LibreOffice-Suite-Base/C3/Create-Subforms/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 11:47, 29 November 2012 by 10.102.152.95 (Talk)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search
Visual Cues Narration
00:00 लिबरऑफिस बेस पर इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:04 इस ट्यूटोरियल में, हम सीखेंगे कि कैसे।
00:07 एक सबफॉर्म बनाएँ।
00:09 इसके लिए, अपने परिचित उदाहरण Library डेटाबेस के साथ शुरुआत करते हैं।
00:15 और निम्न उदाहरणों को समझेंगे:
00:18 कैसे हम library के सभी सदस्यों को सूचीबद्ध कर सकते हैं?
00:22 और प्रत्येक सदस्य के लिए, कैसे हम केवल उन पुस्तकों को देख सकते हैं जो उस सदस्य ने वापस नहीं की हैं?
00:31 एक तरीका है कि एक फॉर्म बनाएँ जो library के सभी सदस्यों को सूचीबद्ध करे।
00:36 और फिर उसके नीचे एक सबफॉर्म बनाइए, जो उन पुस्तकों को सूचीबद्ध करे, जो सदस्य द्वारा वापस नहीं की गयी हैं।
00:44 एक बार जब हम यह फॉर्म बना लेंगे, हम फॉर्म में नवीनीकरण करने के लिए सक्षम हो जाएँगे।
00:49 उदाहरणस्वरुप,जब एक सदस्य एक पुस्तक वापस करता है, हम इस सूचना का नवीनीकरण कर सकते हैं।
00:55 और, यहाँ फॉर्म का सैम्पल स्क्रीनशॉट है, जिसे हम बनाएँगे।
01:01 ध्यान दीजिये यह साथ ही नीचे एक सबफॉर्म दर्शा रहा है।
01:06 अपनी Library डेटाबेस खोलते हैं।
01:09 अपने पिछले ट्यूटोरियल्स में, हमने 'History of Books Issued to Members’ क्वेरी बनाई थी।
01:17 अब हम इस क्वेरी और मेम्बर्स टेबल को अपना नया फॉर्म बनाने के लिए बुनियाद की तरह इस्तेमाल करेंगे।
01:25 पहले इस क्वेरी को query name पर दायाँ क्लिक करके कॉपी करते हैं, और paste पर क्लिक करते हैं।
01:34 query नाम के लिए पॉपअप विंडो में, एक नया नाम टाइप करते हैं: ‘Books Not Returned’
01:42 ‘Books Not Returned’ क्वेरी को edit मोड में खोलते हैं।
01:48 Query Design विंडो में, चलिए एक मापदंड जोड़ते हैं, केवल उन पुस्तकों को दर्शाने के लिए जो चेक्ड इन नहीं हैं।
01:58 इसके लिए, CheckedIn के अंदर Criterion कॉलम में 'equals 0' टाइप करते हैं।
02:06 और Enter दबाइए।
02:09 अब क्वेरी सेव करते हैं और विंडो बंद करते हैं।
02:13 मुख्य Base विंडो में, चलिए बाएँ पैनल पर Forms आइकन पर क्लिक करते हैं।
02:20 और फिर ‘Use Wizard to create Form’ विकल्प पर क्लिक करें।
02:25 अब हम परिचित Form wizard देखते हैं।
02:28 अपने फॉर्म की बायीं तरफ 8 स्टेप्स को शुरू से अंत तक देखते हैं।
02:34 पहले स्टेप 1 में, field selection, चलिए ‘Table: Members’ चुनते हैं।
02:40 फिर सारी फील्ड्स को दायीं तरफ खिसका देते हैं।
02:46 और Next बटन पर क्लिक करते हैं।
02:49 हम स्टेप 2 Setup a subform पर हैं।
02:54 अतः यहाँ, ‘Add subform’ चेकबॉक्स को चेक करते हैं।
02:59 और विकल्प: ‘Subform based on manual selection of fields’ पर क्लिक करिये।
03:07 चलिए, स्टेप 3 Add subform fields पर जाते हैं।
03:11 यहाँ हम अपनी क्वेरी को लायेंगे, जिसे हमने कुछ समय पहले बनाया था।
03:18 अतः Tables या Queries ड्रॉपडाउन में से ‘Query: Books Not Returned’ चुनते हैं।
03:26 और हम उपलब्ध सूची में से चुनित फील्ड्स को दायीं तरफ खिसका देंगे जैसा कि स्क्रीन पर दिख रहा है।
03:37 Next पर क्लिक करिये।
03:39 स्टेप 4. Get joined fields.
03:43 यहाँ हम ऊपर के दो ड्रॉपडाउनों में से MemberId फील्ड चुनेंगे, क्योंकि केवल यही सम्बन्धित फील्ड है।
03:53 और Next बटन पर क्लिक करिये।
03:57 स्टेप 5. Arrange Controls
04:00 यहाँ हम दोनों के लिए form और subform के लिए तीसरा विकल्प Datasheet चुनेंगे।
04:08 और Next बटन पर क्लिक करिये।
04:11 स्टेप 6. Set data entry.
04:15 यहाँ, हम विकल्पों को वैसे ही छोड़ देंगे, जैसे वो हैं और Next पर क्लिक करिये।
04:22 स्टेप 7. Apply Styles.
04:26 चलिए फॉर्म बैकग्राउंड(पृष्ठभूमि) के लिए Grey चुनते हैं।
04:29 और आखिरी स्टेप में जाते हैं।
04:32 स्टेप 8. Set Name.
04:36 यहाँ अपने फॉर्म को एक विवरणात्मक नाम देते हैं: ‘Members Who Need to Return Books’
04:45 और Modify form विकल्प पर क्लिक करते हैं, क्योंकि हम कुछ और बदलाव करेंगे।
04:53 अब Finish बटन पर क्लिक करते हैं।
04:56 form design विंडो में, ध्यान दीजिये कि यहाँ दो सारणीबद्ध क्षेत्र हैं।
05:04 जो ऊपर है, उसे form बोलते हैं और जो नीचे है उसे subform बोलते हैं।
05:11 अब, फॉर्म के ऊपर एक लेबल जोड़ते हैं।
05:15 हम फॉर्म कंट्रोल टूलबार्स में Label आइकन पर क्लिक करेंगे, और उसको फॉर्म पर बनाएँगे।
05:25 लेबल पर डबल क्लिक करने से, यह उसकी properties को ऊपर लाएगा।
05:31 यहाँ हम label के सामने ‘Members of the Library’ टाइप करेंगे।
05:37 और फ़ॉन्ट स्टाइल को Arial में बदलेंगे, Bold और Size 12.
05:47 उसी प्रकार से, सबफॉर्म के ऊपर एक दूसरा लेबल जोड़ते हैं जैसा कि स्क्रीन पर दिख रहा है।
05:55 और इसको बोलिए ‘List of Books to be returned by the member’
06:00 अब, फॉर्म की लम्बाई छोटी करते हैं जैसा कि स्क्रीन पर दिखाया गया है।
06:07 और फिर फॉर्म में Name फील्ड की लम्बाई बढ़ाते हैं।
06:13 उसी प्रकार से, सबफॉर्म में book title फील्ड की लम्बाई बढ़ाते हैं।


06:21 फ़ॉन्ट को यहाँ Arial, Bold और Size 8 में बदलते हैं।
06:28 और form के लिए पृष्ठभूमि रंग(बैकग्राउंड कलर) को सफेद में और subform के लिए Blue 8 में बदलिए।
06:37 आगे, इस पर दायाँ क्लिक करके MemberId कॉलम को छिपा देते हैं, और Hide column विकल्प चुनते हैं।
06:47 ठीक है, हमने कर लिया। अतः फॉर्म डिजाइन सेव करते हैं और इसको जाँचते हैं।
06:54 मुख्य Base विंडो में,‘Members Who Need to Return Books’ form पर डबल क्लिक करके खोलते हैं।
07:03 यहाँ फॉर्म है।
07:05 अप या डाउन एरो की का इस्तेमाल करके मेम्बर्स से ब्राउज करें।
07:12 या केवल विविध मेम्बर नेम्स पर क्लिक करके।
07:16 ध्यान दीजिये नीचे subform रिफ्रेश होता है और पुस्तकों का वापस होना दर्शाता है।
07:23 सबफॉर्म में, कोई भी रिकॉर्ड चुनें।
07:27 और actual return date फील्ड में ‘12/7/11’ टाइप करें और CheckedIn feeld को चेक करें।
07:41 और Enter दबाइए।
07:45 अब फार्म नेविगेशन टूलबार में Refresh आइकन पर क्लिक करके फॉर्म रिफ्रेश करते हैं।
07:56 ध्यान दीजिये कि रिकॉर्ड जो हमने अभी बदला था अब यहाँ सूचीबद्ध नहीं है।
08:02 जिसका मतलब है कि पुस्तक वापस हो गयी है या चेक्ड इन है।
08:07 अतः यहाँ हमारा फॉर्म सबफॉर्म के साथ है।
08:11 इसी के साथ हम लिबरऑफिस बेस पर सबफॉर्म्स के इस ट्यूटोरियल की समाप्ति की ओर आ गये हैं।
08:17 संक्षिप्त में हमने सीखा, कि कैसे:
08:20 एक सबफोर्म बनाएँ।
08:23 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है। यह प्रोजेक्ट http://spoken-tutorial.org. द्वारा संचालित है। इस पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है।
08:44 आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।