Difference between revisions of "LibreOffice-Suite-Calc-6.3/C3/Formulae-and-Functions-in-Calc/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with "{| border="1" |- || '''TIME''' || '''NARRATION''' |- || 00:01 || ''' Calc''' में '''Formulae and Functions ''' पर स्पोकन ट्यूटोरियल...")
 
 
Line 475: Line 475:
 
अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें।
 
अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें।
 
|-
 
|-
|| 15:474
+
|| 15:47
 
||  क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल से संबंधित कोई प्रश्न है। कृपया इस साइट पर जाएँ।
 
||  क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल से संबंधित कोई प्रश्न है। कृपया इस साइट पर जाएँ।
 
|-
 
|-

Latest revision as of 12:34, 30 August 2021

TIME NARRATION
00:01 Calc में Formulae and Functions पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:07 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे-
00:11 Conditional Operators,
00:13 If..Or statement
00:16 बेसिक statistical functions और संख्याओं को Rounding off करना।
00:23 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:37 इससे पहली श्रृंखला में, हमने बुनियादी arithmetic operators और average function का उपयोग करना सीखा है।
00:45 अब हम conditional operators के बारे में सीखेंगे।
00:49 Conditional operators यूजर्स द्वारा डेटा पर लागू condition की जांच करता है।
00:56 boolean: TRUE या FALSE में परिणाम प्रदर्शित करता है।
01:01 Personal Finance Tracker dot ods. खोलें।
01:06 यह फ़ाइल आपको इस ट्यूटोरियल पेज पर Code files लिंक में प्रदान की गई है।
01:13 कृपया फ़ाइल डाउनलोड करें और एक्स्ट्रैक करें। इसकी कॉपी बनाएं और अभ्यास के लिए इसका उपयोग करें।
01:22 यहां, Cost कॉलम में, हमने कई आइटम की कीमतों को सूचीबद्ध किया है।
01:28 उन पर conditional operators लागू करें और परिणामों का विश्लेषण करें।
01:34 ध्यान दें कि House Rent की राशि 6,000 रूपये है।
01:40 Electricity Bill की लागत 800 रुपये है।
01:45 House Rent की राशि Electricity Bill से अधिक है।
01:50 हम उन पर अलग-अलग conditions लागू कर सकते हैं और परिणामों की जांच कर सकते हैं।
01:56 cell B10 पर क्लिक करें।
01:59 condition का परिणाम इस cell में लागू और प्रदर्शित किया जाएगा।
02:05 इस cell में, पहली condition के रूप में is equal to C3 greater than C4 टाइप करें।

और फिर Enter की दबाएं।

02:18 चूंकि cell C3 की वैल्यू cell C4 की वैल्यू से अधिक है, इसलिए हमें परिणाम TRUE मिलता है।
02:27 अब हम इस conditional statement को is equal to C3 lesser than C4 में बदलते हैं।

और Enter की दबाएं।

02:39 इस बार हमें जो परिणाम मिला है वह FALSE है।
02:43 इसी तरह, हम कुछ अन्य conditions टाइप कर सकते हैं और परिणामों का अध्ययन कर सकते हैं।
02:49 बड़ी मात्रा में data से डीलिंग के दौरान ये statements बहुत उपयोगी होते हैं।
02:55 हम अपने डेटा पर If और Or condition का भी उपयोग कर सकते हैं।
03:01 TRUE रखने वाली condition के अनुसार परिणामों को प्रिंट करने के लिए

इसका अभ्यास करें।

03:09 cell B10 पर क्लिक करें।
03:12 टाइप करें-

is equal to IF और ब्रैकेट्स में C3 greater than C4 कोमा, डबल कोट्स में Positive कोमा और फिर से डबल कोट्स में Negative.

03:28 if condition यह जांचता है कि cell C3 की वैल्यू cell C4 की वैल्यू से अधिक है या नहीं।
03:36 तदनुसार, Positive या Negative प्रदर्शित होगा।
03:41 अब Enter की दबाएँ।
03:44 ध्यान दें कि परिणाम Positive है क्योंकि 6000 रुपये 800 रूपये से अधिक है।
03:52 अब, condition statement में, greater than को less than में परिवर्तित करते हैं।

और Enter की दबाएं।

04:01 हमें अपेक्षा के अनुसार आउटपुट मिलता है।
04:05 आप परिणाम में परिवर्तन भी देख सकते हैं, यदि हम cells C3 और C4 में डेटा बदलते हैं।
04:14 अब, cell C4 में वैल्यू 8000 बढ़ायें और Enter की दबाएँ।
04:23 परिणाम स्वचालित रूप से Positive में बदल जाता है।
04:28 फिर से, C4 में वैल्यू 800 घटायें।

और Enter की दबाएं।

04:37 परिणाम फिर से स्वचालित रूप से Negative में बदल जाता है।
04:42 अब, किए गए परिवर्तनों को हटा दें।
04:47 इसके बाद, आइए कुछ बुनियादी और statistical functions के बारे में जानते हैं।
04:53 function के साथ formula लिखने के लिए syntax है:
04:57 Equals to =

Function name (SUM for addition)

Arguments (cell references)

05:10 सामान्य बुनियादी functions में शामिल हैं-
05:13 जोड़ने के लिए SUM ,
05:16 गुणन के लिए PRODUCT,
05:19 विभाजन के लिए QUOTIENT
05:22 अब मैं प्रदर्शित करती हूँ कि Sum, Product और Quotient functions कैसे कार्य करते हैं।
05:29 पहले Sheet 3 चुनें।
05:33 cells B1, B2 और B3 में क्रमश: 50, 100 और 150 टाइप करें।
05:44 cell A5 पर क्लिक करें और SUM टेक्स्ट टाइप करें।
05:49 cell B5 पर क्लिक करें।
05:52 हम इस cell में परिणाम की गणना करेंगे।
05:56 यदि हम function और syntax जानते हैं, तो हम इसे सीधे संबंधित cell में टाइप कर सकते हैं जैसा कि दिखाया गया है।
06:04 टाइप करें- is equal to SUM, और ब्रैसेस में B1 colon B3 और कीबोर्ड पर Enter दबाएं।
06:15 ध्यान दें कि परिणाम 300' दिखाता है।

परिवर्तन अंडो करें।

06:21 यदि हम function नाम नहीं जानते हैं, तो हम function सेक्शन का उपयोग कर सकते हैं।
06:27 sidebar में fx आइकन पर क्लिक करें।
06:31 Functions Wizard खुलता है।

यह सभी Calc functions का library प्रदर्शित करता है।

06:39 functions ड्रॉप-डाउन से, Mathematical चुनें।
06:44 Calc में उपलब्ध सभी mathematical functions की सूची नीचे प्रदर्शित की जाएगी।
06:51 नीचे स्क्रॉल करें और function SUM पर डबल-क्लिक करें।
06:56 सबसे नीचे, हम चयनित function के बारे में जानकारी देख सकते हैं।
07:02 cell B5 पर ध्यान दें।
07:05 cell में चयनित function के लिए syntax डाला गया है।
07:10 कर्सर के साथ दिखाए गए अनुसार cells B1 से B3 चुनें।
07:17 Input Line को देखें। formula स्वतः पूर्ण हो गया है।
07:22 अब कीबोर्ड पर Enter की दबाएँ।
07:26 एक बार फिर, परिणाम 300 दिखाता है
07:30 इसके बाद, cell A6 पर क्लिक करें और PRODUCT टाइप करें।
07:36 cell B6 पर क्लिक करें।
07:39 Functions Wizard से, स्क्रोल करें और function PRODUCT पर डबल-क्लिक करें।
07:46 कर्सर के साथ दिखाए गए अनुसार cells B1 से B3 चुनें।

और कीबोर्ड पर Enter दबाएं।

07:56 ध्यान दें कि परिणाम 7,50,000 दिखाता है।
08:01 यदि आप केवल विशिष्ट cells का चयन करना चाहते हैं, तो Ctrl की दबाकर उन cells का चयन करें।
08:09 function PRODUCT पर डबल-क्लिक करें।
08:12 Ctrl key दबाते समय कर्सर के साथ दिखाए गए अनुसार cells B1 और B3 चुनें।

और कीबोर्ड पर Enter दबाएं।

08:24 नया परिणाम 7,500 देखता है।
08:29 इसके बाद, देखते हैं कि Quotient कैसे कार्य करता है।
08:33 cell A7 पर क्लिक करें और QUOTIENT टाइप करें।
08:38 cell B7 पर क्लिक करें।
08:42 हम परिणाम की गणना करने के लिए इस cell का उपयोग करेंगे।
08:46 टाइप करें- is equal to QUOTIENT, और ब्रैसेस में, B2 कोमा B1.

Enter दबाएँ।

08:55 हमें परिणाम 2' के रूप में मिलेगा क्योंकि 100 को 50 से भाग देने पर 2 आता है।
09:02 अब cell B2 में 151 नंबर बदलें।
09:08 cell B7 के परिवर्तन पर ध्यान दें। भागफल 3 है लेकिन शेष 1 लुप्त है।
09:17 क्या होगा अगर हम शेष देखना चाहते हैं?
09:20 cell B8 पर क्लिक करें और टाइप करें is equal to MOD, और ब्रैसेस में B2 कोमा B1.

Enter दबाएँ।

09:31 Functions Wizard में उपलब्ध अन्य functions को बाद में स्वयं अन्वेषण करें।

Functions Wizard को बंद करें।

09;40 इसके बाद, सीखते हैं कि statistical functions को कैसे लागू करना है।
09:46 Statistical functions spreadsheets में डेटा के विश्लेषण के लिए उपयोगी हैं।
09:53 उदाहरण के लिए, statistical functions जैसे COUNT, MIN, MAX, MEDIAN, MODE
10:02 Sheet 1 पर जाएँ।
10:05 देखते हैं कि minimum, maximum और median costs कैसे ज्ञात करना है।
10:11 यह हम Calc’s statistical functions का उपयोग करते हुए करेंगे।
10:16 Cost कॉलम में, हमारे पास बहुत कम प्रविष्टियां हैं।
10:20 न्यूनतम लागत 300 रुपये है।
10:24 अधिकतम लागत 6000 रुपये है।
10:28 ये वे परिणाम हैं जिन्हें प्रदर्शित किया जाना चाहिए, जब हम functions का उपयोग करते हैं।
10:34 cell C10 पर क्लिक करें जहां हम परिणाम प्रदर्शित करेंगे।
10:40 Formatting toolbar' में Format as Number आइकन पर क्लिक करें।
10:45 यह नंबरिंग प्रारूप को चयनित सेल पर लागू करता है।
10:49 अब Formula bar पर जाएँ और Autosum आइकन चुनें।
10:54 सूची से MIN ऑप्शन चुनें।
10:58 कर्सर के साथ दिखाए गए अनुसार cells C3 से C7 तक चुनें।

और कीबोर्ड पर Enter दबाएं।

11:07 अब परिणाम 300 है, जो कि न्यूनतम वैल्यू है।
11:12 इसी तरह Maximum function के लिए भी करें।
11:19 अब परिणाम 6000' है जो कि अधिकतम वैल्यू है।
11:24 median वैल्यू ज्ञात करने के लिये, Input Line में MAX को MEDIAN में बदलें।

और Enter की दबाएं।

11:34 परिणाम 800 दिखाता है, जो इस कॉलम में median cost है।
11:41 अब, आइए इस कॉलम में सभी प्रविष्टियों की संख्या ज्ञात करें।
11:47 Input Line में, MEDIAN को COUNT में बदलें।

और Enter की दबाएं।

11:55 परिणाम 5 के रूप में दिखाया गया है जो इस कॉलम में प्रविष्टियों की कुल संख्या है।
12:02 अब, आइए इस कॉलम में उन सभी प्रविष्टियों की संख्या ज्ञात करें जो 1000 से अधिक हैं।
12:09 Input Line में, COUNT को COUNTIF में बदलें।
12:15 range के बाद, टाइप करें- कोमा स्पेस डबल कोट्स में greater than 1000.

और Enter की दबाएँ।

12:25 परिणाम 2 के रूप में दिखाया गया है जो 1000 से अधिक प्रविष्टियों की कुल संख्या है।
12:32 अन्य statistical functions का अन्वेषण करें और बाद में स्वयं उनका विश्लेषण करें।
12:38 अब cell C10 में हुए परिवर्तनों को हटा दें।
12:43 इसके बाद, सीखते हैं कि संख्याओं को round off कैसे किया जाता है।
12:47 Cost कॉलम के अंतर्गत कुछ परिवर्तन करें।
12:51 हम 6000 को 6000.34, 600 को 600.4, 300 को 300.3. में बदलेंगे।
13:06 ध्यान दें कि sum total 9701.04 है।
13:13 अब मान लीजिए कि हमें अपने परिणाम में कोई दशमलव स्थान नहीं चाहिए।
13:18 सबसे अच्छा समाधान है कि संख्या को निकटतम पूर्ण संख्या में round off करना।
13:24 cell C10. पर क्लिक करें।
13:27 टाइप करें- is equal to ROUND, ओपन ब्रैकेट SUM और फिर से ब्रैकेट्स में C3 कोलन C7 और क्लोज ब्रैकेट।

Enter की दबाएँ।

13:41 देखिए, अब परिणाम 9701 है।
13:46 9701.04 वैल्यू निकटतम पूर्ण संख्या में rounded off हो गई है।
13:54 Rounding off, निम्न पूर्ण संख्या या उच्च संख्या में किया जा सकता है।
14:01 परिणाम के साथ cell पर क्लिक करें और ROUND शब्द को ROUNDUP में एडिट करें।

अब, Enter की दबाएं।

14:11 आप देखते हैं कि परिणाम अब 9702 है जो उच्च पूर्ण संख्या है।
14:19 निम्न पूर्ण संख्या में round off करने के लिए, ROUNDUP शब्द को ROUNDDOWN में बदलें।

और Enter की दबाएं।

14:29 इस बार परिणाम 9701 है जो निम्न पूर्ण संख्या है।
11:36 Calc के Functions Wizard library में कई अन्य functions उपलब्ध हैं।

बाद में स्वयं उनका अन्वेषण और विश्लेषण करें।

14:46 परिवर्तनों को सेव किए बिना फ़ाइल को बंद करें।
14:51 इसी के साथ हम ट्यूटोरियल के अंत में पहुँचते हैं।

संक्षेप में....

14:56 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा-

Conditional Operators, If..Or statement, बेसिक statistical functions और संख्याओं को Rounding off करना।

15:10 नियतकार्य के रूप में

Spreadsheet hyphen Practice dot ods फाइल खोलें।

15:16 salary data के साथ MIN, MAX और MEDIAN फंक्शन को आजमाएं।
15:23 समान salary data के साथ round off function आजमाएं।

अंत में परिवर्तनों को अंडो करें।

15:30 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है

कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।

15:37 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देते हैं।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें।

15:47 क्या आपके पास इस स्पोकन ट्यूटोरियल से संबंधित कोई प्रश्न है। कृपया इस साइट पर जाएँ।
15:51 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
15:57 इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd. द्वारा किया गया था।
16:05 यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूँ। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh