Difference between revisions of "QGIS/C2/Vector-Data-Styling/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with "{|border=1 ||'''Time''' ||'''Narration''' |- || 00:01 || '''Vector Data Styling''' in '''QGIS''' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपक...")
 
 
Line 10: Line 10:
 
||इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे,  
 
||इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे,  
  
'''QGIS''' में वेक्टर डेटा लोड़ करना
+
'''QGIS''' में वेक्टर डेटा लोड़ करना
  
 
|-
 
|-

Latest revision as of 17:26, 7 December 2020

Time Narration
00:01 Vector Data Styling in QGIS पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे,

QGIS में वेक्टर डेटा लोड़ करना

00:14 Single symbol स्टाइलिंग , Categorized स्टाइलिंग, Graduated स्टाइलिंग और
00:25 Labeling फीचर्स का उपयोग करके वेक्टर डेटा को स्टाइल करना
00:28 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ

Ubuntu Linux OS वर्जन 16.04.

QGIS वर्जन 2.18.

00:39 इस ट्यूटोरियल का अनुकरण करने के लिए आपको QGIS इंटरफेस से परिचित होना चाहिए।
00:46 यदि नहीं, तो संबंधित ट्यूटोरियल के लिए कृपया हमारी वेबसाइट पर जाएं।
00:51 इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए, आपको प्लेयर के नीचे स्थित Code files लिंक में दिए गए फोल्डर को डाउनलोड़ करने की आवश्यकता है।
01:01 डाउनलोड़ की गई zip फाइल के कंटेंट्स को एक्स्ट्रैक्ट करें।
01:05 एक्स्ट्रैक्ट किए गए फोल्डर में world.shp फाइल पर जाएं।
01:11 मैंने पहले ही कोड़ फाइल को डाउनलोड़, एक्स्ट्रैक्ट किया है और फोल्डर को Desktop में सेव किया है।
01:19 code-file फोल्डर को खोलने के लिए इस पर डबल-क्लिक करें।
01:24 world.shp फाइल पर राइट-क्लिक करें।
01:29 कॉन्टैक्स्ट मैन्यू से, Open with QGIS Desktop ऑप्शन चुनें।
01:36 QGIS इंटरफेस खुलता है।
01:39 QGIS Tips डायलॉग बॉक्स खुलता है।
01:43 डायलॉग बॉक्स को बंद करने के लिए OK बटन पर क्लिक करें।
01:49 विश्व का मानचित्र डिफॉल्ट स्टाइल में कैनवास पर लोड़ होता है।
01:54 आप Layers Panel में world लेयर देख सकते हैं।
01:58 world लेयर पर राइट-क्लिक करें।
02:01 कॉन्टैक्स्ट मैन्यू से, Open Attribute Table चुनें।
02:06 इस लेयर के लिए Attribute टेबल खुलता है।
02:10 यहां आप रो और कॉलम फॉर्मेट में एम्बेडेड विभिन्न फीचर्स का सभी डेटा देख सकते हैं।
02:18 देश के नाम ADMIN कॉलम में दिए गए हैं।
02:22 स्लाइडर को टेबल के निचले भाग पर ड्रैग करें और POP_EST कॉलम पर जाएं।
02:30 इस कॉलम में विभिन्न देशों की जनसंख्या सूचीबद्ध है।
02:35 अब, हम यहां दर्शाए गए जनसंख्या के डेटा को विश्व के मानचित्र पर विभिन्न स्टाइल्स में चित्रित करेंगे।
02:43 attribute टेबल बंद करें।
02:46 world लेयर पर राइट-क्लिक करें।
02:49 कॉन्टैक्स्ट मैन्यू से, Properties ऑप्शन चुनें।
02:53 Layer Properties डायलॉग बॉक्स खुलता है।
02:57 बाएं पैनल में Style टैब पर क्लिक करें।
03:01 Style टैब में विभिन्न स्टाइलिंग ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
03:05 डायलॉग बॉक्स में ऊपरी बाएं कोने पर स्थित ड्राप-डाउन बटन पर क्लिक करें।
03:11 आप यहां भिन्न स्टाइलिंग ऑप्शन्स देखेंगे।
03:15 हम इस ट्यूटोरियल में पहले तीन समझेंगे।
03:19 Single Symbol ऑप्शन चुनें।
03:22 यह ऑप्शन आपको सिंगल स्टाइल चुनने की अनुमति देता है।
03:27 चुनी गई स्टाइल लेयर में सभी फीचर्स पर लागू हो जाएगी।
03:32 Fill पैनल के नीचे उपलब्ध add Symbol layer बटन पर क्लिक करें।
03:38 Symbol layer type के नीचे विभिन्न स्टाइल ऑप्शन प्रदर्शित होते हैं।
03:43 क्योंकि यह एक पॉलीगन डेटासेट है, तो हमारे पास दो मूल पसंद हैं।
03:48 आप पॉलीगन को अपने पसंदीदा रंग और स्टाइल से भर सकते हैं।
03:55 Outline का रंग, स्टाइल और चौड़ाई को भी बदला जा सकता है।
04:02 Fill ड्राप-डाउन के आगे ड्राप डाउन ऐरो पर क्लिक करें।
04:06 रंग-त्रिकोण खुलता है।
04:09 आवश्यक क्रम को चुनने के लिए रंग-त्रिकोण को घुमाएं। मैं नीला रंग चुनूंगी।
04:17 इसी तरह, Outline का रंग चुनें।
04:21 मैं पीला चुनूंगी।
04:25 Fill style में Dense1
04:29 Outline style, solid line.
04:33 Outline width, 0.46 millimeters.
04:38 समझने के लिए विभिन्न स्टाइल ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
04:43 स्टाइलिंग पूर्ण करने के बाद, Layers Properties डायलॉग बॉक्स के निचले-बाएं कोने में OK बटन पर क्लिक करें।
04:52 कैनवास पर, आप देखेंगे कि आपके द्वारा चुने गए स्टाइल पैटर्न के साथ नई स्टाइल लेयर पर लागू हो गई है।
04:59 अब हम देखेंगे कि जनसंख्या के डेटा को मैप कैसे करें।
05:03 जनसंख्या के डेटा को मैप करने के लिए Single Symbol स्टाइल बहुत उपयोगी नहीं है।
05:09 अन्य स्टाइलिंग ऑप्शन को समझते हैं।
05;13 फिर से world लेयर पर क्लिक करें और Properties ऑप्शन चुनें।
05:19 'Layers Properties डायलॉग बॉक्स में, इस समय हम Style टैब से Categorized चुनेंगे।
05:26 Categorized अर्थात, लेयर्स के फीचर्स रंग के भिन्न शेड्स में दिखाई देंगे।
05:33 ये रंग के शेड्स attribute fields में यूनिक मानों पर आधारित होते हैं।
05:39 क्योंकि हम जनसंख्या के डेटा को मैप करने का प्रयास कर रहे हैं, Column ड्राप-डाउन में हम POP_EST चुनेंगे।
05:48 ड्राप-डाउन से अपनी पसंदीदा रंग का रैंप चुनें। मैं Blues चुनूंगी।
05:55 मध्य पैनल के निचले भाग में Classify बटन पर क्लिक करें।
06:00 मध्य पैनल समरूपी मानों के साथ विभिन्न वर्ग दर्शाता है।
06:07 निचले दाएं कोने में OK बटन पर क्लिक करें।
06:11 विश्व के मानचित्र पर आप नीले शेड्स में प्रदर्शित भिन्न देशों को देखेंगे।
06:17 मानचित्र को जूम-इन और जूम-आउट करने के लिए बीच के माउस बटन को नीचे स्क्रोल करें।
06:22 हल्के रंग के शेड्स कम जनसंख्या दर्शाते हैं।
06:26 गहरे रंगे के शेड्स अधिक जनसंख्या दर्शाते हैं।
06:31 एक बार फिर से Layers Properties डायलॉग बॉक्स खोलें।
06:37 Style टैब में, ड्राप डाउन बटन पर क्लिक करें।
06:41 Graduated symbology को समझते हैं। Graduated ऑप्शन चुनें।
06:48 Graduated सिंबोलॉजी प्रकार आपको यूनिक वर्गों में कॉलम में डेटा को विभाजित करने की अनुमति देता है।
06:55 हम प्रत्येक वर्गों के लिए भिन्न स्टाइल चुन सकते हैं।
07:00 Column ड्राप-डाउन से, POP_EST चुनें।
07:06 हम अपने जनसंख्या डेटा को 3 वर्गों निम्न, मध्यम और उच्च में वर्गीकृत करने के बारे में सोच सकते हैं।
07:13 तो, Classes ड्राप डाउन में 3 चुनें।
07:18 आप देखेंगे कि वे 3 वर्ग समरूपी मानों के साथ पैनल में दिखाई देते हैं।
07:25 Classify बटन पर क्लिक करें।
07:28 Mode ड्राप-डाउन पर क्लिक करें।
07:31 यहां कई Mode ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
07:35 चीजों को सरल रखने के लिए, Quantile' मोड़ का उपयोग करें।
07:40 ये मोड डेटा को अलग-अलग वर्गों में विभाजित करने के लिए विभिन्न सांख्यिकीय एल्गोरिदम का उपयोग करते हैं।
07:47 यह भी ध्यान दें कि Graduated स्टाइल में उपयोग किए जाने वाले एट्रिब्यूट के लिए, यह संख्यात्मक फील्ड होना चाहिए।
07:55 संख्यात्मक मान पूर्णांक या वास्तविक मान हो सकते हैं।
08:00 String type के साथ Attribute फील्ड इस स्टाइलिंग ऑप्शन के साथ उपयोग नहीं किए जा सकते हैं।
08:06 OK बटन पर क्लिक करें।
08:10 अब मैप पर आप देशों को नीले रंग के 3 अलग-अलग शेड्स में देखेंगे।
08:16 ये रंगों के शेड्स देश की जनसंख्या का डेटा दर्शाते हैं।
08:22 Layers Panel पर आप इस लेयर के लिए 3 वर्ग देखेंगे।
08:27 यहां कुछ और स्टाइलिंग ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
08:31 आप इन प्रत्येक वर्गों के लिए भिन्न स्टाइल और रंग चुन सकते हैं।
08:37 Layer Properties डायलॉग बॉक्स खोलें।
08:42 Classes टैब में, Symbol कॉलम के नीचे रंगीन बॉक्स पर डबल-क्लिक करें।
08:49 Symbol Selector डायलॉग बॉक्स खुलता है।
08:53 Color ड्राप-डाउन ऑप्शन्स में, ड्राप-डाउन ऐरो पर क्लिक करें। रंग-त्रिकोण खुलता है।
09:01 आवश्यक रंग को चुनने के लिए रंग-त्रिकोण को घुमाएं।
09:05 मैं निम्न जनसंख्या को दर्शाने के लिए लाल रंग चुनूंगी।
09:10 Symbol selector डायलॉग बॉक्स में OK बटन पर क्लिक करें।
09:15 इसी तरह अन्य दो वर्गों का रंग बदलें।
09:19 मैं मध्यम के लिए पीला और उच्च के लिए हरा चुनूंगी।
09:35 Legend कॉलम में पहली रो पर डबल-क्लिक करें।

पहली रो में low टाइप करें।

09:42 दूसरी रो में Medium टाइप करें। और तीसरी रो में High टाइप करें।
09:48 चयनित रैंज को एडिट करने के लिए Values कॉलम में पहली रो पर डबल-क्लिक करें।
09:54 Enter class boundsटेक्स्ट बॉक्स खुलता है। यदि आप चाहते हैं तो आप निम्न मान और उच्च मान एडिट कर सकते हैं।
10:04 अभी के लिए हम मानों को नहीं बदलेंगे। OK बटन पर क्लिक करें।
10:10 Layer Properties डायलॉग बॉक्स में OK बटन पर क्लिक करें।
10:15 विश्व के मानचित्र को देखें।
10:17 अब, निम्न, मध्यम और उच्च जनसंख्या को दर्शाने के लिए हमारे पास 3 भिन्न रंग हैं।
10:24 Layers Panel को देखें।
10:27 यहां जनसंख्या मानों की हमारी व्याख्या को दर्शाने के लिए स्पष्ट रूप से चिह्नित वर्ग नाम और रंग हैं।
10:36 यह स्टाइल पिछले दो प्रयासों की तुलना में बहुत अधिक उपयोगी मैप बताती है।
10:42 अब सीखते हैं कि वेक्टर फाइल में भिन्न फीचर्स कैसे लेबल करें।
10:47 प्रदर्शन के लिए देशों के नामों को लेबल करें।
10:52 Layer Properties डायलॉग बॉक्स खोलें।
10:57 बाएं पैनल से, Labels टैब चुनें।
11:01 पहले टेक्स्ट बॉक्स ड्राप-डाउन में, Show labels for this layer चुनें।
11:08 एट्रिब्यूट टेबल के ADMIN कॉलम में देश के नामों की सूची है।
11:14 अतः Label withड्राप डाउन में ADMIN चुनें।
11:20 स्टाइल मैन्यू में Buffer चुनें।
11:23 Draw text buffer चेकबॉक्स को चेक करें।
11:27 आवश्यकतानुसार टेक्स्ट के आकार को बदला जा सकता है।
11:32 कलर ड्राप-डाउन से रंग चुनें।
11:38 OK बटन पर क्लिक करें।
11:40 विश्व के मानचित्र पर हम देख सकते हैं कि देशों के नाम प्रदर्शित होते हैं।
11:46 संक्षेप में,
11:48 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,

QGIS में वेक्टर डेटा लोड़ करना

11:55 Single symbol स्टाइलिंग, Categorized स्टाइलिंग, Graduated स्टाइलिंग, और
12:07 Labeling फीचर्स का उपयोग करके वेक्टर डेटा को स्टाइलिस करना।
12:10 नियत कार्य के रूप में,
12:12 POP_EST डेटा सेट को 5 वर्गों में वर्गीकृत करें।
12:19 Graduated स्टाइलिंग मेथड़, Equal Interval मोड़ का उपयोग करें।
12:24 आपका पूर्ण नियतकार्य यहां दर्शाए गए अनुसार दिखना चाहिए।
12:29 निम्न लिंक पर मौजूद विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
12;37 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम, कार्यशालाएं आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने वालों को प्रमाण-पत्र भी देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
12:48 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम पर पोस्ट करें।
12:53 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित है। इस मिशन से संबंधित अधिक जानकारी दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।
13:05 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh