Python-3.4.3/C3/Getting-started-with-strings/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Tiime Narration
00:01 नमस्कार दोस्तों "Getting Started with Strings" पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल के अंत में आप सीखेंगेः

विभिन्न तरीकों से strings को परिभाषित करना।

strings श्रेणीबद्ध करना।

string को बार-बार प्रिंट करना।

string के वैयक्तिक एलिमेंट्स को ऐक्सेस करना।

00:24 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ।

Ubuntu Linux 16.04 ऑपरेटिंग सिस्टम

Python 3.4.3 और IPython 5.1.0

00:39 इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए आपको ज्ञात होना चाहिए कि ipython console पर बुनियादी पाइथन कमांड कैसे चलाएं।
00:48 यदि नहीं, तो इस वेबसाइट पर पूर्वापेक्षा पाइथन ट्यूटोरियल्स देखें।
00:54 strings क्या हैं?

पाइथन में single/ double/ triple quotes में कोई अक्षर एक string है।

01:03 उदाहरणस्वरूप:

Single, double, और triple quotes का उपयोग string को घोषित करने के लिए किया जा सकता है जैसा कि यहाँ दिखाया गया है।

01:13 triple quotes में Strings मल्टिपल लाइन्स में लिखा जा सकता है।
01:19 हम खाली strings को भी परिभाषित कर सकते हैं। String अक्षरों का संग्रह है, जिन्हें बनने के बाद संशोधित नहीं किया जा सकता है।
01:30 पहले Ctrl+Alt+T कीज एक साथ दबाकर टर्मिनल खोलें। टाइप करें ipython3 और एंटर दबाएं।
01:42 pylab पैकेज आरंभ करें। टाइप करें %pylab और एंटर दबाएं।
01:51 टर्मिनल साफ करें।

हम a नामक वेरिएबल में string असाइन कर सकते हैं।

01:58 टाइप करें a is equal to किसी भी quotes में Hello comma World exclamation mark और एंटर दबाएं।
02:09 अब string को श्रेणीबद्ध करना सीखते हैं। वेरिएबल में strings असाइन करें।
02:16 टाइप करें

x is equal to quotes में Hello एंटर दबाएं।

y is equal to quotes में World

एंटर दबाएं।

02:32 अब दो strings को जोड़ते हैं।

z is equal to x plus quotes में comma plus y plus quotes में exclamation mark एंटर दबाएं।

02:52 print parentheses में z एंटर दबाएं।

यहाँ x और y string वेरिएबल्स हैं।

03:04 addition ऑपरेशन दो strings को श्रेणीबद्ध करने का कार्य करता है।
03:09 यहाँ हम string के श्रेणीबद्धकरण का आउटपुट देख सकते हैं।
03:14 टर्मिनल साफ करें।

क्या होगा, यदि हम एक इंटिजर के साथ string का गुणा करते हैं?

ज्ञात करते हैं।

03:23 x string को रिकॉल करें।

एंटर दबाएं। x multiplied by 5 एंटर दबाएं।

03:33 string Hello गुणन के बाद 5 बार पुनरावृत होता है।
03:39 विडियो को रोकें। इस अध्याय का प्रयास करें और विडियो पुनः चलाएं।

सभी बीस hyphens को टाइप किए बिना दिखाए गए अनुसार string प्राप्त करें।

03:51 हल के लिए टर्मिनल पर जाएं । टाइप करें, s is equal to quotes में two percentages plus quotes में hyphen multiplied by twenty plus quotes में two percentages एंटर दबाएं।
04:14 print parentheses में s एंटर दबाएं।
04:20 अब strings के वैयक्तिक एलिमेंट्स को ऐक्सेस करना सीखते हैं। हम subscripts का उपयोग करके string में वैयक्तिक एलिमेंट्स ऐक्सेस कर सकते हैं।
04:30 टर्मिनल साफ करें।
a को रिकॉल करें

एंटर दबाएं।

टाइप करें a square brackets में zero एंटर दबाएं, यह हमें string का पहला अक्षर देता है।

04:47 indexing 0 से शुरू होता है और (n-1) तक जाता है।

जहाँ n string में अक्षरों की कुल संख्या है।

04:57 negative indices का उपयोग करके आखिरी से strings को ऐक्सेस कर सकते हैं।
05:02 a square brackets में minus one हमें string का आखिरी एलिमेंट देता है अर्थात exclamation mark
05:11 a square brackets में minus two हमें string के आखिरी से दूसरा एलिमेंट देता है अर्थात d
05:21 विडियो रोकें। इस अध्याय को हल करने का प्रयास करें और विडियो को पुनः चलाएं। दी गई string s जो कि Hello World है, निम्न का आउटपुट क्या है।
05:33 टर्मिनल पर जाएं।
05:35 टर्मिनल साफ करें।

टाइप करें

s is equal to quotes में Hello World एंटर दबाएं।

05:46 s square brackets में minus five W देता है।

इसी तरह हमें s[-10] के लिए e मिलेगा।

05:59 s square brackets में minus 15 हमें एक IndexError देता है, चूंकि हमें दिए गए string केवल 11 अक्षरों के हैं।
06:12 s square brackets में 15 फिर से उसी कारण IndexError देता है।
06:20 string में एक अक्षर बदलते हैं।

टर्मिनल साफ करें।

x को रिकॉल करें

एंटर दबाएं।

06:31 x को मेनिप्युलेट करें।

x square brackets में zero equal to quotes में B एंटर दबाएं।

06:44 हमें एक एरर क्यों मिलती है?

आरंभ में x[0] की वेल्यू ‘H’ है।

06:52 अब हम x[0] को अन्य वेल्यू ‘B’ असाइन करने का प्रयास कर रहे हैं। याद रखें, strings को बनाने के बाद संशोधित नहीं किया जा सकता है।
07:02 हम split() और join() फंक्शन का उपयोग करके strings को अलग और जोड़ सकते हैं।
07:08 String को जोड़ने के लिए, सिंटैक्स है str dot join parentheses में sequence
07:17 टर्मिनल पर जाएं।
07:19 टर्मिनल साफ करें।
07:22 टाइप करें s is equal to quotes मेंhyphen एंटर दबाएं seq is equal to parentheses में a comma b comma c एंटर दबाएं।
07:41 print s dot join parentheses में seq एंटर दबाएं।
07:49 हमें a hyphen b hyphen c आउटपुट मिलेगा इसने a, b, c को hyphen के साथ जोड़ दिया है।
07:57 String को अलग करने के लिए, सिंटैक्स है str dot split open और close parentheses
08:05 टर्मिनल पर जाएं।

दिखाए गए अनुसार टाइप करें एंटर दबाएं।

print str dot split open और close parentheses एंटर दबाएं। 
08:19 हमें इस प्रकार आउटपुट मिलता है। इसने spaces में strings को अलग किया है।
08:25 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं।
08:28 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा,

विभिन्न तरीकों में strings को परिभाषित करना।

strings को श्रेणीबद्ध करना।

एक string को बार-बार प्रिंट करना और string के वैयक्तिक एलिमेंट ऐक्सेस करना।

08:42 यहाँ हल करने हेतु आपके लिए कुछ स्वतः निर्धारण वाले प्रश्न हैं।
08:46 1. वेरिएबल s को ’ is called the apostrophe, string असाइन करने के लिए कोड लिखें।

2. आप s is equal to hello को s is equal to capital H Hello में कैसे बदलेंगे।

09:01 3. वेरिएबल्स s और t strings हैं और r इंटिजर है।
09:07 वे नीचे दिखाए गए अनुसार वेल्यूज के साथ असाइन किए गए हैं। s multiplied by r plus t multiplied by r का आउटपुट क्या है?
09:17 और उत्तर हैं, दिए गए string को इस तरह असाइन किया जा सकता है।

Strings को वेल्यू असाइन करने के बाद मेनिप्युलेट नहीं किया जा सकता है।

09:29 ऑपरेशनs multiplied by r plus t multiplied by r प्रत्येक दो शब्दों को दो बार प्रिंट करेगा जैसे HelloHelloWorldWorld
09:41 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम में पोस्ट करें।
09:45 कृपया पाइथन पर अपनी सामान्य क्वेरी इस फोरम में पोस्ट करें।
09:50 FOSSEE टीम TBC प्रोजेक्ट का संयोजन करती है।


09:54 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस वेबसाइट पर जाएं।
10:04 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh