PhET/C2/Energy-Skate-park/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 19:05, 5 February 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Energy Skate Park simulation पर इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में, हम Energy Skate Park, PhET simulation को प्रदर्शित करेंगे।
00:14 यहाँ मैं उपयोग कर रही हूँ

Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04

00:22 Java वर्जन 1.7.0
00:26 Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2
00:32 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थी को हाई स्कूल भौतिकी के विषयों से परिचित होना चाहिए।
00:40 इस simulation के उपयोग से हम सीखेंगे:

1. ऊर्जा संरक्षण के नियम के बारे में।

00:48 2. ऊर्जा परिवर्तनों के लिए pie chart और bar graph को दिखाना।
00:53 3. किसी विशेष स्थान पर ऊर्जा की वैल्यू दिखाने के लिए Energy vs Position ग्राफ का उपयोग करना।
01:00 4. स्थिति परिवर्तन और ऊर्जा परिवर्तनों का निरीक्षण करना।
01:04 5. द्रव्यमान और घर्षण में परिवर्तन के कारण ऊर्जा परिवर्तन के बारे में।
01:09 ऊर्जा संरक्षण नियम के अनुसार, ऊर्जा न तो बनाई जा सकती है और न ही नष्ट की जा सकती है।
01:17 इसे केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।
01:22 परिवर्तन से पहले और बाद की कुल ऊर्जा संरक्षित होती है।
01:27 स्थितिज ऊर्जा किसी वस्तु के पास होने वाली ऊर्जा है, जो अपनी स्थिति के आधार पर है।
01:34 PE = mgh जहाँ m पदार्थ का द्रव्यमान , g गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण और h ऊँचाई है।
01:43 गतिज ऊर्जा एक गति के कारण किसी पिंड के पास मौजूद ऊर्जा है।
01:49 KE =1/2 mv2

जहाँ m वस्तु का द्रव्यमान और v वेग है।

01:57 हम प्रदर्शन शुरू करते हैं।
02:00 दिए गए लिंक का उपयोग करके simulation'डाउनलोड करें।
02:04 मैंने पहले ही अपने Downloads फोल्डर में Energy skate park simulation डाउनलोड कर लिया है।
02:11 simulation रन करने के लिए, टर्मिनल खोलें।
02:15 प्रॉम्प्ट पर, टाइप करें cd Downloads और एंटर दबाएँ।
02:23 फिर टाइप करें : java space hyphen jar space energy hyphen skate hyphen park underscore en dot jar और एंटर दबाएँ।
02:37 Energy Skate Park simulation खुलता है।
02:41 यह Energy skate Park simulation का इंटरफ़ेस है।
02:46 इस simulation का उपयोग करते हुए, देखते हैं कि वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों में ऊर्जा परिवर्तन कैसे होता है।
02:54 स्क्रीन में मेन्यू आइटम्स File
03:00 Tracks,
03:02 Help के साथ एक मेन्यू बार है।
03:04 स्क्रीन में डिफ़ॉल्ट loop में एक PhET skater दोलन है।
03:09 skater का ट्रैक बदलने के लिए, Tracks मेन्यू पर क्लिक करें।
03:14 मेन्यू चुनने के लिए tracks की सूची दिखाता है।
03:19 दाईं ओर, control के साथ panel है।
03:24 ये कंट्रोल्स सिमुलेशन में विशेषताओं को बदलने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
03:29 सिमुलेशन रीसेट करने के लिए Reset पर क्लिक करें। रीसेट की पुष्टि करने के लिए Yes पर क्लिक करें।
03:37 पैनल पर Choose Skater बटन पर क्लिक करें।
03:41 Choose Skater पैनल खुलता है।
03:44 यह पैनल अपने द्रव्यमान के साथ-साथ विभिन्न skaters को दर्शाता है।
03:49 डिफ़ॉल्ट रूप से, , PhET Skater 75 किलोग्राम द्रव्यमान के साथ चुना जाता है।
03:55 OK बटन पर क्लिक करें।
03:58 स्क्रीन के निचले भाग में, हमारे पास animation की गति को नियंत्रित करने के लिए Sim Speed स्लाइडर,
04:06 Play/Pause और Step बटन्स
04:10 Zoom in और zoom out बटन्स हैं।
04:13 डिफ़ॉल्ट रूप से, Sim Speed स्लाइडर fast पर है।
04:17 Sim speed स्लाइडर को slow और fast के बीच खींचें।
04:22 पाथ दिखाने के लिए, Path सेक्शन में Show Path बटन पर क्लिक करें।
04:27 track पर बैंगनी डॉट्स पर ध्यान दें।
04:30 Stop बटन पर क्लिक करें और फिर simulation को रोकें।
04:36 ट्रैक पर किसी भी बैंगनी डॉट पर क्लिक करें।
04:40 निम्नलिखित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी:
04:44 Kinetic energy,
04:46 Potential energy,
04:48 Total energy,
04:50 Height,
04:52 skater की Speed
04:54 पाथ साफ़ करने के लिए Clear बटन पर क्लिक करें।
04:58 अब, simulation प्ले करने के लिए Play बटन पर क्लिक करें।
05:02 दाईं ओर के पैनल पर, Energy Graphs सेक्शन में, Show Pie Chart चेक बॉक्स पर क्लिक करें।
05:09 ध्यान रखें कि with Thermal चेक-बॉक्स भी सेलेक्ट हो जाता है।
05:14 Pie chart गतिज ऊर्जा का स्थितिज ऊर्जा और इसके विपरीत में रूपांतरण दिखाता है।
05:20 ऊर्जा संकेतक बॉक्स को स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर दर्शाया गया है।
05:26 यह बॉक्स Pie Chart में ऊर्जा परिवर्तनों को पहचानने में मदद करता है।
05:31 इस मामले में, स्थितिज ऊर्जा गुरुत्वाकर्षण स्थितिज ऊर्जा है।
05:36 यह गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र में skater की ऊंचाई में परिवर्तन के कारण है।
05:41 जैसे-जैसे skater नीचे की ओर बढ़ता है, उसकी स्थितिज ऊर्जा कम होती जाती है और गतिज ऊर्जा बढ़ती जाती है।
05:49 जैसे-जैसे skater ऊपर की ओर बढ़ता है, उसकी स्थितिज ऊर्जा बढ़ती जाती है और गतिज ऊर्जा कम होती जाती है।
05:56 sim speed स्लाइडर को Slow की ओर खींचें।
06:00 आप अभी भी ट्रैक के निचले हिस्से में स्थितिज ऊर्जा की एक छोटी मात्रा देख सकते हैं।
06:06 यह इसलिए क्योंकि ट्रैक भू-तल से ऊपर की ऊंचाई पर है।
06:11 ट्रैक को भू-तल तक खींचें।
06:15 ध्यान दें कि skater में ट्रैक के निचले भाग में शून्य स्थितिज ऊर्जा और शीर्ष पर शून्य गतिज ऊर्जा है।
06:23 अब मैं भू-तल से ऊपर के ट्रैक को खींचूंगी।
06:27 Potential Energy Reference चैक-बॉक्स पर क्लिक करें।
06:31 P.E=0 at this dotted line स्क्रीन के नीचे प्रदर्शित होगा।
06:37 ट्रैक के निचले हिस्से को छूने के लिए Potential Energy Reference लाइन को ऊपर की ओर खींचें।
06:43 ध्यान दें कि अब skater में ट्रैक के निचले भाग में शून्य स्थितिज ऊर्जा है।
06:49 फिर, Bar Graph बटन पर क्लिक करें।
06:52 चार ऊर्जाओं वाला एक बार ग्राफ दिखाया गया है
06:56 ट्रैक पर skater आगे-पीछे होने पर ऊर्जा परिवर्तन पर ध्यान दें।
07:02 यहाँ skater की कुल ऊर्जा स्थिर रहती है।
07:06 इसलिए यह ऊर्जा संरक्षण के नियम का पालन करता है।
07:10 हम ट्रैक के आकार और ऊंचाई को बदलते हैं।
07:14 किसी भी नीले बिंदु पर क्लिक करें और खींचें।
07:17 ट्रैक की ऊंचाई बढ़ाने के साथ Total ऊर्जा में वृद्धि पर ध्यान दें।
07:22 Bar Graph बंद करें।
07:24 simulation रीसेट करने के लिए Reset बटन पर क्लिक करें।
07:29 फिर Energy vs. Position बटन पर क्लिक करें।
07:33 Energy vs Position ग्राफ प्रदर्शित करेगा।
07:37 ग्राफ और skater को एक साथ देखने के लिए ट्रैक को बाईं ओर खींचें।
07:43 skater की स्थिति के संबंध में ऊर्जा परिवर्तन पर ध्यान दें।
07:48 यहाँ आप एक चलती हुई बिंदीदार रेखा देख सकते हैं।
07:52 यह ट्रैक पर एक विशेष स्थिति में skater की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है।
07:58 ग्राफ़ में सबसे नीचे चार एनर्जी चेक-बॉक्स हैं।
08:02 किसी विशिष्ट ऊर्जा के ग्राफ को देखने के लिए, शेष चेक बॉक्सों को अन-चेक करें।
08:09 simulation रोकने के लिए Pause बटन पर क्लिक करें।
08:13 Copy बटन पर क्लिक करें।
08:16 Copy बटन ग्राफ पर विशेष स्थिति में ऊर्जा की वैल्यू दिखाने में मदद करता है।
08:22 ग्राफ बंद करें।
08:25 अब Energy vs. Time बटन पर क्लिक करें।
08:29 Energy vs. Time ग्राफ खुलता है।
08:33 ग्राफ के नीचे, हमारे पास हैं- Sim Speed स्लाइडर
08:38 Stop/Go, Playback,
08:42 Step, Rewind और Clear buttons बटन्स।
08:49 simulation प्ले करने के लिए Play बटन पर क्लिक करें।
08:56 Stop बटन पर क्लिक करें।
08:59 sim speed स्लाइडर को slow और fast तक खींचें।
09:04 फिर Playback बटन पर क्लिक करें।
09:07 पाथ में चलती एक बैंगनी खड़ी रेखा पर ध्यान दें।
09:12 एक निश्चित समय पर kinetic, Potential और Total ऊर्जा की वैल्यू पर ध्यान दें।
09:20 ध्यान दें कि Total ऊर्जा स्थिर रहती है।
09:24 लेकिन, गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा में बदल जाती है और फिर इसके विपरीत।
09:29 यहाँ तापीय ऊर्जा शून्य है क्योंकि कोई घर्षण नहीं है।
09:33 Energy vs. Time ग्राफ को बंद करें।
09:36 simulation रीसेट करने के लिए Reset बटन पर क्लिक करें।
09:40 देखते हैं कि skater का द्रव्यमान total energy को कैसे प्रभावित करेगा।
09:45 पैनल के नीचे स्क्रॉल करें।
09:48 Edit skater बटन पर क्लिक करें।
09:51 Mass टैक्स्ट बॉक्स और Mass स्लाइडर देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
09:57 डिफॉल्ट रूप से, Mass 75 kg है।
10:01 ग्राफ खोलने के लिए Energy Vs. Time बटन पर क्लिक करें।
10:06 Mass स्लाइडर को धीरे-धीरे 200 की ओर खींचें।
10:10 ग्राफ में स्केटर का द्रव्यमान बदलते ही हम ऊर्जा में परिवर्तन का निरीक्षण करते हैं।
10:16 Energy Vs. Time ग्राफ बंद करें।
10:19 अब हम skater को अलग-अलग ग्रहों पर ले जाएंगे।
10:24 पैनल को ऊपर स्क्रॉल करें।
10:27 simulation रीसेट करने के लिए Reset बटन पर क्लिक करें।
10:31 Location सेक्शन में, डिफ़ॉल्ट रूप से, Earth चयनित है।
10:35 Energy vs. Time बटन पर क्लिक करें।
10:39 Location सेक्शन में, Moon रेडियो बटन पर क्लिक करें।
10:44 ध्यान दें कि Skater उड़ जाता है क्योंकि चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण वैल्यू कम है।
10:50 Return Skater बटन पर क्लिक करें।
10:53 यहाँ Gravity वैल्यू 1.62 N / kg है जो Earth से कम है।
11:00 इससे skater की गति में कमी आती है।
11:04 यहाँ, Total energy घट जाती है क्योंकि चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी की तुलना में कम है।
11:10 इसी तरह, Jupiter और Space स्थानों का पता लगाएं और ऊर्जा परिवर्तनों की तुलना करें।
11:17 Energy vs. Time ग्राफ बंद करें।
11:21 हम घर्षण के साथ और बिना घर्षण के ऊर्जा वितरण का अध्ययन करते हैं।
11:26 simulation को रीसेट करने के लिए Reset बटन पर क्लिक करें।
11:30 नीचे panel तक स्क्रॉल करें और Track Friction बटन पर क्लिक करें।
11:35 Coefficient of Friction स्लाइडर देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
11:40 Energy vs.Time बटन पर क्लिक करें।
11:44 Coefficient of Friction स्लाइडर को धीरे-धीरे None से Lots तक खींचें।
11:50 ऊर्जा परिवर्तन पर ध्यान दें।
11:53 यहाँ, घर्षण के कारण कुछ ऊर्जा Thermal ऊर्जा में बदल जाती है।
11:59 यह घर्षण के कारण गति में प्रतिरोध के कारण है।
12:04 घर्षण skater की गति का विरोध करता है।
12:08 यह उसे ऊर्जा खोने और धीमा करने का कारण बनता है।
12:12 Energy vs. Time ग्राफ बंद करें।
12:15 नियतकार्य के रूप में,

Tracks मेन्यू से Double Well ट्रैक को चुनें और ऊर्जा परिवर्तनों का निरीक्षण करें।

12:24 Double Well Roller Coaster मोड के साथ Double well ट्रैक में ऊर्जा परिवर्तन की तुलना करें।
12:30 तापीय ऊर्जा में परिवर्तन देखें।
12:34 और स्पष्टीकरण दें। (हिंट- Track पर राइट क्लिक करें और Roller Coaster Mode चुनें)।
12:43 Tracks बॉक्स का उपयोग करके, ट्रैक बनाएं और ऊर्जा में परिवर्तन का निरीक्षण करें।
12:49 संक्षेप में...
12:52 इस ट्यूटोरियल में, हमने प्रदर्शित किया है कि Energy Skate Park, PhET simulation का उपयोग कैसे करना है।
13:01 इस simulation का उपयोग करके हमने सीखा-

1. ऊर्जा संरक्षण के नियम के बारे में।

13:08 2. ऊर्जा परिवर्तन के लिए पाई चार्ट और बार ग्राफ दिखाना।
13:13 3. किसी विशेष स्थान पर ऊर्जा वैल्यू दिखाने के लिए Energy vs Position ग्राफ का उपयोग करना।
13:20 4. स्थान बदलने और ऊर्जा परिवर्तनों का निरीक्षण करना।
13:24 5. द्रव्यमान और घर्षण में परिवर्तन के कारण ऊर्जा में परिवर्तन के बारे में।
13:29 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
13:38 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके वर्कशॉप आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।
13:47 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
13:51 कृपया इस फोरम पर अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
13:55 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
14:03 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट भारत सरकार के NMEICT, MHRD, द्वारा वित्त पोषित है।
14:11 इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
14:16 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh