Difference between revisions of "LibreOffice-Suite-Calc-6.3/C2/Working-with-Sheets-in-Calc/Hindi"

From Script | Spoken-Tutorial
Jump to: navigation, search
(Created page with "{| border="1" |- || '''TIME''' || '''NARRATION''' |- || 00:01 || '''Working''' '''with''' '''Sheets''' पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आ...")
 
(No difference)

Latest revision as of 18:23, 1 August 2020

TIME NARRATION
00:01 Working with Sheets पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:05 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे:
00:08 Rows, Columns, Sheets को प्रविष्ट और डिलीट करना
00:13 Sheets का नाम बदलना और
00:15 Sheets को स्थानांतरित करना
00:18 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:32 अपनी Personal-Finance-Tracker.ods फाइल खोलें।
00:37 यह फाइल आपको इस ट्यूटोरियल पेज पर Code files लिंक में प्रदान की गई है। कृपया फाइल को डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें।
00:48 एक कॉपी बनाएं और फिर अभ्यास के लिए इसका उपयोग करें।
00:52 कॉलम्स और रोज़ अलग-अलग और एक साथ प्रविष्ट किए जा सकते हैं।
00:58 पहले हम सीखेंगे कि spreadsheet में नई रो या नया कॉलम कैसे प्रविष्ट करें।
01:05 हमारी Personal-Finance-Tracker.ods फाइल में, cell C1 पर क्लिक करें।
01:12 इस cell में “Cost” लिखी है।
01:16 अब Standard toolbar में Row आइकन पर क्लिक करें।
01:21 रोज़ से संबंधित कई विकल्प context menu में प्रदर्शित होते हैं।
01:27 2 विशिष्ट विकल्पों पर Insert Rows Above और Insert Rows Below पर ध्यान दें।
01:35 मैं Insert Rows Above पर क्लिक करूंगी।
01:40 cell C1 के ठीक ऊपर एक नई रो प्रविष्ट हो गई है।
01:45 Standard toolbar में Column आइकन पर क्लिक करें।
01:50 कॉलम से संबंधित कई विकल्प context menu में प्रदर्शित होते हैं।
01:56 2 विशिष्ट विकल्पों Insert Columns before और Insert Columns पर ध्यान दें।
02:04 मैं Insert Columns Before विकल्प पर क्लिक करूंगी।
02:09 cell C1 के बाईं ओर एक नया कॉलम प्रविष्ट हो गया है।
02:14 इन बदलावों को अन्डू करें।
02:17 रोज़ और कॉलम्स को menu bar में Sheet menu पर क्लिक करके भी प्रविष्ट किया जा सकता है।
02:25 नई रोज़ या कॉलम को प्रविष्ट करने का दूसरा तरीका है किसी भी cell पर राइट-क्लिक करना।
02:32 cell C1 पर राइट-क्लिक करें और Insert विकल्प पर क्लिक करें।
02:38 Insert Cells डायलॉग बॉक्स खुलता है।
02:42 यहां अपनी आवश्यकतानुसार चुनें और Ok बटन पर क्लिक करें।
02:48 अपनी समझ के लिए स्वतः इन विकल्पों का अन्वेषण करें।
02:53 मैं इसे स्कीप करूंगी और डायलॉग बॉक्स को बंद करने के लिए Cancel बटन क्लिक करें।
02:58 अब, हम एक ही समय पर बहु rows और columns प्रविष्ट करना सीखेंगे।
03:04 मानिए कि हम SN के पहले 4 columns प्रविष्ट करना चाहते हैं, जो कि cell A1 है।
03:11 अतः बाएं माउस बटन को क्लिक औऱ खींचकर cells A1 से D1 तक चुनें। सभी 4 cells चयनित हो गई हैं।
03:21 चयन पर कहीं भी राइट-क्लिक करें और Insert चुनें।
03:26 Insert Cells डायलॉग बॉक्स में, Entire Column विकल्प पर क्लिक करें।
03:32 फिर निचले भाग पर OK बटन पर क्लिक करें।
03:36 ध्यान दें कि Serial Number के पहले 4 कॉलम प्रविष्ट हो गए हैं।
03:42 अब अचयनित करने के लिए किसी भी रेंडम cell पर क्लिक करें।
03:46 उसी प्रकार हम कई रोज़ भी जोड़ सकते हैं। इसे स्वयं समझें।
03:54 अब हम सीखेंगे कि कॉलम्स को अलग-अलग और समूह में कैसे प्रविष्ट करें।
04:00 दिखाए गए अनुसार, कॉलम के ऊपर एल्फाबेट पर क्लिक करके किसी एक कॉलम को चुनें।
04:07 अब Standard toolbar में Column आइकन पर क्लिक करें और फिर Delete Columns विकल्प पर क्लिक करें। चयनित कॉलम डिलीट हो गया है।
04:18 मानिए कि हम एक समय में एक से अधिक कॉलम डिलीट करना चाहते हैं।
04:23 मेरे मामले में, मैं इन 3 columns को डिलीट करना चाहता हूं, जिन्हें हमने अभी प्रविष्ट किया।
04:30 अतः, यह दिखाए गए अनुसार कॉलम के ऊपर एल्फाबेट पर क्लिक करके 3 columns चुनें।
04:38 सभी 3 columns चयनित हो गए हैं।
04:41 Standard toolbar में Column आइकन और फिर Delete Columns विकल्प पर क्लिक करें।
04:49 चयनित कॉलम डिलीट हो गए हैं।
04:53 उसी तरह, हम कई rows भी डिलीट कर सकते हैं। इसे स्वयं समझें।
05:01 अब हम सीखेंगे कि Calc में sheets प्रविष्ट और डिलीट कैसे करें।
05:07 यहां Calc में नई sheets प्रविष्ट करने के कई तरीके हैं।
05:12 हम एक-एक करके उनके बारे में सीखेंगे।
05:17 निचली बाईं ओर पर, हम Sheet 1 नामक एक टैब देखते हैं।
05:22 यहां उससे पहले कुछ आइकन स्थित हैं।
05:26 जब हम Plus आइकन पर क्लिक करते हैं,तो Sheet2 नामक sheet जुड़ जाती है।
05:33 यह नई sheet वर्तमान वाली के दाईं ओर जुड़ जाती है।
05:38 हम Sheet टैब्स के आगे खाली भाग पर क्लिक करके भी sheets जोड़ सकते हैं।
05:46 ऐसा करने के लिए, Insert Sheet डायलॉग बॉक्स खुलता है।
05:52 इस डायलॉग बॉक्स का उपयोग करके, हम वर्तमान शीट के पहले या बाद में शीट जोड़ सकते हैं।
05:59 हम एक समय में कितनी भी शीट जोड़ सकते हैं।
06:03 Position में, मैं Before the current sheet चुनूंगी और No. of sheets में मैं 2 निर्दिष्ट करूंगी।
06:12 और फिर निचले भाग पर OK बटन पर क्लिक करें।
06:17 ध्यान दें कि Sheet 3 और Sheet 4 Sheet 2 के आगे जुड़ गई हैं।
06:24 sheets प्रविष्ट करने का अन्य तरीका है, menu bar में Sheet menu पर क्लिक करें। फिर Insert Sheet पर क्लिक करें।
06:33 ऐसा करने के लिए, Insert Sheet डायलॉग बॉक्स खुलता है।
06:39 मैं इसे स्कीप करूंगी और नीचे Cancel बटन पर क्लिक करें।
06:44 अब सीखते हैं कि sheets कैसे डिलीट करें।
06:48 Sheets को अलग-अलग या समूह में डिलीट कर सकते हैं।
06:53 एकल sheet डिलीट करने के लिए, उस sheet के टैब पर राइट-क्लिक करें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
06:59 और फिर Delete Sheet विकल्प चुनें।
07:03 confirmation डायलॉग बॉक्स खुलता है। Yes बटन पर क्लिक करें।
07:10 चयनित sheet डिलीट हो गई है।
07:14 एक समय में कई sheets कैसे डिलीट कर सकते हैं?
07:18 उदाहरणस्वरूप, मानिए हम Sheet 2 और Sheet 3 डिलीट करना चाहते हैं।
07:24 पहले Sheet 2 टैब पर क्लिक करें।
07:27 फिर कीबोर्ड पर Shift की पकड़कर, Sheet 3 टैब पर क्लिक करें।
07:33 अब किसी भी एक टैब पर राइट-क्लिक करें और Delete Sheet विकल्प पर क्लिक करें।
07:40 confirmation डायलॉग बाक्स खुलता है।
07:44 sheet को डिलीट करने के लिए Yes बटन पर क्लिक करें। दोनों sheets डिलीट हो गई हैं।
07:51 अब Ctrl + Z कीज़ दबाकर इन बदलावों को अन्डू करें।
07:57 Sheets डिफॉल्ट रूप से नामित होती हैं जैसे Sheet 1, Sheet 2, Sheet 3 और इसीतरह।
08:04 Calc में अपनी आवश्यकतानुसार sheets के नाम को बदलने का प्रावधान है।
08:09 उदाहरणस्वरू, Sheet 2 का नाम “Dump” करें।
08:14 Sheet 2 टैब पर डबल-क्लिक करके ऐसा करें।
08:19 Rename Sheet डायलॉग बॉक्स खुलता है।
08:23 यहां Sheet 2 लिखा एक टेक्स्टबॉक्स है।
08:27 इसे डिलीट करें और नए नाम के रूप में “Dump” टाइप करें।
08:31 OK बटन पर क्लिक करें।
08:35 Sheet 2 टैब का नाम अब “Dump” हो गया है।
08:40 अब Ctrl + Z कीज़ को दबाकर इन बदलावों को अन्डू करें।
08:46 हम sheet पर क्लिक करके और इच्छित स्थान पर इस खींच कर sheets को मैन्युअली पुनर्व्यवस्थित कर सकते हैं।
08:54 कीबोर्ड पर Ctrl+S कीज़ दबाकर फाइल को सेव करें।
09:01 अब ऊपरी दाएं कोने पर X आइकन पर क्लिक करके फाइल को बंद करें।
09:08 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में....।
09:13 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा :
09:15 Rows, Columns, Sheets को प्रविष्ट और डिलीट करना
09:21 Sheets का नाम बदलना और Sheets स्थानांतरित करना।
09:26 नियतकार्य के रूप में Spreadsheet-Practice.ods. खोलें।
09:32 हैडिंग SN के साथ कॉलम चुनें और डिलीट करें।
09:37 Name, Department और Salary कॉलम में संबंधित डेटा प्रविष्ट करें।
09:43 विवरण के लिए Code files लिंक का अनुकरण करें।
09:46 Department-Sheet के रूप में शीट का नाम बदलें।
09:51 फाइल को सेव और बंद करें।
09:54 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
10:02 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है।
10:08 अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
10:12 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी को इस फोरम में पोस्ट करें।
10:16 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
10:23 इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd द्वारा दिया गया है। यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूं। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh