Difference between revisions of "OpenModelica/C2/Arrays-in-Modelica/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
 
Line 370: Line 370:
 
|-
 
|-
 
|| 11:07
 
|| 11:07
|| मैं Simulate बटन पर क्लिक करके इसे सिमुलेट करता हूँ।
+
|| मैं Simulate बटन पर क्लिक करके इसे सिमुलेट करती हूँ।
 
|-
 
|-
 
|| 11:11
 
|| 11:11
Line 385: Line 385:
 
|-
 
|-
 
|| 11:35
 
|| 11:35
||मैं उन्हे अचयनित करती हूँ और परिणाम डिलीट करताती हूँ।
+
||मैं उन्हे अचयनित करती हूँ और परिणाम डिलीट करती हूँ।
 
|-
 
|-
 
|| 11:40
 
|| 11:40

Latest revision as of 15:22, 23 January 2018

Time Narration
00:01 नमस्कार, Arrays पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे Arrays वैरिएबल घोषित कैसे करना है, Arrays कैसे बनाना है, for और while लूप्स का उपयोग कैसे करना है और OMShell का उपयोग कैसे करना है।
00:20 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए, मैं उपयोग कर रही हूँ OpenModelica 1.9.2
00:26 आप इस ट्यूटोरियल के अभ्यास के लिए निम्नलिखित ऑपरेटिंग सिस्टम में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।
00:32 इस ट्यूटोरियल को समझने और अभ्यास करने के लिए: आपको किसी भी प्रोग्रामिंग भाषा में arrays के ज्ञान की आवश्यकता है।
00:40 आपको 'Modelica' में class को परिभाषित करने के बारे में पता होना चाहिए। पूर्व-अपेक्षित ट्यूटोरियल का उल्लेख हमारी वेबसाइट पर किया गया है। कृपया इनके माध्यम से जाएँ।
00:50 Vector वन डायमेंशनल array है।
00:53 इसमें एक इंडेक्स है।
00:55 वेक्टर घोषित करने के लिए Syntax दिखाया गया है।
00:50 प्रदर्शित उदाहरण वेक्टर वैरिएबल a को घोषित करता है जिसका साइज 2 है।
01:05 एक वेक्टर को कर्ली ब्रैसेस में एलिमेंट्स शामिल कर बनाया जा सकता है।
01:11 यह उदाहरण एक vector पैरामीटर a के साथ '2' 'और' '3' 'को उसके एलिमेंट्स के रूप में परिभाषित करता है।
01:19 Vector के एलिमेंट्स को एक्सेस करने के लिए, indexing को समझना आवश्यक है।
01:25 'vector indexing' के लिए सिंटेक्स दिया गया है।
01:29 'Vector indexing 1 से शुरू होता है और Indices पूर्णाँक( integers) होना चाहिए।
01:35 polynomialEvaluatorUsingVectors नामक एक फंक्शन बनाते हैं।
01:41 यह फंक्शन polynomialEvaluator का एक एक्सटेंशन है जिसकी पिछले ट्यूटोरियल में चर्चा की गई थी।
01:49 हमpolynomialEvaluator के a,b और c पैरामीटर्स को वेक्टर a के साथ परिवर्तित करेंगे।
01:58 कृपया हमारी Code Files लिंक पर उपलब्ध सभी फाइल्स को डाउनलोड और सेव करें।
02:05 आपकी सुविधा के लिए, polynomialEvaluator फ़ंक्शन भी उपलब्ध है।
02:12 अब मैं इस फंक्शन को प्रदर्शित करने के लिए OMEdit पर जाती हूँ।
02:17 OMEdit अब Welcome परिप्रेक्ष्य में खुला है।
02:21 मैंने सभी आवश्यक फाइल्स को खोला है।
02:25 ध्यान दें, निम्न क्लासेस और फंक्शन्स अभी OMEdit में खुले हैं: functionTester,

matrixAdder, polynomialEvaluator और polynomialEvaluatorUsingVectors

02:42 अब उन्हें देखने के लिए, प्रत्येक आइकन पर डबल क्लिक करें।
02:49 बेहतर दृश्यता के लिए मैं OMEdit विंडो को बाईं तरफ स्थानांतरित करती हूँ।
02:56 polynomialEvaluator टैब पर जाएँ।
03:00 इसे Text View में खोलें।
03:03 इस फंक्शन पर अधिक जानकारी के लिए, पिछले ट्यूटोरियल को देखें।
03:09 मैं polynomialEvaluatorUsingVectors पर जाएँ। इसे Text View में खोलें।
03:16 Input और output वैरिएबल्स, polynomialEvaluator फंक्सन के समान है।
03:23 polynomialEvaluator के a,b और c पैरामीटर्स को वैक्टर a के साथ परिवर्तित किया गया है।
03:32 इस वैक्टर का साइज 3 है।
03:36 इस वैक्टर के एलिमेंट्स कर्ली ब्रैकेट्स में शामिल हैं जैसे कि दिख रहा है।
03:42 एलिमेंट्सcomma से अलग अलग किए गए हैं।
03:46 assignment स्टेटमेंट में, वैक्टर a के एलिमेंट्स को उनके सूचकांको का उपयोग करके एक्सेस किया जाता है।
03:54 a[1] वैक्टर a का पहला एलिमेंट है।
03:59 इसी तरह, वैक्टर a का दूसरा एलिमेंट और तीसरा एलिमेंट एक्सेस किया गया है।
04:08 अब, मैं functionTester टैब पर जाती हूँ।
04:13 इसे Text View में खोलें।
04:16 यह क्लास functionTester क्लास के समान है जिसकी हमने पिछले ट्यूटोरियल में चर्चा की थी।
04:24 Z Real वैरिएबल है।
04:27 PolynomialEvaluatorUsingVectors फंक्शन को 10 यूनिट्स के input आर्ग्युमेंट के साथ कॉल किया जाता है।
04:35 इस फ़ंक्शन द्वारा दिया गया वैल्यू z 'के बराबर है।
04:40 अब मैं इस क्लास को सिमुलेट करती हूँ।
04:43 Simulate बटन पर क्लिक करें।
04:46 पॉप-अप विंडो बंद करें।
04:49 Variables ब्राउजर में z चुनें।
04:53 ध्यान दें कि z की वैल्यू x = 10 पर f(x) के बराबर है।
05:00 यह प्लॉट polynomialEvaluator फंक्शन में दिखाए गए केस के समान है।
05:07 अबz को अचयनित करें और परिणाम डिलीट करें।
05:13 Modeling perspective पर वापस जाएँ।
05:16 अब मैं स्लाइड्स पर वापस जाती हूँ।
05:19 for लूप का उपयोग स्टेटमेंट्स को बार बार दोहराने के लिए किया जाता है।
05:24 इसका उपयोग algorithm और equation सेक्शन्स में किया जा सकता है।
05:29 for लूप के लिए सिंटेक्स एक उदाहरण के साथ दिखाया गया है।
05:34 for लूप का उपयोग कैसे करें यह प्रदर्शित करने के लिए, मैं OMEdit पर जाती हूँ।
05:40 polynomialEvaluatorUsingVectors टैब पर क्लिक करें।
05:45 fx के लिए assignment स्टेटमेंट में, हम वैक्टर a के एलिमेंट्स को एक्सेस कर रहे हैं।
05:52 यहfor लूप का उपयोग करके भी किया जा सकता है।
05:55 अब, देखते हैं कि algorithm सेक्शन में for लूप कैसे शामिल करना है।
06:01 सबसे पहले, शुरू और अंत में डबल स्लैश रखकर fx के लिए assignment स्टेटमेंट कमेंट करें।
06:10 Ctrl+S दबाकर फंक्शन सेव करें।
06:15 प्रविष्ट किए जाने वाला for लूप 'for-loop.txt नामक टैक्स्ट फाइल में प्रदान किया गया है।
06:23 यह हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। मैंने gedit का उपयोग करके इस फाइल को खोला है।
06:29 विंडो यूजर इसे खोलने के लिए notepad या किसी अन्य एडिटर का उपयोग कर सकते हैं ।
06:35 मैं gedit पर जाती हूँ।
06:38 'Ctrl+C दबाकर कर सभी स्टेटमेंट्स को कॉपी करें।
06:44 OMEdit पर वापस जाएँ।
06:46 एंटर दबाएँ।Ctrl + V दबाकर सभी स्टेटमेंट्स को पेस्ट करें।
06:53 Ctrl + S' दबाकर इस फंक्शन को सेव करें।
06:57 अब, मैं इस लूप के प्रत्येक स्टेटमेंट को समझाती हूँ।
07:02 लूप शुरू होने से पहले यह असाइनमेंट शून्य की प्रारंभिक वैल्यू 'fx' 'को आवंटित करता है।
07:09 यहाँ, i एक लूप काउंटर के रूप में कार्य करता है।
07:12 लूप रन होता है जब तक i की वैल्यू 3 नहीं होती है।
07:16 इसका प्रयोग करने से पहले 'i' 'को घोषित करना आवश्यक नहीं है।
07:21 मैं थोडा नीचे स्क्रोल करती हूँ।
07:24 यह स्टेटमेंट मौलिक रूप से polynomial f(x) के टर्म्स को जोड़ता है।
07:30 Polynomial f(x) की चर्चा की गई है जब polynomialEvaluator फंक्शन की चर्चा की गई थी।
07:37 यह स्टेटमेंट for लूप के अंत को इंगित करता है।
07:41 अब, यह फंक्शन पूरा हो गया है।
07:44 इस फंक्शन को जाँचने के लिए, मैं functionTester फंक्शन का उपयोग करती हूँ।
07:49 मैंने इस फंक्शन में class के लिए कोई बदलाव नहीं किया है।
07:54 मैं टूलबार में Simulate बटन दबाकर इस क्लास को सिमुलेट करती हूँ।
07:49 variables browser' में z चुनें।
08:03 ध्यान दें कि z की वैल्यू फंक्शन में परिवर्तन के बाद भी समान है।
08:10 मैं z अचयनित करती हूँ और परिणाम डिलीट करती हूँ।
08:14 'Modeling perspective पर वापस जाएँ।
08:17 अब मैं एक बार फिर से स्लाइड्स पर वापस जाती हूँ।
08:21 'while' लूप का उपयोग स्टेटमेंट को पुनरावृत्त करने के लिए किया जाता है जब तक कि कोई दी गई स्थिति संतुष्ट नहीं हो जाती।
08:27 while लूप का उपयोग equation सेक्शन में नहीं कर सकते।
08:31 while की तुलना में for लूप अधिक बार Modelica में उपयोग किया जाता है।
08:37 अबArrays पर चर्चा करते हैं।
08:40 Arrays का उपयोग 'multi-dimensional डेटा को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
08:44 उन्हें vector नोटेशन का उपयोग करके बनाया जा सकता है।
08:48 Array घोषित करने के लिए औऱ indexing के लिए सिंटेक्स प्रदर्शित है।
08:55 array बनाने और indexing के बारे में अधिक जानने के लिए
09:00 मैं matrixAdder नामक क्लास लिखती हूँ, जो mySum देने के लिए myMatrix और adder matrices जोडता है। myMatrix और adder matrices प्रदर्शित हैं।
09:14 अब मैं matrixAdder क्लास प्रदर्शित करने के लिए OMEdit पर जाती हूँ।
09:19 यह OMEdit में पहले ही खुला है।
09:23 matrixAdder टैब पर क्लिक करें।
09:26 इसे Text view में खोलें।
09:29 myMatrix Real पैरामीटर array है।
09:33 स्क्वैर ब्रैकेट में नंबर्स, इस array के साइज को प्रदर्शित करता है।
09:39 पहले डायमेंशन का साइज 3 है।
09:42 इसीतरह, दूसरे डायमेंशन का साइज 2 है।
09:46 MyMatrix array का निर्माण प्रत्येक दो एलिमेंट्स के तीन वैक्टर्स का उपयोग करके किया जाता है।
09:53 {1,2} पहले वैक्टर को
09:57 {3,4} दूसरा और
10:00 {5,6}} तीसरे वैक्टर को प्रदर्शित करता है।
10:04 इस प्रत्येक वैक्टर का साइज इस array के दूसरे डायमेंशन के साइज के बराबर है।
10:11 इसलिए, myMatrix के दूसरे डायमेंशन का साइज 2 है।
10:16 वैक्टर की संख्या पहले डायमेंशन के साइज के बराबर होती है। इसलिए, पहले डायमेंशन का साइज 3 है।
10:25 'adder' मैट्रिक्स का निर्माण समान रूप में किया गया है।
10:29 इस दो arrays या matrices को जोड़ने के लिए हमें दो डायमेंशन के एलिमेंट्स को एक्सेस करने की आवश्यकता है।
10:35 इसलिए nested for लूप की आवश्यकता है।
10:40 यह for लूप पहले डायमेंशन के माध्यम से रन होता है।
10:44 इसीतरह, यह for लूप दूसरे डायमेंशन के माध्यम से रन होता है।
10:49 मैं इसे थोडा नीचे स्क्रोल करती हूँ।
10:52 myMatrix और adder matrices के अनुरूप एलिमेंट्स mySum के लिए जोडे गये हैं।
11:00 यह स्टेटमेंट प्रत्येक for लूप के अंत को प्रदर्शित करता है। क्लास अब पूरा हो गया है।
11:07 मैं Simulate बटन पर क्लिक करके इसे सिमुलेट करती हूँ।
11:11 पॉप-अप विंडो बंद करें, यदि यह दिख रहा है।
11:15 अब मैं variables कॉलम का विस्तार करती हूँ।
11:18 adder[1,1], myMatrix[1,1], और mySum[1,1] चुनें।
11:25 ध्यान दें, adder[1,1]' plus myMatrix[1,1] mySum[1,1] देता है, जिसका अर्थ है कि परिणाम सटीक है।
11:35 मैं उन्हे अचयनित करती हूँ और परिणाम डिलीट करती हूँ।
11:40 मैं स्लाइड्स पर वापस जाती हूँ।
11:43 नियत-कार्य के रूप में, वैक्टर में एलिमेंट्स के क्रम को विपरीत करने के लिए vectorReversal नामक फंक्शन लिखें।
11:51 इसीतरह, matrix के प्रत्येक रॉ में एलिमेंट्स के क्रम को विपरीत करने के लिए matrixReversal नामक फंक्शन बनाएँ।
12:00 इन दो फंक्शन्स का जाँचने के लिए functionTester क्लास लिखें।
12:05 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में आते हैं।
12:09 निम्नलिखित लिंक पर उपलब्ध वीडियो देखें। http://spoken-tutorial.org/ http://spoken-tutorial.org] /What\_is\_a\_Spoken\_Tutorial

यह स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है।

12:15 हम स्पोकन ट्यूटोरियल का उपयोग कर कार्यशालाओं का आयोजन करते हैं। कृपया हमसे संपर्क करें।
12:21 यदि इस स्पोकन ट्यूटोरियल से सबंधित कोई सवाल है तो कृपया निम्न वेबसाइय पर जाएँ।
12:28 हम लोकप्रिय किताबों के हल किये हुए उदाहरणों के कोडिंग का समन्वय करते हैं।
12:33 हम उन लोगों को मानदेय और प्रमाण पत्र देते हैं जो ऐसा करते हैं। कृपया निम्नलिखित वेबसाइट पर जाएं।
12:39 हम व्यावसायिक सिम्युलेटर लैब्स को OpenModelica में माइग्रेट करने में सहायता करते हैं।अधिक जानकारी के लिए कृपया निम्नलिखित वेबसाइट पर जाएं।
12:48 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट एनएमईआईसीटी, एमएचआरडी, भारत सरकार द्वारा समर्थित है I
12:55 हम OpenModelica की डेवलपमेंट टीम के समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं।
13:00 यह स्क्रीप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आई आई टी बॉम्बे से मैं श्रुति आर्य आपसे विदा लेती हूँ, धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Devraj, Shruti arya, Vikaskothiyara