LibreOffice-Suite-Writer-6.3/C2/Inserting-images,-hyperlinks,-bookmarks-in-Writer/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 14:42, 1 August 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Time Narration
00:01 Inserting Images, Hyperlinks & Bookmarks पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:08 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि निम्न कैसे प्रविष्ट करें:
00:12 एक Image file
00:14 Hyperlink
00:16 Writer डॉक्यूमेंट में Bookmark
00:20 यह ट्यूटोरियल

Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।

00:32 हम लिबर ऑफिस राइटर में image file कैसे प्रविष्ट करें, यहां से सीखना शुरू करेंगे।
00:38 Resume.odt फाइल खोलें, जिसे हमने पहले बनाया है।
00:44 यह फ़ाइल और एक इमेज फ़ाइल आपको इस ट्यूटोरियल पेज पर Code files लिंक में प्रदान की गई है। कृपया फ़ाइलें डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें।
00:54 एक कॉपी बनाएं और फिर अभ्यास के लिए उनका उपयोग करें
00:59 मैं यहाँ दाईं ओर एक image प्रविष्ट करना चाहूंगी।
01:04 जैसा कि पहले कहा गया है, यह image Code files लिंक में प्रदान की गई है।
01:10 Mother’s Occupation Housewife लाइन पर जाएं और दो बार एंटर दबाएं।
01:17 अब Standard toolbar में Insert Image आइकन पर क्लिक करें।
01:22 Insert Image डायलॉग बॉक्स प्रदर्शित होता है।
01:25 उस स्थान पर जाएं जहां आपकी फाइल सेव है।
01:29 मैंने फाइल को मेरे Desktop पर एक्स्ट्रैक्ट और सेव किया है।
01:33 मैं इस पर क्लिक करके image file चुनूंगी।
01:37 और फिर ऊपर दाईं ओर दिए गए Open बटन पर क्लिक करें।
01:41 हमारे डॉक्यूमेंट में Image प्रविष्ट हो गया है।
01:45 हम Resume डाक्यूमेंट के शीर्ष दाएं कोने में फिट करने के लिए इस इमेज का आकार बदल सकते हैं।
01:51 इमेज चुनें, image पर हम 8 handles देख सकते हैं।
01:57 माउस का उपयोग करके, handles के किसी भी साइड पर क्लिक करें।
02:01 फिर image के आकार को बढ़ाने या घटाने के लिए खींचें।
02:04 Ctrl+Z कीज दो बार दबाकर इन बदलावों को अन्डू करें।
02:08 हम कॉर्नर handles का उपयोग करके दोनों आयामों को scale भी कर सकते हैं।
02:14 जब हम ऐसा करते हैं, तो अनुपात बनाए रखा जाता है।
02:18 इसी तरह माउस क्लिक और खींच कर इमेज का आकार बदलें।
02:23 आकार बदलने के बाद, image पर क्लिक करें और इसे डॉक्यूमेंट के ऊपरी दाएं कोने पर खींचें।
02:30 हम menu bar में Insert मेन्यू पर क्लिक करके और फिर Image विकल्प पर क्लिक करके भी
02:36 images प्रविष्ट कर सकते हैं।
02:40 अब हम राइटर में Hyperlink बनाना सीखेंगे।
02:44 डॉक्यूमेंट में हाइपरलिंक शब्द या वाक्य होते हैं जिन्हें क्लिक किया जा सकता है।
02:49 उन्हें क्लिक करने पर, हम एक नए डॉक्यूमेंट या डॉक्यूमेंट के भीतर एक नए सेक्शन में जाते हैं।
02:55 इस फाइल में hyperlink बनाने से पहले, हम hyperlinked करने के लिए पहले एक नया डॉक्यूमेंट बनाते हैं।
03:02 standard toolbar में New आइकन पर क्लिक करें।
03:06 Untitled 1 नामक एक नया राइटर डॉक्यूमेंट खुलता है।
03:11 अब हम इस नए डॉक्यूमेंट में शौक की एक सूची बनाएंगे।
03:16 HOBBIES हैडिंग टाइप करें और एंटर दबाएं।
03:21 अब एक के बाद एक कुछ hobbies टाइप करें जैसे
03:25 Listening to music,
03:27 Playing table tennis और Painting
03:32 फिर Ctrl + S कीज एक साथ दबाकर इस फाइल को सेव करें।
03:37 फ़ाइल ब्राउज़र में, मैं अपनी फ़ाइल को सेव करने के स्थान के रूप में Desktop चुनूंगी।
03:43 Name फील्ड डायलॉग बॉक्स में, हम फाइलनेम HOBBY टाइप करेंगे।
03:48 फिर ऊपरी दाईं ओर पर Save बटन पर क्लिक करें।
03:52 ऊपरी दाईं कोने पर स्थित X आइकन पर क्लिक करके इस HOBBY.odt फाइल को बंद करें।
03:59 अब हम Resume.odt में hyperlink बनायेंगे, जो इस डॉक्यूमेंट को पुनःप्रेषित करेगा।
04:06 कर्सर को डॉक्यूमेंट में अंतिम लाइन के अंत में रखें और दो बार एंटर दबाएं।
04:12 HOBBIES शब्द टाइप करें।
04:15 अब HOBBIES शब्द के साथ कर्सर को खींचकर टेक्स्ट का चयन करें।
04:20 फिर menu bar में Insert menu पर क्लिक करें और Hyperlink विकल्प पर क्लिक करें।
04:26 Hyperlink डायलॉग बॉक्स खुलता है।
04:29 बाईं ओर हम Internet, Mail, Document और New Document विकल्प देखते हैं।
04:37 अन्य text document के लिए hyperlink बनाने के लिए, Document विकल्प पर क्लिक करें।
04:43 यहां 2 सेक्शन हैं।

Document और Target in Document.

04:50 ट्यूटोरियल प्रोग्रेस होते ही हम Target in Document विशेषता के बारे में जानेंगे।
04:56 Path फील्ड के दाईं ओर folder आइकन पर क्लिक करें।
05:00 Desktop चुनें।
05:03 नीचे स्क्रोल करें और नए डॉक्यूमेंट HOBBY.odt पर जाएं, जिसे हमने बनाया है।
05:09 अब “HOBBY.odt” फाइल पर डबल-क्लिक करें।
05:13 हम देखते हैं कि फाइल के लिए पाथ Path फील्ड में प्रविष्ट हो गई है।
05:18 निचले भाग पर पहले Apply बटन और फिर Close बटन पर क्लिक करें।
05:24 हम देखते हैं कि "HOBBIES" टेक्स्ट अंडरलाइन हो गया है और नीले रंग का है।
05:30 जिसका अर्थ है कि टेक्स्ट अब hyperlink है।
05:34 अब कर्सर HOBBIES शब्द पर रखें।
05:38 फिर Ctrl की और बायां माउस बटन एक साथ दबाएं।
05:42 हम देखते हैं कि HOBBY.odt फाइल खुलती है।
05:46 इस फ़ाइल को बंद करने के लिए ऊपरी दाएं कोने पर X आइकन पर क्लिक करें।
05:51 अब सीखते हैं कि Bookmarks कैसे प्रविष्ट करें।
05:55 Bookmark एक टेक्स्ट है जो एक पैराग्राफ या टेक्स्ट के भाग के अंदर एक विशेष स्थिति को चिह्नित करता है।
06:02 Bookmarks बड़े डॉक्यूमेंट को पढ़ते समय उपयोगी होते हैं।
06:06 यह हमें डॉक्यूमेंट में कुछ पेजों या पैराग्राफ को चिह्नित करने और बाद में उस पर फिर से जाने में मदद करता है।
06:13 मैं टेक्स्ट RAMESH चुनूंगी।
06:16 फिर Standard toolbar में Insert Bookmark आइकन पर क्लिक करें।
06:21 Bookmark डायलॉग बॉक्स खुलता है।
06:24 टेक्स्ट फील्ड Bookmark 1 दर्शाता है।
06:28 हम चाहे तो अपना स्वयं का customised नाम दे सकते हैं।
06:32 मैं इसे ऐसे ही छोड़ दूंगी।
06:35 इस फ़ील्ड के दाईं ओर Insert बटन पर क्लिक करें।
06:39 Bookmark डायलॉग बॉक्स स्वतः ही बंद हो जाता है।
06:43 मैं अब डॉक्यूमेंट में SELF EMPLOYED नामक अन्य टेक्स्ट चुनूंगी।
06:49 फिर से, Standard toolbar में Insert Bookmark आइकन पर क्लिक करें।
06:55 इस समय डायलॉग बॉक्स हमारे पिछले बनाए bookmark को नीचे सूची में दर्शाता है।
07:01 टेक्स्ट फील्ड Bookmark 2 दर्शाता है। फिर से मैं इसे डिफॉल्ट रूप में छोड़ दूंगी।
07:08 फिर इस फ़ील्ड के दाईं ओर Insert बटन पर क्लिक करें।
07:13 Standard toolbar में Insert Bookmark पर क्लिक करें।
07:18 इस समय डायलॉग बॉक्स 2 bookmarks दर्शाता है।
07:22 किसी भी एक पर क्लिक करें और फिर डायलॉग बॉक्स के निचले भाग में Go to बटन पर क्लिक करें।
07:28 Close बटन पर क्लिक करें।
07:31 फोकस डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट के निर्दिष्ट भाग में स्थानांतरित हो जाता है।
07:36 Standard toolbar में Insert bookmark पर क्लिक करें।
07:41 अब अन्य bookmark पर क्लिक करें और और फिर डायलॉग बॉक्स के नीचे दिए गए Go to बटन पर क्लिक करें।
07:49 Close बटन पर क्लिक करें।
07:52 फोकस डॉक्यूमेंट में टेक्स्ट के अन्य निर्दिष्ट भाग में स्थानांतरित हो जाता है।
07:58 डायलॉग बॉक्स में अन्य बटन क्या करेंगे, स्वतः अन्वेषण करें।
08:03 इस तरह से हम राइटर डॉक्यूमेंट में Bookmarks प्रविष्ट और उपयोग कर सकते हैं।
08:09 Resume.odt फाइल को सेव करने के लिए Ctrl+S दबाएं।
08:14 और फिर इसे बंद करने के लिए विंडो के ऊपरी दाएं कोने पर X आइकन पर क्लिक करें।
08:20 हमारे पास Hyperlinks में अन्य विशेषता है, जो Target in document है।
08:25 इससे पाठक को target document में एक विशिष्ट अनुभाग खोजने में मदद मिलेगी।
08:30 HOBBY.odt फाइल खोलें।
08:33 document के अंदर, tennis शब्द चुनें।
08:37 menu bar में Insert मेन्यू पर क्लिक करें और Bookmark चुनें।
08:42 Bookmark डयलॉग बॉक्स में, Bookmark1 के स्थान पर tennis टाइप करें।
08:48 अब दाईं ओर पर Insert बटन पर क्लिक करें।
08:52 इस फाइल को सेव करें और फिर बंद करें।
08:56 अब Resume.odt फाइल को एक बार फिर से खोलें। ‘HOBBIES’ शब्द चुनें।
09:04 menu bar में Insert मेन्यू पर क्लिक करें और Hyperlink चुनें।
09:09 Hyperlink डायलॉग बॉक्स खुलता है।
09:12 दाईं ओर पर Document पर क्लिक करें।
09:15 Path फील्ड में, हम HOBBY.odt फाइल का पूर्ण पाथ देखते हैं।
09:21 Target in document सेक्शन में, दाईं ओर सर्कल आइकन पर क्लिक करें।
09:27 Target in document सूची बॉक्स खुलता है।
09:31 एरो पर क्लिक करके Bookmarks का विस्तार करें और tennis bookmark चुनें।
09:37 Apply बटन और फिर Close बटन पर क्लिक करें।
09:42 Hyperlink डायलॉग बॉक्स में, Target फील्ड में हम tennis टेक्स्ट देखते हैं।
09:48 हम देख सकते हैं कि HOBBY.odt फाइल का पाथ URL फील्ड में प्रविष्ट हो गया है।
09:54 सबसे नीचे, पहले Apply बटन और फिर Close बटन पर क्लिक करें।
10:00 HOBBIES शब्द पर कर्सर रखें तथा Ctrl की और बायां माउस बटन एक साथ दबाएं।
10:06 ध्यान दें कि इस समय कर्सर HOBBY.odt फाइल में tennis शब्द के आगे है।
10:12 महत्वपूर्ण विशेषता है, जब Target file बड़ी होती है और कई पेजों में रन होती है।
10:18 X आइकन पर क्लिक करके HOBBY.odt फाइल बंद करें।
10:22 Resume.odt पर वापस आएं।
10:26 Ctrl + S कीज दबाकर फाइल सेव करें।
10:30 फिर X आइकन पर क्लिक करके फाइल बंद करें।
10:34 इसी के साथ हम इस स्पोकन ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में...
10:39 इस ट्यूटोरियल में हमने राइटर डॉक्यूमेंट में निम्न प्रविष्ट करना सीखा:

एक Image file, Hyperlink, Bookmark

10:48 नियतकार्य के रूप में,

practice.odt खोलें।

10:52 फाइल में अपनी पसंद की इमेज प्रविष्ट करें।
10:56 www.google.com वेबसाइट खोलने के लिए hyperlink बनाएं, जब आप फाइल में इमेज पर क्लिक करें।
11:04 कम से कम 2 bookmarks प्रविष्ट करें।
11:07 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
11:14 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
11:21 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी को इस फोरम में पोस्ट करें।
11:25 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
11:30 इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd. द्वारा दिया गया था।
11:37 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूं। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh