PhET/C2/Build-an-Atom/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Build an Atom simulation पर इस ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में, हम Build an Atom, इंट्रेक्टिवPhET simulationप्रदर्शित करेंगे।
00:14 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थियों को हाई स्कूल साइंस के विषयों से परिचित होना चाहिए।
00:21 यहाँ मैं उपयोग कर रही हूँ Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04
00:28 Java version वर्जन 1.7.0
00:33 Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2.
00:39 इस सिमुलेशन का उपयोग करके, छात्र निम्न में सक्षम होंगे: प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉनों का उपयोग करके एक परमाणु का निर्माण करना।
00:49 आवर्त सारणी पर एक तत्व और उसकी स्थिति की पहचान करना।
00:55 निर्धारित करना कि क्या परमाणु न्यूट्रल या आयन है।

आवेश का पूर्वानुमान करना।

01:03 एक परमाणु या आयन का द्रव्यमान निर्धारित करना।
01:07 निर्मित परमाणु या आयन की स्थिरता का निर्धारण करना।
01:12 परमाणु प्रतीकों निरूपित करना।
01:15 तत्व के समस्थानिक बनाना।
01:19 परमाणु पदार्थ के मूलभूत निर्माण खंड हैं।
01:23 प्रत्येक परमाणु में एक छोटा, घना, धनात्मक-आवेशित नाभिक होता है।
01:30 न्यूक्लियस बहुत ही हल्के, ऋणात्मक आवेशित इलेक्ट्रॉनों से घिरा हुआ है।
01:37 न्यूक्लियस में न्यूट्रॉन भी हो सकते हैं।
01:41 न्यूट्रॉन में प्रोटॉन के समान द्रव्यमान है लेकिन इसका कोई आवेश नहीं है।
01:47 परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन की संख्या रासायनिक तत्व को परिभाषित करती है।
01:53 किसी तत्व के रासायनिक गुण इलेक्ट्रॉनों की संख्या और व्यवस्था के कारण उत्पन्न होते हैं।
02:00 शुरू करते हैं।
02:03 सिमुलेशन डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करें।
02:07 मैंने पहले ही Downloads फोल्डर में Build an Atom सिमुलेशन डाउलनोड कर दिया है।
02:15 सिमुलेशन खोलने के लिए, build-an-atom_en.html फाइल पर राइट क्लिक करें।
02:21 Open With Firefox Web Browser ऑप्शन चुनें। फाइल ब्राउजर में खुलती है।
02:29 यह Build-an-Atom सिमुलेशन का इंटरफैश है।
02:34 इंटरफैश में 3 स्क्रीन्स हैं,

Atom, Symbol और Game.

02:42 Atom स्क्रीन के साथ अपना सिमुलेशन शुरू करते हैं।
02:46 Atom स्क्रीन पर क्लिक करें।
02:49 इस स्क्रीन का उपयोग करके, छात्र परमाणु का निर्माण, पहचान, नेट-आवेश और परमाणु का द्रव्यमान निर्धारित कर सकते हैं।
03:00 Atom स्क्रीन में परमाणु का Bohr's मॉडल दिखाया गया है।
03:05 यह नाभिक और 2 कक्षाओं की स्थिति दर्शाता है।
03:10 स्क्रीन के नीचे, Protons, Neutrons और Electrons के साथ 3 कंटेनर हैं।
03:18 दाईं ओर, 3 पैनल हैं- Element, Net charge और Mass Number
03:27 पैनल खोलने के लिए, प्रत्येक पैनल पर टॉप-राइट कॉर्नर पर स्थित ग्रीन प्लस साइन पर क्लिक करें।
03:35 यह आपको अणु की संख्या बदलने के साथ ही परिवर्तनों को देखने की अनुमति देता है।
03:41 स्क्रीन के निचले भाग में, आपको Show बॉक्स दिखाई देगा।

बॉक्स में, Stable/Unstable चैक-बॉक्स पर क्लिक करें।

03:52 स्क्रीन के ऊपरी बाएँ कोने में एक बॉक्स दिखाई देता है।
03:56 यह Protons, Neutrons और Electrons की संख्या दर्शाता है, हमने परमाणु बनाने के लिए उपयोग किया है।
04:05 Hydrogen परमाणु का को बनाना शुरू करते हैं।
04:09 Proton कंटेनर से, Proton पर क्लिक करें।
04:14 खींचें और X चिह्न पर छोड़ें, जो एक परमाणु के नाभिक का प्रतिनिधित्व करता है।
04:20 इसके साथ ही प्रत्येक पैनल में परिवर्तन पर ध्यान दें।
04:27 हाइड्रोजन परमाणु सभी तत्वों में सबसे सरल है।
04:32 इसमें पहली कक्षा में एक इलेक्ट्रॉन और नाभिक में एक प्रोटॉन होता है।
04:39 एक Electron को खींचें और पहली कक्षा में रखें।
04:44 डिफ़ॉल्ट रूप से, कक्षाओं को गोलाकार डैश लाइन के रूप में दिखाया गया है।
04:50 Model शीर्षक में, Cloud रेडियो बटन पर क्लिक करें।
04:55 यह कक्षा को इलेक्ट्रॉन क्लाउड के रूप में दिखाएगा।
04:59 डिफ़ॉल्ट कक्षाओं को दिखाने के लिए Orbits रेडियो बटन पर क्लिक करें।
05:05 स्क्रीन पर सभी पैनल्स पर ध्यान दें।
05:09 Element बॉक्स Element के रूप में Hydrogen दिखाता है।
05:13 Net charge शून्य है और इसे न्यूट्रल परमाणु के रूप में लेबल किया जाता है। Mass number एक है।
05:22 यह यह भी दर्शाता है कि परमाणु Stable है।
05:26 अब एक और प्रोटोन को नाभिक में जोड़ें। परमाणु को Unstable Helium Ion के रूप में दिखाया गया है।
05:35 पहली कक्षा में एक और इलेक्ट्रॉन जोड़ें।
05:40 अब यह एक न्यूट्रल परमाणु है लेकिन परमाणु को अभी भी Unstable के रूप में लेबल किया गया है।
05:47 नाभिक में एक न्यूट्रॉन जोड़ें। परमाणु अब Stable है।
05:53 Mass Number 3 दिखाता है, लेकिन हम जानते हैं कि हीलियम का परमाणु द्रव्यमान 4 है, इसलिए नाभिक में एक और न्यूट्रॉन जोड़ें।
06:04 यह हीलियम परमाणु की परमाणु संरचना को पूरा करता है।
06:09 हीलियम परमाणु में 2 प्रोटॉन, 2 न्यूट्रॉन और 2 इलेक्ट्रॉन हैं।
06:16 हम एक ही तत्व के समस्थानिक बनाने के लिए, नाभिक में न्यूट्रॉन जोड़ सकते हैं।
06:23 एक ही तत्व के परमाणु जो न्यूट्रॉन में भिन्न होते हैं, समस्थानिक कहलाते हैं।
06:29 एक ही तत्व के समस्थानिकों में समान रासायनिक गुण होते हैं।
06:35 एक प्रोटॉन, एक इलेक्ट्रॉन और 2 न्यूट्रॉन को हीलियम परमाणु से हटा दें।
06:43 अब हमारे पास हाइड्रोजन परमाणु है, जिसे Protium भी कहा जाता है।
06:49 हाइड्रोजन के isotopes का निर्माण करते हैं।
06:53 हाइड्रोजन में तीन समस्थानिक हैं। Protium, Deuterium और Tritium
07:00 Protium के नाभिक में केवल एक प्रोटॉन होता है।
07:04 Deuterium में एक प्रोटॉन और एक न्यूट्रॉन है।
07:09 Tritium में एक प्रोटॉन और 2 न्यूट्रॉन हैं।
07:15 नाभिक में एक न्यूट्रॉन जोड़ें। Deuterium परमाणु बन गया है।
07:22 यह स्थिर है। नाभिक में tritium बनाने के लिए एक और न्यूट्रॉन जोड़ें।
07:29 tritium अस्थिर है, जैसा कि यहाँ दिखाया गया है।
07:34 नियतकार्य के रूप में,एक न्यूट्रल कार्बन परमाणु बनाएं। कार्बन के समस्थानिक दिखाएं।
07:43 नीचे दाईं ओर reset बटन पर क्लिक करें।
07:48 यह स्क्रीन को डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर रीसेट कर देगा।
07:53 इसके बाद, इंटरफ़ेस के निचले भाग में Symbol स्क्रीन पर क्लिक करें।
07:59 इस स्क्रीन का उपयोग करके, छात्र परमाणु प्रतीकों की व्याख्या कर सकते हैं।
08:05 ध्यान दें कि स्क्रीन पर एक Symbol पैनल जोड़ा गया है।
08:10 हर तत्व के परमाणु को symbol द्वारा दर्शाया जाता है।
08:15 यह परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या और आवेश के बारे में जानकारी देता है।
08:23 सबस्क्रिप्ट संख्या को परमाणु संख्या कहा जाता है।
08:27 सुपरस्क्रिप्ट संख्या को द्रव्यमान संख्या कहा जाता है।
08:32 परमाणु पर आवेश शीर्ष-दाएं कोने पर दिखाया गया है।
08:37 परमाणु में प्रोटॉनों की संख्या इसका परमाणु क्रमांक है।
08:42 परमाणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की कुल संख्या इसकी द्रव्यमान संख्या है।
08:49 परमाणु में प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रान जोड़ें।
08:55 Symbol पैनल पर ध्यान दें।
08:58 तत्व, परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या और आवेश के नाम पर ध्यान दें।
09:06 अब हम Game स्क्रीन पर जाएंगे।
09:10 इंटरफ़ेस के नीचे Game स्क्रीन पर क्लिक करें।
09:15 चार अलग-अलग गेम उपलब्ध हैं।
09:18 ये गेम इस सिमुलेशन का उपयोग करके प्राप्त ज्ञान का परीक्षण करेंगे।
09:24 स्क्रीन के निचले-बाएँ कोने में एक टाइमर और एक साउंड बटन दिया गया है।
09:31 गेम शुरू होने से पहले टाइमर को इनेबल करने के लिए टाइमर बटन पर क्लिक करें।
09:37 हम साउंड सिंबल पर क्लिक करके साउंड को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
09:42 प्रत्येक गेम स्क्रीन पर क्लिक करें और एक्सप्लोर करें।
09:50 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा-

Build an Atom, इंटरैक्टिव PhET सिमुलेशन का उपयोग कैसे करना है।

09:59 इस सिमुलेशन का उपयोग करते हुए, हमने सीखा-

हाइड्रोजन और हीलियम परमाणुओं के मॉडल बनाना।

10:07 आयन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनों को जोड़ना या निकालना।
10:11 समस्थानिक बनाने के लिए न्यूट्रॉन जोड़ना या निकालना।
10:16 नियतकार्य के रूप मेःएक न्यूट्रल ऑक्सीजन परमाणु बनाएं।
10:21 न्यूट्रल परमाणु में दो इलेक्ट्रॉनों को जोड़ें।
10:25 विभिन्न पैनलों पर मापदंडों में परिवर्तन का निरीक्षण करें।
10:30 आंतरिक गोले से इलेक्ट्रॉनों को निकालने की कोशिश करें, परिणामों का निरीक्षण करें।
10:37 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
10:46 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके वर्कशॉप आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
11:00 कृपया इस फोरम पर अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
11:04 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
11:12 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
11:24 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh