LibreOffice-Suite-Base/C2/Introduction/Hindi

From Script | Spoken-Tutorial
Revision as of 10:31, 29 November 2012 by Pratibha (Talk | contribs)

(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to: navigation, search

Spoken tutorial on LibreOffice Base(Introduction)

Visual Cues Narration
00:00 लिबरऑफिस बेस पर इस स्पोकन ट्यूटोरियल में आपका स्वागत है।
00:04 इस ट्यूटोरियल में हम सीखेंगे कि लिबरऑफिस बेस क्या है?
00:09 बेस का उपयोग करने के लिए जरूरी चीजें।
00:12 आप बेस में क्या कर सकते हैं?
00:14 रिलेशनल डेटाबेस की मूल बातें, नया डेटाबेस बनाना, टेबल बनाना।
00:20 लिबरऑफिस बेस लिबरऑफिस सूट के डेटाबेस का प्रारंभिक भाग है।
00:26 बेस Microsoft Access के समतुल्य है।
00:30 बेस फ्री और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर है, उपयोग और वितरण के लिए मुफ्त है।
00:37 बेस का उपयोग करने के लिए आवश्यक चीजों को देखते हैं।
00:41 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के लिए सिस्टम आवश्यकताएँ निम्न हैं।
00:45 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज (सर्विस पैक 4 और उच्च) XP(एक्सपी), Vista (विस्टा), या विंडोज 7; Pentium-compatible PC 1.5 Gb तक उपलब्ध हार्ड डिस्क स्पेस।
01:02 उबंटु लिनक्स के लिए, सिस्टम आवश्यकताएँ निम्न हैं।
01:06 लिनक्स कर्नेल वर्जन (Linux kernel version) 2.6.18 या उच्च ; पेंटियम कम्पैटबल - पीसी (Pentium-compatible PC)।
01:13 विंडोज और लिनक्स दोनों के संस्थापन के लिए, हमें 256 Mb RAM (recommended 512 Mb) की आवश्यकता है।
01:23 पूर्ण सिस्टम आवश्यकताओं के लिए, लिबरऑफिस बेवसाइट पर जाएँ।
01:30 आपको Java Runtime Environment संस्थापित करने की आवश्यकता भी है, जिसे आप निम्न लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
01:38 केन्द्र में 'Free Java Download' नामक लाल बटन पर क्लिक करें।
01:44 एक बार फाइल डाउनलोड हो जाय, इस पर डबल क्लिक करें और संस्थापन के लिए निर्देशों का अनुकरण करें।
01:52 चलिए लिबरऑफिस बेस के संस्थापन को देखते हैं।
01:56 यदि आपने पूर्ण संस्थापन ऑप्शन के साथ लिबरऑफिस सूट पहले से ही संस्थापित किया हुआ है।
02:03 तो, आप अपनी स्क्रीन की बायीं ओर सबसे नीचे Start menu पर क्लिक करके लिबरऑफिस बेस ऐक्सेस कर सकते हैं।
02:12 All Programs पर क्लिक करें और फिर लिबरऑफिस सूट पर क्लिक करें।
02:21 यदि आपने लिबरऑफिस सूट संस्थापित नहीं किया है।
02:24 आप ऑफिशियल बेवसाइट पर जाकर और 'Download LibreOffice' नामक ग्रीन क्षेत्र पर क्लिक करके बेस संस्थापित कर सकते हैं।
02:37 विस्तृत निर्देश लिबरऑफिस सूट के पहले ट्यूटोरियल में उपलब्ध हैं।
02:43 याद रखें, संस्थापित करते समय, बेस को संस्थापित करने के लिए 'Complete' ऑप्शन का उपयोग करें।
02:50 ठीक है, अब अगले विषय पर चलते हैं।
02:54 आप लिबरऑफिस बेस में क्या कर सकते हैं?
02:57 बेस में, आप सुनियोजित डेटा संचित कर सकते हैं।
03:02 डेटा एंट्री क्रियान्वित कर सकते हैं और फॉर्म्स का उपयोग करके डेटा देख सकते हैं।
03:08 क्वेरीज़ का उपयोग करके जानकारी पुनः प्राप्त कर सकते हैं और..
03:12 प्रिंट के लिए तैयार, अच्छी रिपोर्ट बना सकते हैं।
03:17 बेस आपको डेटाबेसेस के प्रबंधन में मदद करता है।
03:21 जैसा कि आप जानते होंगे, डेटाबेस डेटा, फॉर्म्स, क्वेरीज़ और रिपोर्ट्स का समूह है।
03:29 उदाहरणस्वरूप, बेस का उपयोग ग्राहक की जानकारी के डेटाबेसेस का प्रबंधन करने के लिए किया जा सकता है।
03:36 सेल्स ऑर्डर्स और चालान को ट्रैक करना, छात्रों की श्रेणी के डेटाबेसेस का अनुरक्षण करना या लाइब्रेरी के डेटाबेस को बनाना।
03:46 चलिए अब डेटाबेसेस के कुछ मूलतत्वों के बारे में सीखते हैं।
03:51 डेटाबेस टेबल्स में सुनियोजित और संचित डेटा है।
03:56 टेबल्स, रोज़ और कॉलम्स में संचित डेटा के अलग-अलग टुकड़े हैं।
04:03 इस तरह के डेटाबेस को रिलेशनल डेटाबेस भी कहते हैं, जहाँ कॉलम्स का उपयोग करके टेबल्स का संबंध एक-दूसरे से होता है।
04:15 लाइब्रेरी के लिए सिम्पल डेटाबेस का उपयोग करें।
04:20 लाइब्रेरी पुस्तकों का संग्रह हो सकता है।
04:23 और पुस्तकें लाइब्रेरी के सदस्यों को जारी की जा सकती हैं।
04:28 पुस्तक में शीर्षक, रचनाकार, प्रकाशक, प्रकाशन का वर्ष और कीमत हो सकती है।
04:37 इन्हें अभिलक्षण या विशेषता कहते हैं।
04:42 उसी तरह, लाइब्रेरी सदस्य का नाम, फोन नम्बर और पता होता है।
04:48 और लाइब्रेरी केवल इसके सदस्यों को ही पुस्तकें जारी करती हैं।
04:54 अब, देखते हैं कि हम रोज़ और कॉलम्स के व्यक्तिगत टेबल्स के रूप में इस डेटा को कैसे संचित कर सकते हैं।
05:02 प्रत्येक पुस्तक के बारे में जानकारी बुक्स टेबल में संचित कर सकते हैं।
05:08 इसकी विशेषताएँ कॉलम्स बनने के साथ- book title, author, publisher, year of publication और price.
05:19 प्रत्येक पुस्तक को भिन्न करने के लिए, हम BookId नामक यूनिक आइडेंटिफायर कॉलम भी जोड़ते हैं।
05:27 इस तरह, हमारे पास उसी शीर्षक की दो पूरी तरह से अलग पुस्तकें हो सकती हैं।
05:33 उसी तरह, Members टेबल में कॉलम्स हो सकते हैं जैसे कि Name और Phone.
05:40 और विशिष्ट पहचान या प्रत्येक सदस्य को भिन्न करने के लिए Member Id.
05:47 और हम BooksIssued नामक तीसरे टेबल में सदस्यों को जारी की गयी पुस्तकों को ट्रैक(पता लगाना) कर सकते हैं।
05:56 यह टेबल पता लगायेगा- book issued, the member, date of issue, date of return, actual date of return, whether checked in or not.
06:09 इनमें डेटा जोड़ने के लिए, हम इन टेबल्स में रिलेशनशिप(संबंध) स्थापित कर सकते हैं।
06:16 अब यह हमें 'relational databases' का प्रबंध करने में मदद करता है।
06:22 रिलेशनल डेटाबेसेस पर एडवांस्ड विषयों के लिए, Spoken-tutorial.org पर जाकर हमारे अन्य ट्यूटोरियल्स का अनुकरण करें।
06:35 ठीक है, अब “Library” नामक अपने पहले बेस के डेटाबेस के साथ शुरूआत करते हैं।
06:43 नया डेटाबेस बनाने के लिए,पहले Base program(बेस प्रोग्राम) को ओपन करें।
06:50 फिर, स्क्रीन के सबसे नीचे तल पर विंडोज के Start menu पर क्लिक करें, फिर All Programs पर क्लिक करें, फिर LibreOffice Suite और LibreOffice Base पर क्लिक करें।
07:08 Database Wizard नामक एक पॉप-अप विंडो ओपन होती है।
07:13 नया डेटाबेस बनाने के लिए Next बटन पर क्लिक करें।
07:18 निम्न विंडो में Finish बटन पर क्लिक करें।
07:23 यह Save As विंडो ओपन करता है।
07:26 क्योंकि, हम लाइब्रेरी डेटाबेस बना रहे हैं, हम फाइल नेम टेक्स्ट बॉक्स में "Library" टाइप करेंगे।
07:35 और फिर Save बटन पर क्लिक करें।
07:39 अब हम अंदर हैं।
07:42 आगे, डेटा को संचित करने के लिए टेबल्स बनाएँ।
07:46 नया टेबल बनाने के लिए, बायीं ओर डेटाबेस सूची में Tables आइकन पर क्लिक करें।
07:54 दायीं ओर पर टास्क सूची में 'Create Table in Design View' पर क्लिक करें। यह दूसरा विंडो ओपन करता है।
08:05 यहाँ, फील्ड नेम के नीचे पहले कॉलम के रूप में 'BookId' टाइप करें।
08:13 Field Type कॉलम पर जाने के लिए टैब की का उपयोग करें।
08:18 क्योंकि, BookId प्रत्येक पुस्तक के लिए भिन्न नम्बर होगा, ड्रापडाउन लिस्ट से Field Type के रूप में Integer चुनें।
08:32 नीचे के सेक्शन में Field Properties(फील्ड प्रोपर्टिज) बदलें।
08:36 AutoValue को No से Yes में बदलें।
08:41 यह फील्ड अब प्रत्येक पुस्तक को विशिष्ट रूप से पहचानेगा।
08:46 दूसरे शब्दों में, इस फील्ड को प्राइमरी की भी कहते हैं।
08:52 BookId फील्ड की बायीं ओर पीले की सिम्बल पर ध्यान दें।
08:58 चलिए देखते हैं कि हम फील्ड नेम्स के लिए फील्ड टाइप्स कैसे चुनते हैं।
09:05 फील्ड टाइप्स text, integer, numeric, decimal या date हो सकते हैं।
09:13 text का उपयोग उन फील्ड्स के लिए करें, जिसमें साधारण जानकारी हो, उदाहरणस्वरूप नाम, शीर्षक,पता।
09:22 Integer, numeric, decimal का उपयोग उन फील्ड्स के लिए करें, जिसमें केवल नम्बर्स शामिल हो सकते हैं।
09:30 उदाहरणस्वरूप, numeric का उपयोग कीमत की जानकारी वाले फील्ड के लिए, Integer का उपयोग वर्ष के लिए करें।
09:39 अब बाकी फील्ड्स बनाते हैं।
09:43 Title, Field type Text, Author
09:52 Field type Text ,Published Year
09:59 Field type Integer
10:05 Publisher,
10:09 Field type Text
10:11 Price,
10:14 Field type Numeric
10:18 Length को 5 और Decimal places को 2 में बदलें।
10:25 Format example बटन पर क्लिक करें।
10:29 यह Field Format विंडो ओपन करता है।
10:33 कैटगरी लिस्ट से Currency और फॉर्मेट लिस्ट से INR चुनें।
10:42 Rs. 1234.00 चुनें, जिसमें दो दशमलव अंक हैं।
10:54 ध्यान दें कि दो दशमलव अंको सहित पूरी लैन्थ 5 है।
11:02 OK बटन पर क्लिक करें। अब हमने बुक्स टेबल के लिए सभी कॉलम्स बना दिये हैं।
11:11 अब टेबल को सेव करें।
11:14 Save आइकन पर क्लिक करें, जो फाइल मेन्यू के नीचे है।
11:20 टेबल नेम टेक्स्ट बॉक्स में 'Books' टाइप करें।
11:25 ध्यान दें कि यह डेटाबेस लाइब्रेरी में समान लोकेशन पर सेव हुआ है, चूंकि टेबल्स डेटाबेस का हिस्सा हैं।.
11:36 और ok बटन पर क्लिक करें।
11:39 अगले ट्यूटोरियल में हम बुक्स टेबल में डेटा जोड़ेंगे और मेम्बर्स और BooksIssued(बुक्स इश्यूड) टेबल्स बनायेंगे।
11:49 हम इस ट्यूटोरियल की समाप्ति की ओर हैं।
11:54 संक्षेप में, हमने निम्न सीखाः
11:58 लिबरऑफिस बेस क्या है?
12:01 बेस का उपयोग करने के लिए जरूरी चीजें।
12:03 आप बेस में क्या कर सकते हैं? रिलेशनल डेटाबेस की मूल बातें।
12:08 नया डेटाबेस बनाना, नया टेबल बनाना।
12:13 इस क्रम का अगला ट्यूटोरियल tables (टेबल्स) और relationships (रिलेशनशिप्स) है।
12:18 स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट टॉक-टू-अ-टीचर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
12:24 यह भारत सरकार के एमएचआरडी के “आईसीटी के माध्यम से राष्ट्रीय साक्षरता मिशन” द्वारा समर्थित है।
12:32 यह प्रोजेक्ट http://spoken-tutorial.org. द्वारा संचालित है।
12:38 इस पर अधिक जानकारी निम्न लिंक पर उपलब्ध है।
12:44 यह स्क्रिप्ट देवेन्द्र कैरवान द्वारा अनुवादित है। आई.आई.टी बॉम्बे की ओर से मैं रवि कुमार अब आपसे विदा लेता हूँ। हमसे जुड़ने के लिए धन्यवाद।

Contributors and Content Editors

Pratibha