Difference between revisions of "Linux/C2/Installing-Software-16.04/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with " {| border=1 |- || '''Time''' || '''Narration''' |- || 00:01 || नमस्कार '''Installing Software '''in '''Ubuntu Linux 16.04 ''' Operating System पर स्...")
 
 
Line 152: Line 152:
 
|-  
 
|-  
 
|| 04:16
 
|| 04:16
|| '''Software Sources''' विंडो स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।  
+
|| '''Software & Updates''' विंडो स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।  
  
 
|-  
 
|-  

Latest revision as of 18:45, 30 July 2019


Time Narration
00:01 नमस्कार Installing Software in Ubuntu Linux 16.04 Operating System पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:10 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि Ubuntu Linux 16.04 Operating System में Terminal ,
00:21 Synaptic Package Manager और Ubuntu Software Center के माध्यम से सॉफ्टवेयर कैसे संस्थापित करें।
00:27 इस ट्यूटोरियल को रिकॉर्ड करने के लिए मैं उपयोग कर रही हूँ Ubuntu Linux 16.04 Operating System.
00:34 इस ट्यूटोरियल के साथ आगे बढ़ने के लिए आपका इंटरनेट से जुड़ना अनिवार्य है।
00:39 आप System Administrator होने चाहिए या सॉफ्टवेयर संस्थापित करने के लिए आपके पास Administrator rights होने चाहिए।
00:46 Synaptic Package Manager a p t के लिए ग्राफिकल प्रोग्राम है।
00:51 यह apt-get command line यूटिलिटी के लिए GUI है।
00:57 डिफॉल्ट रूप से Synaptic Package Manager Ubuntu Linux 16.04 में पहले से संस्थापित नहीं रहेगा।
01:05 अब सीखते हैं कि terminal द्वारा इसे कैसे संस्थापित करें।
01:10 अपने कीबोर्ड पर Ctrl, Alt' और T कीज एक साथ दबाकर terminal खोलें।
01:18 अब terminal में टाइप करें sudo space a p t hyphen get space install space s y n a p' और टैब की दबाएं।
01:34 यह s y n a p से शुरू सॉफ्टवेयर की सूची दर्शाएगा।
01:40 अब 'synaptic' शब्द पूर्ण करें और एंटर दबाएं।
01:46 आपको अपना administrator password प्रविष्ट करने के लिए कहा जाएगा।
01:51 Enter your अपना admin password प्रविष्ट करें।
01:54 terminal में password टाइप करते समय यह हमें दिखाई नहीं देता है। अतः ध्यानपूर्वक टाइप करें।
02:02 एंटर दबाएं।
02:04 अब terminal संस्थापित किए जाने वाले packages की सूची प्रदर्शित करता है।
02:09 और डाउनलोड की जाने वाली फाइल्स के साइज और संस्थापन के बाद डिस्क स्पेस के बारे में जानकारी प्रदर्शित करता है।
02:17 इसकी पुष्टि के लिए Y दबाएं।
02:19 एंटर दबाएं।
02:22 अब संस्थापन शुरू हो गया है। आपकी इंटरनेट की गति के आधार पर यह पूर्ण होने में थोड़ा समय ले सकता है।
02:31 अब हमने Synaptic Package Manager सफलतापूर्वक संस्थापित कर दिया है।
02:36 terminal बंद करें।
02:39 संस्थापन की पुष्टि करने के लिए, Dash home पर जाएं। search bar में synaptic टाइप करें।
02:46 हम सर्च रिजल्ट में Synaptic Package Manager आइकन देख सकते हैं।
02:51 अब सीखते हैं कि Synaptic Package Manager का उपयोग करके सॉफ्टवेयर कैसे संस्थापित करें।
02:57 Synaptic Package Manager आइकन पर क्लिक करें।
03:01 एक authentication डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है जो password के लिए कहता है।
03:06 admin password टाइप करें और एंटर दबाएं।
03:10 जब हम पहली बार Synaptic Package Manager का उपयोग करते हैं, तो एक introduction डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है।
03:17 इस डायलॉग बॉक्स में जानकारी है कि Synaptic Package Manager का उपयोग कैसे करें।
03:23 डायलॉग बॉक्स बंद करने के लिए Close बटन पर क्लिक करें
03:27 Synaptic Package Manager में Proxy और Repository कंफिगर करें।
03:33 हमें इसे application या package संस्थापित करने से पहले करना चाहिए।
03:38 Settings पर जाएं और Preferences पर क्लिक करें।
03:42 यहाँ Preferences विंडो में कई टैब्स हैं, जो स्क्रीन पर दिखाई देते हैं।
03:48 Proxy settings कंफिगर करने के लिए Network पर क्लिक करें।
03:52 यहाँ Proxy Server में दो ऑप्शन्स हैं– Direct Connection और Manual Proxy.
04:00 मैं Direct Connection का उपयोग कर रहा हूँ।

आप अपनी पसंद का ऑप्शन चुन सकते हैं।

04:06 विंडो बंद करने के लिए OK बटन पर क्लिक करें।
04:11 अब फिर से Setting पर जाएं और Repositories पर क्लिक करें।
04:16 Software & Updates विंडो स्क्रीन पर प्रदर्शित होता है।
04:20 यहाँ Ubuntu software डाउनलोड करने के लिए कई सोर्स हैं।
04:24 ड्रॉप डाउन मेन्यू से Download पर क्लिक करें और repositories की सूची देखने के लिए माउस बटन पकड़कर रखें।
04:31 Other दुनिया भर के servers की सूची दर्शाता है।
04:36 विंडो को बंद करने के लिए, नीचे Cancel बटन पर क्लिक करें।
04:41 I जैसा की यहाँ दिखाया गया है मैं Server for India का उपयोग कर रही हूँ।
04:45 Software Sources विंडो को बंद करने के लिए Close बटन पर क्लिक करें।
04:50 यदि आप पहली बार Synaptic Package Manager का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको packages फिर से लोड करने की आवश्यकता है।
04:57 ऐसा करने के लिए, टूलबार में Reload बटन पर क्लिक करें।
05:02 यह कुछ सेकेंड्स ले सकता है।
05:05 यहाँ देखें। हम देखते हैं कि packages इंटरनेट के माध्यम से स्थानांतरित किए जा रहे हैं और अपडेट हो रहे हैं।
05:13 एक उदाहरण के रूप में मैं VLC player संस्थापित करूँगा।
05:18 Search field फिल्ड पर जाएं, जो टूलबार पर मौजूद है।
05:23 Search डायलॉग बॉक्स में टाइप करें vlc और फिर Search बटन पर क्लिक करें।
05:29 यहाँ हम सभी VLC packages देख सकते हैं जो सूचीबद्ध हैं।
05:34 VLC packages चुनने के लिए, चेकबॉक्स पर राइट-क्लिक करें। और फिर दिखाए गए मेन्यू से Mark for installation ऑप्शन चुनें।
05:45 repository packages की पूर्ण सूची दर्शाते हुए एक डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है।
05:51 सभी dependencies packages स्वतः ही मार्क करने के लिए Mark बटन पर क्लिक करें।
05:57 टूलबार पर जाएं और Apply बटन पर क्लिक करें।
06:01 संस्थापित किए जाने वाले packages का विवरण दिखाते हुए Summary विंडो प्रदर्शित होता है।
06:07 संस्थापन शुरू करने के लिए नीचे Apply बटन पर क्लिक करें।
06:12 संस्थापन की प्रक्रिया थोड़ा समय लेगी।
06:16 यह संस्थापित किए जाने वाले packages के साइज और संख्या पर निर्भर है।
06:21 Applying Changes विंडो बंद हो जायेगा। जैसे ही संस्थापन पूर्ण होगा।
06:27 Synaptic Package Manager विंडो बंद करें।
06:31 अब, सत्यापित करें कि क्या VLC player सफलतापूर्वक संस्थापित हो गया है।
06:37 Dash home पर जाएं।
06:39 search bar में टाइप करें vlc.
06:42 हम प्रदर्शित सूची में VLC आइकन देख सकते हैं। इसे खोलने के लिए इस पर क्लिक करें।
06:49 इसी तरह, हम Synaptic Package Manager का उपयोग करके अन्य एप्लिकेशन्स संस्थापित कर सकते हैं।
06:56 आगे हम सीखेंगे कि Ubuntu Software Center के माध्यम से सॉफ्टवेयर कैसे संस्थापित करें।
07:02 Ubuntu Software Center एक एप्लिकेशन है, जो हमें Ubuntu Linux OS पर सॉफ्टवेयर के प्रबंधन की अनुमति देता है।
07:10 आप इसका उपयोग सॉफ्टवेयर को खोजने, डाउनलोड, संस्थापन, अपडेट या संस्थापन रद्द करने के लिए कर सकते हैं।
07:17 यह आपको उपयोग करने से पहले ही software के बारे में जानकारी भी देता है।
07:23 Ubuntu Software Center खोलने के लिए, launcher पर जाएं।
07:27 आइकन Ubuntu Software पर क्लिक करें।
07:31 Ubuntu Software Centre विंडो प्रदर्शित होता है।
07:35 At the top, we can see 3 tabs - All, Installed and Updates

ऊपर आप 3 टैब्स देख सकते हैं All, Installed और Updates

07:42 All टैब पर क्लिक करें।
07:44 हम ऊपर search bar देख सकते हैं।
07:47 यह हमें उपलब्ध software को खोजने में मदद करेगा।
07:51 अब software Inkscape संस्थापित करते हैं।
07:55 search bar में टाइप करें inkscape.
07:59 Inkscape के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदर्शित होती है।
08:03 अब दाएं कोने पर Install बटन पर क्लिक करें।
08:07 Authentication डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है।
08:10 अपना admin password प्रविष्ट करें और फिर Authenticate बटन पर क्लिक करें।
08:16 प्रोग्रेस बार दर्शाता है कि Inkscape संस्थापित हो रहा है।
08:21 संस्थापन packages की संख्या और साइज के आधार पर कुछ समय ले सकता है।
08:28 ऊपर Installed टैब में भी प्रोग्रेस दर्शाया गया है। इस पर क्लिक करें।
08:35 आप किसी भी संस्थापन के दौरान अन्य एप्लिकेशन ऐक्सेस कर सकते हैं।
08:41 Inkscape शब्द पर क्लिक करें।
08:44 यह Inkscape के बारे में जानकारी प्रदर्शित करेगा।
08:48 Inkscape संस्थापित होने के बाद हम इसके आगे Remove और Launch दो बटन्स देख सकते हैं।
08:55 यदि आप सॉफ्टवेयर के संस्थापन को रद्द करना चाहचे हैं, तो केवल Remove बटन पर क्लिक करें।
09:00 एप्लिकेशन को लाँच करने के लिए, Launch बटन पर क्लिक करें। मैं इस पर क्लिक करती हूँ।
09:06 Inkscape एप्लिकेशन को लाँच करेगा।
09:10 Ubuntu Software Center पर वापस जाएं। सबसे ऊपर back arrow बटन पर क्लिक करें और मुख्य स्क्रीन पर आएं।
09:18 Updates पर क्लिक करें।
09:21 हम देख सकते हैं कि यह दर्शाता है Software is up to date.
09:25 ऊपर बाईं ओर refresh आइकन पर क्लिक करें।

यह किसी भी नए अपडेट के लिए जाँच करेगा।

09:31 अब हमें एक OS updates मिला।
09:34 विवरण देखने के लिए इस पर क्लिक करें। मैं इसे बंद करती हूँ।
09:39 यदि आप इस अपडेट को संस्थापित करना चाहते हैं तो Install बटन पर क्लिक करें। अन्यथा इसे छोड़ दें।
09:46 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में...
09:52 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा कि Ubuntu Linux 16.04 Operating System में Terminal
10:02 Synaptic Package Manager और Ubuntu Software Center के माध्यम से सॉफ्टवेयर कैसे संस्थापित करें।
10:07 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
10:15 स्पोकन ट्यूटोरियल टीम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करती है और ऑनलाइन टेस्ट पास करने पर प्रमाणपत्र देती है।
10:24 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
10:28 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी इस फोरम में पोस्ट करें।
10:32 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट NMEICT, MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। इस मिशन पर अधिक जानकारी दिखाए गए लिंक पर उपलब्ध है।
10:44 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है। मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ।

हमसे जुडने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

PoojaMoolya, Sakinashaikh