LibreOffice-Suite-Writer-6.3/C2/Viewing-and-printing-a-document-in-Writer/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Viewing and Printing text documents पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि LibreOffice Writer में डॉक्यूमेंट का अवलोकन और प्रिंट कैसे करें।
00:17 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और
00:25 LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:29 अवलोकन विकल्प

हम पहले लिबर ऑफिस राइटर में विभिन्न अवलोकन विकल्पों के बारे में सीखेंगे।

00:37 यहां मूल रूप से राइटर में दो व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले अवलोकन के विकल्प हैं।
00:42 वे Normal और Web हैं।
00:45 Normal विकल्प प्रदर्शित करता है कि प्रिंट होने पर डॉक्यूमेंट कैसा दिखेगा।
00:50 Web विकल्प डॉक्यूमेंट को web browser में प्रदर्शित होने की तरह दिखाया जाता है।
00:55 यह तब उपयोगी है जब हम HTML डॉक्यूमेंट बनाना चाहते हैं।
01:00 यह तब भी उपयोगी है जब हम डॉक्यूमेंट को संपादित करने के लिए पूर्ण स्क्रीन मोड में देखना चाहते हैं।
01:07 Resume.odt” फाइल खोलें, जिसे हमने पहले बनाया है।
01:12 इस ट्यूटोरियल पेज पर आपको Code files लिंक में फाइल उपलब्ध कराई गई है।
01:17 कृपया फाइल को डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें।
01:20 एक कॉपी बनाएं और फिर उसका अभ्यास करने के लिए उपयोग करें।
01:24 Normal विकल्प को ऐक्सेस करने के लिए, menu bar में View menu पर क्लिक करें और फिर Normal विकल्प पर क्लिक करें।
01:34 Web विकल्प को ऐक्सेस करने के लिए, menu bar में View menu पर क्लिक करें और फिर Web विकल्प पर क्लिक करें।
01:42 इन दोनों विकल्पों के अलावा भी, डॉक्यूमेंट को पूर्ण स्क्रीन मोड में देख सकते हैं।
01:49 menu bar में View menu और फिर Full Screen विकल्प पर क्लिक करें।
01:55 Full screen मोड डॉक्यूमेंट को संपादित करने के लिए उपयोगी है।
01:59 यह उन्हें प्रोजेक्टर पर प्रोजेक्ट करने के लिए भी उपयोगी है।
02:04 पूर्ण स्क्रीन मोड से बाहर निकलने के लिए, या तो Full Screen बटन या Escape की दबाएं।
02:10 हम वापस राइटर विंडो पर आ गए हैं।
02:13 अब एकबार फिर से View menu और फिर Normal विकल्प पर क्लिक करें।
02:20 आगे बढ़ने से पहले, हम अपने डॉक्यूमेंट में एक नया पेज जोड़ते हैं।
02:25 menu bar में Insert menu और फिर Page break विकल्प पर क्लिक करें।
02:32 हम डॉक्यूमेंट में एक नए पेज पर चले गए हैं।
02:36 इस बदलाव को अन्डू करने के लिए Ctrl+Z कीज दबाएं।
02:40 नया पेज जोड़ने के लिए मैं दूसरा तरीका दिखाती हूं।
02:44 menu bar में Insert मेन्यू, फिर More Breaks पर क्लिक करें। उप-विकल्प के रूप में Manual Break चुनें।
02:54 Insert Break डायलॉग बॉक्स खुलता है।
02:58 यहां Page break विकल्प चुनें।
03:02 फिर डायलॉग बॉक्स में OK बटन पर क्लिक करें।
03:07 अब इस नए पेज में कुछ लाइनों पर कुछ नमूना टेक्स्ट टाइप करें।
03:13 हम Ctrl+Enter की एक साथ दबाकर एक और पेज जोड़ेंगे।
03:19 और नए पेज में इस नमूने टेक्स्ट को टाइप करें।
03:23 एक बार फिर से Ctrl+Enter कीज को दबाएं और एक और नया पेज बनाएं।
03:29 और नए पेज में इस नमूने टेक्स्ट को टाइप करें।
03:33 अब, Zoom विकल्प का उपयोग करना सीखें।
03:37 किसी डॉक्यूमेंट को ज़ूम या आवर्धित करने का सबसे आसान तरीका Zoom slider का उपयोग करना है।
03:43 यह राइटर विंडो के निचले दाएं कोने पर स्थित है।
03:48 हम plus और minus आइकन्स को slider के दोनों ओर इस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
03:56 या हम आवर्धन को बढ़ाने या घटाने के लिए Zoom head को इस तरह खींच सकते हैं।
04:03 अब जूम करने का दूसरा तरीका सीखते हैं।
04:06 menu bar में View menu पर क्लिक करें और फिर Zoom पर क्लिक करें।
04:11 context मेन्यू में कुछ विकल्प प्रदर्शित होते हैं।
04:15 हम इन्हें स्कीप करेंगे और Zoom विकल्प पर क्लिक करेंगे।
04:19 Zoom & View Layout डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:23 इसमें Zoom Factor और View Layout नामक 2 हैडिंग हैं।
04:29 Zoom Factor आवर्धन निर्धारित करता है जिसमें डॉक्यूमेंट प्रदर्शित करना है।
04:34 Zoom Factor में हम कई विकल्प देखते हैं।
04:38 Optimal और फिर नीचे दाईं ओर पर Ok बटन पर क्लिक करें।
04:43 ऐसा करने पर, हमें डॉक्यूमेंट का सबसे आरामदायक आवर्धित व्यू मिलता है।
04:48 फिर से Zoom & View Layout डायलॉग बॉक्स खोलें।
04:52 Fit width and height और फिर नीचे दाईं ओर पर Ok बटन पर क्लिक करें।
04:58 यह व्यू पेज की संपूर्ण चौड़ाई और ऊंचाई पर डॉक्यूमेंट को फिट करता है। यह एक समय में एक पेज प्रदर्शित करता है ।
05:07 अगला विकल्प Fit Width है। यह पेज को इसकी चौड़ाई में फिट करता है।
05:13 100% व्यू पेज को उसके वास्तविक आकार में प्रदर्शित करेगा।
05:17 इन दो विकल्पों का स्वतः अभ्यास करें।
05:20 आगे हमारे पास Variable नामक सबसे महत्वपूर्ण zoom विकल्प है।
05:25 यहां, हम zoom factor टाइप कर सकते हैं, जिस पर हम डॉक्यूमेंट देखना चाहते हैं।
05:31 उदाहरणस्वरूप, Variable फील्ड में 75% वेल्यू टाइप करें और फिर OK बटन पर क्लिक करें।
05:41 देखें कि टेक्स्ट zoomed कैसे होता है।
05:45 डायलॉग बॉक्स में अन्य विशेषता View Layout है।
05:50 हम यहां दो विकल्प देखते हैं Automatic और Single page.
05:55 Automatic ' विकल्प पेजों को साथ-साथ प्रदर्शित करता है।
05:59 Single page एक के बाद एक पेज प्रदर्शित करता है।
06:03 अब कुछ संयोजनों को आजमाएं।
06:06 उदाहरणस्वरूप हम Zoom Factor में Fit width and height विकल्प चुनेंगे।
06:12 फिर View Layout में Automatic विकल्प पर क्लिक करें और OK बटन पर क्लिक करें।
06:20 हम देखते हैं कि पेज साथ-साथ प्रदर्शित होते हैं।
06:24 यहां दिखाए गए अनुसार एक बार फिर Zoom & View Layout डायलॉग बॉक्स खोलें।
06:30 इस हम View Layout में Single page चुनेंगे और OK बटन पर क्लिक करेंगे।
06:37 हम देखते हैं कि पेज एक के बाद एक प्रदर्शित होते हैं।
06:41 zoom slider का उपयोग करें और Zoom head को slider के केंद्र में लाएं।
06:47 Writer Status Bar पर 3 और कंट्रोल हैं जिनका उपयोग पेज डिस्प्ले के लिए किया जा सकता है।
06:53 ये हमें अपने डॉक्यूमेंट के ज़ूम और व्यू लेआउट को बदलने की भी अनुमति देते हैं।
06:59 आइकन्स निम्न हैं:
07:02 Single-page view, Multiple-page view और Book view
07:08 Book view एक खुली किताब की तरह, एक-दूसरे से सटे दो पेज प्रदर्शित करता है।
07:14 Single page view पर क्लिक करें और Zoom head को zoom slider के केंद्र में लाएं।
07:21 अब हम Print Preview के बारे में सीखेंगे।
07:25 Standard toolbar में Toggle Print Preview आइकन पर क्लिक करें।
07:29 जब हम प्रिव्यू मोड में डॉक्यूमेंट देखते हैं, तो Print Preview bar दिखाई देता है।
07:35 यह मूल रूप से दिखाता है कि जब यह प्रिंट होता है तो डॉक्यूमेंट कैसा दिखेगा।
07:40 डॉक्यूमेंट के सभी पेज देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
07:45 इस स्क्रीन से, कोई भी Print आइकन पर क्लिक करके, डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने के लिए आगे बढ़ सकता है। लेकिन मैं अभी ऐसा नहीं करूंगा।
07:54 प्रिव्यू बंद करने के लिए Close Preview बटन पर क्लिक करें।
07:58 हम menu bar में File menu पर भी क्लिक कर सकते हैं और Print Preview पर क्लिक करें।
08:05 आगे, हम सीखेंगे कि अपने लिबर ऑफिस राइटर डॉक्यूमेंट को प्रिंट कैसे करें।
08:10 कृपया, सुनिश्चित करें कि प्रिंटर कनेक्शन आपकी मशीन पर सही ढंग से कॉन्फ़िगर किया गया है।
08:15 पूरे डॉक्यूमेंट को सीधे प्रिंट करने के लिए, Standard toolbar में Print आइकन पर क्लिक करें। इसे क्वीक प्रिंटिंग कहा जाता है।
08:24 हम Print विकल्प का उपयोग करके अपने डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने पर अधिक नियंत्रण रख सकते हैं।
08:30 menu bar में File menu पर क्लिक करें और फिर Print पर क्लिक करें।
08:37 स्क्रीन पर Print डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है।
08:41 इस डायलॉग बॉक्स में विभिन्न सेटिंग्स वाले 2 टैब हैं।
08:46 हम या तो इन्हें डिफ़ॉल्ट रूप में छोड़ सकते हैं या अपनी प्रिंटिंग आवश्यकता के अनुसार सेटिंग बदल सकते हैं।
08:53 Printer drop-down में, Print to File विकल्प चुनें।
08:59 इस विकल्प का उपयोग मुख्य रूप से डॉक्यूमेंट को PDF फ़ाइल फॉर्मेट में प्रिंट करने के लिए किया जाता है।
09:05 डायलॉग बॉक्स के निचले भाग पर स्थित बटन Print to File है। इस पर क्लिक करें।
09:12 सेव करने के लिए स्थान चुनें और नए डॉक्यूमेंट के लिए फ़ाइल नाम लिखें। फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद Save बटन पर क्लिक करें।
09:21 डॉक्यूमेंट फ़ाइल में प्रिंट किया जाएगा।
09:24 अपने कीबोर्ड पर Ctrl+P कीज दबाएं। यह Print डायलॉग बॉक्स खोलने के लिए शार्टकट है।
09:31 इस समय Printer में, हम अपने कॉन्फ़िगर किए गए प्रिंटर का नाम चुनेंगे।
09:37 Range and Copies में, मैं Pages में 2 और Number of copies में 3 चुनूंगी।
09:46 अंत में, प्रिंटिंग शुरू करने के लिए OK बटन पर क्लिक करें।
09:51 जिन पेजों और प्रतियों का हमने उल्लेख किया है वे अब प्रिंट हो जाएंगे।
09:56 अगला, हम देखेंगे कि अन्य Print विकल्पों को कैसे ऐक्सेस करें।
10:01 menu bar में Tools menu पर क्लिक करें और फिर Options पर क्लिक करें।
10:07 LibreOffice के पास एरो पर क्लिक करें और फिर Print पर क्लिक करें।
10:12 स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देता है, जिससे हमें चयन करने के लिए कई विकल्प मिलते हैं।
10:18 इन विकल्पों को आवश्यकतानुसार चुनें।
10:21 ये सेटिंग्स अब भविष्य में लिबरऑफिस राइटर से सभी प्रिंट के लिए मान्य हैं।
10:27 मैं सभी डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स रखूंगी और फिर सबसे नीचे OK बटन पर क्लिक करूंगी।
10:33 Ctrl + S कीज दबाकर अपनी फाइल सेव करें।
10:37 फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद X आइकन पर क्लिक करके इसे बंद करें।
10:42 इसी के साथ हम इस स्पोकन ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में...
10:47 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा:

LibreOffice Writer में डॉक्यूमेंट देखना, प्रिंट करना।

10:56 नियतकार्य के रूप में

practice.odt फाइल खोलें।

11:00 This is LibreOffice Writer” टेक्स्ट टाइप करें।
11:04 View चुनें और Full Screen विकल्प चुनें।
11:08 Full Screen विकल्प से बाहर आएं।
11:11 सभी उपलब्ध Zoom विकल्पों को समझें।
11:14 सभी उपलब्ध Page preview विकल्पों को समझें।
11:18 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
11:25 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
11:33 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी को इस फोरम में पोस्ट करें।
11:36 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
11:41 इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd. द्वारा दिया गया था।
11:48 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूं। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh