LibreOffice-Suite-Writer-6.3/C2/Introduction-to-LibreOffice-Writer/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 नमस्कार Introduction to LibreOffice Writer पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न के बारे में सीखेंगे :
00:10 LibreOffice Writer
00:13 Writer में विभिन्न toolbars
00:16 एक नया और मौजूदा डॉक्यूमेंट कैसे खोलें
00:20 Writer में डॉक्यूमेंट सेव और बंद करना
00:24 MS Word डॉक्यूमेंट के रूप में सेव करना
00:27 PDF डॉक्यूमेंट के रूप में एक्स्पोर्ट करना
00:30 LibreOffice Writer LibreOffice Suite का word processor घटक है।
00:36 यह Microsoft Office Suite के Microsoft Word के समतुल्य है।
00:41 यह फ्री और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है।
00:45 इसे बिना किसी प्रतिबंध के साझा, संशोधित और वितरित किया जा सकता है।
00:51 LibreOffice Writer निम्न में से किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर सकता है:
00:57 Microsoft Windows 8 या उच्चतम वर्जन
01:01 GNU/Linux OS और
01:04 Mac OSX
01:07 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
01:19 डिफॉल्ट रूप से नवीनतम Ubuntu Linux OS में LibreOffice Suite पहले से ही संस्थापित है।
01:26 विशिष्ट वर्जन संस्थापित करने के लिए, इस वेबसाइट पर LibreOffice Installation श्रृंखला का अनुकरण करें।
01:33 सीखते हैं कि LibreOffice Writer कैसे ओपन करें।
01:37 Ubuntu Linux OS में, नीचे बाएं कोने पर स्थित Show applications आइकन पर क्लिक करें।
01:45 search bar में, टाइप करें Writer.
01:49 प्रदर्शित सूची से Libreoffice Writer आइकन पर क्लिक करें।
01:55 Windows OS में, नीचे बाएं कोने पर स्थित Start Menu आइकन पर क्लिक करें।
02:02 search bar में, टाइप करें Writer.
02:06 प्रदर्शित सूची से Libreoffice Writer आइकन पर क्लिक करें।
02:11 यह मुख्य Writer विंडो में एक खाली डॉक्यूमेंट खोलेगा।
02:16 अब हम Writer विंडो के मुख्य घटकों के बारे में सीखते हैं।
02:21 शीर्ष पर Writer विंडो में विभिन्न toolbars हैं।
02:25 वे हैं Title bar, Menu bar, Standard toolbar और Formatting bar.
02:32 नीचे हम देखते हैं Search bar, Drawing toolbar और Status bar.
02:39 हम इंटरफ़ेस से इन toolbars को सक्षम या अक्षम कर सकते हैं।
02:44 ऐसा करने के लिए, View मेन्यू पर जाएं और Toolbars चुनें।
02:49 सब मेनू से, अपनी पसंद के आधार पर toolbars को चेक या अनचेक करें।
02:56 दाईं ओर, हम ऊर्ध्वाधर scroll bar और sidebar देखते हैं।
03:01 इन सभी में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले विकल्प हैं।
03:05 जैसे-जैसे श्रृंखला आगे बढ़ेगी, हम इनके बारे में जानेंगे।
03:09 अब Writer में एक नया डॉक्यूमेंट खोलना सीखते हैं।
03:14 हम Standard टूलबार में New आइकन पर क्लिक करके एक नया डॉक्यूमेंट खोल सकते हैं।
03:20 वैकल्पिक रूप से menu bar में File मेन्यू पर जाएं।
03:25 फिर सब मेन्यू New पर क्लिक करें और विकल्प Text Document चुनें।
03:32 Untitled 2 नामक एक नया Writer डॉक्यूमेंट खुलता है।
03:37 शीर्ष दाईं ओर दिए गए X आइकन पर क्लिक करके नए खुले डॉक्यूमेंट Untitled 2 को बंद करें।
03:44 अब हम Untitled 1 डॉक्यूमेंट में कुछ टेक्स्ट टाइप करेंगे।
03:49 RESUME” शब्द टाइप करें।
03:53 अपना डॉक्यूमेंट लिखने के बाद, हमें इसे भविष्य में उपयोग के लिए सेव करना चाहिए।
03:58 फाइल को सेव करने के लिए, Standard toolbar में Save आइकन पर क्लिक करें।
04:03 स्क्रीन पर एक डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है।
04:06 यह हमें Name फ़ील्ड में हमारी फ़ाइल का नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करता है।
04:11 मैं फाइल का नाम “Resume” टाइप करूंगी।
04:15 बाईं ओर, मैं अपनी फ़ाइल को सेव करने के स्थान के रूप Desktop चुनूंगी।
04:21 ध्यान दें, हमारे पास नीचे दाएं कोने पर File type ड्रॉप-डाउन है। इस ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।
04:29 यह file types या file extensions की सूची दर्शाता है, जिसमें हम अपनी फाइल सेव कर सकते हैं।
04:35 LibreOffice Writer में डिफॉल्ट file type ODF Text Document (.odt) है।
04:42 ODF अर्थात Open Document Format जो ओपन स्टैंडर्ड है।
04:48 इसे open standards in e-Governance पर भारत सरकार पॉलिसी द्वारा भी स्वीकार किया जाता है।
04:55 मैं मेरी फाइल को सेव करने के लिए ODF Text Document विकल्प पर क्लिक करूंगी।
05:00 इसी तरह अपनी मशीन पर करें।
05:02 डायलॉग बॉक्स के ऊपरी दाएं कोने में Save बटन पर क्लिक करें।
05:07 हमें Writer विंडो पर वापस भेज दिया जाएगा।
05:12 अब title bar में बदलाव पर ध्यान दें। यह Resume.odt में बदल गया है।
05:18 dot odt फॉर्मेट में सेव करने के बजाय, आप अपनी फाइल को dot doc और dot docx फॉर्मेट में भी सेव कर सकते हैं।
05:28 इस फॉर्मेट की फाइल्स बाद में MS Word एप्लिकेशन में खुल सकती हैं।
05:34 अब हम उसी फाइल को docx फाइल के रूप में सेव करेंगे।
05:39 menu bar में File menu पर जाएं और फिर Save As विकल्प कर क्लिक करें।
05:45 Save As डायलॉग बॉक्स में, नीचे दाएं कोने पर स्थित File type ड्रॉप-डाउन पर क्लिक करें।
05:51 नीचे स्क्रोल करें और Word 2007 - 365 (.docx) चुनें।
05:59 फिर से सेव करने के लिए उसी फाइल का स्थान चुनें।
06:03 फिर डायलॉग बॉक्स के ऊपरी दाएं कोने पर Save बटन पर क्लिक करें।
06:08 यदि हम फाइल को किसी अन्य फाइल फॉर्मेट में सेव करते हैं, तो Confirm File Format डायलॉग बॉक्स खुलता है।
06:15 Ask when not saving in ODF or default format” विकल्प को चेक करें।
06:21 फिर Use Word 2007 - 365 Format बटन पर क्लिक करें।
06:28 हमें Writer विंडो पर वापस भेज दिया जाएगा।
06:32 अब title bar में बदलाव देखें। यह Resume.docx में बदल गया है।
06:38 फाइल को PDF फॉर्मेट में भी एक्स्पोर्ट किया जा सकता है।
06:42 Standard toolbar में Export Directly as PDF आइकन पर क्लिक करें।
06:47 टाइप करें filename, स्थान चुनें और ऊपर दाईं ओर पर स्थित Save बटन पर क्लिक करें।
06:53 मैं Cancel' पर क्लिक करूंगी और डॉक्यूमेंट को PDF फॉर्मेट में सेव करने का दूसरा तरीका दिखाऊंगी।
07:00 menu bar में File menu पर क्लिक करें और Export As सब-मेन्यू विकल्प चुनें। फिर Export as PDF विकल्प पर क्लिक करें।
07:11 PDF options डायलॉग बॉक्स ओपन होता है।
07:15 इस डायलॉग बॉक्स में, हम PDF विकल्प को अनुकूलित करने के लिए विभिन्न सेटिंग्स देखेंगे।
07:21 डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स को उसी तरह रखें और नीचे दिए गए Export बटन पर क्लिक करें।
07:27 filename टाइप करें, स्थान चुनें और ऊपर दाईं ओर पर स्थित Save बटन पर क्लिक करें।
07:34 चयनित स्थान में एक pdf फाइल बन जाएगी।
07:38 अन्य प्रसिद्ध एक्स्टेंशन जो अधिकतर एप्लिकेशनों में खुलता है, वह dot rtf,, Rich Text Format है।
07:45 हम dot html फॉर्मेट में भी फाइल सेव कर सकते हैं, जो कि web page format है।
07:53 यह उसी तरह किया जाता है जैसे ऊपर बताया गया है।
07:57 File type ड्राप-डाउन में, नीचे स्क्रोल करें और HTML Document (Writer)(.html) चुनें।
08:05 यह विकल्प डाक्यूमेंट को dot html एक्स्टेंशन प्रदान करता है।
08:10 सेव करने के लिए फिर से उसी फाइल का स्थान चुनें। अब डायलॉग बॉक्स के ऊपरी दाएं कोने पर Save बटन पर क्लिक करें।
08:19 Confirm File Format डायलॉग बॉक्स खुलता है।
08:23 Ask when not saving in ODF or default format” विकल्प पर चेक करें।
08:29 फिर Use HTML Document (Writer) Format बटन पर क्लिक करें।
08:35 हम देखते हैं कि फ़ाइल dot html एक्सटेंशन के साथ सेव हो जाती है।
08:40 इस फॉर्मेट का उपयोग तब किया जाता है जब हम अपने डॉक्यूमेंट को web page के रूप में दिखाना चाहते हैं।
08:45 यह किसी भी web browser में खुल सकता है।
08:48 File menu और फिर Close पर क्लिक करके इस डॉक्यूमेंट को बंद करें।
08:53 आगे, हम सीखेंगे कि लिबर ऑफिस राइटर में मौजूदा डॉक्यूमेंट को कैसे खोला जाता है। डॉक्यूमेंट Resume.odt खोलें।
09:03 इंटरफेस के बाईं ओर पर स्थित Open File मेन्यू पर क्लिक करें।
09:09 फ़ाइल ब्राउज़र डायलॉग बॉक्स खुलता है। उस स्थान पर जाएं जहां हमारी फ़ाइल सेव की गई है।
09:16 अब दिखाई देने वाले फ़ाइलनाम की सूची में, Resume.odt चुनें।
09:22 इसके बाद ऊपर दाहिने कोने में Open बटन पर क्लिक करें।
09:27 Writer विंडो में फाइल Resume.odt खुलती है।
09:32 इसीतरह हम राइटर में dot doc और dot docx एक्स्टेंशन के साथ भी फाइल्स खोल सकते हैं।
09:39 आगे हम देखेंगे कि फाइल को संशोधित और उसी फाइलनाम के साथ सेव कैसे करें।
09:45 अतः पहले शब्द RESUME चुनें।
09:49 ऐसा करने के लिए बाएं माउस बटन को क्लिक करें और फिर इसे टेक्स्ट के साथ खींचें। यह टेक्स्ट को चुनेगा और इसे चिन्हांकित करेगा।
09:59 अब बाएं माउस बटन को छोड़ दें। टेक्स्ट अभी भी चिन्हांकित रहना चाहिए।
10:05 अब Formatting bar में Bold आइकन पर क्लिक करें। टेक्स्ट bold हो जाता है।
10:12 इसके बाद, हम पेज के केंद्र में शब्द RESUME को अलाइन करते हैं।
10:17 यदि आपने अपने लिबरऑफिस विंडो को रिसाइज किया है, तो कुछ आइकन दिखाई नहीं दे सकते हैं।
10:23 उस स्थिति में, toolbars के अंत में डबल एरो आइकन पर क्लिक करें।
10:29 Formatting bar में Align Center आइकन पर क्लिक करें।
10:34 हम देखते हैं कि टेक्स्ट पेज के केंद्र से अलाइन हो जाता है।
10:38 अब टेक्स्ट का font size बढ़ाते हैं।
10:42 अतः Formatting bar में Font Size फील्ड में डाउन-ऐरो पर क्लिक करें।
10:47 ड्राप-डाउन में 14 चुनें। टेक्स्ट का font size 14 हो जाता है।
10:56 अब, हम Font को बदलते हैं, जिसका हम उपयोग कर रहे हैं।
11:00 Formatting bar में Font Name फील्ड में डाउन-ऐरो पर क्लिक करें।
11:05 ड्राप-डाउन में Undotum चुनें । टेक्स्ट का font name Undotum में बदल जाता है।
11:13 अब अपने द्वारा किए गए बदलवों को सेव करें। ऐसा करने के लिए, Ctrl + S कीज़ को एक साथ दबाएँ।
11:22 संशोधन किए जाने के बाद भी फ़ाइल उसी फ़ाइल नाम के साथ सेव हो जाती है।
11:27 अब डॉक्यूमेंट को बंद करें।
11:29 menu bar में File मेन्यू पर क्लिक करें और फिर Close विकल्प पर क्लिक करें।
11:35 इसी के साथ हम इस स्पोकन ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में...
11:41 इस ट्यूटोरियल में हमने निम्न के बारे में सीखा:
11:44 LibreOffice Writer
11:47 विभिन्न toolbars
11:49 एक नया और मौजूदा डॉक्यूमेंट कैसे खोलें।
11:53 Writer में डॉक्यूमेंट सेव और बंद करना,
11:57 MS Word डॉक्यूमेंट के रूप में सेव करना
12:00 PDF डॉक्यूमेंट के रूप में एक्स्पोर्ट करना
12:03 नियतकार्य के रूप में राइटर में एक नया डॉक्यूमेंट खोलें।
12:07 इसे practice.odt से सेव करें।
12:11 This is my first assignment” टेक्स्ट टाइप करें।
12:15 टेक्स्ट को अंडरलाइन करें।
12:17 Font size को 16 करें। फाइल को सेव और बंद करें।
12:23 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
12:30 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
12:39 क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल से संबंधित कोई प्रश्न है? कृपया इस साइट पर जाएं।
12:44 मिनट और सेकंड चुनें जहां आपके पास प्रश्न है अपने प्रश्न को संक्षेप में बताएं।
12:51 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टीम उत्तर सुनिश्चित करेगी ।
12:55 प्रश्न पूछने के लिए आपको इस वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
12:59 स्पोकन ट्यूटोरियल फोरम इस ट्यूटोरियल के विशिष्ट प्रश्नों के लिए है।
13:04 कृपया उन पर असंबंधित और सामान्य प्रश्न पोस्ट न करें। यह अव्यवस्था को कम करने में मदद करेगा।
13:11 कम अव्यवस्था के साथ, हम इन चर्चाओं को निर्देशात्मक सामग्री के रूप में उपयोग कर सकते हैं।
13:16 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
13:21 इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd. द्वारा दिया गया था
13:28 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh