Python-3.4.3/C2/Using-plot-command-interactively/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 नमस्कार दोस्तों, using plot command interactively in IPython पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल के अंत में आप निम्न करने में सक्षम होंगे।
mathematical फंक्शन्स के साधारण plots बनाना। 

plots को अच्छे से समझने के लिए Plot window का उपयोग करना।

00:20 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ,Ubuntu Linux 14.04 ऑपरेटिंग सिस्टम

Python 3.4.3

IPython 5.1.0

00:34 इस ट्यूटोरियल का अभ्यास करने के लिए पूर्वापेक्षाएं हैं-

आपको पता होना चाहिए कि ipython कंसोल पर बुनियादी Python कमांड को कैसे चलाया जाता है।

00:44 यदि नहीं, तो संबंधित Python ट्यूटोरियल के लिए कृपया इस वेबसाइट पर जाएं।
00:50 सबसे पहले Ctrl+Alt+T कीज एक साथ दबाकर टर्मिनल खोलें।
00:58 अब, ipython3 टाइप करें और एंटर दबाएं।
01:05 pylab package आरंभ करें । percentage pylab टाइप करें और एंटर दबाएं।
01:16 पहले समझते हैं कि Pylab क्या है।
01:20 Pylab सुविधाजनक Python मॉड्यूल है -

जो प्लॉटिंग कार्यात्मकता प्रदान करता है और जिसमें mathematical और scientific फंक्शन्स हैं।

01:32 iPython कंसोल में percentage pylab चलाने के बाद आप एक संदेश देखेंगे “Using matplotlib backend: TkAgg ”.
01:41 जिसका अर्थ है matplotlib चल रहा है।
01:45 लेकिन कभी-कभी आपको एक एरर मिलती है जो कहती है

“ImportError: No module named matplotlib”.

01:55 ऐसे मामलों में आपको matplotlib संस्थापित करना होगा और इस कमांड को फिर से चलाना होगा।
02:02 ipython कंसोल पर वापस आएं। ipython कंसोल में 'linspace' के बाद प्रश्न चिन्ह टाइप करें। एंटर दबाएं।
02:14 कृपया ध्यान दें कि कमांड linspace है linespace नहीं।
02:20 प्रदर्शित जानकारी दर्शाती है कि

linspace समान स्थान के नम्बर्स को वापस करता करता है, जिनकी गणना start और stop के अंतराल पर की जाती है।

02:34 प्रलेखीकरण से बाहर निकलने के लिए q दबाएं और कंसोल पर वापस आएं।
02:41 1 से 100 से 100 प्वाइंट्स बनाने की कोशिश करें और टाइप करें linspace brackets 1 comma 100 comma 100
02:58 यहाँ 1 start है, 100 stop है और अगले 100 प्वाइंट्स के नंबर्स है। अब एंटर दबाएं।
03:09 जैसा कि आप देख सकते हैं, 1 से 100 नंबर्स का क्रम प्रदर्शित होता है।
03:15 अब 0 और 1 के मध्य 200 प्वाइंट्स बनाने की कोशिश करें।
03:21 हम linspace brackets 0 comma 1 comma 200 टाइप करके ऐसा करते हैं और एंटर दबाएं।
03:36 यहाँ नंबर्स का अपेक्षित क्रम है।
03:40 linspace, में start और stop प्वाइंट्स integers, decimals, या constants हो सकते हैं।
03:48 अब len फंक्शन के बारे में सीखते हैं।
03:52 पहले हम minus pi और pi के मध्य 100 प्वाइंट्स बनायेंगे।
03:58 अतः टाइप करें linspace brackets minus pi comma pi comma 100 और एंटर दबाएं।
04:10 यहाँ 'pi' pylab द्वारा परिभाषित एक स्थिरांक है।
04:15 अब, इस 't नाम से एक वेरिएबल में सेव करते हैं। एंटर दबाएं।
04:22 यदि हम अब len bracket t टाइप करते हैं और एंटर दबाते हैं, तो हमें minus pi और pi के मध्य प्वाइंट्स के नंबर प्राप्त होंगे।
04:32 len फंक्शन दिए गए क्रम में मौजूद एलिमेंट्स के नंबर्स देता है।
04:37 आगे, minus pi और pi के मध्य cosine curve प्लॉट करने की कोशिश करें।
04:43 इसके लिए, हम plot कमांड का उपयोग करते हैं। टाइप करें plot brackets t comma cos(t) और एंटर दबाएं।
04:59 जैसा कि आप देख सकते हैं cosine plot से cos(t) प्वाइंट t के अनुरूपी प्रत्येक प्वाइंट पर cosine वेल्यू प्राप्त करता है।
05:09 हम cosine equals to cos(t) टाइप करके वेरिएबल cosine में cos(t) की वेल्यू भी असाइन कर सकते हैं। एंटर दबाएं।
05:21 और फिर plot(t comma cosine) टाइप करके प्लॉट करें और एंटर दबाएं।
05:31 प्लॉट साफ करने के लिए, हमें clf() फंक्शन का उपयोग करना होगा। यह पुराने प्लॉट्स पर नए प्लॉट्स का अतिच्छादन रोकता है।
05:42 कंसोल में टाइप करें clf() और एंटर दबाएं। पिछला फ्लॉट साफ हो गया है और एक खाली प्लॉट विंडो प्रदर्शित होती है।
05:56 sine प्लॉट को प्लॉट करने की कोशिश करें।
06:00 टाइप करें plot brackets t comma sin(t) और एंटर दबाएं। एक साइन प्लॉट प्रदर्शित होता है।
06:14 प्लॉट विंडो पर प्लॉट को बेहतर समझने के लिए, हम कई ऑप्शन्स का उपयोग कर सकते हैं। जो इसमें उपलब्ध हैं। अब इन ऑप्शन्स को देखते हैं।
06:25 प्लॉट के साथ माउस प्वाइंटर को मूव करना हमें प्लॉट पर प्रत्येक प्वाइंट का स्थान बताता है।
06:33 यहाँ ध्यान दें। विंडो के दायीं ओर तल पर यहाँ कुछ बटन्स हैं।
06:39 उनमें से सबसे दायीं ओर वाला फाइल के सेव करने के लिए है। केवल इस पर क्लिक करें और फाइल नाम टाइप करें।
06:47 pdf format में sin underscore curve नाम से प्लॉट को सेव करें।
06:54 यहाँ ड्रॉपडाउन पर क्लिक करें। जैसा कि आप देख सकते हैं, यहाँ फाइल को सेव करने के लिए कई फार्मेट्स हैं। फॉर्मेट्स जैसे png, eps, pdf, और ps उपलब्ध हैं।
07:08 हमें फॉर्मेट को निर्दिष्ट करना होगा, जिसे हम सेव करते समय पसंद करते हैं।
07:14 सेव बटन के बायीं ओर slider बटन है। इस बटन का उपयोग करके हम प्लॉट विंडो का मार्जिन निर्दिष्ट कर सकते हैं।
07:24 Slider बटन के बायीं ओर zoom बटन है। इसका उपयोग प्लॉट में जूम करने के लिए किया जाता है। जूम करने वाले भाग को निर्दिष्ट करें।
07:37 जूम के बायीं ओर के बटन का उपयोग प्लॉट के axes को हस्तांरित करने के लिए कर सकते हैं।
07:41 बाएं और दाएं ऐरो के साथ अगले दो बटन्स प्लॉट की स्थिति बदलते हैं।
07:48 यह हमें प्लॉट की पिछली और अगली स्थिति पर ले जाते हैं। यह ब्राउजर में बैक और फारवर्ड बटन की तरह कार्य करते हैं।
07:57 अंतिम प्लॉट की शुरूआत से संबंधित 'home' है।
08:03 यहाँ विडियो रोकें, निम्न अध्याय हल करने की कोशिश करें और फिर पुनः विडियो चलाएं।
08:09 प्लॉट (sin(x) multiplied by sin(x)) divided by x.

1. sinsquarebyx dot pdf के रूप में प्लॉट सेव करें।

2. Zoom करें और maxima ज्ञात करें।

3. इसे वापस प्रारंभिक स्थिति में लाएं।

08:26 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। हमने सीखा

pylab के साथ IPython शुरू करना। क्षेत्र (रिजन) में समान स्थान वाले प्वाइंट्स बनाने के लिए linspace का उपयोग करना।

08:42 len फंक्शन का उपयोग करके क्रम की लंबाई ज्ञात करना।

plot का उपयोग करके मैथमैटिकल फंक्शन्स प्लॉट करना।

clf का उपयोग करके ड्रॉइंग भाग को साफ करना।
08:53 प्लॉट विंडो के UI में बटन्स का उपयोग जैसे save, zoom, move axis, back और forward औरHome
09:04 यहाँ हल करने हेतु आपके लिए कुछ स्वतः निर्धारण वाले प्रश्न हैं।

1. minus pi by 2 और pi by 2 के मध्य 100 समान स्थान वाले प्वाइंट्स बनाएं।

09:15 2. हम क्रम की लंबाई कैसे ज्ञात कर सकते हैं ?
09:19 3. कमांड linspace(minus pi comma pi comma 100) क्या करेगी?
09:26 और उत्तर हैं,

हम minus pi by 2 और pi by 2 प्वाइंट्स के मध्य 100 समान स्थान वाली लाइन्स बनाने के लिए linspace(minus pi by 2 comma pi by 2 comma 100) कमांड का उपयोग करेंगे।

09:43 len(sequence underscore name) क्रम की लंबाई ज्ञात करने के लिए उपयोगित फंक्शन है।
09:50 कमांड linspace(minus pi comma pi comma 100) minus pi और pi दोनों सहित -pi से pi तक 100 समान स्थान वाले सैंपल वापस करेगी।
10:06 यह विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

यदि आपके पास अच्छा बैंडविथ नहीं है, तो आप डाउनलोड करके इसे देख सकते हैं।


10:16 हम कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। प्रमाण-पत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
10:24 क्या इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपको कोई प्रश्न है।


10:27 मिनट और सेकंड चुनें जहाँ पर आपके पास प्रश्न है। अपना प्रश्न संक्षिप्त में बताएं। FOSSEE टीम से कोई उनका उत्तर देगा।

कृपया इस साइट पर जाएं।

10:39 क्या आपके पास कोई सामान्य/तकनीकी प्रश्न है? लिंक पर दिए गए फोरम पर जाएं।
10:46 FOSSEE टीम लोकप्रिय पुस्तकों के कई हल किए गए उदाहरणों की कोडिंग का संयोजन करती है।
10:51 हम ऐसा करने वालों को मानदेय और प्रमाण पत्र देते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस साइट पर जाएं।
11:00 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
11:07 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से में जया आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh