Difference between revisions of "LibreOffice-Suite-Writer-6.3/C2/Tables-and-table-properties-in-Writer/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with "{| border=1 |- | align=center | '''Time ''' | align=center | '''Narration''' |- || 00:01 ||''' Table and table properties''' पर स्पोकन ट्यूटो...")
 
(No difference)

Latest revision as of 14:43, 1 August 2020

Time Narration
00:01 Table and table properties पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि:
00:12 राइटर डॉक्यूमेंट में table कैसे प्रविष्ट करें।
00:15 rows और columns को कैसे जोड़ें और संशोधित करें।
00:18 और अपनी पसंद के अनुसार table properties को कैसे समायोजित करें।
00:23 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS 18.04 और LibreOffice Suite version 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:36 इस ट्यूटोरियल पेज पर आपको Code files लिंक में दो फाइलें उपलब्ध कराई गई हैं। कृपया फ़ाइलें डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें।
00:46 एक कॉपी बनाएं और फिर अभ्यास के लिए उनका उपयोग करें।
00:50 Resume.odt फाइल खोलें, जिसे हमने पहले बनाया है।
00:56 अब सीखते हैं कि राइटर डॉक्यूमेंट में Tables कैसे प्रविष्ट करें।
01:02 EDUCATION DETAILS के आखिर में कर्सर रखें और एंटर दबाएं।
01:08 डॉक्यूमेंट में table प्रविष्ट करने के लिए, Standard toolbar में Insert table आइकन पर क्लिक करें।
01:15 अब, table के आकार का चयन करें, वह रोज़ और कॉलम हैं जिनकी आपको आवश्यकता है।
01:22 मैं 2X4 (2 by 4) विकल्प चुनूंगी, जो मुझे 4 रोज़ और 2 कॉलम्स प्रदान करेगा।
01:30 मैं आपको राइटर डॉक्यूमेंट में टेबल प्रविष्ट करने का अन्य तरीका बताता हूं।
01:36 उससे पहले हम बदलावों को अन्डू करने के लिए Ctrl + Z कीज़ दबायेंगे।
01:43 अब menu bar में Table menu पर क्लिक करें और फिर Insert table विकल्प पर क्लिक करें।
01:51 विभिन्न फील्ड के साथ Insert Table डायलॉग बॉक्स खुलता है।
01:56 Name फील्ड में, table का नाम Resumetable प्रविष्ट करें।
02:02 हम Columns की संख्या 2 रखेंगे।
02:06 Rows फील्ड में, Plus बटन पर क्लिक करें और रोज़ की संख्या बढ़ाएं।
02:13 संख्या घटाने के लिए Minus बटन पर क्लिक करें। संख्या वापस 3 करें।
02:20 नीचे हम Styles की सूची देखते हैं।
02:24 हम इस सूची का उपयोग table के लिए style चुनने के लिए कर सकते हैं, यदि हम चाहते हैं।
02:30 हम अभी के लिए Default Style विकल्प पर क्लिक करेंगे।
02:35 फिर नीचे दाईं ओर पर Insert बटन पर क्लिक करें।
02:40 EDUCATION DETAILS के नीचे दो कॉलम और तीन रोज़ के साथ एक टेबल प्रविष्ट होता है।
02:47 अब हम टेबल में tabular फॉर्म में कोई भी जानकारी टाइप कर सकते हैं।
02:53 नीचे एक नए toolbar पर ध्यान दें।
02:57 यहां अधिकांश सामान्य table विशेषताओं के लिए शार्टकट हैं।
03:02 table के कॉलम 1 और रो 1 में cell के अंदर क्लिक करें।
03:08 यहां हम टाइप करेंगे Secondary School Examination.
03:13 अब, निकटतम cell पर क्लिक करें और 93 % टाइप करें।
03:19 इसीतरह, दिखाए गए अनुसार हम टेबल में अन्य शैक्षिक विवरण टाइप करेंगे।
03:25 नई रो जोड़ने के लिए, तल मे स्थित table toolbar में Rows below आइकन का उपयोग करें।
03:33 जब हम टेबल की आखिरी रोज़ में हों तो कीबोर्ड पर Tab की दबाएं। यह हमारे टेबल में अन्य रो जोड़ेगा।
03:43 row 2 column 1 पर क्लिक करें।
03:47 Tab' की दबाकर cell से cell में आगे बढ़ने में मदद मिलती है।
03:52 Shift + Tab कीज़ दबाकर cell से cell में पीछे आने में मदद मिलती है।
03:57 आखिरी रो में, कॉलम1 में PhD CSE और कॉलम 2 में 2015 टाइप करें।
04:07 टेबल में एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता रोज़ और कॉलम का आकार बदलना है।
04:13 हम टेबल में रोज़ और कॉलम की ऊंचाई और चौड़ाई को कई तरीकों से समायोजित कर सकते हैं।
04:21 हम cursor के साथ बॉर्डर को खींच कर मैन्युअल रूप से कॉलम की चौड़ाई बढ़ा सकते हैं। इसी तरह, हम चौड़ाई कम भी कर सकते हैं।
04:32 हम रो की ऊंचाई के साथ भी ऐसा कर सकते हैं।
04:36 अब किसी भी रो के कॉलम 2 में कर्सर रखें और क्लिक करें।
04:42 फिर Menu toolbar में Table menu और Size विकल्प पर क्लिक करें
04:49 Now select अब Minimize Column Width उपविकल्प चुनें।
04:54 कॉलम की चौड़ाई स्वतः ही समायोजित हो जाती है।
04:59 यह चुनित कॉलम में cells के कंटेंट की चौड़ाई मेच करता है।
05:04 अब tables के साथ कुछ आसान ट्रिक्स सीखते हैं।
05:08 मैं प्रदर्शश के इस भाग के लिए Table-demo.odt का उपयोग करने जा रही हूं।
05:16 Table-demo.odt फाइल खोलें, जिसे आपने राइटर में पहले डाउनलोड किया है।
05:24 यहां मेरे पास 2 कॉलम और 5 रोज़ वाला एक टेबल है।
05:29 पूर्ण कॉलम चुनने के लिए, टेबल के कॉलम के ऊपरी सिरे पर कर्सर ले जाएं।
05:35 कर्सर डाउनवर्ड एरो में बदल जाता है।
05:39 अब बाएं माउस बटन पर क्लिक करें। पूर्ण कॉलम चयनित होता है।
05:45 Centre Align आइकन पर क्लिक करके टेक्स्ट को केंद्र में अलाइन करें।
05:51 इस कॉलम का पूर्ण टेक्स्ट केंद्र में अलाइन हो जाता है।
05:55 अब अचयनित करने के लिए डॉक्यूमेंट पर कहीं भी क्लिक करें।
05:59 अब कर्सर को टेबल के ऊपरी बाएं कोने पर ले जाएं।
06:04 कर्सर नीचे की ओर तिरछे एरो में बदलता है।
06:08 बायां माउस बटन क्लिक करें। पूर्ण टेबल चयनित हो जाता है।
06:14 अब अचयनित करने के लिए डॉक्यूमेंट पर कहीं भी क्लिक करें।
06:18 table में किसी भी cell के अंदर क्लिक करें।
06:22 इस समय toolbar में Select Table आइकन पर क्लिक करके पूरे table को चुनें।
06:29 menu bar में Table menu पर क्लिक करें और Properties चुनें।
06:35 वैकल्पिक रूप से, table toolbar में Table Properties आइकन पर क्लिक करें।
06:41 किसी भी तरीके से Table Properties डायलॉग बॉक्स खुलता है। यहां हम कई टैब्स और कई विकल्प देखते हैं।
06:50 एक दम दाईं ओर पर ध्यान दें कि Alignment Automatic सेट हो गया है।
06:55 पहले इसे Left में बदलें।
06:58 ऐसा करने पर, डायलॉग बॉक्स में अन्य अक्षम विकल्प सक्षम हो जाते हैं।
07:04 इस टेबल को MyTable1 नाम दें और Width फील्ड में 12cm करें।
07:12 डायलॉग बॉक्स के नीचे स्थित OK बटन पर क्लिक करें।
07:17 कॉलम्स के आकार में बदलाव पर ध्यान दें।
07:21 फिर से, table में किसी भी cell के अंदर क्लिक करें।
07:26 फिर से table toolbar में Table Properties आइकन पर क्लिक करें।
07:31 Column टैब पर क्लिक करें।
07:34 Column Width सेक्शन में, हम देख सकते हैं कि केवल 1 और 2 सक्षम हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम हमारे पास हमारे table में केवल 2 कॉलम्स हैं।
07:46 यहां कॉलम 2 की वेल्यू 10cm करें।
07:52 Adjust columns proportionally के लिए चेकबॉक्स पर क्लिक करें।
07:57 नीचे दाईं ओर स्थित OK बटन दबाएं।
08:02 कॉलम 2 के आकार में बदलाव देखें।
08:06 table toolbar में Select Table आइकन पर क्लिक करें।
08:11 अब table toolbar में Optimize Size आइकन पर क्लिक करें।
08:16 यह रोज़ और कॉलम्स की चौड़ाई समायोजित करने के लिए शार्टकट आइकन है।
08:21 Distribute Columns Evenly विकल्प चुनें।
08:25 कॉलम्स अब समान चौड़ाई के हो गए हैं।
08:29 हम कर्सर के साथ बॉर्डर को खींचकर कॉलम की चौड़ाई को मैन्युअल रूप से बढ़ा सकते हैं। इसी तरह, हम चौड़ाई कम भी कर सकते हैं।
08:40 हम रोज़ की ऊंचाई के साथ भी ऐसा कर सकते हैं।
08:44 अब सीखते हैं कि table में cells के साथ कैसे कार्य करें।
08:49 कॉलम 2 और रोज़ 3 में cell के अंदर क्लिक करें।
08:54 Shift और Ctrl कीज़ दबाकर कर्सर को बाएं कॉलम के बॉर्डर पर रखें।
09:01 फिर माउस के साथ, बॉर्डर को बाईं ओर खींचें, जैसा कि यहां दिखाया गया है। उस विशेष सेल का बॉर्डर स्थानांतरित होता है।
09:11 अब, हम cells को विभाजित और विलीन करना सीखेंगे।
09:16 कॉलम 2 और रोज़ 3 में सेल के अंदर क्लिक करें।
09:21 table toolbar में, Split Cells आइकन पर क्लिक करें।
09:26 कुछ विकल्पों के साथ एक डायलॉग बॉक्स खुलता है।
09:30 Split cell into फील्ड में, 3 प्रविष्ट करें।
09:35 Direction फील्ड में, हम Vertically चुनेंगे और OK बटन पर क्लिक करेंगे।
09:42 cell 3 समान cells में विभाजित हो जाता है।
09:46 अब, 3 cells चुनें और table toolbar में Merge Cells पर क्लिक करें। 3 cells विलीन हो जाती हैं।
09:56 इस तरह से राइटर में table में cells विभाजित और विलीन करते हैं।
10:01 फिर से, कॉलम 2 और रोज़ 3 में cell के अंदर क्लिक करें।
10:07 हम table toolbar में Split Table आइकन पर क्लिक करके टेबल को 2 भागों में विभाजित कर सकते हैं।
10:14 जो डायलॉग बॉक्स खुलता है, कुछ विकल्प दर्शाता है।
10:18 हम जो चुनते हैं उसके आधार पर, टेबल को तदनुसार विभाजित किया जाएगा।
10:23 पहले मैं No heading चुनूंगी और OK बटन पर क्लिक करूंगी।
10:28 table 2 tables में विभाजित होता है। इस क्रिया को अन्डू करने के लिए Ctrl + Z कीज़ दबाएं।
10:35 फिर से, कॉलम 2 और रोज़ 3 में cell के अंदर क्लिक करें।
10:41 table toolbar में Split Table पर क्लिक करें।
10:45 मैं Copy heading विकल्प चुनूंगी और OK बटन पर क्लिक करूंगी।
10:50 table समान कॉलम headings के साथ 2 tables में विभाजित होता है।
10:55 अब कुछ और अलाइनमेंट विकल्पों के बारे में जानते हैं।
10:59 इससे पहले, दूसरी table’s heading रो तल के रो बॉर्डर को नीचे खींचें।।
11:05 यहां दिखाए गए अनुसार पूर्ण header रो चुनें।
11:09 अब, table toolbar में सेल के लिए अलाइनमेंट विकल्पों को देखें।
11:15 डिफॉल्ट रूप से Align Top चयनित है।
11:18 cell में टेक्स्ट कैसे अलाइन होता है, इसके लिए Align Bottom और Centre Vertically पर क्लिक करें।
11:25 cell में बैकग्राउंड रंग देने के लिए, पहले cell में क्लिक करें।
11:30 table toolbar में, Table Cell Background Color आइकन पर क्लिक करें।
11:35 पीला डिफॉल्ट चिन्हांकित रंग है।
11:38 पूर्ण रंग पैलेट खोलने के लिए, आइकन के डाउन-एरो पर क्लिक करें।

अब हम यहां से अन्य रंगों का चयन कर सकते हैं।

11:48 Background Color आइकन के आगे, हम Autoformat Styles आइकन देखते हैं।
11:54 AutoFormat डायलॉग बॉक्स खुलता है।
11:57 हम यहां विभिन्न styles' देखते हैं, जिसे हम अपने table में लागू कर सकते हैं, यदि आप चाहते हैं।
12:03 Cancel बटन पर क्लिक करें।
12:06 table toolbar में, हम भिन्न Borders, Border styles, Border colours चुनने के लिए आइकन्स देख सकते हैं।
12:15 और यहां table toolbar में न्यूमेरिकल फॉर्मेट शार्टकट आइकन भी हैं।
12:21 इन सब विकल्पों को स्वयं एक्स्प्लोर करें।
12:24 Ctrl + S कीज दबाकर अपनी फाइल सेव करें और फिर ऊपरी दाईं ओर पर स्थित X आइकन पर क्लिक करें।
12:32 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं।
12:36 इस ट्यूटोरियल में, हमने सीखा,

राइटर डॉक्यूमेंट में table प्रविष्ट करना

12:42 रोज़ और कॉलम जोड़ना और संशोधित करना
12:46 अपनी पसंद के अनुसार table properties समायोजित करना।
12:50 As an assignment नियतकार्य के रूप में

practice.odt खोलें।

12:54 3 रोज़ और 2 कॉलम्स वाला एक टेबल प्रविष्ट करें।
12:58 Column One और Column Two के रूप में कॉलम्स के लिए हैडिंग्स जोड़ें।
13:03 टेबल के सभी सेल्स में कुछ टेक्स्ट जोड़ें, फाइल को सेव और बंद करें।
13:10 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
13:18 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
13:27 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी को इस फोरम में पोस्ट करें।
13:31 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
13:36 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूं। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh