Difference between revisions of "LibreOffice-Suite-Writer-6.3/C2/Typing-text-and-basic-formatting-in-Writer/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with " {|border=1 | '''Time''' | '''Narration''' |- || 00:01 || '''Typing text and basic formatting''' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आप...")
 
(No difference)

Latest revision as of 14:41, 1 August 2020

Time Narration
00:01 Typing text and basic formatting पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे:
00:10 टेक्स्ट Align करना
00:12 Bullets और Numbering का उपयोग करना
00:15 Cut, Copy और Paste विकल्प का उपयोग करना
00:19 Bold, Underline और Italic विकल्प का उपयोग करना
00:24 Writer में Font name, Font size, Font color विकल्पों का उपयोग करना।
00:30 फॉर्मेटिंग विशेषताएं: इन सुविधाओं को लागू करने से हमारे डॉक्यूमेंट अधिक आकर्षक बनते हैं।
00:37 प्लेन टेक्स्ट के डॉक्यूमेंट की तुलना में उन्हें पढ़ना बहुत आसान होगा।
00:43 यह ट्यूटोरियल
00:46 Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:55 हमारे द्वारा पहले बनाई गई Resume.odt फाइल खोलें।
01:01 यह फाइल आपको इस ट्यूटोरियल पेज पर Code files लिंक में प्रदान की गई है।
01:07 कृपया डाउनलोड करें और फाइल एक्स्ट्रैक्ट करें।
01:11 एक कॉपी बनाएं और फिर उसका अभ्यास करने के लिए उपयोग करें।
01:16 हम पहले राइटर में टेक्स्ट को अलाइन करने के बारे में सीखेंगे।
01:20 हमने पहले RESUME शब्द टाइप किया था और इसे पेज के केंद्र में अलाइन किया था।
01:26 अतः फिर से शब्द RESUME चुनें।
01:31 यदि आपने अपनी लिबरऑफिस विंडो का आकार बदला है, तो कुछ आइकन दिखाई नहीं दे सकते हैं।
01:37 उस स्थिति में, छिपे हुए आइकन को देखने के लिए टूलबार के अंत में डबल एरो आइकन पर क्लिक करें।
01:44 अब Formatting toolbar पर Align Left आइकन पर क्लिक करें।
01:49 शब्द RESUME अब पेज के बाईं ओर अलाइन हो गया है।
01:54 Align Right आइकन पर क्लिक करें। शब्द RESUME पेज के दाईं ओर अलाइन हो गया है।
02:01 अब Justify आइकन पर क्लिक करें।
02:05 RESUME शब्द को पेज के दाएं और बाएं मार्जिन के बीच समान रूप से रखा गया है।
02:11 यह सुविधा तब अधिक स्पष्ट होगी जब हमारे पास टेक्स्ट की एक पंक्ति या अनुच्छेद होगा।
02:17 जब तक हमारा टेक्स्ट फिर से केंद्र में अलाइन न हो जाए, तब तक अन्डू करें।
02:23 राइटर में हम कार्य को अन्डू करने के लिए कीबोर्ड पर Ctrl + Z कीज़ दबाते हैं। RESUME शब्द का चयन रद्द करें।
02:32 अगली पंक्ति पर जाने के लिए कीबोर्ड पर Enter की दबाएं।
02:37 एक ओर पंक्ति बनाने के लिए फिर से एक बार Enter की दबाएं।
02:42 टूलबार में Align Left आइकन पर क्लिक करें।
02:46 फिर bold विकल्प को अक्षम करने के लिए टूलबार में Bold आइकन पर क्लिक करें।
02:52 अब bullets और numbering के बारे में सीखते हैं।
02:57 Bullets और Numbering का उपयोग तब किया जाता है, जब किसी डॉक्यूमेंट में स्वतंत्र बिंदु लिखने होते हैं।
03:03 प्रत्येक बिंदु या तो bullet या number से शुरू होता है।
03:07 Bullets का उपयोग अक्रमित सूचियों के लिए किया जाता है।
03:10 Numbering का उपयोग क्रमित सूची के लिए किया जाता है।
03:14 Formatting toolbar में हम Bullets और Numbering के लिए पृथक आइकन देख सकते हैं।
03:20 Bullets आइकन पर क्लिक करें।
03:23 तुरंत dot या bullet सिंबल डॉक्यूमेंट पर प्रदर्शित होता है।
03:28 अक्षर a टाइप करें और एंटर दबाएं।
03:32 b टाइप करें और एंटर दबाएं।
03:36 अब Numbering आइकन दबाएं।
03:40 तुरंत, bullet सिंबल नंबर 1 में बदल जाता है।
03:45 c टाइप करें और एंटर दबाएं।
03:49 d टाइप करें और एंटर दबाएं।
03:53 आशा है कि यह आपको bullets और numbering के बीच के अंतर को स्पष्टतः समझाएगा।
03:59 यह सभी टेक्स्ट चुनने के लिए बाएं माउस बटन पर क्लिक करें और खींचें।
04:04 अब, हम Bullets और Numbering ऐक्सेस करने का अन्य तरीका सीखेंगे।
04:09 पहले menu bar में Format मेन्यू और फिर Bullets and Numbering विकल्प पर क्लिक करें।
04:16 Bullets and Numbering डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:20 यह विभिन्न टैब के तहत विभिन्न styles प्रदान करता है जिन्हें हमारे डॉक्यूमेंट पर लागू किया जा सकता है।
04:27 Bullets टैब चुनें, यदि पहले से चयनित नहीं है।
04:31 कई bullets styles यहां दिखती हैं।
04:34 बड़ा स्क्वेर bullets चुनें।
04:37 और डायलॉग बॉक्स के निचले दाएं कोने पर OK बटन पर क्लिक करें।
04:43 bullet सिंबल्स में बदलाव देखें।
04:47 अब Bullets and Numbering डायलॉग बॉक्स फिर से खोलें और Numbering टैब पर क्लिक करें।
04:53 कई numbering styles यहां दिखती हैं।
04:57 Roman numerals स्टाइल चुनें।
05:01 और डायलॉग बॉक्स के निचले दाएं कोने पर OK बटन पर क्लिक करें।
05:07 numbering में बदलाव पर ध्यान दें। वे अब Roman numerals के रूप में प्रदर्शित हो रहे हैं।
05:13 इसीतरह हम अपनी पसंदानुसार किसी भी bullets या numbering style का उपयोग कर सकते हैं।
05:18 अब कीबोर्ड पर Delete की दबाएं।
05:22 फिर बाकी numbering को हटाने के लिए कीबोर्ड पर Backspace की दबाएं।
05:28 Bullets and Numbering डायलॉग बॉक्स को फिर से खोलें और Numbering टैब पर क्लिक करें।
05:34 अब दूसरी style पर क्लिक करें और OK बटन पर क्लिक करें।
05:40 अब हम अपना पहला बिंदु टाइप करने के लिए तैयार हैं।
05:44 हम टाइप करेंगे NAME कॉलन स्पेस RAMESH और एंटर दबाएं।
05:51 यहां से प्रत्येक बिंदु के बाद एंटर की दबाएं।
05:56 अगला bullet point नई वृद्धिशील संख्या दर्शाता है।
06:00 Resume में दूसरा बिंदु “FATHER’S NAME” कॉलन MAHESH टाइप करें।
06:06 फिर तीसरा बिंदु MOTHER’S NAME कॉलन SHWETA टाइप करें।
06:10 यहां दिखाई गए अनुसार अगले दो बिंदु टाइप करें।
06:15 Ctrl + S कीज़ दबाकर अपनी फाइल सेव करें।
06:20 कार्य करते समय अपनी फ़ाइल को अक्सर सेव करना एक अच्छी आदत है।
06:25 यहां सूची में bullets या numbers के कई स्तर हो सकते हैं।
06:30 यह हमारे द्वारा चुने गए फॉर्मेट पर निर्भर करता है।
06:33 मैं आपके लिए प्रदर्शित करती हूं।
06:36 बिंदु क्रमांक 4 FATHERS OCCUPATION पर जाएं।
06:40 colon के आगे कर्सर रखें और एंटर दबाएं।
06:45 फिर एक बार टैब की दबाएं।
06:48 तुरंत नंबर 5 एक नई Bullet list में बदल जाता है और नंबर 4 से नीचे हो जाता है
06:55 bullet बिंदु के अंत में कर्सर ले जाएं और एंटर दबाएं।
07:00 SELF EMPLOYED टाइप करें और एंटर दबाएं।
07:05 इंडेंटेशन को कम करने के लिए हम Shift + Tab कीज़ दबा सकते हैं।
07:10 अब अगला बिंदु एक लाइन में आने तक Delete की दबाएं।
07:15 कर्सर को क्रमांकित बिंदु 5 के अंत में ले जाएं और एंटर दबाएं। नंबर 6 सूची पर प्रदर्शित होता है।
07:23 Bullets and Numbering, को बंद करने के लिए, Bullets and Numbering डायलॉग बॉक्स फिर से खोलें।
07:28 तल में Remove बटन पर क्लिक करें।
07:32 हम देखते हैं कि bullet and numbering style अब टेक्स्ट की नई लाइन के लिए नहीं दिख रही है।
07:38 formatting toolbar में bullets and numbering क्विक एक्सेस को स्वयं एक्सप्लोर करें।
07:45 ध्यान दें कि हमने NAME शब्द अपने डॉक्यूमेंट में तीन बार टाइप किया है।
07:50 एक ही टेक्स्ट को फिर से टाइप करने के बजाय, हम राइटर में Copy' और Paste विकल्प का उपयोग कर सकते हैं।
07:57 अतः सीखते हैं कि यह कैसे करें।
08:00 पहले टेक्स्ट MOTHER’S NAME से NAME शब्द डिलीट करें।
08:05 FATHER’S NAME में NAME शब्द चुनें।
08:09 mouse पर राइट-क्लिक करें और Copy चुनें।
08:13 MOTHER’S और कॉलन सिंबल टेक्स्ट के मध्य कर्सर रखें।
08:18 mouse पर राइट-क्लिक करें और Paste चुनें।
08:22 हम देखते हैं कि NAME शब्द स्वतः ही पेस्ट हो गया है।
08:27 इन विकल्पों के लिए शार्टकट कीज हैं copy के लिए Ctrl+C' और paste के लिए Ctrl+V
08:35 बड़े डॉक्यूमेंट में दोहराए जाने वाले टेक्स्ट को लिखते समय यह सुविधा बहुत उपयोगी है।
08:40 इसलिए हमें पूरे टेक्स्ट को बार-बार लिखने की आवश्यकता नहीं है। हम बस कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं।
08:47 राइटर में Copy के समान विशेषता है, वह है Cut.
08:52 मैं समझाती हूं।
08:55 पहले MOTHER’S NAME टेक्स्ट से NAME शब्द डिलीट करें।
09:00 अब FATHER'S NAME में NAME शब्द चुनें।
09:04 राइट-क्लिक करें और Cut चुनें।
09:07 ध्यान दें कि यहां FATHER’S शब्द के आगे NAME शब्द अब नहीं है।
09:13 जिसका अर्थ है कि यह कट या डिलीट हो गया है।
09:17 MOTHER’S और कॉलन सिंबल टेक्स्ट के मध्य कर्सर रखें।
09:21 mouse' पर राइट-क्लिक करें और Paste चुनें।
09:26 हम देखते हैं कि MOTHER’S शब्द के आगे NAME शब्द पेस्ट हो गया है।
09:32 cut के लिए शार्टकट की Ctrl+X है।
09:36 इसीतरह, FATHER’S के आगे भी शब्द पेस्ट करें।
09:41 Cut और Paste विशेषता डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए उपयोगी है।
09:48 टेक्स्ट के कॉपी और कट करने के बीच का एकमात्र अंतर है Copy विकल्प मूल शब्द को उसके स्थान पर रखता है जहां से इसे कॉपी किया गया था जबकि Cut विकल्प इसे अपने मूल स्थान से हटा देता है।
10:03 डॉक्यूमेंट के अंत में कर्सर ले जाएं। दो बार एंटर दबाएं।
10:09 अब एक नई हैडिंग EDUCATION DETAILS टाइप करें।
10:14 अब हम सीखेंगे कि किसी भी टेक्स्ट के Font name और Font size को कैसे बदला या लागू किया जा सकता है।
10:20 पहले ही हमने font name के रूप में UnDotum चुना है।
10:25 इसलिए हम Font name फील्ड में UnDotum देख सकते हैं।
10:29 हैडिंग EDUCATION DETAILS के लिए भिन्न Font और Size का उपयोग करें।
10:34 पहले EDUCATION DETAILS टेक्स्ट चुनें। फिर Font Name ड्राप-डाउन पर क्लिक करें।
10:43 Liberation Sans खोजें और इस पर क्लिक करें।
10:47 अभी Font Size फील्ड 14 दर्शा रहा है।
10:51 इसे 11 में बदलें।
10:54 हम देखते हैं कि टेक्स्ट का Font size कम हो गया है।
10:58 अब Font Color पर जाएं।
11:01 सुनिश्चित करें कि हमारा टेक्स्ट अभी भी चयनित है।
11:05 अब Font Color में ड्राप-डाउन पर क्लिक करें और green रंग चुनें।
11:11 अतः हम देखते हैं कि डैडिंग अब हरे रंग की हो गई है।
11:16 अब हम Bold, Italic और Underline आइकन पर क्लिक करेंगे।
11:22 हम अपनी आवश्यकताओं के अनुसार, अपने टेक्स्ट के लिए इन टेक्स्ट फॉर्मेट्स के किसी भी संयोजन का उपयोग कर सकते हैं।
11:29 Ctrl + S कीज दबाकर अपनी फाइल सेव करें और फिर ऊपर दाईं ओर पर X आइकन पर क्लिक करके इसे बंद करें।
11:36 इसी के साथ हम इस स्पोकन ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में...
11:42 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा:
11:45 टेक्स्ट Align करना
11:47 Use Bullets और Numbering का उपयोग करना

Cut, Copy और Paste विकल्पों का उपयोग करना

11:53 Bold, Underline और Italic विकल्पों का उपयोग करना
11:57 राइटर में Font name, Font size, Font color विकल्पों का उपयोग करना
12:02 नियतकार्य के रूप में:

practice.odt फाइल खोलें।

12:07 Bullets and Numbering को एक्टिव करें
12:10 कोई भी style चुनें और टेक्स्ट की कुछ लाइन टाइप करें।
12:14 कुछ टेक्स्ट चुनें और इसके Font name को Free Sans में बदलें।
12:18 Font size को 16 करें।
12:22 टेक्स्ट को Italic करें।
12:25 Font color को red करें।
12:28 फाइल को सेव और बंद करें।
12:31 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
12:38 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
12:47 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी को इस फोरम में पोस्ट करें।
12:51 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
12:56 इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd. द्वारा दिया गया था।
13:02 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh