Difference between revisions of "LibreOffice-Suite-Writer-6.3/C3/Header,-Footer-and-Notes/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with "{|border=1 |- | Time | Narration |- || 00:01 || '''Header, Footer and Notes''' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वा...")
 
 
Line 82: Line 82:
 
|-  
 
|-  
 
|| 02:09
 
|| 02:09
|| पेज नंबर पर यदि '''styles''' देने के लिए, नंबर ''1'' पर डबल-क्लिक करें।
+
|| पेज नंबर पर भिन्न '''styles''' देने के लिए, नंबर ''1'' पर डबल-क्लिक करें।
 
|-  
 
|-  
 
|| 02:15
 
|| 02:15

Latest revision as of 14:03, 6 April 2021

Time Narration
00:01 Header, Footer and Notes पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे-
00:11

Header प्रविष्ट करना

00:13 Footer प्रविष्ट करना
00:15 पहले पेज से Header और Footer हटाना और
00:19 डॉक्यूमेंट में Footnote और Endnote प्रविष्ट करना।
00:24 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:37 Newsletter.odt फाइल खोलें जिसे हमने पहले बनाया था।
00:43 यह फाइल आपको इस ट्यूटोरियल पेज पर Code files लिंक में प्रदान की गई है।
00:49 कृपया फ़ाइल डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें।
00:52 एक कॉपी बनाएँ और फिर उसका अभ्यास करने के लिए उपयोग करें।
00:57 पहले हम सीखेंगे कि हमारे डॉक्यूमेंट में Footer कैसे प्रविष्ट करें।
01:02 menu bar में Insert मेन्यू पर क्लिक करेें और Header and Footer ऑप्शन पर जाएँ।
01:08 अब Use header/footer menu ऑप्शन को चैक करें, यदि यह अनचैक है तो।
01:15 पेज को स्क्रॉल करें और Footer मार्कर को प्रदर्शित करने के लिए टेक्स्ट क्षेत्र के निचले भाग पर क्लिक करें।
01:21 Footer मार्कर हमारे डॉक्यूमेंट में दिखाई देता है।
01:25 Footer शब्द के आगे Plus सिंबल पर क्लिक करें।
01:29 हम देखते हैं कि पेज के नीचे Footer जोड़ दिया गया है।
01:34 menu bar में Insert menu पर क्लिक करके अपने डॉक्यूमेंट में Footer जोड़ने का एक ओर तरीका है।
01:41 Header and Footer ऑप्शन पर जाएँ।
01:44 Footer सब-मेन्यू चुनें और Default style ऑप्शन चुनें।
01:50 किसी भी तरह से, कर्सर footer क्षेत्र में है।
01:54 footer में पेज नंबर जोड़ने के लिए, Footer Default style के डाउन एरो पर क्लिक करें।
02:00 फिर Insert Page Number ऑप्शन चुनें।
02:04 तुरंत, हम देखते हैं कि नंबर 1 footer में प्रदर्शित होता है।
02:09 पेज नंबर पर भिन्न styles देने के लिए, नंबर 1 पर डबल-क्लिक करें।
02:15 'Edit Fields डायलॉग बॉक्स खुलता है।
02:18 हमारे पास Edit फिल्ड के तहत 3 यदि-यदि सेक्शन हैं:

Type, Select और Format

02:26 Format सेक्शन में, हम बहुत सारे formats देख सकते हैं, जैसे छोटे अक्षरों में a b c, बडे अक्षरों में A B C और कई।
02:38 मैं format 1st 2nd 3rd चुनुंगी और फिर नीचे OK बटन पर क्लिक करूंगी।
02:46 ध्यान दें कि पेज नंबर 1 की नंबरिंग फॉर्मेट 1 से 1st में परिवर्तित हो गई है।
02:52 इसके बाद, हम डॉक्यूमेंट में Header प्रविष्ट करना सीखेंगे।
02:57 ऊपर स्क्रॉल करें और डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट क्षेत्र के शीर्ष पर क्लिक करें।
03:03 हमारे डॉक्यूमेंट में Header मार्कर दिखाई देते हैं।
03:06 यदि नहीं तो, Header शब्द के आगे plus सिंबल पर क्लिक करें।
03:11 पेज के शीर्ष पर Header प्रविष्ट किया जाता है।
03:15 अब Header में तारीख प्रविष्ट करते हैं।
03:19 ऐसा करने के लिए, Standard टूलबार में स्थित Insert field आइकन पर जाएँ।
03:25 अब डाउन एरो आइकन पर क्लिक करें और सूची से Date ऑप्शन चुनें।
03:31 वर्तमान तिथि Header क्षेत्र में प्रदर्शित होती है।
03:35 आप चाहें तो इसे अपनी पसंद की किसी भी तारीख में एडिट कर सकते हैं।
03:40 date फॉर्मेट को बदलने के लिए, date पर डबल क्लिक करें।
03:44 यहाँ हम 31. Dec. 1999 फॉर्मेट चुनेंगे और OK बटन पर क्लिक करें।
03:53 हमारे चयन के अनुसार अब date फॉर्मेट बदल गया है।
03:57 यदि कंटेंट का अलाइनमेंट बदल गया है, तो कृपया Backspace की दबाकर फिर से अलाइन करें।
04:04 जब तक टेक्स्ट पेज 1 और कॉलम 2 पर है तब तक इसे दोहराएं।
04:09 फिर banner के नीचे टेक्स्ट अलाइन करने के लिए एंटर की को बार-बार दबाएँ।
04:15 अब Standard toolbar में Toggle print preview पर क्लिक करें।
04:21 तिथि प्रत्येक पेज के शीर्ष पर और पेज संख्या सबसे नीचे दिखाई देती है।
04:27 ध्यान दें कि header और footer को डॉक्यूमेंट के सभी पेज पर दोहराया जाएगा।
04:33 पूर्वावलोकन बंद करने के लिए Close Preview बटन पर क्लिक करें।
04:38 आगे हम डॉक्यूमेंट में margin और shadow style को जोड़ना सीखते हैं
04:44 Sidebar deck में स्थित Page आइकन पर क्लिक करें।
04:49 Styles ऑप्शन में, More Options आइकन या gear आइकन पर क्लिक करें।
04:55 Page Style: Default Style डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:59 हमारी पसंद के अनुसार page style को अनुकूलित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले कई टैब हैं।
05:05 Footer टैब पर क्लिक करें।
05:07 Footer on' ऑप्शन को चैक करें, यदि यह पहले से ही चैक्ड नहीं है।
05:13 अब plus सिंबल पर बार-बार क्लिक करके left margin स्पेस को 1.00 cm सेट करें।
05:21 footer पर border या shadow जोड़ने के लिए, More बटन पर क्लिक करें।
05:26 Border/Background डायलॉग बॉक्स खुलता है।
05:29 यदि पहले से चयनित नहीं है, तो Borders टैब पर क्लिक करें।
05:33 Shadow Style सेक्शन में, हम shadow को पोजिशन में लाने के लिए विभिन्न विकल्प देख सकते हैं।
05:39 Cast shadow to bottom right आइकन पर क्लिक करें।
05:43 Color ऑप्शन में, Gray डिफॉल्ट शैडो कलर है।
05:48 कलर चुनने के लिए, नीचे एरो पर क्लिक करें।
05:52 आप Color palette box से अपने पसंद का कोई भी कलर चुन सकते हैं।

मैं blue चुनुंगी।

06:00 अन्य सभी सेटिंग्स को Border/Background डायलॉग बॉक्स में डिफॉल्ट छोड़ दें।
06:06 फिर OK बटन पर क्लिक करें।
06:09 Page Style: Default Style डायलॉग बॉक्स में, Apply बटन पर क्लिक करें और फिर OK बटन पर क्लिक करें।
06:17 Sidebar deck को बंद करें।
06:19 Footer में जोड़े गये shadow effect को देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
06:25 आगे, हम सीखेंगे कि किसी विशिष्ट पेज से Header और Footer को कैसे हटाया जाए।
06:31 डॉक्यूमेंट के पहले पेज से Header हटाते हैं।
06:35 तो पहले, डॉक्यूमेंट के पहले पेज पर कहीं भी कर्सर क्लिक करें।
06:40 Sidebar deck, में, Styles आइकन चुनें।
06:44 Styles panel खुलता है।
06:47 अब Page Styles आइकन पर क्लिक करें और सूचि से First Page ऑप्शन चुनें।
06:55 अब First Page ऑप्शन पर डबल-क्लिक करें।
06:59 Sidebar deck बंद करें।
07:02 ध्यान दें कि अब Header और Footer केवल पहले पेज से हटे हैं।
07:09 जैसा कि दिखाया गया है, आपको एक बार फिर से टेक्स्ट अलाइनमेंट को फिर से समायोजित करने की आवश्यकता हो सकती है।
07:19 आगे, Writer में Footnotes और Endnotes के बारे में सीखते हैं।
07:24 Footnotes उस पेज के निचले भाग पर दिखाई देते हैं जिस पर उन्हें संदर्भित किया जाता है
07:29 जबकि Endnotes' document या chapter के अंत में संगृहीत होते हैं।
07:35 वर्तमान कर्सर स्थिति में note के लिए anchor प्रविष्ट किया गया है।
07:40 Anchor यूजर्स को पेज के एक विशेष भाग में सीधे जाने में मदद करता है।
07:46 आप notes के लिए automatic numbering या custom symbol के बीच चुन सकते हैं।
07:52 देखते हैं कि डॉक्यूमेंट में एक शब्द के लिए Footnote को कैसे जोड़ा जा सकता है।
07:57 पेज 1 के कॉलम 1 में दूसरे पैराग्राफ से Apache License शब्द चुनें।
08:04 Standard toolbar में, Insert Footnote आइकन पर क्लिक करें।
08:09 हम अपने डॉक्यूमेंट में Insert मेनू पर भी क्लिक करके Footnote डाल सकते हैं।
08:15 फिर Footnote and Endnote पर क्लिक करें और Footnote ऑप्शन चुनें।
08:21 दोनों तरीके से, Footnote को हमारे डॉक्यूमेंट में character 1 के रूप में जोड़ा गया है।
08:27 अपने Footnote के लिए टेक्स्ट टाइप करते हैं।
08:30 टाइप करें- “open source software license”.
08:34 इसी तरह से, अपने डॉक्यूमेंट में एक ओर footnote जोड़ते हैं।
08:39 पेज 1 के दूसरे कॉलम से copyleft शब्द चुनें।
08:44 Standard toolbar में Insert Footnote आइकन पर क्लिक करें।
08:48 हमारे पेज में एक ओर Footnote जुड़ जाता है, इस बार दूसरे कॉलम में।
08:54 अब footnote के लिए “permissive license”. टेक्स्ट टाइप करें।
09:00 कॉलम 1 में Footnote में character 1 पर क्लिक करें।
09:05 हम डॉक्यूमेंट में Apache License शब्द से निर्देशित होते हैं।
09:10 Apache License शब्द के आगे character 1 पर ध्यान दें।
09:15 यह डाले गए Footnote का anchor है।
09:19 इस anchor पर कर्सर को धीरे से घुमाएं।
09:23 कर्सर एक इंगित उंगली में बदल जाता है।
09:27 अब इस पर क्लिक करें।
09:29 हमें तुरंत उस पेज के नीचे निर्देशित किया जाता है जहां Footnote दर्ज है।
09:35 Character ऑप्शन का उपयोग वर्तमान Footnote में character या symbol परिभाषित करने के लिए किया जाता है।
09:42 मैं Footnote 1 के लिए character को बदलने के तरीके को प्रदर्शित करती हूं।
09:47 वापस स्क्रॉल करें और कर्सर को License और footnote anchor 1 शब्द के बीच रखें।
09:54 फिर राइट-क्लिक करें और Footnote or Endnote ऑप्शन चुनें।
10:00 Edit Footnote/Endnote डायलॉग बॉक्स खुलता है।
10:04 Numbering एक प्रकार की संख्या है, जिसे हमFootnotes और Endnotes के लिए उपयोग करना चाहते हैं।
10:10 Automatic” ऑप्शन स्वचालित रूप से Footnotes या Endnotes के लिए संख्या प्रदान करते हैं।
10:16 Character फिल्ड के आगे Choose बटन पर क्लिक करें।
10:20 asterisk कैरेक्टर चुनें और OK बटन पर क्लिक करें।
10:25 Edit डायलॉग बॉक्स को बंद करने के लिए OK' बटन पर क्लिक करें।
10:29 footnote 1 का character अब asterisk symbol के रूप में सेट है।
10:34 anchor पर क्लिक करें।
10:37 Footnote 1 को अब asterisk symbol के रूप में देखा जाता है।
10:41 हम यह भी देख सकते हैं कि हमारा दूसरा footnote अब संख्यात्मक 1 में बदल गया है।
10:47 अब Footnote 1 के character को वापस numerical में बदलते हैं।
10:53 वापस स्क्रॉल करें और कर्सर को License और footnote anchor asterisk शब्द के बीच रखें।
11:00 फिर राइट-क्लिक करें और Footnote or Endnote ऑप्शन चुनें।
11:05 Edit Footnote/Endnote डायलॉग बॉक्स खुलता है।
11:09 Numbering ऑप्शन में, Automatic चुनें और फिर OK बटन पर क्लिक करें।
11:16 हम देख सकते हैं कि asterisk symbol एक बार फिर से numerical में बदल गया है।
11:21 नीचे स्क्रॉल करें और footnotes को देखें और परिवर्तनों का निरीक्षण करें।
11:26 footnotes को हाइलाइट करना सीखते हैं।
11:29 किसी एक footnote टेक्स्ट पर क्लिक करें।
11:32 ऊपर बाईं ओर स्थित formatting ड्रॉप-डाउन देखें, जो Footnote दर्शाता है।
11:38 ड्रॉप-डाउन एरो पर क्लिक करें।
11:41 अब Footnote के आगे ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें और Edit Style चुनें।
11:48 Paragraph Style: Footnote डायलॉग बॉक्स खुलता है।
11:52 Highlighting टैब पर क्लिक करें और फिर Color टैब पर क्लिक करें।
11:56 कलर प्ललेट में, एक हाइलाइट कलर चुनें। मैं पीला चुनूंगी।
12:02 नीचे Apply बटन पर क्लिक करें और फिर OK बटन पर क्लिक करें।
12:08 footnotes को देखें और हाइलाइट देखें।
12:12 आगे मैं दिखाऊंगी कि हमारे डॉक्यूमेंट में endnote कैसे जोड़ना है।
12:18 पेज 1 के कॉलम 1 में पैराग्राफ 2 से Mozilla Public License शब्द चुनें।
12:26 Standard टूलबार में स्थित Insert Endnote आइकन पर क्लिक करें।
12:31 डॉक्यूमेंट के अंत में एक नए पेज पर Endnote जुड़ गया है।
12:36 यदि किसी डॉक्यूमेंट में चैप्टर्स हैं, तो प्रत्येक चैप्टर के अंत में endnotes दिखाई देगा।
12:42 निम्नलिखित टेक्स्ट को 'endnote’ में टाइप करें-

“an open source/free software license”

12:49 हम डिफ़ॉल्ट Roman numerals को अन्य style ऑप्शन्स में भी बदल सकते हैं।
12:54 ऐसा करने के लिए, Tools मेन्यू पर क्लिक करें और Footnote and Endnotes ऑप्शन चुनें।
13:01 Footnote/Endnote सैटिंग डायलॉग बॉक्स खुलता है।
13:05 Endnotes टैब में, हम Auto Numbering सेक्शन देखते हैं।
13:10 इस ऑप्शन का उपयोग करके हम अपनी पसंद के अनुसार Numbering style परिवर्तित कर सकते हैं।
13:15 आप इसे स्वयं समझ सकते हैं।
13:19 X आइकन पर क्लिक करके डायलॉग बॉक्स को बंद करें।
13:23 अब सभी परिवर्तनों को सेव करें और फ़ाइल को बंद करें।
13:28 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में पहुँचते हैं।

संक्षेप में-

13:33 इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा-
13:37 Header प्रविष्ट करना, Footer प्रविष्ट करना
13:41 पहले पेज से Header और Footer हटाना
13:45 डॉक्यूमेंट में Footnote और Endnote प्रविष्ट करना।
13:49 नियतकार्य के रूप में, practice.odt फाइल खोलें
13:54 डॉक्यूमेंट में Header और Footer जोड़े
13:58 Header में अपना नाम डालें
14:01 Footer में Page Count डालें
14:04 where the page ends नामक एक Endnote जोड़ें।
14:08 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है

कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।

14:15 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें।

14:24 अपनी समयबद्ध क्वेरी को इस फोरम में पोस्ट करें।
14:28 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
14:33 इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd. द्वारा किया गया था।
14:39 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh