Python-3.4.3/C2/Getting-started-with-IPython/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 07:29, 10 June 2019 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time
Narration
00:01 नमस्कार दोस्तों "getting started with IPython" पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल के अंत में आप निम्न करने में सक्षम होगें, IPython interpreter शुरू करना।
00:13 IPython interpreter बंद करना।
00:16 IPython session हिस्ट्री नेविगेट करना।
00:20 IPython में tab-completion का उपयोग करना।
00:23 IPython में प्रलेखीकरण देखना।
00:26 अधूरी या गलत कमांड रोकना।
00:30 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ, उबंटु लिनक्स 14.04 ऑपरेटिंग सिस्टम
00:37 Python 3.5.2 , IPython 5.1.0
00:44 IPython क्या है?

IPython एक परिष्कृत interactive Python interpreter है।

00:50 यह tab-completion और मदद करने में आसान जैसी विशेषताएं प्रदान करता है।
00:56 पहले देखते हैं कि IPython interpreter शुरू कैसे करें।
01:00 सबसे पहले कीबोर्ड पर 'Ctrl + Alt + T' कीज़ एक साथ दबाकर टर्मिनल खोलें।
01:07 prompt पर ipython3 टाइप करें और एंटर दबाएं।
01:13 यदि IPython संस्थापित नहीं है तो कृपया Instruction sheet का अनुकरण करें।
01:18 यदि IPython संस्थापित है तो टर्मिनल पर ipython command चला कर IPython interpreter लोड होता है।
01:25 Python और IPython के वर्जन्स, जो संस्थापित हैं, टर्मिनल पर प्रदर्शित होते हैं।
01:32 IPython द्वारा कुछ अतिरिक्त मददगार जानकारी दर्शाई गई है।
01:37 इसके बाद, हमें i n bracket 1 के साथ प्रोम्पट मिलता है।
01:42 अब देखते हैं कि हम IPython interpreter बंद कैसे करें। Ctrl+D कीज दबाएँ।
01:48 पुष्टि करने के लिए एक प्रोम्प्ट प्रदर्शित होगा, क्या हम सही में बाहर जाना चाहते हैं।
01:53 हाँ के लिए y टाइप करें और IPython बंद करें।
01:57 ध्यान दें y स्क्वायर ब्रैकेट्स में दिया गया है, अतः यह डिफॉल्ट है।
02:02 हम एंटर भी दबा सकते हैं और बाहर आ जायेंगे।
02:05 साथ ही नहीं के लिए n टाइप करें, यदि आप IPython बंद नहीं करना चाहते हैं।
02:10 y टाइप करें। हमने IPython interpreter बंद कर दिया है और वापस टर्मिनल प्रोम्प्ट पर आ गए हैं।
02:16 फिर से शुरू करें, टर्मिनल में ipython3 टाइप करें और एंटर दबाएं।
02:23 अब सीखते हैं कि इंटरप्रेटर का उपयोग कैसे करें।

साधारण ऑपरेशन, जोड से शुरू करते हैं।

02:30 IPython prompt पर 1 plus 2 टाइप करें और एंटर दबाएं।
02:36 हम पाइथन कमांड के निष्पादन के लिए एंटर दबाते हैं, कृपया ऐसा सभी कमांड को टाइप करने के बाद ही करें।
02:43 IPython तुरंत आउटपुट 3 प्रदर्शित करता है।
02:47 ध्यान दें कि आउटपुट Out square brackets 1 इंडिकेशन के साथ प्रदर्शित होता है।
02:54 अब कुछ अन्य ऑपरेशन्स करते हैं जैसे कि

5 minus 3,

7 multiplied by 4,

03:03 प्रत्येक बार हम एंटर दबाते हैं और IPython console window पर आउटपुट देखते हैं।
03:10 देखें कि हम 'IPython' में पिछली कमांड पर कैसे नेविगेट कर सकते हैं
03:15 उदाहरणस्वरूप, हम print open parenthesis 1 plus 2 close parenthesis निष्पादित करना चाहते हैं।
03:23 पूरी कमांड टाइप करने के बजाय, हम पिछली टाइप की गई command 1 plus 2 रिकॉल कर सकते हैं।
03:30 command 1 plus 2 पर वापस आने के लिए अप ऐरो की का उपयोग करें।
03:35 अब पंक्ति की शुरुआत में नेविगेट करने के लिए बाएं-ऐरो की का उपयोग करें।
03:40 कीबोर्ड पर print open parenthesis close parenthesis शब्द टाइप करें।
03:49 हमने कमांड को print (1 plus 2) में बदल दिया है अब एंटर दबाएं।
03:53 इंटरप्रेटर परिणांम 3 प्रिंट करता है। ध्यान दें इस समय इंडिकेशन Out square brackets प्रदर्शित नहीं होता है।
04:03 अब print 10 multiplied by 2 निष्पादित करें।

हमने पिछली कमांड print (1 plus 2) पर नेविगेट करने के लिए अप ऐरो की का उपयोग किया।

04:14 अब 1 plus 2 को 10 multiplied by 2 से बदलें और एंटर दबाएं।
04:21 किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा की तरह asterix का उपयोग multiplication operator के लिए किया जाता है।
04:27 कंसोल पर आउटपुट देखें।
04:30 अब देखते हैं कि tab-completion क्या है। एक उदाहरण देखते हैं।
04:35 मानिए कि हम फंक्शन print का उपयोग करना चाहते हैं।
04:39 इसके लिए प्रोम्प्ट पर केवल pri टाइप करें और टैब की दबाएं।
04:45 जैसा कि आप कंसोल पर देख सकते हैं कि IPython प्रिंट के लिए कमांड pri को स्वतः पूर्ण करता है।
04:52 IPython की इस विशेषता को tab-completion कहा जाता है।
04:56 tab completion की कुछ अधिक संभावनाएं देखते हैं।

केवल p टाइप करें और फिर टैब दबाएं।

05:05 इस मामले में, हम देखते हैं कि IPython कमांड का पूरा नहीं करता है।
05:09 ऐसा इसलिए क्योंकि यहाँ p से शुरू एक से अधिक कमांड हैं।
05:14 इसलिए यह p की tab-completions की सभी संभावना को केवल सूचीबद्ध करता है।
05:20 एक अध्याय की कोशिश करते हैं।
05:23 विडियो रोकें, प्रश्न हल करें और पुनः विडियो चलाएं। "ab" से शुरू होने वाली कमांड्स ज्ञात करें।
05:31 "a" से शुरू होने वाली कमांड्स को सूचीबद्ध करें।
05:35 ab a b s abs में स्वतः पूर्ण करता है।
05:40 a टैब a से शुरू होने वाली सभी कमांड्स की सूची प्रदर्शित करता है।
05:46 अब, देखते हैं कि फंक्शन्स abs का उपयोग क्या है।
05:51 इसका पता लगाने के लिए हम 'IPython के हैल्प विशेषता का उपयोग करेंगे।
05:55 फंक्शन के प्रलेखीकरण को देखने के लिए, फंक्शन, बाद में प्रश्न चिन्ह टाइप करें।
06:03 IPython interpreter फंक्शन के लिए प्रलेखीकरण दिखाएगा।
06:08 प्रदर्शित जानकारी से, यह दर्शाता है abs इनपुट के रूप में नंबर स्वीकारता है और निरपेक्ष मान वापस करता है।
06:16 कुछ उदाहरण देखते हैं। कंसोल पर a b s minus 19 और फिर a b s 19 टाइप करें।
06:29 हमें अपेक्षा के अनुसार दोनों मामलों में 19 प्राप्त होता है।
06:33 अब इसे दशमलव संख्याओं के लिए आज़माते हैं।a b s minus 10.5 आजमाएं।
06:42 हमें परिणाम के रूप में 10.05 मिलता है।
06:46 यहाँ विडियो रोकें। निम्न अध्याय का हल करने का प्रयास करें और विडियो पुनः शुरू करें।
06:52 round का प्रलेखीकरण पता करें और देखें कि इसका उपयोग कैसे करें।
06:57 हल के लिए कंसोल पर जाएं। आप round question mark टाइप करके फंक्शन round का प्रलेखीकरण प्राप्त करें।
07:06 यह यहाँ दर्शाता है कि function round दिए गए precision' के लिए एक नंबर राउंड करता है।
07:12 राउंड फंक्शन के लिए ndigits precision मान है।

ध्यान दें यहाँ ndigits के आसपास अतिरिक्त स्क्वायर ब्रैकेट्स हैं।

07:21 इसका अर्थ है कि ndigits वैकल्पिक है और 0 डिफॉल्ट मान है।
07:27 वैकल्पिक पैरामीटर्स को Python 'प्रलेखीकरण में स्क्वायर ब्रैकेट्स में दिखाया गया है।
07:33 यहाँ विडियो रोकें। निम्न अध्याय हल करने की कोशिश करें और विडियो पुनः चलाएं।
07:38 round 2.48, round 2.48 comma 1, round 2.484, round 2.484 comma 2 का आउटपुट जाँचें।
07:52 हमें प्राप्त होता है round 2.48 is equal to 2.0
07:57 round 2.48 comma 1 is 2.5
08:02 round 2.484 is 2.0
08:06 round 2.484 comma 2 is 2.48

जो हमारी अपेक्षा अनुसार हैं।

08:13 अब देखते हैं कि टाइपिंग एरर्स को कैसे ठीक किया जाय, जिसे हम कंसोल पर टाइप करते समय कर सकते हैं
08:20 जानबूझकर टाइपिंग एरर करें।

टाइप करें round open parenthesis 2.484 और एंटर दबाएं, क्लोजिंग parenthesis के बिना।

08:32 हमें डॉट्स के साथ एक prompt मिलता है।

यह प्रोम्प्ट IPython का continuation prompt है।

08:40 यह तब दिखाई देता है जब पिछली पंक्ति अधूरी होती है।
08:44 अब close parenthesis के साथ कमांड को पूर्ण करें और एंटर दबाएं। हमें अपेक्षित आउटपुट प्राप्त होता है जो 2 है।
08:54 क्या होगा यदि हम एक गलत कमांड टाइप करते हैं और continuation prompt के साथ समाप्त करते हैं।
09:00 ऐसे मामले में हम कमांड को रोकने के लिए Ctrl+C कीज दबा सकते हैं और IPython prompt पर वापस आ सकते हैं।
09:09 round इनपुट के रूप में केवल नंबर लेता है । round(1a टाइप करें।
09:15 parenthesis को बंद न करें और एंटर दबाएं।
09:19 हमने इनपुट के रूप में अल्फा न्यूमेरिक मान '1 a' दिया है। निष्पादन रोकने के लिए Ctrl+C दबाएं।
09:28 यहाँ विडियो रोकें। निम्न अध्याय हल करने की कोशिश करें और विडियो पुनः चलाएं।
09:34 क्लोजिंग parenthesis के बिना round 2.484, टाइप करें और एंटर दबाएं।
09:41 Ctrl+C का उपयोग करके कमांड को रद्द करें। कमांड round 2.484 comma 2 टाइप करें।
09:51 आपके कंसोल पर आउटपुट इस तरह दिखना चाहिए।
10:01 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं।
10:04 इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा, टर्मिनल में ipython टाइप करके IPython interpreter शुरू करना।
10:13 Ctrl+D का उपयोग करके IPython interpreter बंद करना।
10:17 ऐरो कीज का उपयोग करके IPython session हिस्ट्री नेविगेट करना।
10:23 कार्य तेजी से करने के लिए tab-completion का उपयोग करना।
10:27 question mark का उपयोग करके फंक्शन्स का प्रलेखीकरण देखना।
10:32 गलती करते समय Ctrl+C का उपयोग करके कमांड को रोकना।
10:37 यहाँ हल करने हेतु आपके लिए कुछ स्वतः निर्धारण वाले प्रश्न हैं।
10:41 IPython, Python के समान प्रोग्रामिंग भाषा है। सत्य या असत्य।
10:46 IPython को कौन सा कीज संयोजन बंद करता है?

Ctrl + C , Ctrl + D , Alt + C , Alt + D

10:55 प्रलेखीकरण के प्रदर्शन के लिए IPython में कमांड के अंत में किस अक्षर का उपयोग किया जाता है?

under score , question mark , exclamation mark , ampersand

11:07 और उत्तर हैं- असत्य, IPython नई प्रोग्रामिंग भाषा नहीं है। यह केवल एक उन्नत इंटरैक्टिव Python interpreter है।
11:17 हम IPython interpreter को बंद करने के लिए Ctrl + D का उपयोग करते हैं।
11:21 हम इसके प्रलेखीकरण के प्रदर्शन के लिए कमांड के अंत में question mark (?) का उपयोग करते हैं।
11:28 यह विडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

यदि आपके पास अच्छा बैंडविथ नहीं है, तो आप डाउनलोड करके इसे देख सकते हैं।

11:37 हम कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। प्रमाण-पत्र देते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
11:42 क्या इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपको कोई प्रश्न है।
मिनट और सेकंड चुनें जहाँ पर आपके पास प्रश्न है।
11:48 अपना प्रश्न संक्षिप्त में बताएं। FOSSEE टीम से कोई उनका उत्तर देगा।

कृपया इस साइट पर जाएं।

11:56 क्या Python में आपके पास कोई सामान्य/तकनीकी प्रश्न है?
11:59 कृपया FOSSEE forum पर जाएं और अपना प्रश्न पोस्ट करें।
12:04 FOSSEE टीम लोकप्रिय पुस्तकों के कई हल किए गए उदाहरणों की कोडिंग का संयोजन करती है।
12:10 हम ऐसा करने वालों को मानदेय और प्रमाण पत्र देते हैं। अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस साइट पर जाएं।
12:17 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
12:23 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से में जया आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh