LibreOffice-Suite-Calc-6.3/C2/Working-with-Cells-in-Calc/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 18:21, 1 August 2020 by Sakinashaikh (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
TIME NARRATION
00:01 Working with Cells पर स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:06 इस ट्यूटोरियल में हम निम्न सीखेंगे:
00:09 spreadsheet में numbers, text, date और time प्रविष्ट करना
00:15 Format Cells डायलॉग बॉक्स का उपयोग करना
00:19 cells के बीच नेविगेट करना
00:22 rows और columns में आइटम चुनना
00:27 यह ट्यूटोरियल Ubuntu Linux OS वर्जन 18.04 और LibreOffice Suite वर्जन 6.3.5 का उपयोग करके रिकॉर्ड किया गया है।
00:41 पहले हम सीखेंगे कि cells में data कैसे प्रविष्ट करेंगे।
00:46 अपनी Personal-Finance-Tracker.ods फाइल खोलें।
00:52 यह फाइल आपको इस ट्यूटोरियल पेज पर Code files लिंक में प्रदान की गई है।
00:59 कृपया फाइल को डाउनलोड और एक्स्ट्रैक्ट करें।
01:03 एक कॉपी बनाएं और फिर इसका अभ्यास के लिए उपयोग करें।
01:08 अब cell पर क्लिक करके और कीबोर्ड का उपयोग करके किसी खाली cell में कुछ टेक्स्ट टाइप करें। एंटर दबाएं।
01:18 डिफॉल्ट रूप से टेक्स्ट बाईं ओर अलाइन है।
01:22 Formatting Bar पर किसी भी एक Alignment आइकन पर क्लिक करके अलाइनमेंट बदल सकते हैं।
02:30 जो हमने टाइप किया उसे अन्डू करें।
01:33 अन्डू करने के लिए कीबोर्ड पर Ctrl+Z कीज दबाएं।
01:39 spreadsheet' में, हमने पहले ही column हैडिंग टाइप की है।
01:45 Calc में, हम एक स्टाइल को जोड़कर अन्य डेटा से हैडिंग को अलग कर सकते हैं।
01:53 ऐसा करने के लिए, सेल A1 पर क्लिक करें फिर बाएं माउस बटन को पकड़कर रखें और कर्सर को सेल G1 तक खींचें।
02:04 अब बायां माउस बटन छोड़ दें।
02:07 हम देख सकते हैं कि सभी हैडिंग चिन्हांकित हो गई हैं।
02:12 अब menu bar में Styles मेन्यू पर क्लिक करें।
02:16 हम विभिन्न heading styles देख सकते हैं। मैं Accent 2 चुनूंगी।
02:24 अब हैडिंग्स को अचयनित करने के लिए रेंडमली किसी भी सेल पर क्लिक करें।
02:30 ध्यान दें कि हैडिंग्स अब ग्रे रंग के बैकग्राउंड के साथ चिन्हांकित हो गई हैं।
02:36 Items कॉलम में, हम एक के बाद एक कुछ आइटम्स के नाम टाइप करेंगे। यह दर्शाए गए अनुसार टेक्स्ट टाइप करें।
02:47 सेल में नंबर प्रविष्ट करने के लिए, cell पर क्लिक करें और नंबर टाइप करें। फिर एंटर दबाएं।
02:57 प्रत्येक डेटा-एंट्री के बाद एंटर की दबाना हमेशा याद रखें।
03:03 निगेटिव नंबर प्रविष्ट करने के लिए, या तो इसके आगे माइनस चिन्ह टाइप करें या इसे parentheses इन्क्लोज करें।
03:13 डिफॉल्ट रूप से, नंबर दाईं ओर अलाइन होते हैं और निगेटिव नंबर में पहले minus symbol होता है।
03:20 इन प्रविष्टयों को डिलीट करें।
03:23 Shift की पकड़कर और प्रत्येक cell पर क्लिक करके डिलीट किए जाने वाले सभी सेल्स को चुनें। अब कीबोर्ड पर Delete की दबाएं।
03:36 SN कॉलम में, हम एक के बाद एक सीरियल नंबर चाहते हैं।
03:43 तो cell A2 पर क्लिक करें और एक के बाद एक 1,2,3 प्रविष्ट करें।
03:53 प्रत्येक नंबर टाइप करने के बाद एंटर की दबाना याद रखें।
03:58 आगामी cells में सीरियल नंबर स्वतः-प्रविष्ट करने के लिए cell A4 पर क्लिक करें।
04:06 छोटे black box पर क्लिक करें जो सेल के निचले दाएं कोने पर दिखाई देता है।
04:13 इसे cell A7 तक खींचें और माउस बटन छोड़ दें।
04:19 हम देखते हैं कि cells A5, A6 और A7 बाद के सीरियल नंबर से स्वतः भर जाते हैं।
04:28 अब हम Cost हैडिंग के तहत प्रत्येक आइटम की कीमत प्रविष्ट करेंगे।
04:35 cell C3 पर क्लिक करें और House rent के लिए Rupees 6000.00 खर्च टाइप करें।
04:45 अब, क्या करें यदि हमें Rupee सिंबल के साथ नंबर चाहते हैं?
04:51 Ctrl और Z कीज़ एकसाथ दबाकर cell C3 में टाइप किए गए मान को हटाएं।
04:59 cell C3 पर दायां-क्लिक करें और Format Cells विकल्प चुनें।
05:05 यह Format Cells डायलॉग बॉक्स खोलेगा।
05:09 पहला टैब Numbers है। इस पर क्लिक करें यदि पहले से चयनित नहीं है।
05:16 यहां हम Category में कई विकल्प देख सकते हैं।
05:21 Number, Percent, Currency, Date, Time और कई।
05:29 हम Currency चुनेंगे।
05:31 विश्व के कई currency symbols Format सूची में प्रदर्शित होते हैं।
05:39 डिफॉल्ट रूप से, INR Rupee English (India) Format ड्राप-डाउन में चयनित है।
05:46 यदि नहीं, तो ड्राप-डाउन पर क्लिक करें और इसे प्रदर्शित सूची से चुनें।
05:51 Format ड्राप-डाउन के नीचे, हम अपने चयन के आधार पर कुछ सेंपल मान देख सकते हैं।
05:58 हम देखते हैं कि INR Rupees English India के लिए minus Rupee 1234 decimal zero zero चयनित है।
06:10 हम दाईं ओर पर छोटे प्रिव्यू क्षेत्र में चयनित format देख सकते हैं।
06:16 Category सेक्शन के नीचे, हमारे पास Options नामक नया सेक्शन है।
06:22 इसका उपयोग करके, हम Decimal places और Leading zeroes के नंबर बढ़ा या घटा सकते हैं।
06:30 जब हम ऐसा करते हैं, तो हम सेंपल मान और प्रिव्यू क्षेत्र में बदलाव देख सकते हैं।
06:37 हम डिफॉल्ट मानों को ही रखेंगे।
06:41 मानों के मध्य कॉमा जोड़ने के लिए, Thousands separator चेकबॉक्स चेक करें।
06:48 हम Fontटैब पर क्लिक करके भी font style बदल सकते हैं।
06:54 इसमें Family, Style और Size के लिए कई विकल्प हैं।
06:59 Font Effects और अन्य टैब्स के बारे में स्वयं समझें।
07:07 हम बाद के ट्यूटोरियल में Alignment टैब के विकल्पों के बारे में जानेंगे।
07:13 निचले दाएं कोने पर OK बटन पर क्लिक करें।
07:18 अब cell C3 में 6000 टाइप करें और एंटर दबाएं।
07:24 ध्यान दें कि नंबर 6000 2 decimal स्थान के साथ Rupees 6000 के रूप में प्रदर्शित होता है।
07:34 अब, Shift की पकड़कर या cells पर क्लिक करके cells C4 से C7 चुनें।
07:43 CTRL की पकड़कर रखें और cell G2 भी चुनें।
07:48 ध्यान दें कि सभी चयनित cells चिन्हांकित हैं।
07:52 किसी भी चिन्हांकित cells पर क्लिक करें और Format Cells चुनें।
07:59 पहले की तरह समान विकल्प चुनें।
08:03 निचले दाएं कोने पर OK बटन पर क्लिक करें।
08:07 cells को अचयनित करने के लिए spreadsheet में किसी भी cell पर क्लिक करें।
08:13 अब, हम यहां दर्शाए गए अनुसार एक के बाद एक सभी आइटम के लिए राशि टाइप करेंगे।
08:22 हैडिंग Account में, हम महीने का वेतन 30,000 टाइप करेंगे।
08:29 Date कॉलम पर जाएं। cell F2 पर क्लिक करें।
08:36 Calc में दिनांक प्रविष्ट करने के लिए, cell चुनें और दर्शाए गए अनुसार date टाइप करें।
08:42 यहां मैंने दिनांक एलिमेंट के मध्य forward slash का उपयोग किया है।
08:47 हम hyphen के साथ दिनांक एलिमेंट को पृथक भी कर सकते हैं।
08:52 या 05 June 2020 टेक्स्ट का उपयोग करें।
08:59 Calc दिनांक फॉर्मेट की विविधता प्रदान करता है।
09:02 हम अपनी आवश्यकतानुसार भी दिनांक फॉर्मेट को कस्टमाइज कर सकते हैं।
09:09 ऐसा करने के लिए, cell पर क्लिक करें और Format Cells विकल्प चुनें।
09:16 Numbers टैब पर क्लिक करें। Category सेक्शन में, Date चुनें।
09:22 Format सेक्शन में, अपनी आवश्यकतानुसार दिनांक फॉर्मेट चुनें। मैं 31/12/1999 चुनूंगी।
09:36 प्रिव्यू क्षेत्र में डिस्प्ले पर ध्यान दें।
09:40 हमारे चयन के आधार पर, Format code अपडेट होगा। मेरे मामले में यह DD, MM और YYYY है।
09:52 फॉर्मेट अपडेट करने के बाद, हम नीचे दाईं ओर पर OK बटन पर करेंगे।
09:58 अब, कुछ समय विकल्पों का अभ्यास करें।
10:02 किसी भी रेंडम cell पर क्लिक करें। दर्शाए गए अनुसार time टाइप करें।
10:08 मैंने colons के साथ समय एलिमेंट पृथक किया है।
10:12 आगे समय फॉर्मेट को कस्टमाइज करने के लिए, संबंधित सेल पर राइट-क्लिक करें और Format Cells चुनें।
10:20 शीर्ष में Numbers पर क्लिक करें।
10:23 Category में, Time और Format में इच्छित फॉर्मेट चुनें। मैं 13:37:46 चुनूंगी।
10:35 प्रिव्यू क्षेत्र में डिस्प्ले पर ध्यान दें।
10:39 साथ ही नीचे Format code HH:MM:SS प्रदर्शित होता है।
10:48 Format code को सीधे भी बदला जा सकता है।
10:51 नीचे दाईं ओर पर OK बटन पर क्लिक करें।
10:56 अपनी spreadsheet से सभी समय प्रविष्टयां डिलीट करें।
11:01 अब हम सीखेंगे कि cell से cell तक spreadsheet में नेविगेट कैसे करें।
11:07 हम cursor से विशेष सेल पर क्लिक करके भी उसे ऐक्सेस कर सकते हैं।
11:13 यह बदलाव new cell में दिखाई देते हैं।
11:17 यह पद्धति अधिक उपयोगी होता है, जब दो cells काफी दूर होती हैं।
11:22 cell रिफ्रेंस का उपयोग करके विशेष cell को ऐक्सेस करना अन्य पद्धति है।
11:28 ऊपरी बाएं कोने पर Name Box पर क्लिक करें जो Font Name के नीचे स्थित है।
11:35 मौजूदा cell reference को मिटाएं और जिस पर आप जाना चाहते हैं उस cell का cell referenceटाइप करें।
11:42 मैं B4 टाइप करूंगी और एंटर दबाएं।
11:47 ध्यान दें कि cell B4 चिन्हांकित होती है।
11:52 हम कीबोर्ड का उपयोग करके भी cells के मध्य नेविगेट कर सकते हैं।
11:57 अब रो में अगली सेल पर जाने के लिए Tab की दबाएं।
12:02 रो में पिछली सेल पर जाने के लिए Shift + Tab दबाएं।
12:07 कॉलम में अगली cell पर जाने के लिए एंटर दबाएं।
12:12 कॉलम में पिछली cell पर जाने के लिएShift + Enter दबाएं।
12:17 अब हम सीखेंगे कि कर्सर से सन्निहित cells की रेंज कैसे चुनें।
12:24 पहले cell पर क्लिक करें और बाएं माउस बटन को पकड़कर रखें।
12:29 sheet पर कर्सर खींचें।
12:32 cells का इच्छित ब्लॉक चिन्हांकित होने के बाद, बायां माउस बटन छोड़ दें।
12:38 हम देखते हैं कि चयनित cells चिन्हांकित हो गई है।
12:42 अब हम सीखेंगे कि बहु columns या rows कैसे चुनें जो सन्निहित नहीं हैं।
12:59 पहले column या row पर क्लिक करें, जिसे आप चुनना चाहते हैं।
12:55 अब Shift की पकड़कर रखें और आखिरी column या row पर क्लिक करें जिसे हम चुनना चाहते हैं। हम देखते हैं कि चयनित cells चिन्हांकित हो गई है।
13:08 अब बहु-columns या rows चुनना सीखते हैं, जो सन्निहित नहीं हैं।
13:14 पहले column या row पर क्लिक करें, जिसे आप चुनना चाहते हैं।
13:19 Control की पकड़कर रखें।
13:21 अब सभी आगामी कॉलम और रोज़ पर क्लिक करें, जिसे आप चुनना चाहते हैं।
13:29 हम देखते हैं कि चयनित cells चिन्हांकित हो गई हैं।
13:34 कीबोर्ड पर Ctrl+S कीज़ दबाकर फाइल सेव करें।
13:40 अब ऊपरी दाएं कोने पर X आइकन पर क्लिक करके फाइल बंद करें।
13:46 इसी के साथ हम इस ट्यूटोरियल के अंत में आ गए हैं। संक्षेप में....
13:52 इस ट्यूटोरियल में हमने सीखा:

Calc में numbers, text , date और time प्रविष्ट करना

14:01 Format Cells डायलॉग बॉक्स का उपयोग करना
14:05 cells के मध्य नेविगेट करना और
14:09 rows और columns में आइटम चुनें।
14:13 नियतकार्य के रूप में Spreadsheet-Practice.ods खोलें।
14:19 SN में एक के बाद एक सीरियल नंबर 1 से 5 तक टाइप करें और केंद्र में अलाइन करें।
14:27 समान text format के साथ Date और Time कॉलम हैडिंग्स जोड़ें।
14:33 इन कॉलम्स में कुछ मान प्रविष्ट करें।
14:37 cells को फॉर्मेट करने के लिए Format Cells डायलॉग बॉक्स का उपयोग करें।
14:43 डेटा के लिए Code files लिंक का अनुकरण करें।
14:47 फाइल को सेव और बंद करें।
14:50 निम्नलिखित लिंक पर मौजूद वीडियो, स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट को सारांशित करता है। कृपया इसे डाउनलोड करें और देखें।
14:58 हम स्पोकन ट्यूटोरियल्स का उपयोग करके कार्यशालाएँ आयोजित करते हैं और प्रमाणपत्र देती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमें लिखें।
15:08 कृपया अपनी समयबद्ध क्वेरी को इस फोरम में पोस्ट करें।
15:13 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट MHRD, भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।
15:19 इस ट्यूटोरियल का योगदान मूलरूप से 2011 में DesiCrew Solutions Pvt. Ltd द्वारा दिया गया है।

यह स्क्रिप्ट विकास द्वारा अनुवादित है, आईआईटी बॉम्बे से मैं जया अब आपसे विदा लेती हूं। धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Sakinashaikh