Difference between revisions of "PhET/C2/Build-an-Atom/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with "{|border=1 ||'''Time''' ||'''Narration''' |- |00:01 | '''Build an Atom simulation''' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्व...")
(No difference)

Revision as of 17:07, 25 March 2020

Time Narration
00:01 Build an Atom simulation पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में, हम Build an Atom, इंट्रेक्टिवPhET simulationप्रदर्शित करेंगे।
00:13 इस ट्यूटोरियल का अनुसरण करने के लिए, शिक्षार्थियों को हाई स्कूल साइंस के विषयों से परिचित होना चाहिए।
00:20 यहाँ मैं उपयोग कर रही हूँ

Ubuntu Linux OS वर्जन 14.04

Java version वर्जन 1.7.0

Firefox Web Browser वर्जन 53.02.2.

00:36 इस सिमुलेशन का उपयोग करते हुए, छात्र निम्न में सक्षम होंगे:

1. प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रॉनों का उपयोग करके एक परमाणु का निर्माण करना।

00:46 2. आवर्त सारणी पर एक तत्व और उसकी स्थिति की पहचान करना।
00:52 3.निर्धारित करना कि क्या परमाणु न्यूट्रल या आयन है।

4. आवेश का पूर्वानुमान करना।

01:00 5. एक परमाणु या आयन का द्रव्यमान निर्धारित करना।

6. निर्मित परमाणु या आयन की स्थिरता का निर्धारण करना।

01:10 7. परमाणु प्रतीकों का प्रतिनिधित्व करना।

8. तत्व के समस्थानिक बनाना।

01:17 परमाणु पदार्थ के मूलभूत निर्माण खंड हैं।
01:21 प्रत्येक परमाणु में एक छोटा, घना, धनात्मक-आवेशित नाभिक होता है।
01:27 न्यूक्लियस बहुत ही हल्के, ऋणात्मक आवेशित इलेक्ट्रॉनों से घिरा हुआ है।
01:33 न्यूक्लियस में न्यूट्रॉन भी हो सकते हैं। न्यूट्रॉन में प्रोटॉन के समान द्रव्यमान है लेकिन इसका कोई आवेश नहीं है।
01:42 परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन की संख्या रासायनिक तत्व को परिभाषित करती है।
01:48 किसी तत्व के रासायनिक गुण इलेक्ट्रॉनों की संख्या और व्यवस्था के कारण उत्पन्न होते हैं।
01:55 शुरू करते हैं।
01:57 सिमुलेशन डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक का उपयोग करें।

http://phet.colorado.edu

02:01 मैंने पहले ही Downloads फोल्डर में Build an Atom सिमुलेशन डाउलनोड कर दिया है।
02:07 सिमुलेशन खोलने के लिए, build-an-atom_en.html फाइल पर राइट क्लिक करें।
02:13 Open With Firefox Web Browser ऑप्शन चुनें। फाइल ब्राउजर में खुलती है।
02:21 यह Build-an-Atom सिमुलेशन का इंटरफैश है।
02:26 इंटरफैश में 3 स्क्रीन्स हैं-

Atom, Symbol और Game.

02:33 Atom स्क्रीन के साथ अपना सिमुलेशन शुरू करते हैं।
02:37 Atom स्क्रीन पर क्लिक करें।
02:40 इस स्क्रीन का उपयोग करते हुए, छात्र परमाणु का निर्माण, पहचान, नेट-आवेश और परमाणु का द्रव्यमान निर्धारित कर सकते हैं।
02:51 Atom स्क्रीन में परमाणु का Bohr's मॉडल दिखाया गया है।
02:56 यह नाभिक और 2 कक्षाओं की स्थिति दर्शाता है।
03:01 स्क्रीन के नीचे, Protons, Neutrons और Electrons के साथ 3 कंटेनर हैं।
03:09 दाईं ओर, 3 पैनल हैं- Element, Net charge और Mass Number
03:18 पैनल खोलने के लिए, प्रत्येक पैनल पर टॉप-राइट कॉर्नर पर स्थित ग्रीन प्लस साइन पर क्लिक करें।
03:26 यह आपको अणु की संख्या बदलने के साथ ही परिवर्तनों को देखने की अनुमति देता है।
03:33 स्क्रीन के निचले भाग में, आपको Show बॉक्स दिखाई देगा।

बॉक्स में, Stable/Unstable चैक-बॉक्स पर क्लिक करें।

03:42 स्क्रीन के ऊपरी बाएँ कोने में एक बॉक्स दिखाई देता है।
03:47 यह Protons, Neutrons और Electrons की संख्या दर्शाता है, हमने परमाणु बनाने के लिए उपयोग किया है।
03:56 Hydrogen परमाणु का को बनाना शुरू करते हैं।

Proton कंटेनर से, Proton पर क्लिक करें।

04:04 X चिह्न पर खींचें और छोड़ें, जो एक परमाणु के नाभिक का प्रतिनिधित्व करता है।
04:10 इसके साथ ही प्रत्येक पैनल में परिवर्तन पर ध्यान दें।
04:16 हाइड्रोजन परमाणु सभी तत्वों में सबसे सरल है।

इसमें पहली कक्षा में एक इलेक्ट्रॉन और नाभिक में एक प्रोटॉन होता है।

04:27 एक Electron को खींचें और पहली कक्षा में रखें।

डिफ़ॉल्ट रूप से, कक्षाओं को गोलाकार डैश लाइन के रूप में दिखाया गया है।

04:36 Model शीर्षक में, Cloud रेडियो बटन पर क्लिक करें। यह कक्षा को इलेक्ट्रॉन क्लाउड के रूप में दिखाएगा।
04:44 डिफ़ॉल्ट कक्षाओं को दिखाने के लिए Orbits रेडियो बटन पर क्लिक करें।
04:49 स्क्रीन पर सभी पैनल्स पर ध्यान दें।
04:53 Element बॉक्स Element के रूप में Hydrogen दिखाता है।
04:57 Net charge शून्य है और इसे न्यूट्रल परमाणु के रूप में लेबल किया जाता है। Mass number एक है।
05:06 यह यह भी दर्शाता है कि परमाणु Stable है।
05:10 अब एक और प्रोटोन को नाभिक में जोड़ें। परमाणु को Unstable Helium Ion के रूप में दिखाया गया है।
05:18 पहली कक्षा में एक और इलेक्ट्रॉन जोड़ें। अब यह एक न्यूट्रल परमाणु है लेकिन परमाणु को अभी भी Unstable के रूप में लेबल किया गया है।
05:28 नाभिक में एक न्यूट्रॉन जोड़ें। परमाणु अब Stable है।
05:34 Mass Number 3 दिखाता है, लेकिन हम जानते हैं कि हीलियम का परमाणु द्रव्यमान 4 है, इसलिए नाभिक में एक और न्यूट्रॉन जोड़ें।
05:44 यह हीलियम परमाणु की परमाणु संरचना को पूरा करता है।
05:49 हीलियम परमाणु में 2 प्रोटॉन, 2 न्यूट्रॉन और 2 इलेक्ट्रॉन हैं।
05:55 हम एक ही तत्व के समस्थानिक बनाने के लिए, नाभिक में न्यूट्रॉन जोड़ सकते हैं।
06:01 एक ही तत्व के परमाणु जो न्यूट्रॉन में भिन्न होते हैं, समस्थानिक कहलाते हैं।
06:07 एक ही तत्व के समस्थानिकों में समान रासायनिक गुण होते हैं।
06:12 एक प्रोटॉन, एक इलेक्ट्रॉन और 2 न्यूट्रॉन को हीलियम परमाणु से हटा दें।

अब हमारे पास हाइड्रोजन परमाणु है, जिसे Protium भी कहा जाता है।

06:25 हाइड्रोजन के isotopes का निर्माण करते हैं।
06:29 हाइड्रोजन में तीन समस्थानिक हैं। Protium, Deuterium और Tritium
06:36 Protium के नाभिक में केवल एक प्रोटॉन होता है।
06:39 Deuterium में एक प्रोटॉन और एक न्यूट्रॉन है। Tritium में एक प्रोटॉन और 2 न्यूट्रॉन हैं।
06:48 नाभिक में एक न्यूट्रॉन जोड़ें। Deuterium परमाणु बन गया है।
06:55 यह स्थिर है। नाभिक में tritium बनाने के लिए एक और न्यूट्रॉन जोड़ें। tritium अस्थिर है, जैसा कि यहाँ दिखाया गया है।
07:06 नियतकार्य के रूप में,

एक न्यूट्रल कार्बन परमाणु बनाएं। कार्बन के समस्थानिक दिखाएं।

07:14 नीचे दाईं ओर reset बटन पर क्लिक करें।

यह स्क्रीन को डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर रीसेट कर देगा।

07:24 इसके बाद, इंटरफ़ेस के निचले भाग में Symbol स्क्रीन पर क्लिक करें।

इस स्क्रीन का उपयोग करते हुए, छात्र परमाणु प्रतीकों की व्याख्या कर सकते हैं।

07:34 ध्यान दें कि स्क्रीन पर एक Symbol पैनल जोड़ा गया है।
07:39 हर तत्व के परमाणु को symbol द्वारा दर्शाया जाता है।

यह परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या और आवेश के बारे में जानकारी देता है।

07:52 सबस्क्रिप्ट संख्या को परमाणु संख्या कहा जाता है।

सुपरस्क्रिप्ट संख्या को द्रव्यमान संख्या कहा जाता है। परमाणु पर आवेश शीर्ष-दाएं कोने पर दिखाया गया है।

08:06 परमाणु में प्रोटॉनों की संख्या इसका परमाणु क्रमांक है।
08:11 परमाणु में प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की कुल संख्या इसकी द्रव्यमान संख्या है।
08:18 परमाणु में प्रोटॉन, न्यूट्रॉन और इलेक्ट्रान जोड़ें।
08:24 Symbol पैनल पर ध्यान दें।
08:26 तत्व, परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या और आवेश के नाम पर ध्यान दें।
08:34 अब हम Game स्क्रीन पर जाएंगे।
08:36 इंटरफ़ेस के नीचे Game स्क्रीन पर क्लिक करें।

चार अलग-अलग गेम उपलब्ध हैं।

08:45 ये गेम इस सिमुलेशन का उपयोग करके प्राप्त ज्ञान का परीक्षण करेंगे।
08:50 स्क्रीन के निचले-बाएँ कोने में एक टाइमर और एक साउंड बटन दिया गया है।

गेम शुरू होने से पहले टाइमर को इनेबल करने के लिए टाइमर बटन पर क्लिक करें।

09:02 हम साउंड सिंबल पर क्लिक करके साउंड को भी नियंत्रित कर सकते हैं।
09:08 प्रत्येक गेम स्क्रीन पर क्लिक करें और एक्सप्लोर करें।
09:17 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा-

Build an Atom, इंटरैक्टिव PhET सिमुलेशन का उपयोग कैसे करना है।

09:24 इस सिमुलेशन का उपयोग करते हुए, हमने सीखा-

1. हाइड्रोजन और हीलियम परमाणुओं के मॉडल बनाना। 2. आयन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनों को जोड़ना या निकालना। 3. समस्थानिक बनाने के लिए न्यूट्रॉन जोड़ना या निकालना।

09:38 नियतकार्य के रूप में

एक न्यूट्रल ऑक्सीजन परमाणु बनाएं।

09:43 न्यूट्रल परमाणु में दो इलेक्ट्रॉनों को जोड़ें।

विभिन्न पैनलों पर मापदंडों में परिवर्तन का निरीक्षण करें। आंतरिक गोले से इलेक्ट्रॉनों को निकालने की कोशिश करें, परिणामों का निरीक्षण करें।

09:56 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
10:04 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम: स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके वर्कशॉप आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।

अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।

10:18 कृपया इस फोरम पर अपने समयबद्ध प्रश्नों को पोस्ट करें।
10:22 यह प्रोजेक्ट आंशिक रूप से शिक्षक और शिक्षण पर पंडित मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय मिशन द्वारा वित्त पोषित है।
10:30 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन की अधिक जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है।
10:41 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh