:00 Maharashtra टाइल पर क्लिक करें।
02:03 विश्व मानचित्र के ऊपरी बाएं कोने में स्थित Search बटन पर क्लिक करें।
02:09 Download विंडो खुलता है।
02:12 Description हैडिंग पर नीचे स्क्रोल करें। निचले भाग में Download SRTM लिंक पर क्लिक करें।
02:20 एक डायलॉग बॉक्स खुलता है, Save File ऑप्शन चुनें। OK बटन पर क्लिक करें।
02:29 मेरे सिस्टम पर zip file Downloads फोल्डर में डाउनलोड़ होती है।
02:34 zip file के कंटेंट को एक्स्ट्रैक्ट करें।
02:38 राइट-क्लिक करें और Extract Here ऑप्शन चुनें।
02:43 एक्स्ट्रैक्ट किए गए फोल्डर पर डबल-क्लिक करें। यह DEM dataset है।
02:50 यहां हम भिन्न फाइल एक्सटेंशन्स के साथ कई फाइल्स देखते हैं।
02:55 फोल्डर बंद करें।
02:57 QGIS इंटरफेस खोलें।
03:00 Click on, Layer menu on the menu bar में Layer menu पर क्लिक करें।
03:04 sub-menu से Add Layer चुनें, Add Raster Layer ऑप्शन पर क्लिक करें।
03:11 Data source डायलॉग बॉक्स खुलता है।
03:14 SRTM वेबसाइट से डाउनलोड़ किए गए SRTM फोल्डर पर जाएं।
03:21 फोल्डर के कंटेंट्स से .tif एक्सटेंशन वाली फाइल चुनें। Open बटन पर क्लिक करें।
03:31 आप कैनवास पर भूखंड का DEM देखेंगे।
03:36 DEM में भूखंड की सभी 3D information होती है।
03:41 रेस्टर इमेज पर प्रत्येक पिक्सेल, उस स्थान पर औसत एलवेशन (ऊंचाई) का दर्शाता है। यह एलवेशन मीटरों में दी गई है।
03:52 डार्क पिक्सेल्स कम ऊंचाऊ वाले क्षेत्र दर्शाते हैं।
03:57 लाइटर पिक्सेल्स अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र दर्शाते हैं।
04:02 इस मानचित्र का DEM विश्लेषण शुरू करते हैं।
04:07 मैन्यू बार में Raster मैन्यू पर क्लिक करें।
04:11 ड्राप-डाउन से Analysis पर क्लिक करें। सब-मैन्यू से DEM (Terrain models) पर क्लिक करें।
04:19 DEM डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:22 डिफॉल्ट चयन के रूप में इनपुट फाइल फील्ड में DEM layer है।
04:28 Output file के आगे Select बटन पर क्लिक करें।
04:33 Save the results to डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:37 डायलॉग बॉक्स में, फाइल को Hillshade.tif. नाम दें।
04:44 मैं इसे Desktop पर सेव करूंगा।
04:47 Save बटन पर क्लिक करें।
04:50 Mode ऑप्शन के रूप में Hillshade' चुनें।
04:54 यहां डिफॉल्ट रूप से Hillshade' पहले से ही चयनित है।
04:59 Load into canvas when finished के आगे चेक बॉक्स को चेक करें।
05:05 यहां डिफॉल्ट रूप से यह पहले से ही चयनित है।
05:09 डिफॉल्ट सेटिंग्स को एेेसे ही रहने दें।
05:12 Ok बटन पर क्लिक करें।
05:15 Processing Completed मैसेज के साथ एक पॉप-अप बॉक्स खुलता है।OK बटन पर क्लिक करें।
05:22 Qgis.bin डायलॉग बॉक्स में OK बटन पर क्लिक करें।
05:27 'DEM डायलॉग बॉक्स में' Close बटन पर क्लिक करें।
05:32 नया लेयर Hillshade अब Layers panel में जुड़ गया है।
05:37 आप कैनवास पर रेस्टर मानचित्र को Hillshade मोड़ में देखेंगे।
05:42 यह मानचित्र 3D इमेज बनाने के लिए लाइट और शेडो से तैयार किया गया है।
05:48 मॉडल को अधिक स्पष्ट बनाने के लिए, हम एक आवरले के रूप में Hillshade' का उपयोग करेंगे।
05:54 अब हम मूल DEM' लेयर के symbology को बदलेंगे।
05:59 Layers पैनल में srtm layer पर राइट-क्लिक करें।
06:04 कॉन्टैक्स्ट मैन्यू से Properties ऑप्शन चुनें।
06:09 Layer Properties डायलॉग बॉक्स खुलता है।
06:13 बाएं पैनल से Style चुनें।
06:17 Band Rendering सेक्शन में, Render type को Singleband pseudocolor. में बदलें।
06:24 Load minimum/maximum values में, minimum/maximum रेडियो बटन पर क्लिक करें।
06:33 Interpolation ड्राप-डाउन से Linear चुनें।
06:37 यह यहां डिफॉल्ट चयन है। Color ड्राप-डाउन से Spectral चुनें।
06:44 नीचे स्क्रोल करें। ड्राप-डाउन से Continuous के रूप में Mode चुनें।
06:50 Classify बटन पर क्लिक करें।
06:53 5 नया कलर वैल्यूज बन जाते हैं।
06:57 कलर निम्नतम से उच्चतम रेस्टर के एलवेशन के वैल्यूज को दर्शाते हैं।
07:04 निचले दाएं कोने में Apply' बटन और OK बटन पर क्लिक करें।
07:10 Layers पैनल में Hillshade लेयर को अक्षम करें।
07:14 Hillshade लेयर के सामने चेकबॉक्स को अनचेक करें।
07:18 अब आप कैनवास पर मानचित्र को स्पेक्ट्रल कलर में देखेंगे।
07:24 लाल छायांकित भूखंड कम से कम ऊँचा और नीला सबसे ऊँचा है।
07:30 Hillshade layer को सक्षम (एनेबल) करें।
07:33 Layers Properties डायलॉग बॉक्स खोलें।
07:37 बाएं पैनल से Transparency चुनें।
07:41 स्लाइडर को ड्रैग करके Global transparency को 50% सेट करें।
07:47 Apply बटन और OK बटन पर क्लिक करें।
07:51 मानचित्र को जूमइन करें।
07:53 अब हम कैनवास पर लैंडस्केप की बढ़ी हुई स्थलाकृति देखते हैं।
08:00 संक्षेप में,
08:03 इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न सीखा,

SRTM डेटा वेबसाइट से DEM डेटा डाउनलोड़ करना।

08:11 DEM का Hillshade दिखाना।
08:15 यहां नियतकार्य है।
08:17 रेस्टर मानचित्र के लिए Slope मोड़ का उपयोग करके भूखंड दृष्टिगत करें। Slope लेयर के लिए symbology बदलें।
08:27 संकेत: Mode as Slope के रूप में Mode का उपयोग करें और इसका ओवरले के रूप में उपयोग करें।
08:33 आपका पूर्ण नियतकार्य यहां दिखाए अनुसार दिखना चाहिए।
08:38 यह विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
08:45 हम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग करके कार्यशालाएं आयोजित करते हैं, कृपया हमें लिखें।
08:54 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम पर पोस्ट करें।
08:58 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है।
09:06 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh